रफीगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज वार्ड संख्या 15 में जान से मारने की नीयत से युवक पर हमला, सिर फटने से गंभीर हालत में औरंगाबाद रेफर रफीगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज वार्ड संख्या 15 में पारिवारिक विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला मंगलवार को सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराजगंज वार्ड संख्या 15, निवासी प्रिंस कुमार ने बताया कि वह 8 जनवरी 2026 को शाम करीब 6 बजे अपनी दुकान पर काम कर रहा था। उसी दौरान उसके चाचा संतोष गुप्ता और संजय गुप्ता वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने मिलकर पहले उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और इसी दौरान संजय गुप्ता ने लोहे की रॉड से उसके सिर, हाथ और पेट पर वार कर दिया। हमले में प्रिंस कुमार का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर कर दिया। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष द्वारा रफीगंज थाना में आवेदन दिए जाने की बात कही जा रही है। रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
रफीगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज वार्ड संख्या 15 में जान से मारने की नीयत से युवक पर हमला, सिर फटने से गंभीर हालत में औरंगाबाद रेफर रफीगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज वार्ड संख्या 15 में पारिवारिक विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला मंगलवार को सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराजगंज वार्ड संख्या 15, निवासी प्रिंस कुमार ने बताया कि वह 8 जनवरी 2026 को शाम करीब 6 बजे अपनी दुकान पर काम कर रहा था। उसी दौरान उसके चाचा संतोष गुप्ता और संजय गुप्ता वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने मिलकर पहले उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और इसी दौरान संजय गुप्ता ने लोहे की रॉड से उसके सिर, हाथ और पेट पर वार कर दिया। हमले में प्रिंस कुमार का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर कर दिया। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष द्वारा रफीगंज थाना में आवेदन दिए जाने की बात कही जा रही है। रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
- BnxnnxKonch, Gaya🙏on 11 March
- रफीगंज (औरंगाबाद)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सफल हुए। इस अवसर पर रफीगंज प्रखंड के राजाबगीचा स्थित कॉन्सेप्ट क्लासेस के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया। संस्थान के निदेशक रौशन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी छात्रों ने शानदार परिणाम हासिल किया है। संस्थान के छात्र सोनू कुमार ने सर्वाधिक 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पियूष कुमार ने 92 प्रतिशत, रीत कुमारी ने 87 प्रतिशत, फैज़ान अकरम ने 85.6 प्रतिशत, रिशु कुमारी ने 84 प्रतिशत तथा आस्था ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा सभी अन्य छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। इस सफलता के उपलक्ष्य में संस्थान में एक छोटा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर एवं पाठन सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। निदेशक ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर खुशी जाहिर की और इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।1
- Post by NAITIK BIHAR NEWS1
- (गोह औरंगाबाद) गोह प्रखंड के आंधी बिगहा स्थित श्री सिंह उच्च विद्यालय में गुरुवार की दोपहर करीब 2:00 बजे प्रधानाध्यापक आलोक कुमार की अध्यक्षता में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मैट्रिक परीक्षा में जिला स्तर पर नवम स्थान हासिल करने वाले छात्र मनीष कुमार के साथ विद्यालय से अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों में शामिल संध्या कुमारी, अतीत कुमार, अंजनी कुमारी, सुमित कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने किया। सभी छात्रों को अतिथियों द्वारा किताब, कलम, मेडल, सर्टिफिकेट व फूलमाला भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं सौंपी। इस मौके पर बनतारा मुखिया मृत्युंजय यादव, शिक्षक पन्नालाल सिंह, शिक्षक संतोष कुमार, शिक्षिका पूजा कुमारी, शिक्षक चितरंजन कुमार, सेवा निवृत्त शिक्षक रामजन्म सिंह, मिथलेश सिंह, सफदर इमाम, अजित कुमार, विकास कुमार, मिंटू कुमार सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद रहे।1
