Shuru
Apke Nagar Ki App…
अरवल में पहली बार खुला रेमण्ड ब्रांडेड कपड़ों का दुकान, पूर्व विधायक महानंद सिंह ने किया उद्घाटन अरवल में पहली बार प्रसिद्ध कपड़ा ब्रांड का भव्य रेमण्ड दुकान खुला है। शहर के जहानाबाद रोड स्थित रेमण्ड दुकान का उद्घाटन अरवल के पूर्व विधायक महानंद सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यवसायी मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि अब अरवल के लोगों को ब्रांडेड और बेहतर गुणवत्ता के कपड़े खरीदने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। रेमण्ड दुकान में शर्ट, पैंट, कुर्ता सहित कई नए ब्रांडेड कलेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों के लिए कपड़ों की खरीदारी पर फ्री सिलाई का विशेष ऑफर भी दिया जा रहा है। नए रेमण्ड दुकान के खुलने से शहरवासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
Satveer Singh
अरवल में पहली बार खुला रेमण्ड ब्रांडेड कपड़ों का दुकान, पूर्व विधायक महानंद सिंह ने किया उद्घाटन अरवल में पहली बार प्रसिद्ध कपड़ा ब्रांड का भव्य रेमण्ड दुकान खुला है। शहर के जहानाबाद रोड स्थित रेमण्ड दुकान का उद्घाटन अरवल के पूर्व विधायक महानंद सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यवसायी मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि अब अरवल के लोगों को ब्रांडेड और बेहतर गुणवत्ता के कपड़े खरीदने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। रेमण्ड दुकान में शर्ट, पैंट, कुर्ता सहित कई नए ब्रांडेड कलेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों के लिए कपड़ों की खरीदारी पर फ्री सिलाई का विशेष ऑफर भी दिया जा रहा है। नए रेमण्ड दुकान के खुलने से शहरवासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
More news from बिहार and nearby areas
- आरा रेड क्रॉस के सभागार में जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अवधेश राम के नेतृत्व में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई1
- राम का नाम लिया करो,🙏1
- बाबा साहेब के अनमोल योगदान,हम सभी भारतीयों को सामान्य रूप से जीवन जीने का,और शिक्षित बनो संगठित हो और और संघर्स करो का जीवंत नारा दिये जो आज भी प्रेरणा देता है, प्रशांत किशोर1
- इस गायक किशोर हलचल को इतना शेयर किजिए की आप लोग के बिच जल्द आ जाए1
- जहानाबाद के अंबेडकर छात्रावास में संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य और प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए और सभी ने मिलकर बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे कार्यक्रम का माहौल श्रद्धा, सम्मान और उत्साह से ओत-प्रोत रहा। समारोह की शुरुआत उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान पूर्व सांसद अरुण कुमार, सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव और स्थानीय विधायक राहुल शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक महान विधिवेत्ता ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी समाज सुधारक, प्रखर अर्थशास्त्री और मानवाधिकारों के मजबूत पक्षधर भी थे। उन्होंने समाज के कमजोर, शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया और उन्हें सम्मानजनक जीवन दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विशेष रूप से शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही वह सबसे सशक्त माध्यम है, जिससे समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करें और एक न्यायपूर्ण, समतामूलक समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग समानता, न्याय और शिक्षा पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने यह भी कहा कि आज के दौर में डॉ. अंबेडकर के विचार और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं और सामाजिक समरसता तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए उनके सिद्धांतों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे समाज से भेदभाव और असमानता को समाप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे और बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस प्रकार यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि अर्पित करने का माध्यम बना, बल्कि समाज को नई दिशा देने वाला एक प्रेरणादायक मंच भी साबित हुआ।1
- गौहरपुर पंचायत भवन में अंबेडकर जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित कोंच प्रखंड क्षेत्र के गौहरपुर पंचायत भवन में मंगलवार को संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गौहरपुर पंचायत के मुखिया शिवकुमार चौहान के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सराहा गया।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि परसामा पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। सबसे पहले अतिथियों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह की अध्यक्षता स्वयं मुखिया शिवकुमार चौहान ने की, जबकि मंच का सफल संचालन दीपक कुमार रौशन द्वारा किया गया।इस विशेष अवसर पर मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले पंचायत के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दिलीप कुमार और मुखिया शिवकुमार चौहान ने सफल छात्र-छात्राओं में मैट्रिक के सुहानी कुमारी, पिता विनित कुमार ग्राम बलवा पर,विटटु कुमार पिता संटु यादव, ग्राम मखदुमपुर इंटर खुशबू कुमारी, पिता उपेंद्र यादव ग्राम निघंई,आर्यन राज पिता अनिल कुमार ग्राम अंसारा को प्रशस्ति पत्र और पच्चास बच्चों को पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के "शिक्षित बनो" के संदेश को आत्मसात कर ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव है।समारोह को सफल बनाने में पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर उप मुखिया गुड़िया देवी, वार्ड सदस्य अभिषेक, सुषमा देवी, बाल्मिकी पासवान और विनय शर्मा,कंचन यादव, राम ध्यान यादव,चंदन कुमार कोचिंग सेंटर के शिक्षक मुकुल कुमार सहित कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने बच्चों के इस प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें आगे भी इसी तरह कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।1
- फिल्म: मोहब्बत मेरी जान अभिनेता चिंटू तिवारी1
- भोजपुर जिला के आरा,मे बिहार राज्य पथ परिवहन (सरकारी बस स्टेंड) मे सुबिधा के नाम पर खाली कउँटर,और नदारथ स्टाप,जब कर्मचारी और बस ही नहीं होगा तो लोग क्या होंगे,रोज विभाग गली सुन रहा है,सभी चुप है, क्योकी, जनता चुप है, सभी के ध्यान और सहयोग से ही राज्य है,इसको आगे बढ़ाने में एक दूसरे का सहयोग जरूरी है!1
- बोल बम 🙏1