logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगरीय निकायों की योजनाओं और निर्माण कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा पीएम आवास, अमृत मिशन, स्वच्छता, कर वसूली एवं अधोसंरचना कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश निर्माणाधीन स्कूल, आंगनबाड़ी, शौचालय निर्माण के कार्याे को शीघ्रता से पूर्ण कराने किया निर्देशित आवारा मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर व्यवस्थापित करने के दिए निर्देश कोरबा//कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगरीय निकाय विभाग की मासिक समीक्षा बैठक ली। उन्होंने नगरीय निकायों में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा सभी स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम श्री आशुतोष पाण्डेय, अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा, सभी जोन कमिश्नर, सीएमओ नगरीय निकाय, विभागों के उप अभियन्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत नगर निगम कोरबा सहित सभी नगरीय निकायों में आवास निर्माण की प्रगति को गंभीरता से बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने अप्रारंभ आवास निर्माण कार्यों को शीघ्र शुरू कराने तथा निर्माणाधीन आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने निर्देशित किया। अमृत मिशन 2.0 के तहत स्वीकृत कार्यों को भी प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सूखे एवं गीले कचरे के पृथक्करण और बेहतर प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने कहा गया। कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा सभी नगरीय निकायों में स्थापित एसएलआरएम सेंटर का सुचारू एवं बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगरीय निकायों में राजस्व कर वसूली की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कर वसूली की गति बढ़ाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी के साथ राजस्व संग्रहण में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। अधोसंरचना कार्यों के अंतर्गत वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के स्वीकृत, प्रगतिरत, अपूर्ण एवं अप्रारंभ कार्यों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली गई। कलेक्टर ने अप्रारंभ कार्यों को तत्काल प्रारंभ कराने, प्रगतिरत कार्यों में तेजी लाने तथा पूर्णता के स्तर पर पहुंच चुके कार्यों को अविलंब पूरा कराने कहा। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के मानकों का विशेष रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 15वें वित्त एवं नगरीय क्षेत्रों में डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा उनकी प्रगति में तेजी लाने निर्देशित किया। उन्होंने नगरीय निकायों में निर्माणाधीन स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं शौचालयों के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही सांसद, प्रभारी मंत्री, विधायक मद एवं प्राधिकरण के अंतर्गत स्वीकृत और प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री घोषणा से संबंधित कार्यों के लिए आवश्यक स्वीकृतियां जल्द प्राप्त करने तथा प्रगतिरत कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में कलेक्टर ने नगरोत्थान योजना के अंतर्गत नालंदा परिसर विकास सहित अन्य स्वीकृत कार्यों को गति देने कहा गया। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के संचालन के लिए रूट निर्धारण संबंधी कार्य की स्वीकृति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। गो-धाम योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ ही सड़कों पर घूमने वाले आवारा मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर व्यवस्थापित करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने पेंशन से संबंधित प्रकरणों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने सभी जोन कमिश्नरों एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो और प्रत्येक आवेदन पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं और स्वीकृत विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए मैदानी स्तर पर उनकी प्रगति सुनिश्चित करें, ताकि नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों का प्रत्यक्ष लाभ नागरिकों को समय पर मिल सके।

1 hr ago
user_Korba news
Korba news
कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
1 hr ago
61aa9660-8724-48a8-ab27-36d4d738f1f7

नगरीय निकायों की योजनाओं और निर्माण कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा पीएम आवास, अमृत मिशन, स्वच्छता, कर वसूली एवं अधोसंरचना कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश निर्माणाधीन स्कूल, आंगनबाड़ी, शौचालय निर्माण के कार्याे को शीघ्रता से पूर्ण कराने किया निर्देशित आवारा मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर व्यवस्थापित करने के दिए निर्देश कोरबा//कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगरीय निकाय विभाग की मासिक समीक्षा बैठक ली। उन्होंने नगरीय निकायों में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा सभी स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम श्री आशुतोष पाण्डेय, अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा, सभी जोन कमिश्नर, सीएमओ नगरीय निकाय, विभागों के उप अभियन्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत नगर निगम कोरबा सहित सभी नगरीय निकायों में आवास निर्माण की प्रगति को गंभीरता से बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने अप्रारंभ आवास निर्माण कार्यों को शीघ्र शुरू कराने तथा निर्माणाधीन आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने निर्देशित किया। अमृत मिशन 2.0 के तहत स्वीकृत कार्यों को भी प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सूखे एवं गीले कचरे के पृथक्करण और बेहतर प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने कहा गया। कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा सभी नगरीय निकायों में स्थापित एसएलआरएम सेंटर का सुचारू एवं बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगरीय निकायों में राजस्व कर वसूली की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कर वसूली की गति बढ़ाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी के साथ राजस्व संग्रहण में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। अधोसंरचना कार्यों के अंतर्गत वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के स्वीकृत, प्रगतिरत, अपूर्ण एवं अप्रारंभ कार्यों की स्थिति की विस्तृत जानकारी

