परैया +2 उच्च विद्यालय में संस्थापक स्व. तपस्वी सिंह की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई परैया +2 उच्च विद्यालय में संस्थापक स्व. तपस्वी सिंह की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई/ परैया। परैया +2 उच्च विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को विद्यालय के संस्थापक स्व. तपस्वी सिंह की 11वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य जिरगाम अली ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. तपस्वी सिंह के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में स्व. तपस्वी सिंह के परिजनों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में उनके दामाद डॉ. विनोद कुमार, संतोष तिवारी, पुत्री डॉ. वीणा शर्मा, भतीजा अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, नाती राहुल कुमार उर्फ गुड्डू, हिमांशु कुमार, सुधांशु कुमार, रोहित कुमार, पौत्र दीपक कुमार, देवेंद्र कुमार, पूर्व सरपंच अजमतगंज ब्रजेश कुमार भदानी, परैया खुर्द पंचायत के पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेश शर्मा, चंदेश्वर मांझी, पुरुषोत्तम कुमार उर्फ चौवे तथा बिनोद सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने स्व. तपस्वी सिंह के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
परैया +2 उच्च विद्यालय में संस्थापक स्व. तपस्वी सिंह की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई परैया +2 उच्च विद्यालय में संस्थापक स्व. तपस्वी सिंह की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई/ परैया। परैया +2 उच्च विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को विद्यालय के संस्थापक स्व. तपस्वी सिंह की 11वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य जिरगाम अली ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. तपस्वी सिंह के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में स्व. तपस्वी सिंह के परिजनों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में उनके दामाद डॉ. विनोद कुमार, संतोष तिवारी, पुत्री डॉ. वीणा शर्मा, भतीजा अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, नाती राहुल कुमार उर्फ गुड्डू, हिमांशु कुमार, सुधांशु कुमार, रोहित कुमार, पौत्र दीपक कुमार, देवेंद्र कुमार, पूर्व सरपंच अजमतगंज ब्रजेश कुमार भदानी, परैया खुर्द पंचायत के पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेश शर्मा, चंदेश्वर मांझी, पुरुषोत्तम कुमार उर्फ चौवे तथा बिनोद सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने स्व. तपस्वी सिंह के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
- User3617Sherghati, Gaya👏on 19 March
- User4115Manpur, Gaya🤝on 12 March
- Post by Ashutosh kumar1
- **प्रेस विज्ञप्ति** **पटना एवं मुजफ्फरपुर के बाद गया में कामकाजी महिला छात्रावास ‘आकांक्षा–सह–सखी निवास’ का उद्घाटन** **दिनांक:** 16.04.26 **स्थान:** पटना/गया, बिहार महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षित आवासीय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एककामकाजी महिला महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत गया में “कामकाजी महिला छात्रावास (आकांक्षा–सह–सखी निवास)” का उद्घाटन आज वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस अवसर पर **समाज कल्याण विभाग की सचिव-सह-प्रबंध निदेशक, श्रीमती बंदना प्रेयषी** द्वारा पटना से वर्चुअल माध्यम से छात्रावास का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान गया में राज्य प्रतिनिधि कार्यक्रम प्रबंधक विनय एस पी सिंह एवं राज्य परियोजना प्रबंधक अंकिता कश्यप एवं ज़िला प्रतिनिधि डॉ रश्मि वर्मा ज़िला प्रोग्राम पदाधिकारी गया, नैना कुमारी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर गया एवं महिला एवं बाल विकाश निगम की परियोजना प्रबंधक, जयवन्ती सिन्हा, सुशांत आनंद विशाल कुमार वर्मा, आरती कुमारी केंद्र प्रशासक द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद् एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। यह छात्रावास राज्य सरकार की **“मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना”** एवं केंद्र सरकार की **“मिशन शक्ति योजना”** के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं किफायती आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना है। उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में सचिव-सह-प्रबंध निदेशक, श्रीमती बंदना प्रेयषी ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की सरकारी एवं गैर-सरकारी क्षेत्रों में बढ़ती सहभागिता को दृष्टिगत रखते हुए कार्यस्थल के निकट सुरक्षित एवं सुलभ आवास की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में इस छात्रावास की स्थापना की गई है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक पहल है। छात्रावास में कुल 50 कामकाजी महिलाओं के आवास की व्यवस्था की गई है। यहां सुरक्षित आवास के साथ-साथ भोजन की सुविधा भी मात्र ₹3000 प्रतिमाह की दर से उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगी, जो अपने गृह जिले से बाहर रहकर रोजगार प्राप्त कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास निगम एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा पूर्व से ही पटना एवं मुजफ्फरपुर में इस प्रकार के छात्रावास संचालित किए जा रहे हैं। गया में इस छात्रावास की स्थापना इस पहल का महत्वपूर्ण विस्तार है। छात्रावास के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक मानव संसाधन की व्यवस्था की गई है, जिसमें अधीक्षिका, उपाधीक्षिका, सुरक्षा कर्मी, रसोइया, बहुउद्देश्यीय कर्मी एवं सफाईकर्मी सम्मिलित हैं। उद्घाटन अवसर पर गया में उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह छात्रावास महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित करेगा। यह परियोजना महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।1
