मगध विश्वविद्यालय से श्रीमति शैलजा शालिनी Ph.D की उपाधि से सम्मानित* आमस:- मगध विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग से श्रीमति शैलजा शालिनी को 25 फरवरी को Ph.D की उपाधि से सम्मानित किया गया । उनका शोध "कोडरमा जिला के सामाजिक - आर्थिक विकास में आधुनिक कृषि की भूमिका: भौगोलिक दृष्टि से एक अध्ययन" पर केंद्रित था, जिसमें उन्होंने कोडरमा जिले के सामाजिक और आर्थिक विकास में आधुनिक कृषि की भूमिका का विस्तृत विश्लेषण किया। प्रोफ़ेसर बासुदेव प्रसाद के मार्गदर्शन में उन्होंने यह शोध पूरा किया, जो उनकी मेहनत और समर्पण का फल है। यह उपलब्धि न केवल श्रीमति शैलजा शालिनी के लिए बल्कि उनके परिवार और सहयोगियों के लिए भी एक बड़ा सम्मान है। उनके पति नीरज कुमार राय आमस प्रखण्ड में बीडीओ के पद पर कार्यरत हैं,उन्होंने भी उनकी इस सफलता पर बधाई दी है। आमस बीडीओ एवं बुद्धजीवियों ने भी श्रीमति शैलजा शालिनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनकी इस सफलता से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे।
मगध विश्वविद्यालय से श्रीमति शैलजा शालिनी Ph.D की उपाधि से सम्मानित* आमस:- मगध विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग से श्रीमति शैलजा शालिनी को 25 फरवरी को Ph.D की उपाधि से सम्मानित किया गया । उनका शोध "कोडरमा जिला के सामाजिक - आर्थिक विकास में आधुनिक कृषि की भूमिका: भौगोलिक दृष्टि से एक अध्ययन" पर केंद्रित था, जिसमें उन्होंने कोडरमा जिले के सामाजिक और आर्थिक विकास में आधुनिक कृषि की भूमिका का विस्तृत विश्लेषण किया। प्रोफ़ेसर बासुदेव प्रसाद के मार्गदर्शन में उन्होंने यह शोध पूरा किया, जो उनकी मेहनत और समर्पण का फल है। यह उपलब्धि न केवल श्रीमति शैलजा शालिनी के लिए बल्कि उनके परिवार और सहयोगियों के लिए भी एक बड़ा सम्मान है। उनके पति नीरज कुमार राय आमस प्रखण्ड में बीडीओ के पद पर कार्यरत हैं,उन्होंने भी उनकी इस सफलता पर बधाई दी है। आमस बीडीओ एवं बुद्धजीवियों ने भी श्रीमति शैलजा शालिनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनकी इस सफलता से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे।
- प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में मंगलवार को लगभग 3 बजे एकल नारी सशक्ति संगठन की महिलाओं द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हजारीबाग से आईं संगठन की प्रतिनिधि परवाना खातून ने की, जबकि संचालन संगठन की प्रखंड सहयोगी आरती चौरसिया ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सा प्रभारी डॉ. कुमार संजीव उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में राजद प्रखंड अध्यक्ष खेदू यादव, कांग्रेस जिला युवा अध्यक्ष मोतीलाल पासवान तथा प्रतापपुर मुखिया प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार राबो शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत वीरांगनाओं फूलो-झानो मुर्मू, सिनगी दई, रानी लक्ष्मीबाई, कस्तूरबा गांधी, फातिमा शेख और सावित्रीबाई फुले सहित अन्य महान महिलाओं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में महिलाओं की शक्ति, अधिकार और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला तथा महिलाओं से संगठित होकर आगे बढ़ने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान संगठन की सदस्य आशा देवी ने दहेज प्रथा के खिलाफ एक जागरूकता गीत भी प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित लोगों ने काफी सराहा। मुख्य अतिथि डॉ. कुमार संजीव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के बिना समाज और परिवार के सभी कार्य अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लड़कियों की संख्या घटती जा रही है, जिसका एक बड़ा कारण भ्रूण हत्या है। उन्होंने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से बेटियों को बचाने और उन्हें समान अवसर देने की अपील की। साथ ही उन्होंने टीबी और चेचक जैसी गंभीर बीमारियों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में संगठन के लिए बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उर्मिला देवी, मुन्नी देवी, आशा देवी, गुलशन खातून, कुलेश्वरी देवी सहित अन्य महिला शामिल थे।1
- मेहनत रंग लाई: मंत्री विजय कुमार सिन्हा का सख्त आदेश, ड्राइवरों के लिए बड़ी खुशखबरी!1
- गोह(औरंगाबाद) उपहारा पुलिस ने थाना क्षेत्र के महदीपुर से 4.5 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान महदीपुर गांव निवासी जगलाल चौधरी के पुत्र संतोष चौधरी व जितेन्द्र चौधरी के पुत्र राकेश चौधरी के रूप में हुई है। मंगलवार की दोपहर करीब 2:00 बजे जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दोनों युवक अपने घर पर शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आलोक में जब छापेमारी की गई तो संतोष चौधरी के घर से 2.5 लीटर शराब जबकि राकेश चौधरी के घर से 2 लीटर शराब बरामद किया गया। तथा मौके से दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।1
- Post by Vikram Dewang1
- गोलू सोनी के डांस देखकर लोग हो गए दीवाने #DANCE #weddingdance #viral #facebookreels #instagramreels1
- पटना से सासाराम जाने के क्रम में पंचायती राज्य मंत्री बिहार सरकार सह अरवल प्रभारी मंत्री माननीय दीपक प्रकाश को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अरवल जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ अरवल में स्वागत किया गया!1
- प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चट्टीअनंतपुर टोंगरी के पास मंगलवार को लगभग 5 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के भटबीघा गांव निवासी शंकर यादव (50) के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड से सटे बिहार क्षेत्र में इन दिनों एक्सप्रेसवे निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के तहत झारखंड क्षेत्र से हाइवा वाहनों के माध्यम से मिट्टी की ढुलाई की जा रही है तथा सड़क को समतल करने के लिए भारी मशीनों से लेवलिंग का काम किया जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार व्यकि अचानक सड़क निर्माण में लगी मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि शव मशीन के अंदर फंस गया है, जिसे निकालने के लिए प्रयास जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।1
- गोह(औरंगाबाद) मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे गोह थाना क्षेत्र के देवहरा स्थित पुनपुन नदी से एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर खेत के तरफ टहलने गए थें, इसी दरम्यान नदी के किनारे शव को तैरता देखा। और पुलिस को सूचना दी गई। शव को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से वृद्ध व्यक्ति के शव को पानी में से निकलवाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान के लिए काफी प्रयास किया गया, परन्तु अब तक शिनाख्त नहीं हो पाया है। फिलहाल शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा जाएगा।1
- Post by Vikram Dewang1