731b20fc-5c48-4b21-9dd2-dc08e313df7c

ली गई। कलेक्टर ने अप्रारंभ कार्यों को तत्काल प्रारंभ कराने, प्रगतिरत कार्यों में तेजी लाने तथा पूर्णता के स्तर पर पहुंच चुके कार्यों को अविलंब पूरा कराने कहा। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के मानकों का विशेष रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 15वें वित्त एवं नगरीय क्षेत्रों में डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा उनकी प्रगति में तेजी लाने निर्देशित किया। उन्होंने नगरीय निकायों में निर्माणाधीन स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं शौचालयों के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही सांसद, प्रभारी मंत्री, विधायक मद एवं प्राधिकरण के अंतर्गत स्वीकृत और प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री घोषणा से संबंधित कार्यों के लिए आवश्यक स्वीकृतियां जल्द प्राप्त करने तथा प्रगतिरत कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में कलेक्टर ने नगरोत्थान योजना के अंतर्गत नालंदा परिसर विकास सहित अन्य स्वीकृत कार्यों को गति देने कहा गया। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के संचालन के लिए रूट निर्धारण संबंधी कार्य की स्वीकृति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। गो-धाम योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ ही सड़कों पर घूमने वाले आवारा मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर व्यवस्थापित करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने पेंशन से संबंधित प्रकरणों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने सभी जोन कमिश्नरों एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो और प्रत्येक आवेदन पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं और स्वीकृत विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए मैदानी स्तर पर उनकी प्रगति सुनिश्चित करें, ताकि नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों का प्रत्यक्ष लाभ नागरिकों को समय पर मिल सके।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • रायगढ़ जिले पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धार्थ तिवारी के पर्यवेक्षण में कापू पुलिस ने हत्या के एक पेचिदा मामले को सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है ll
    2
    रायगढ़ जिले पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी  के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धार्थ तिवारी के पर्यवेक्षण में कापू पुलिस ने हत्या के एक पेचिदा मामले को सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है ll
    user_Sarju Kumar Patrakar
    Sarju Kumar Patrakar
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • फाटक बार-बार बंद, सड़क पर जाम और ओवरब्रिज के नीचे दुकानों का जमावड़ा! पुराने कोरबा में जनता बेहाल हर 5 मिनट में रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से पहले ही परेशान जनता, ऊपर से सड़क किनारे और ओवरब्रिज के नीचे बढ़ता अतिक्रमण बना मुसीबत—नगर निगम और यातायात विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
    1
    फाटक बार-बार बंद, सड़क पर जाम और ओवरब्रिज के नीचे दुकानों का जमावड़ा! पुराने कोरबा में जनता बेहाल

