देवहरा स्थित पुनपुन नदी से तैरता मिला अज्ञात वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस। गोह(औरंगाबाद) मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे गोह थाना क्षेत्र के देवहरा स्थित पुनपुन नदी से एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर खेत के तरफ टहलने गए थें, इसी दरम्यान नदी के किनारे शव को तैरता देखा। और पुलिस को सूचना दी गई। शव को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से वृद्ध व्यक्ति के शव को पानी में से निकलवाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान के लिए काफी प्रयास किया गया, परन्तु अब तक शिनाख्त नहीं हो पाया है। फिलहाल शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा जाएगा।
देवहरा स्थित पुनपुन नदी से तैरता मिला अज्ञात वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस। गोह(औरंगाबाद) मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे गोह थाना क्षेत्र के देवहरा स्थित पुनपुन नदी से एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर खेत के तरफ टहलने गए थें, इसी दरम्यान नदी के किनारे शव को तैरता देखा। और पुलिस को सूचना दी गई। शव को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से वृद्ध व्यक्ति के शव को पानी में से निकलवाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान के लिए काफी प्रयास किया गया, परन्तु अब तक शिनाख्त नहीं हो पाया है। फिलहाल शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा जाएगा।
- गोह(औरंगाबाद) उपहारा पुलिस ने थाना क्षेत्र के महदीपुर से 4.5 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान महदीपुर गांव निवासी जगलाल चौधरी के पुत्र संतोष चौधरी व जितेन्द्र चौधरी के पुत्र राकेश चौधरी के रूप में हुई है। मंगलवार की दोपहर करीब 2:00 बजे जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दोनों युवक अपने घर पर शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आलोक में जब छापेमारी की गई तो संतोष चौधरी के घर से 2.5 लीटर शराब जबकि राकेश चौधरी के घर से 2 लीटर शराब बरामद किया गया। तथा मौके से दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।1
- रफीगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज वार्ड संख्या 15 में पारिवारिक विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला मंगलवार को सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराजगंज वार्ड संख्या 15, निवासी प्रिंस कुमार ने बताया कि वह 8 जनवरी 2026 को शाम करीब 6 बजे अपनी दुकान पर काम कर रहा था। उसी दौरान उसके चाचा संतोष गुप्ता और संजय गुप्ता वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने मिलकर पहले उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और इसी दौरान संजय गुप्ता ने लोहे की रॉड से उसके सिर, हाथ और पेट पर वार कर दिया। हमले में प्रिंस कुमार का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर कर दिया। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष द्वारा रफीगंज थाना में आवेदन दिए जाने की बात कही जा रही है। रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।1
- हसपुरा, औरंगाबाद, प्रखंड क्षेत्र के बाणभट्ट म वि बन्धु बिगहा के छात्र छात्राओं शैक्षणिक परिभ्रमण पर राजगीर गए1
- बिहार के अरवल जिले के करपी में पेट्रोल पंप पर धांधली आम जनता को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है और जर्किन में भरके ऑफिस में रखा जा रहा है1
- अरवल में पहली बार प्रसिद्ध कपड़ा ब्रांड का भव्य रेमण्ड दुकान खुला है। शहर के जहानाबाद रोड स्थित रेमण्ड दुकान का उद्घाटन अरवल के पूर्व विधायक महानंद सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यवसायी मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि अब अरवल के लोगों को ब्रांडेड और बेहतर गुणवत्ता के कपड़े खरीदने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। रेमण्ड दुकान में शर्ट, पैंट, कुर्ता सहित कई नए ब्रांडेड कलेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों के लिए कपड़ों की खरीदारी पर फ्री सिलाई का विशेष ऑफर भी दिया जा रहा है। नए रेमण्ड दुकान के खुलने से शहरवासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।1
- परैया +2 उच्च विद्यालय में संस्थापक स्व. तपस्वी सिंह की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई/ परैया। परैया +2 उच्च विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को विद्यालय के संस्थापक स्व. तपस्वी सिंह की 11वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य जिरगाम अली ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. तपस्वी सिंह के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में स्व. तपस्वी सिंह के परिजनों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में उनके दामाद डॉ. विनोद कुमार, संतोष तिवारी, पुत्री डॉ. वीणा शर्मा, भतीजा अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, नाती राहुल कुमार उर्फ गुड्डू, हिमांशु कुमार, सुधांशु कुमार, रोहित कुमार, पौत्र दीपक कुमार, देवेंद्र कुमार, पूर्व सरपंच अजमतगंज ब्रजेश कुमार भदानी, परैया खुर्द पंचायत के पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेश शर्मा, चंदेश्वर मांझी, पुरुषोत्तम कुमार उर्फ चौवे तथा बिनोद सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने स्व. तपस्वी सिंह के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।1
- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1
- गोह(औरंगाबाद) मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे गोह थाना क्षेत्र के देवहरा स्थित पुनपुन नदी से एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर खेत के तरफ टहलने गए थें, इसी दरम्यान नदी के किनारे शव को तैरता देखा। और पुलिस को सूचना दी गई। शव को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से वृद्ध व्यक्ति के शव को पानी में से निकलवाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान के लिए काफी प्रयास किया गया, परन्तु अब तक शिनाख्त नहीं हो पाया है। फिलहाल शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा जाएगा।1