logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रतापपुर में एकल नारी सशक्ति संगठन ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में मंगलवार को लगभग 3 बजे एकल नारी सशक्ति संगठन की महिलाओं द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हजारीबाग से आईं संगठन की प्रतिनिधि परवाना खातून ने की, जबकि संचालन संगठन की प्रखंड सहयोगी आरती चौरसिया ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सा प्रभारी डॉ. कुमार संजीव उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में राजद प्रखंड अध्यक्ष खेदू यादव, कांग्रेस जिला युवा अध्यक्ष मोतीलाल पासवान तथा प्रतापपुर मुखिया प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार राबो शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत वीरांगनाओं फूलो-झानो मुर्मू, सिनगी दई, रानी लक्ष्मीबाई, कस्तूरबा गांधी, फातिमा शेख और सावित्रीबाई फुले सहित अन्य महान महिलाओं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में महिलाओं की शक्ति, अधिकार और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला तथा महिलाओं से संगठित होकर आगे बढ़ने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान संगठन की सदस्य आशा देवी ने दहेज प्रथा के खिलाफ एक जागरूकता गीत भी प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित लोगों ने काफी सराहा। मुख्य अतिथि डॉ. कुमार संजीव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के बिना समाज और परिवार के सभी कार्य अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लड़कियों की संख्या घटती जा रही है, जिसका एक बड़ा कारण भ्रूण हत्या है। उन्होंने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से बेटियों को बचाने और उन्हें समान अवसर देने की अपील की। साथ ही उन्होंने टीबी और चेचक जैसी गंभीर बीमारियों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में संगठन के लिए बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उर्मिला देवी, मुन्नी देवी, आशा देवी, गुलशन खातून, कुलेश्वरी देवी सहित अन्य महिला शामिल थे।

on 10 March
user_Headline jharkhand
Headline jharkhand
Press-Media Pratappur, Chatra•

More news from Chatra and nearby areas
  • चतरा: हजारीबाग जोन के आईजी अंजनी कुमार झा बुधवार को चतरा पहुंचे, जहां उन्होंने जिले में हाल के आपराधिक घटनाक्रम की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईजी ने संगठित अपराध, नारकोटिक्स और सक्रिय गैंगों पर सख्ती के संकेत दिए। आईजी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में टीपीसी और जेजेएमपी जैसे संगठनों के नाम पर हुई लूट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी गहन समीक्षा की गई है। इन मामलों में शामिल कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि गैंग के सक्रिय सदस्यों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही, नारकोटिक्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का जिक्र करते हुए आईजी ने बताया कि पहले अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया गया था और हाल के दिनों में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की जब्ती भी हुई है। आईजी ने कहा कि इन सभी मुद्दों पर जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दिया गया है। अंत में आईजी ने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई नक्सली अभी भी छिपे हुए हैं, तो वे झारखंड सरकार की सरेंडर पॉलिसी का लाभ उठाकर मुख्यधारा में लौट सकते
    1
    चतरा: हजारीबाग जोन के आईजी अंजनी कुमार झा बुधवार को चतरा पहुंचे, जहां उन्होंने जिले में हाल के आपराधिक घटनाक्रम की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईजी ने संगठित अपराध, नारकोटिक्स और सक्रिय गैंगों पर सख्ती के संकेत दिए। आईजी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में टीपीसी और जेजेएमपी जैसे संगठनों के नाम पर हुई लूट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी गहन समीक्षा की गई है। इन मामलों में शामिल कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि गैंग के सक्रिय सदस्यों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही, नारकोटिक्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का जिक्र करते हुए आईजी ने बताया कि पहले अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया गया था और हाल के दिनों में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की जब्ती भी हुई है। आईजी ने कहा कि इन सभी मुद्दों पर जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दिया गया है। अंत में आईजी ने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई नक्सली अभी भी छिपे हुए हैं, तो वे झारखंड सरकार की सरेंडर पॉलिसी का लाभ उठाकर मुख्यधारा में लौट सकते
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    22 hrs ago
  • Post by Hindustan Express News
    1
    Post by Hindustan Express News
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    19 hrs ago
  • ज्ञान सागर पब्लिक आवासीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद यादव ने बताया कि हमारे यहां जवाहर नवोदय विद्यालय, नेतरहाट विद्यालय ,समेत विभिन्न विद्यालय का प्रवेश परीक्षा का अनुभवी शिक्षकों के द्वारा तैयारी कराई जाती है