हर 5 मिनट में रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से पहले ही परेशान जनता, ऊपर से सड़क किनारे और ओवरब्रिज के नीचे बढ़ता अतिक्रमण बना मुसीबत—नगर निगम और यातायात विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
    user_Kaniya Soni
    Kaniya Soni
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • बिलासपुर स्टेशन से बाइक किराए पर, यात्रियों को मिली राहत बिलासपुर रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब स्टेशन से बाहर निकलते ही किराए पर बाइक मिलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्री सुविधा को बढ़ाने के लिए पहली बार बाइक रेंटल सेवा शुरू की है। स्टेशन के कोच रेस्टोरेंट के पास शुरू हुई यह सेवा 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध रहेगी। यात्री वैध ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड जैसे पहचान पत्र के जरिए बाइक किराए पर ले सकेंगे। 4 घंटे तक 100 रुपए, 4 से 8 घंटे तक 200 रुपए, 8 से 16 घंटे तक 300 रुपए और 16 से 24 घंटे तक 400 रुपए किराया निर्धारित किया गया है।
    1
    बिलासपुर स्टेशन से बाइक किराए पर, यात्रियों को मिली राहत
बिलासपुर रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब स्टेशन से बाहर निकलते ही किराए पर बाइक मिलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्री सुविधा को बढ़ाने के लिए पहली बार बाइक रेंटल सेवा शुरू की है। स्टेशन के कोच रेस्टोरेंट के पास शुरू हुई यह सेवा 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध रहेगी। यात्री वैध ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड जैसे पहचान पत्र के जरिए बाइक किराए पर ले सकेंगे। 4 घंटे तक 100 रुपए, 4 से 8 घंटे तक 200 रुपए, 8 से 16 घंटे तक 300 रुपए और 16 से 24 घंटे तक 400 रुपए किराया निर्धारित किया गया है।
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • उरगा चौक में चक्का जाम की चेतावनी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोपे ज्ञापन
    1
    उरगा चौक में चक्का जाम की चेतावनी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोपे ज्ञापन
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    44 min ago
  • छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासगठन के द्वारा स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन करेगा
    1
    छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासगठन के द्वारा स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन करेगा
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    Farmer हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • राखी से एक दिन पहले बाजारों मे राखियो की रौनक,,,सैंकड़ो राखियो की बिच ढूंढ़ रही पसंदीदा राखी भाई के लिए बहन। राखी से एक दिन पहले बाजारों मे राखियो की रौनक,,,सैंकड़ो राखियो की बिच ढूंढ़ रही पसंदीदा राखी भाई के लिए बहन।
    1
    राखी से एक दिन पहले बाजारों मे राखियो की रौनक,,,सैंकड़ो राखियो की बिच ढूंढ़ रही पसंदीदा राखी भाई के लिए बहन।
राखी से एक दिन पहले बाजारों मे राखियो की रौनक,,,सैंकड़ो राखियो की बिच ढूंढ़ रही पसंदीदा राखी भाई के लिए बहन।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    28 min ago
  • नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने पत्रकारों से की परिचयात्मक मुलाकात, प्रशासनिक प्राथमिकताएं की साझा, नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने पत्रकारों से की परिचयात्मक मुलाकात, प्रशासनिक प्राथमिकताएं की साझा, सक्ती जिले की नवपदस्थ कलेक्टर आई ए एस जयश्री जैन ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय सभागार में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ परिचयात्मक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से परिचय प्राप्त करने के साथ जिले से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कलेक्टर जैन ने कहा कि जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि सक्ती एक कृषि प्रधान जिला है और शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी जनसेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके। चर्चा के दौरान उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। पत्रकारों द्वारा तुरीधाम और दमोहधारा जैसे धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास का मुद्दा उठाए जाने पर उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर पहल करने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय से जुड़े विषय पर भी जानकारी साझा की। बैठक में एडिशनल कलेक्टर वीरेंद्र लकड़ा तथा जिला जनसंपर्क अधिकारी आनंद दुबे सहित जिले के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
    1
    नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने पत्रकारों से की परिचयात्मक मुलाकात, प्रशासनिक प्राथमिकताएं की साझा,
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने पत्रकारों से की परिचयात्मक मुलाकात, प्रशासनिक प्राथमिकताएं की साझा,
सक्ती जिले की नवपदस्थ कलेक्टर आई ए एस जयश्री जैन ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय सभागार में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ परिचयात्मक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से परिचय प्राप्त करने के साथ जिले से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
कलेक्टर जैन ने कहा कि जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि सक्ती एक कृषि प्रधान जिला है और शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी जनसेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके।
चर्चा के दौरान उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। पत्रकारों द्वारा तुरीधाम और दमोहधारा जैसे धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास का मुद्दा उठाए जाने पर उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर पहल करने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय से जुड़े विषय पर भी जानकारी साझा की।
बैठक में एडिशनल कलेक्टर वीरेंद्र लकड़ा तथा जिला जनसंपर्क अधिकारी आनंद दुबे सहित जिले के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    2 hrs ago
  • मिलाद-उन-नबी पर मुरली में निकला भव्य जुलूस, बाजे-गाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा जनसैलाब—भाईचारे व सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश मिलाद-उन-नबी पर मुरली में निकला भव्य जुलूस पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर ग्राम मुरली में मुस्लिम जमात द्वारा मिलाद-उन-नबी का पर्व भाईचारे के साथ मनाया गया। मुस्लिम जमात की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया,जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान बाजे-गाजे के साथ लोगों में उत्साह नजर आया और जगह -जगह आतिशबाजी कर मिलाद-उन-नबी की खुशियां मनाई गई। जुलूस गांव में गुजरने के दौरान ग्रामीणों ने श्रद्धा एवं सद्भाव के साथ जुलूस का अभिवादन किया।पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी प्रेम,भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहा।किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति के बिना कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    1
    मिलाद-उन-नबी पर मुरली में निकला भव्य जुलूस, बाजे-गाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा जनसैलाब—भाईचारे व सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश
मिलाद-उन-नबी पर मुरली में निकला भव्य जुलूस 
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर ग्राम मुरली में मुस्लिम जमात द्वारा मिलाद-उन-नबी का पर्व भाईचारे के साथ मनाया गया। मुस्लिम जमात की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया,जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान बाजे-गाजे के साथ लोगों में उत्साह नजर आया और जगह -जगह आतिशबाजी कर मिलाद-उन-नबी की खुशियां मनाई गई। जुलूस गांव में गुजरने के दौरान ग्रामीणों ने श्रद्धा एवं सद्भाव के साथ जुलूस का अभिवादन किया।पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी प्रेम,भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहा।किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति के बिना कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.