Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार के अरवल जिले के करपी में पेट्रोल पंप पर धांधली आम जनता को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है और जर्किन में भरके ऑफिस में रखा जा रहा है
Kanchankumar Biharwala
बिहार के अरवल जिले के करपी में पेट्रोल पंप पर धांधली आम जनता को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है और जर्किन में भरके ऑफिस में रखा जा रहा है
More news from बिहार and nearby areas
- जहानाबाद में वाहन चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। ड्राइवर एसोसिएशन के बैनर तले जिले के सैकड़ों वाहन चालकों ने कन्नौदी से रैली निकालकर समाहरणालय तक मार्च किया। रैली में शामिल चालक नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद कर रहे थे। समाहरणालय के समीप पहुंचने के बाद रैली सभा में तब्दील हो गई, जहां चालकों ने धरना प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से अपनी मांगों पर जल्द विचार करने की अपील की। धरना पर बैठे वाहन चालकों ने बताया कि वे लोग लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाते आ रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं की गई है। प्रदर्शन कर रहे चालकों ने कहा कि सड़क दुर्घटना में यदि किसी ड्राइवर की मौत होती है तो उसे आपदा में शामिल किया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि सभी वाहनों के आगे और पीछे सरकारी निधि से कैमरे लगाए जाएं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं या अन्य घटनाओं के समय दोषियों की सही पहचान हो सके। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि ड्राइवर समाज दिन-रात मेहनत कर लोगों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम करता है, लेकिन उनकी सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा को लेकर पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसलिए सरकार को ड्राइवरों के हित में ठोस कदम उठाने चाहिए। धरना में मौजूद चालकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी 10 सूत्री मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहन चालक मौजूद रहे और उन्होंने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।1
- रफीगंज थाना क्षेत्र के भल्लु खैरा गांव में गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में प्रथम पक्ष की कमला देवी (उम्र 45 वर्ष), पति सत्येंद्र यादव तथा दूसरे पक्ष की रीता कुमारी, पुत्री इंद्रदेव यादव शामिल हैं। बताया जाता है कि आपसी विवाद के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के सोमवार रात्रि 9 लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार कमला देवी को गंभीर चोट आई है।1
- Good night my new friends 💖 good night 🌉🌉🌉🌉🌉🌉🌉🌉🌉 o1
- धोबहां बाजार स्थित St Xavier's +2 Academy में मातृ-पितृ पूजन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता का पूजन कर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यालय के डायरेक्टर सनोज जी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अपने माता-पिता के प्रति आदर और संस्कार की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में भी एक सकारात्मक संदेश जाता है कि माता-पिता का सम्मान करना हर संतान का कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अभिभावकों और शिक्षकों की भी उपस्थिति रही तथा सभी ने इस पहल की सराहना की। Janta Ki Awaaz Ara #public #ara #indian #school #vidyalay #santxaviers. #2026challenge ,1
- आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग। डॉ. कुमारी सुनिता सिंह को ‘गार्गी नारी शक्ति अवार्ड’ से किया गया सम्मानित एंकर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. कुमारी सुनिता सिंह को ‘गार्गी नारी शक्ति अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 8 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में ‘गार्गी अध्याय’ द्वारा, आईपीएस अधिकारी विकास वैभव के ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ अभियान के अंतर्गत प्रदान किया गया।यह सम्मान उनके वर्षों के सामाजिक समर्पण, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की रक्षा तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों की सराहना के रूप में दिया गया। भोजपुर की सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. कुमारी सुनिता सिंह वर्तमान में “दिशा एक प्रयास” संस्था की सचिव हैं और लंबे समय से महिलाओं के सशक्तिकरण, बाल संरक्षण, शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उनके नेतृत्व में संस्था ने कई सामाजिक अभियानों को जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है। समाज में परिवर्तन के लिए उनके निरंतर प्रयासों को देखते हुए उन्हें समय-समय पर कई राष्ट्रीय और सामाजिक सम्मान भी मिल चुके हैं, महिला दिवस के अवसर पर मिला ‘गार्गी नारी शक्ति अवार्ड’ उनके इसी लंबे सामाजिक संघर्ष और सेवा की एक और पहचान है। बाइट। डॉ कुमारी सुनीता सिंह1
- आरा। भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज द्वारा एस०सी०/एस०टी० थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर की स्वच्छता, कार्यालय व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, अपराध नियंत्रण से संबंधित विभिन्न तख्तियों, दस्तावेजों एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहनता से जांच की गई। इस दौरान थाना में लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी अनुसंधानकर्ताओं को मामलों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी अनुसंधान एवं निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। साथ ही विधि-व्यवस्था संधारण एवं आम जनता को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।2
- जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र के आजाद नगर नेहालपुर निवासी 40 वर्षीय शिव दहिन ठाकुर पर महिला थाना जहानाबाद में एक महिला से बलात्कार का मामला दर्ज था और वह काफी दिनों से फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने रविवार को गया जिसे से गिरफ्तार करते हुए जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में पेश किया एवं बाकी है के बाद सोमवार दिन में करीब 3 बजे काको मंडल कारा भेज दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी पर 25 हजार इनाम भी पुलिस ने रखा था जिसके बाद यह कार्यवाही हुई।1
- रफीगंज थाना कांड संख्या 653/24 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट एवं आईटी एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गया जिला के आंती थाना क्षेत्र के विरनामा गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार उर्फ बाहु कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर दुष्कर्म से संबंधित मामला दर्ज था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रफीगंज थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1
- आज कोइलवर प्रखंड स्थित कमला विद्या इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कायम नगर (भोजपुर) में विद्यालय का आठवां वार्षिक उत्सव एवं विद्यालय के निदेशक के पिताजी स्वर्गीय इकराम सिंह का 15वीं पुण्यतिथि उल्लासपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ रैपिड एक्शन फोर्स 114 बटालियन, कोइलवर के कमांडेंट श्री अश्विनी कुमार झा, श्रीमती साधना रावत (नेशनल सर्विस स्कीम, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा), शाहपुर विधायक श्री राकेश ओझा, शैलेश कुमार ‘गुड्डू’ सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। इस मौके पर कमांडेंट अश्विनी कुमार झा ने विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि छात्र-छात्राएं लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करें, तो उन्हें सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता। वहीं विधायक राकेश ओझा ने कहा कि जिस प्रकार से इस विद्यालय के बच्चे मेहनत कर रहे हैं, वह निश्चित रूप से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के निदेशक श्री रितेश कुमार सिंह एवं प्राचार्य श्री कुंदन सिंह के देखरेख में किया गया। पूरे कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इस भव्य कार्यक्रम में लगभग 2000 से अधिक लोगों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।1