logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खंभे पर लाइट विवाद में दबंगई का कहर, परिवार पर हमला, सिर पर लोहे की रॉड से गंभीर चोट जालौन जनपद के कालपी थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खंबे पर लाइट लगाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा दबंगों की तरफ से पूरे परिवार पर हमले में बदल गया। आरोपियों ने गाली-गलौज, लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जमकर मारपीट की। इस हमले में परिवार के एक सदस्य के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार थाना कोतवाली कालपी पहुंचा, लेकिन आरोप है कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां पहले रेफर करने की बातें हुईं, फिर करीब 3 घंटे इंतजार के बाद उपचार शुरू किया गया। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई, और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व उचित इलाज की मांग की है।

4 hrs ago
user_Dev Patel
Dev Patel
रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

खंभे पर लाइट विवाद में दबंगई का कहर, परिवार पर हमला, सिर पर लोहे की रॉड से गंभीर चोट जालौन जनपद के कालपी थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खंबे पर लाइट लगाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा दबंगों की तरफ से पूरे परिवार पर हमले में बदल गया। आरोपियों ने गाली-गलौज, लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जमकर मारपीट की। इस हमले में परिवार के एक सदस्य के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार थाना कोतवाली कालपी पहुंचा, लेकिन आरोप है कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां पहले रेफर करने की बातें हुईं, फिर करीब 3 घंटे इंतजार के बाद उपचार शुरू किया गया। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई, और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व उचित इलाज की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उरई रोड पर दबंगों का कहर! घर के बाहर घात लगाए अपराधी ने सोनू राजावत पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, पैर और कमर में लगे छर्रे—परिजन सीधे मेडिकल कॉलेज ले गए उरई कोतवाली के जालौन पर श्री हरि होटल के पीछे शुक्रवार शाम को एक अज्ञात व्यक्ति ने अचानक फायरिंग की। घायल युवक सोनू राजावत अपने घर के दरवाजे पर खड़े थे। छर्रे उनके पैर और कमर में लग गए। परिजन घायल को पुलिस को सूचित किए बिना मेडिकल कॉलेज उरई लेकर गए। मौके पर पुलिस टीम CCTV फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित के भाई ने बताया कि गोली कहां से चली और अपराधी कहां से आया। कोतवाली निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई होगी। उरई सिटी क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज जांच के लिए उठाए जा रहे हैं और नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
    1
    उरई रोड पर दबंगों का कहर! 
घर के बाहर घात लगाए अपराधी ने सोनू राजावत पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, पैर और कमर में लगे छर्रे—परिजन सीधे मेडिकल कॉलेज ले गए
उरई कोतवाली के जालौन पर श्री हरि होटल के पीछे शुक्रवार शाम को एक अज्ञात व्यक्ति ने अचानक फायरिंग की। 
घायल युवक सोनू राजावत अपने घर के दरवाजे पर खड़े थे। छर्रे उनके पैर और कमर में लग गए। 
परिजन घायल को पुलिस को सूचित किए बिना मेडिकल कॉलेज उरई लेकर गए।
मौके पर पुलिस टीम CCTV फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित के भाई ने बताया कि गोली कहां से चली और अपराधी कहां से आया।
कोतवाली निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई होगी।
उरई सिटी क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज जांच के लिए उठाए जा रहे हैं और नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by MD ANISH KURAISHI
    1
    Post by MD ANISH KURAISHI
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
    1
    माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के उरसान गांव में शराब की लत और घरेलू कलह ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। नशे में धुत एक पति ने अपनी ही पत्नी की लकड़ी छीलने वाले ‘बसूले’ से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रूरा थाना क्षेत्र के भरापुरवा गांव निवासी मिथिलेश कश्यप का विवाह करीब 9 वर्ष पूर्व उरसान निवासी रजत कश्यप के साथ हुआ था। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि रजत शराब का बुरी तरह आदी था और इसी बात को लेकर घर में अक्सर तनाव रहता था। मिथिलेश अपने पति की इस लत का विरोध करती थी, जिसके चलते दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। बुधवार की रात जब रजत शराब के नशे में धुत होकर घर पहुँचा, तो एक बार फिर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से से पागल हुए रजत ने पास ही रखे लकड़ी छीलने वाले वसूले को उठा लिया और मिथिलेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर और गर्दन पर हुए जानलेवा हमले के कारण मिथिलेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुबह होते ही जब ग्रामीणों को इस वीभत्स हत्याकांड की जानकारी हुई, तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (CO) डेरापुर राजीव सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी पति रजत कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त वसूला भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले में कड़ी विधिक कार्रवाई कर रही है ताकि मृतका को न्याय मिल सके।
    2
    कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के उरसान गांव में शराब की लत और घरेलू कलह ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। नशे में धुत एक पति ने अपनी ही पत्नी की लकड़ी छीलने वाले ‘बसूले’ से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रूरा थाना क्षेत्र के भरापुरवा गांव निवासी मिथिलेश कश्यप का विवाह करीब 9 वर्ष पूर्व उरसान निवासी रजत कश्यप के साथ हुआ था। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि रजत शराब का बुरी तरह आदी था और इसी बात को लेकर घर में अक्सर तनाव रहता था। मिथिलेश अपने पति की इस लत का विरोध करती थी, जिसके चलते दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।
बुधवार की रात जब रजत शराब के नशे में धुत होकर घर पहुँचा, तो एक बार फिर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से से पागल हुए रजत ने पास ही रखे लकड़ी छीलने वाले वसूले को उठा लिया और मिथिलेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर और गर्दन पर हुए जानलेवा हमले के कारण मिथिलेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुबह होते ही जब ग्रामीणों को इस वीभत्स हत्याकांड की जानकारी हुई, तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (CO) डेरापुर राजीव सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी पति रजत कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त वसूला भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले में कड़ी विधिक कार्रवाई कर रही है ताकि मृतका को न्याय मिल सके।
    user_Ashu Sriwastva
    Ashu Sriwastva
