Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्पेन में मोरक्को की सीमा से घुसे प्रवासी,सेना और अतिरिक्त पुलिस बलों को किया तैनात! स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र 'स्यूटा' (Ceuta) में मोरक्को की सीमा से करीब 50,000 से 60,000 प्रवासियों ने अवैध रूप से घुसपैठ की है, जिसमें मची भगदड़ और समुद्र में डूबने के कारण कम से कम 34 प्रवासियों की मौत हो गई है। इस अचानक आए संकट को संभालने के लिए स्पेन सरकार ने सीमा पर सेना और अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात किया है।
आदर्श भारत TV
स्पेन में मोरक्को की सीमा से घुसे प्रवासी,सेना और अतिरिक्त पुलिस बलों को किया तैनात! स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र 'स्यूटा' (Ceuta) में मोरक्को की सीमा से करीब 50,000 से 60,000 प्रवासियों ने अवैध रूप से घुसपैठ की है, जिसमें मची भगदड़ और समुद्र में डूबने के कारण कम से कम 34 प्रवासियों की मौत हो गई है। इस अचानक आए संकट को संभालने के लिए स्पेन सरकार ने सीमा पर सेना और अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात किया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद गाजियाबाद के थाना मसूरी पुलिस / सर्विलांस टीम ग्रामीण जोन द्वारा दिनांक 26 जुलाई 2026 को हुई मर्डर की घटना का किया सफल। जनपद गाजियाबाद के थाना मसूरी पुलिस / सर्विलांस टीम ग्रामीण जोन द्वारा दिनांक 26 जुलाई 2026 को हुई मर्डर की घटना का किया सफल। जनपद गाजियाबाद के थाना मसूरी पुलिस / सर्विलांस टीम ग्रामीण जोन द्वारा सीसीटीवी फुटेज व मैनुअल इनपुट के आधार पर दिनांक 26.07.2026 को हुई मर्डर की घटना का सफल अनावरण करते हुये घटना में संलिप्त प्रकाश में आये अभियुक्त मृतक के भाई को किया गिरफ्तार । वीडियो बाइट- सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी। दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र से गाजियाबाद ब्यूरो चीफ हरीश कुमार की खास रिपोर्ट। धन्यवाद1
- स्पेन में मोरक्को की सीमा से घुसे प्रवासी,सेना और अतिरिक्त पुलिस बलों को किया तैनात! स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र 'स्यूटा' (Ceuta) में मोरक्को की सीमा से करीब 50,000 से 60,000 प्रवासियों ने अवैध रूप से घुसपैठ की है, जिसमें मची भगदड़ और समुद्र में डूबने के कारण कम से कम 34 प्रवासियों की मौत हो गई है। इस अचानक आए संकट को संभालने के लिए स्पेन सरकार ने सीमा पर सेना और अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात किया है।1
- थाना मसूरी पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए मृतक के भाई को किया गिरफ्तार गाजियाबाद के मसूरी थाना पुलिस और ग्रामीण ज़ोन सर्विलांस टीम ने 26 जुलाई को हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए मृतक के सगे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इनपुट के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाई। बीती 26 जुलाई की सुबह मसूरी क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास झाड़ियों में करीब 42 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला था। शव के सीने पर खून से सना भारी सीमेंटेड पत्थर रखा हुआ था। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तीन टीमों का गठन कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान मुरादाबाद निवासी मोनू सिंह के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसके सगे भाई सुखवीर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों भाइयों ने ट्रैक्टर खरीदने के लिए संयुक्त रूप से ऋण लिया था। कर्ज और पैसों के विवाद के चलते उसने अपने भाई की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून से सना सीमेंटेड पत्थर भी बरामद कर लिया है।1
- गाजियाबाद जनपद के लोनी क्षेत्र स्थित श्री राम कॉलोनी बंथला में बिजली व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। कॉलोनी में आज तक पर्याप्त बिजली के खंभे नहीं लगाए गए हैं। बिजली के तार अस्थायी रूप से बलियों के सहारे पूरे क्षेत्र में फैले हुए हैं, जिससे आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं। खुले और नीचे लटकते बिजली के तार लोगों और पशुओं के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार गायों को करंट लग चुका है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। बरसात के मौसम में यह खतरा और बढ़ जाता है। कॉलोनी में केवल एक ट्रांसफॉर्मर से बड़ी संख्या में घरों को बिजली आपूर्ति की जा रही है। अधिक भार होने के कारण बार-बार बिजली गुल हो जाती है और फॉल्ट की समस्या बनी रहती है। इससे लोगों को घंटों बिजली कटौती झेलनी पड़ती है और दैनिक जीवन प्रभावित होता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक न नए बिजली के खंभे लगाए गए हैं और न ही अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था की गई है। अब कॉलोनी के लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द बिजली के खंभे लगाए जाएं, खुले तारों को सुरक्षित किया जाए तथा अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके और लोगों को सुरक्षित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके। संवाददाता रेनू पुरी4
- Porter App का नया झोल! 🚨 MCD Toll का नुकसान + सपोर्ट में कॉल ऑप्शन गायब 😡 ग्राहक की मनमानी, वीडियो में जिन मुख्य मुद्दों को उभारा गया है: MCD टोल का मुद्दा: नोएडा से गुड़गांव (दिल्ली होकर) जाने वाले रूट पर ऐप में MCD टोल न जुड़ना। ग्राहक का अड़ियल रवैया: टोल देने से मना करना, खुद ऑर्डर रद्द न करना और अभद्र भाषा का इस्तेमाल। ऐप सपोर्ट की कमी: Porter पार्टनर ऐप में सपोर्ट एग्जीक्यूटिव को डायरेक्ट कॉल/कॉल-बैक करने का विकल्प न होना। ड्राइवर पर पेनल्टी: कस्टमर की गलती होने के बावजूद ड्राइवर द्वारा रद्द करने पर रेटिंग पॉइंट और स्कोर गिरना।#PorterApp #ApnaCargoPartner #PorterDriverProblem #MCDToll #DriverRights #PorterScam #RatingDown #ArvindKumar #CargoPartner1
- जनपद गाजियाबाद में दिनांक 30.07.2026 को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली श्रीमती उपासना पाण्डेय द्वारा कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। जनपद गाजियाबाद में दिनांक 30.07.2026 को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली श्रीमती उपासना पाण्डेय द्वारा कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। जनपद गाजियाबाद में दिनांक 30.07.2026 को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली श्रीमती उपासना पाण्डेय द्वारा कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया । तत्पश्चात विजयनगर कांवड़ रूट का भ्रमण कर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।* दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र से गाजियाबाद ब्यूरो चीफ हरीश कुमार की खास रिपोर्ट। धन्यवाद1
- मसूरी पुलिस ने 26 जुलाई की हत्या का किया खुलासा, ट्रैक्टर विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को पत्थर से उतारा मौत के घाट। गाजियाबाद कमिश्नरेट की मसूरी थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने 26 जुलाई को हुई हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक के सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई को पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मैनुअल इनपुट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पहचान मुरादाबाद निवासी सोनू सिंह के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी छोटे भाई सुखवीर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों भाइयों ने ट्रैक्टर खरीदा था, लेकिन ट्रैक्टर को लेकर चल रहे विवाद और ईर्ष्या के चलते उसने हत्या की साजिश रची। आरोपी ने शराब पिलाने के बाद पत्थर से वार कर भाई की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सीमेंट का पत्थर बरामद कर लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।2