- आमस के विभिन्न विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा किया गया स्वास्थ्य जांच आमस प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बनकट में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। विदित हो कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों का स्वास्थ्य जांच कर बच्चों में मिलने वाली गंभीर बीमारियों का इलाज मुफ्त में सरकारी अस्पतालों में कराया जाता है। जिसको लेकर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रखंड ने प्राथमिक विद्यालय बनकट सहित कई सरकारी विद्यालयों में पहुंच कर बच्चों की जांच की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुख्य रूप से बच्चों में बहरापन, आंख से कम दिखाई देना, दिव्यांगता, दांत व हृदय से संबंधित गंभीर बीमारियों की जांच की गई। इस दौरान डॉ. शालिनी कुमारी ने कही कि बच्चों में गंभीर बीमारी का लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों का इलाज तथा उसका आपरेशन मुफ्त में किया जायेगा।1
- एक महिला ने बड़ा आरोप लगाया है कि उसे 2 लाख रुपये देने का वादा किया गया था। महिला का कहना है कि उसने उसी भरोसे कर्ज लेकर गहने बनवा लिए, लेकिन अब तक पैसा नहीं मिला। वहीं दूसरी तरफ यह भी दावा किया जा रहा है कि यह रकम गहनों के लिए नहीं बल्कि किसी काम/बिजनेस के लिए थी। 👉 आखिर सच क्या है? 👉 किसकी बात सही है? पूरी सच्चाई जानने के लिए वीडियो देखें और अपनी राय जरूर दें। #NitishKumar #BiharNews #ViralVideo #BreakingNews #GroundReport #RealityCheck #BiharPolitics #NewsUpdate #RRPNews #ViralSach #PublicVoice #TruthMatters #HindiNews1
- Post by Ashutosh kumar1
- **प्रेस विज्ञप्ति** **पटना एवं मुजफ्फरपुर के बाद गया में कामकाजी महिला छात्रावास ‘आकांक्षा–सह–सखी निवास’ का उद्घाटन** **दिनांक:** 16.04.26 **स्थान:** पटना/गया, बिहार महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षित आवासीय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एककामकाजी महिला महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत गया में “कामकाजी महिला छात्रावास (आकांक्षा–सह–सखी निवास)” का उद्घाटन आज वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस अवसर पर **समाज कल्याण विभाग की सचिव-सह-प्रबंध निदेशक, श्रीमती बंदना प्रेयषी** द्वारा पटना से वर्चुअल माध्यम से छात्रावास का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान गया में राज्य प्रतिनिधि कार्यक्रम प्रबंधक विनय एस पी सिंह एवं राज्य परियोजना प्रबंधक अंकिता कश्यप एवं ज़िला प्रतिनिधि डॉ रश्मि वर्मा ज़िला प्रोग्राम पदाधिकारी गया, नैना कुमारी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर गया एवं महिला एवं बाल विकाश निगम की परियोजना प्रबंधक, जयवन्ती सिन्हा, सुशांत आनंद विशाल कुमार वर्मा, आरती कुमारी केंद्र प्रशासक द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद् एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। यह छात्रावास राज्य सरकार की **“मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना”** एवं केंद्र सरकार की **“मिशन शक्ति योजना”** के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं किफायती आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना है। उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में सचिव-सह-प्रबंध निदेशक, श्रीमती बंदना प्रेयषी ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की सरकारी एवं गैर-सरकारी क्षेत्रों में बढ़ती सहभागिता को दृष्टिगत रखते हुए कार्यस्थल के निकट सुरक्षित एवं सुलभ आवास की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में इस छात्रावास की स्थापना की गई है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक पहल है। छात्रावास में कुल 50 कामकाजी महिलाओं के आवास की व्यवस्था की गई है। यहां सुरक्षित आवास के साथ-साथ भोजन की सुविधा भी मात्र ₹3000 प्रतिमाह की दर से उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगी, जो अपने गृह जिले से बाहर रहकर रोजगार प्राप्त कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास निगम एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा पूर्व से ही पटना एवं मुजफ्फरपुर में इस प्रकार के छात्रावास संचालित किए जा रहे हैं। गया में इस छात्रावास की स्थापना इस पहल का महत्वपूर्ण विस्तार है। छात्रावास के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक मानव संसाधन की व्यवस्था की गई है, जिसमें अधीक्षिका, उपाधीक्षिका, सुरक्षा कर्मी, रसोइया, बहुउद्देश्यीय कर्मी एवं सफाईकर्मी सम्मिलित हैं। उद्घाटन अवसर पर गया में उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह छात्रावास महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित करेगा। यह परियोजना महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।1
- रफीगंज पुलिस प्रशासन द्वारा गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एस आई पप्पू पासवान के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई और यातायात नियमों का पालन कराने पर विशेष जोर दिया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, कागजात की कमी एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के क्रम में कुल छह वाहन चालकों से 6500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके।1