    1
    ज्ञान सागर पब्लिक आवासीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद यादव ने बताया कि हमारे यहां जवाहर नवोदय विद्यालय, नेतरहाट विद्यालय ,समेत विभिन्न विद्यालय का प्रवेश परीक्षा का अनुभवी शिक्षकों के द्वारा तैयारी कराई जाती है
    user_Abhay Kumar
    Abhay Kumar
    मनिका, लातेहार, झारखंड•
    53 min ago
  • मनिका लातेहार:एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी के 47वा स्थापना दिवस जश्न पूरे भारतवर्ष मनाया जा रहा था वही मनिका प्रखंड क्षेत्र के लातेहार युवा मोर्चा के कर्मठ ,जुझारू और निष्ठावान जिला अध्यक्ष छोटू राजा का लातेहार के महामंत्री बनाए जाने से खुशियां हुई दुगनी और मनिका मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार ने उन्हें भगवा अंग भेट कर सम्मानित किया और मुंह मीठा कराया तथा मनिका के सभी भाजपाई खुशियों से खुशियों से लबरेज थे
    1
    मनिका लातेहार:एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी के 47वा स्थापना दिवस जश्न पूरे भारतवर्ष मनाया जा रहा था
वही मनिका प्रखंड क्षेत्र के लातेहार युवा मोर्चा के कर्मठ ,जुझारू और निष्ठावान  जिला अध्यक्ष छोटू राजा का लातेहार के महामंत्री बनाए जाने से खुशियां हुई दुगनी और मनिका मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार ने उन्हें भगवा अंग भेट कर सम्मानित किया और मुंह मीठा कराया
तथा मनिका के सभी भाजपाई खुशियों से खुशियों से लबरेज थे
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
  • महुआडांड़ प्रखंड के प्रतापपुर हजरत अंजान शाह दाता मजार में उर्स मुबारक के मौके पर इस बार माहौल पूरी तरह सूफियाना रंग में रंगने वाला है। 26 अप्रैल को आयोजित भव्य कव्वाली कार्यक्रम में मुंबई से चर्चित कव्वाल नईम साबरी और मशहूर कव्वाला शीबा परवीन अपनी दमदार आवाज़ से महफिल में चार चांद लगाएंगे।इस संबध में जेएमएम युवा जिला सचिव परवेज आलम ने बताया कि इस खास कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। उर्स के इस आयोजन को यादगार बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
    2
    महुआडांड़ प्रखंड के प्रतापपुर हजरत अंजान शाह दाता मजार में उर्स मुबारक के मौके पर इस बार माहौल पूरी तरह सूफियाना रंग में रंगने वाला है। 26 अप्रैल को आयोजित भव्य कव्वाली कार्यक्रम में मुंबई से चर्चित कव्वाल नईम साबरी और मशहूर कव्वाला शीबा परवीन अपनी दमदार आवाज़ से महफिल में चार चांद लगाएंगे।इस संबध में जेएमएम युवा जिला सचिव परवेज आलम ने बताया कि इस खास कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। उर्स के इस आयोजन को यादगार बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    5 hrs ago
  • Post by Ashutosh kumar
    1
    Post by Ashutosh kumar
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Local News Reporter Lakhibag, Manpur•
    9 hrs ago
  • गोह(औरंगाबाद) गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे गोह थाना क्षेत्र के NH120 गया-दाऊदनगर मुख्य पथ पर निजामपुर लाइन होटल के समीप दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी सुरेश प्रजापत के 18 वर्षीय पुत्र अमन कुमार अपने बाइक से नगाइन जा रहा था, जैसे ही निजामपुर लाइन होटल के समीप पहुँचा की दाउदनगर के तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे हसपुरा थाना क्षेत्र के चिरैया टाड़ निवासी नसीम शेख के पुत्र नईअर शेख का अचानक संतुलन बिगड़ने से जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे अमन गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जख्मी युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से गोह सरकारी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ से बेहतर इलाज के लिए गयाजी मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार दूसरा युवक किसी आवश्यक कार्य से गयाजी जा रहा था।
    1
    गोह(औरंगाबाद) गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे गोह थाना क्षेत्र के NH120 गया-दाऊदनगर मुख्य पथ पर निजामपुर लाइन होटल के समीप दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी सुरेश प्रजापत के 18 वर्षीय पुत्र अमन कुमार अपने बाइक से नगाइन जा रहा था, जैसे ही  निजामपुर लाइन होटल के समीप पहुँचा की दाउदनगर के तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे हसपुरा थाना क्षेत्र के चिरैया टाड़ निवासी नसीम शेख के पुत्र नईअर शेख का अचानक संतुलन बिगड़ने से जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे अमन गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जख्मी युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से गोह सरकारी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ से बेहतर इलाज के लिए गयाजी मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार दूसरा युवक किसी आवश्यक कार्य से गयाजी जा रहा था।
    user_Sukhendra kumar
    Sukhendra kumar
    पत्रकारिता गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    35 min ago
  • Post by Abhay Kumar
    1
    Post by Abhay Kumar
    user_Abhay Kumar
    Abhay Kumar
    मनिका, लातेहार, झारखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.