Shuru
Apke Nagar Ki App…
रफीगंज में वाहन चेकिंग अभियान, 6500 रुपये जुर्माना वसूला गया रफीगंज पुलिस प्रशासन द्वारा गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एस आई पप्पू पासवान के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई और यातायात नियमों का पालन कराने पर विशेष जोर दिया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, कागजात की कमी एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के क्रम में कुल छह वाहन चालकों से 6500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके।
Pappu Kumar
रफीगंज में वाहन चेकिंग अभियान, 6500 रुपये जुर्माना वसूला गया रफीगंज पुलिस प्रशासन द्वारा गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एस आई पप्पू पासवान के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई और यातायात नियमों का पालन कराने पर विशेष जोर दिया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, कागजात की कमी एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के क्रम में कुल छह वाहन चालकों से 6500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके।
More news from बिहार and nearby areas
- गोह(औरंगाबाद) गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे गोह थाना क्षेत्र के NH120 गया-दाऊदनगर मुख्य पथ पर निजामपुर लाइन होटल के समीप दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी सुरेश प्रजापत के 18 वर्षीय पुत्र अमन कुमार अपने बाइक से नगाइन जा रहा था, जैसे ही निजामपुर लाइन होटल के समीप पहुँचा की दाउदनगर के तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे हसपुरा थाना क्षेत्र के चिरैया टाड़ निवासी नसीम शेख के पुत्र नईअर शेख का अचानक संतुलन बिगड़ने से जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे अमन गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जख्मी युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से गोह सरकारी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ से बेहतर इलाज के लिए गयाजी मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार दूसरा युवक किसी आवश्यक कार्य से गयाजी जा रहा था।1
- सम्राट चौधरी बने सीएम तो खत्म होगी शराबबंदी? अनंत सिंह का बड़ा बयान #v#fbreelsfyp #nitishkumarnews #janadeshnews #trending #BiharCM1
- गया। गया महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले गोद ली गई स्लम बस्ती, पुलिस लाइन ग्वालबीघा में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य सतीश सिंह चंद्र उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहब के विचारों को आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता के रूप में मगध विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. पिंटू कुमार ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन, संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान तथा सामाजिक परिवर्तन में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। कार्यक्रम के संयोजक एवं गया कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वयंसेवकों को समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी । इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक—सौरव, इस्तियाक, खुशबू, अभिषेक, प्रेम, सावन, पूजा,शुभम ,रंजना एवं सृष्टि—की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी स्वयंसेवकों ने मिलकर सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों के बीच जागरूकता फैलाना तथा बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात कर एक समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना रहा।1
- Post by Chotu3
- Post by Hindustan Express News1
- #नीतीश कुमार के लिए रो पड़े #JDU के #विधायक #breakingnews #viralvideo1
- जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल समस्या के समाधान हेतु नल-जल योजनाओं का घर-घर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया गया, ताकि हर घर तक शुद्ध जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। 💧 #JalJeevanMission #Aurangabad #PublicService #GoodGovernance #WaterForAll #नलजल Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar1
- Post by Ashutosh kumar1
- अरवल पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली!कुछ दिन पहले घनश्याम होटल पर गोलीबारी में कई अपराधियों के नाम आ रहा था! इसी बीच दो-तीन अपराधी को हिरासत में लिया गया था! जिसमें मुख्य रूप से सरगना सुजीत कुमार उर्फ सुजीत महतो को दमन से गिरफ्तार कर कर अरवल लाया गया पूछताछ में सुजीत कुमार ने कई को नाम बताया जिसमें पुलिस पकड़ने के लिए लगी हुई है!यह गोलीबारी कर कर पुलिस से बचने के लिए कई इस शहर से उस शहर तक शहरो में भाग दौड़ कर रहा था! इसी बीच लोकेशन को ट्रैक कर कर पता चला कि वह दमन में है इस अपराधी के ऊपर 50000 का इनाम भी रखा गया है जो आज पुलिस के हथे चढ़ गई!1