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • खबर – कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद उरसान गांव हत्याकांड का खुलासा, पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के उरसान गांव में हुई महिला की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी रजत कश्यप ने 18/19 मार्च की रात घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की बसूले से वार कर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी। इसी क्रम में शुक्रवार, 20 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे सूचना के आधार पर पुलिस ने उरसान गांव से सटे रोड किनारे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डेरापुर प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना के लगभग 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बसूला भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का जल्द खुलासा होने पर क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।
    2
    खबर – कानपुर देहात
पत्रकार: इकबाल अहमद
उरसान गांव हत्याकांड का खुलासा, पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के उरसान गांव में हुई महिला की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी रजत कश्यप ने 18/19 मार्च की रात घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की बसूले से वार कर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी। इसी क्रम में शुक्रवार, 20 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे सूचना के आधार पर पुलिस ने उरसान गांव से सटे रोड किनारे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
डेरापुर प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना के लगभग 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बसूला भी बरामद कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का जल्द खुलासा होने पर क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • रमजान माह के अंतिम जुम्मे (अलविदा जुम्मा) के अवसर पर जनपद कानपुर देहात में मुस्लिम समुदाय ने पूरी श्रद्धा, अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की। रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। सिकंदरा थाना सर्किल क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मस्जिदों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। थाना प्रभारी सिकंदरा जनार्दन प्रताप सिंह अपने पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। उनके नेतृत्व में पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। इस अवसर पर थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने कहा कि जिस तरह अलविदा जुम्मा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है, उसी प्रकार ईद की नमाज भी सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। जनपद में नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर लोगों में खुशी और संतोष का माहौल देखने को
    1
    रमजान माह के अंतिम जुम्मे (अलविदा जुम्मा) के अवसर पर जनपद कानपुर देहात में मुस्लिम समुदाय ने पूरी श्रद्धा, अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की। रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।
सिकंदरा थाना सर्किल क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मस्जिदों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
थाना प्रभारी सिकंदरा जनार्दन प्रताप सिंह अपने पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। उनके नेतृत्व में पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
इस अवसर पर थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने कहा कि जिस तरह अलविदा जुम्मा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है, उसी प्रकार ईद की नमाज भी सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
जनपद में नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर लोगों में खुशी और संतोष का माहौल देखने को
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • शुक्रवार को उरसान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार, बसूला बरामद डेरापुर थाना क्षेत्र के उरसान गांव में हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी रजत कश्यप ने 18/19 मार्च की रात घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की बसूले से वार कर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी। इसी क्रम में शुक्रवार, 20 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे सूचना के आधार पर पुलिस ने उरसान गांव से सटे रोड किनारे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डेरापुर प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने शाम करीब 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को घटना के लगभग 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बसूला भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।
    1
    शुक्रवार को उरसान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार, बसूला बरामद
डेरापुर थाना क्षेत्र के उरसान गांव में हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी रजत कश्यप ने 18/19 मार्च की रात घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की बसूले से वार कर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया था।
मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी। इसी क्रम में शुक्रवार, 20 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे सूचना के आधार पर पुलिस ने उरसान गांव से सटे रोड किनारे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
डेरापुर प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने शाम करीब 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को घटना के लगभग 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बसूला भी बरामद कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • खंभे पर लाइट विवाद में दबंगई का कहर, परिवार पर हमला, सिर पर लोहे की रॉड से गंभीर चोट जालौन जनपद के कालपी थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खंबे पर लाइट लगाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा दबंगों की तरफ से पूरे परिवार पर हमले में बदल गया। आरोपियों ने गाली-गलौज, लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जमकर मारपीट की। इस हमले में परिवार के एक सदस्य के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार थाना कोतवाली कालपी पहुंचा, लेकिन आरोप है कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां पहले रेफर करने की बातें हुईं, फिर करीब 3 घंटे इंतजार के बाद उपचार शुरू किया गया। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई, और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व उचित इलाज की मांग की है।
    1
    खंभे पर लाइट विवाद में दबंगई का कहर, परिवार पर हमला, सिर पर लोहे की रॉड से गंभीर चोट 
जालौन जनपद के कालपी थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 
खंबे पर लाइट लगाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा दबंगों की तरफ से पूरे परिवार पर हमले में बदल गया।
आरोपियों ने गाली-गलौज, लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जमकर मारपीट की।
इस हमले में परिवार के एक सदस्य के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
घटना के बाद पीड़ित परिवार थाना कोतवाली कालपी पहुंचा, लेकिन आरोप है कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां पहले रेफर करने की बातें हुईं, फिर करीब 3 घंटे इंतजार के बाद उपचार शुरू किया गया।
पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई, और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व उचित इलाज की मांग की है।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.