- रफीगंज (औरंगाबाद)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सफल हुए। इस अवसर पर रफीगंज प्रखंड के राजाबगीचा स्थित कॉन्सेप्ट क्लासेस के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया। संस्थान के निदेशक रौशन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी छात्रों ने शानदार परिणाम हासिल किया है। संस्थान के छात्र सोनू कुमार ने सर्वाधिक 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पियूष कुमार ने 92 प्रतिशत, रीत कुमारी ने 87 प्रतिशत, फैज़ान अकरम ने 85.6 प्रतिशत, रिशु कुमारी ने 84 प्रतिशत तथा आस्था ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा सभी अन्य छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। इस सफलता के उपलक्ष्य में संस्थान में एक छोटा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर एवं पाठन सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। निदेशक ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर खुशी जाहिर की और इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।1
- आमस के विभिन्न विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा किया गया स्वास्थ्य जांच आमस प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बनकट में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। विदित हो कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों का स्वास्थ्य जांच कर बच्चों में मिलने वाली गंभीर बीमारियों का इलाज मुफ्त में सरकारी अस्पतालों में कराया जाता है। जिसको लेकर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रखंड ने प्राथमिक विद्यालय बनकट सहित कई सरकारी विद्यालयों में पहुंच कर बच्चों की जांच की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुख्य रूप से बच्चों में बहरापन, आंख से कम दिखाई देना, दिव्यांगता, दांत व हृदय से संबंधित गंभीर बीमारियों की जांच की गई। इस दौरान डॉ. शालिनी कुमारी ने कही कि बच्चों में गंभीर बीमारी का लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों का इलाज तथा उसका आपरेशन मुफ्त में किया जायेगा।1
- Post by NAITIK BIHAR NEWS1
- (गोह औरंगाबाद) गोह प्रखंड के आंधी बिगहा स्थित श्री सिंह उच्च विद्यालय में गुरुवार की दोपहर करीब 2:00 बजे प्रधानाध्यापक आलोक कुमार की अध्यक्षता में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मैट्रिक परीक्षा में जिला स्तर पर नवम स्थान हासिल करने वाले छात्र मनीष कुमार के साथ विद्यालय से अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों में शामिल संध्या कुमारी, अतीत कुमार, अंजनी कुमारी, सुमित कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने किया। सभी छात्रों को अतिथियों द्वारा किताब, कलम, मेडल, सर्टिफिकेट व फूलमाला भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं सौंपी। इस मौके पर बनतारा मुखिया मृत्युंजय यादव, शिक्षक पन्नालाल सिंह, शिक्षक संतोष कुमार, शिक्षिका पूजा कुमारी, शिक्षक चितरंजन कुमार, सेवा निवृत्त शिक्षक रामजन्म सिंह, मिथलेश सिंह, सफदर इमाम, अजित कुमार, विकास कुमार, मिंटू कुमार सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद रहे।1
- Post by Hindustan Express News1
- गया। गया महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले गोद ली गई स्लम बस्ती, पुलिस लाइन ग्वालबीघा में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य सतीश सिंह चंद्र उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहब के विचारों को आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता के रूप में मगध विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. पिंटू कुमार ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन, संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान तथा सामाजिक परिवर्तन में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। कार्यक्रम के संयोजक एवं गया कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वयंसेवकों को समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी । इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक—सौरव, इस्तियाक, खुशबू, अभिषेक, प्रेम, सावन, पूजा,शुभम ,रंजना एवं सृष्टि—की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी स्वयंसेवकों ने मिलकर सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों के बीच जागरूकता फैलाना तथा बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात कर एक समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना रहा।1