Shuru
Apke Nagar Ki App…
*दिनभर की 20 बड़ी खबरें के साथ आप प्रत्येक दिन देख सकते हैं। अपने राज्य की हलचल।
Ashutosh kumar
*दिनभर की 20 बड़ी खबरें के साथ आप प्रत्येक दिन देख सकते हैं। अपने राज्य की हलचल।
More news from Manpur and nearby areas
- Post by Ashutosh kumar1
- बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सम्राट चौधरी जी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में हर्ष और उत्साह का वातावरण देखा गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की तथा श्री सम्राट चौधरी जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि यहबिहारकेलिएएकऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। श्री सम्राट चौधरी जी एक अनुभवी, कर्मठ और जनहित के प्रति समर्पित नेता हैं। उनके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही गरीब, किसान, मजदूर, युवाओं और समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रही है।डॉ. मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार में विकास की गति और तेज होगी तथा राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार निश्चित रूप से प्रगति के नए शिखर को प्राप्त करेगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह गर्व का विषय है कि पार्टी के समर्पित नेता को राज्य की बागडोर संभालने का अवसर मिला है। यह केवल पार्टी के लिए ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के लिए एक नई उम्मीद और नई दिशा का प्रतीक है।इस अवसर पर उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्री सम्राट चौधरी जी के उज्ज्वल नेतृत्व की कामना करते हुए बिहार के समग्र विकास और जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।आज के कार्यक्रम में शामिल भाजपा नेता राणा रंजीत सिंह,विजय प्रसाद उर्फ काला नाग,संतोष ठाकुर, गोपाल प्रसाद यादव,दीपक पाण्डेय,कमल बारीक,राजीव कुमार सिन्हा,सुनील रविदास,दारा रविदास प्रदीप कुमार,शेखर कुमार,महेश यादव, बबलू गुप्ता,अनिल बुलाकी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया।1
- " वर्षों संघर्ष के बाद बथानी अनुमंडल के खिजरसराय के नौडीहा में निर्मित मॉडल डिग्री कॉलेज में जल्द पढ़ाई शुरू हो _ कॉंग्रेस " नीमचक बथनी अनुमंडल के खिजरसराय के नौडीहा गांव में 12 एकड़ भूमि पर निर्मित मॉडल डिग्री कॉलेज में इसी सत्र जुलाई 2026 से पढ़ाई शुरू कराने की मांग कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से किया है। आज नव निर्मित मॉडल डिग्री कॉलेज भवन के समक्ष कॉंग्रेस पार्टी के नेता, कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए कहा कि सन 2009 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के कार्यकाल में बिहार के बथानी अनुमंडल में मॉडल डिग्री बनाने हेतु 22 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था, जिसके बाद जमीन उपलब्ध कराने हेतु कॉंग्रेस पार्टी वर्षो संघर्ष चलाने के बाद 2022 में नौडीहा गांव में ज़मीन सरकार द्वारा देने के बाद 2024 से निर्माण कार्य शुरू होकर अब पूरी तरह से बन कर तैयार है। प्रदर्शन में उपस्थित बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, खिजरसराय प्रखंड कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नवल किशोर शर्मा, राज नंदन दास, गौतम कुमार, टिंकू गिरी, विनोद मिश्रा, अशोक सिंह, दीपक कुमार, कृष्ण सिंह, सुबोध कुमार, शिया नंद यादव, धनंजय दास माले नेता,सत्येंद्र यादव, आदि ने कहा कि मॉडल डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू होने से अनुमंडल के खिजरसराय, अतरी , बथानी, मोहरा के छात्रों को काफी सहूलियत होगी। नेताओं ने कहा कि यह मॉडल डिग्री कॉलेज जिला का बेहतरीन कॉलेज होगा, जिसमें आगे छात्रों तथा यहां के स्टाफ हेतु क्वॉर्टर, खेल मैदान सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी राज्य सरकार से किया गया । भवदीय विजय कुमार मिट्ठू नवल किशोर शर्मा1
- Podcast show Talk With Saddam के आज़ ख़ास मेहमान बने जनाब शमीम मंसूरी उर्फ़ कल्लू कबाड़ी जी, जानिए उनकी संघर्ष भरी ज़िन्दगी की कहानी ख़ुद उनकी ज़ुबानी।1
- Post by Hindustan Express News1
- रफीगंज, सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली। राजधानी पटना में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उनके साथ जदयू कोटे से बिजेंद्र यादव एवं विजय चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर प्रमोद कुमार सिंह (रफीगंज विधायक) ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बुधवार सुबह 11 बजे जारी अपने संदेश में कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। विधायक ने विश्वास जताया कि प्रदेश में तेजी से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा और आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में एकजुट होकर जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है, जिससे राज्य में विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर में प्रवेशोत्सव को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली । चालीस बच्चों का हुआ नामांकन।1
- Post by हेमन्त कुमार सिंह1