logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने पत्रकारों से की परिचयात्मक मुलाकात, प्रशासनिक प्राथमिकताएं की साझा, नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने पत्रकारों से की परिचयात्मक मुलाकात, प्रशासनिक प्राथमिकताएं की साझा, सक्ती जिले की नवपदस्थ कलेक्टर आई ए एस जयश्री जैन ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय सभागार में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ परिचयात्मक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से परिचय प्राप्त करने के साथ जिले से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कलेक्टर जैन ने कहा कि जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि सक्ती एक कृषि प्रधान जिला है और शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी जनसेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके। चर्चा के दौरान उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। पत्रकारों द्वारा तुरीधाम और दमोहधारा जैसे धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास का मुद्दा उठाए जाने पर उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर पहल करने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय से जुड़े विषय पर भी जानकारी साझा की। बैठक में एडिशनल कलेक्टर वीरेंद्र लकड़ा तथा जिला जनसंपर्क अधिकारी आनंद दुबे सहित जिले के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

47 min ago
user_Lala upadhyay
Lala upadhyay
Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
47 min ago

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने पत्रकारों से की परिचयात्मक मुलाकात, प्रशासनिक प्राथमिकताएं की साझा, नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने पत्रकारों से की परिचयात्मक मुलाकात, प्रशासनिक प्राथमिकताएं की साझा, सक्ती जिले की नवपदस्थ कलेक्टर आई ए एस जयश्री जैन ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय सभागार में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ परिचयात्मक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से परिचय प्राप्त करने के साथ जिले से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कलेक्टर जैन ने कहा कि जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि सक्ती एक कृषि प्रधान जिला है और शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी जनसेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके। चर्चा के दौरान उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। पत्रकारों द्वारा तुरीधाम और दमोहधारा जैसे धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास का मुद्दा उठाए जाने पर उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर पहल करने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय से जुड़े विषय पर भी जानकारी साझा की। बैठक में एडिशनल कलेक्टर वीरेंद्र लकड़ा तथा जिला जनसंपर्क अधिकारी आनंद दुबे सहित जिले के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Post by Shubham Mishra
    1
    Post by Shubham Mishra
    user_Shubham Mishra
    Shubham Mishra
    जांजगीर, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • मिलाद-उन-नबी पर मुरली में निकला भव्य जुलूस, बाजे-गाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा जनसैलाब—भाईचारे व सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश मिलाद-उन-नबी पर मुरली में निकला भव्य जुलूस पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर ग्राम मुरली में मुस्लिम जमात द्वारा मिलाद-उन-नबी का पर्व भाईचारे के साथ मनाया गया। मुस्लिम जमात की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया,जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान बाजे-गाजे के साथ लोगों में उत्साह नजर आया और जगह -जगह आतिशबाजी कर मिलाद-उन-नबी की खुशियां मनाई गई। जुलूस गांव में गुजरने के दौरान ग्रामीणों ने श्रद्धा एवं सद्भाव के साथ जुलूस का अभिवादन किया।पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी प्रेम,भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहा।किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति के बिना कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    1
    मिलाद-उन-नबी पर मुरली में निकला भव्य जुलूस, बाजे-गाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा जनसैलाब—भाईचारे व सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश
मिलाद-उन-नबी पर मुरली में निकला भव्य जुलूस 
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर ग्राम मुरली में मुस्लिम जमात द्वारा मिलाद-उन-नबी का पर्व भाईचारे के साथ मनाया गया। मुस्लिम जमात की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया,जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान बाजे-गाजे के साथ लोगों में उत्साह नजर आया और जगह -जगह आतिशबाजी कर मिलाद-उन-नबी की खुशियां मनाई गई। जुलूस गांव में गुजरने के दौरान ग्रामीणों ने श्रद्धा एवं सद्भाव के साथ जुलूस का अभिवादन किया।पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी प्रेम,भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहा।किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति के बिना कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • रायगढ़ में अलमारी में रखे 95 हजार के जेवर चोरी रायगढ़ में दामाद ने सास के पास रखवाए थे गहने अलमारी का लॉकर खोलकर चोर ले गया।
    1
    रायगढ़ में अलमारी में रखे 95 हजार के जेवर चोरी रायगढ़ में दामाद ने सास के पास रखवाए थे गहने अलमारी का लॉकर खोलकर चोर ले गया।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • Nashedi Dayanand (नशेड़ी दयानंद) - Masoom Sharma | New Viral Song ​#NashediDayanand ​#MasoomSharma ​#MasoomSharmaNewSong ​#HaryanviSong2026 ​#NewHaryanviSong ​#ViralHaryanviSong
    1
    Nashedi Dayanand (नशेड़ी दयानंद) - Masoom Sharma | New Viral Song
​#NashediDayanand
​#MasoomSharma
​#MasoomSharmaNewSong
​#HaryanviSong2026
​#NewHaryanviSong
​#ViralHaryanviSong
    user_Akkena Chinababu
    Akkena Chinababu
    Baramkela, Sarangarh Bilaigarh•
    3 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासगठन के द्वारा स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन करेगा
    1
    छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासगठन के द्वारा स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन करेगा
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    Farmer हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • *➡️कुनकुरी में मोबाइल दुकान का शटर काटकर करीब 150 मोबाइल फोन चोरी करने वाला आरोपी झारखण्ड से गिरफ्तार* *➡️ सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी जशपुर ---00--- *➡️घटना का संक्षिप्त विवरण* थाना कुनकुरी क्षेत्र में मोबाइल दुकान का शटर काटकर करीब 150 नग मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में जशपुर पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को झारखण्ड से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में प्रार्थी पंकज कुमार पारिक, संचालक कठौतिया मोबाइल शॉप, कुनकुरी द्वारा दिनांक 12.08.2026 को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि दिनांक 11.08.2026 की रात्रि करीब 09:00 बजे वह अपनी मोबाइल दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह सूर्योदय बैंक के एक कर्मचारी ने फोन कर दुकान का शटर खुला होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर प्रार्थी तत्काल दुकान पहुंचा। दुकान के शटर में लगे दोनों ताले कटे हुए थे तथा अंदर मोबाइल के डिब्बे अस्त-व्यस्त पड़े थे। बिक्री के लिए रखे गए विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन दुकान से गायब थे। जांच करने पर करीब 150 नग मोबाइल हैंडसेट चोरी होना पाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 148/2026, धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। *➡️सीसीटीवी एवं तकनीकी साक्ष्यों से मिली अहम सुराग* मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी की घटना को दो व्यक्तियों द्वारा मिलकर अंजाम दिया गया था। घटना स्थल के समीप स्थित एक होटल में दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा खाना खाने तथा होटल संचालक को मोबाइल नंबर दिए जाने की जानकारी भी पुलिस के सामने आई। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, होटल से प्राप्त जानकारी एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का आपस में मिलान कर संदिग्धों की पहचान एवं पतासाजी शुरू की गई। तकनीकी जांच के आधार पर एक आरोपी की पहचान तौसीफ रजा पिता मौलाना ताजउद्दीन, उम्र 35 वर्ष, निवासी मुर्गीटोली, मध्य नारायणपुर, थाना राजमहल, जिला साहेबगंज, झारखण्ड के रूप में हुई। *➡️विशेष टीम ने झारखण्ड पहुंचकर आरोपी को लिया हिरासत में* आरोपी की धर पकड़ हेतु डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम झारखण्ड रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा झारखण्ड पहुंचकर आरोपी की लगातार पतासाजी की गई और उसे हिरासत में लेकर थाना कुनकुरी लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर मोबाइल दुकान में चोरी करना स्वीकार किया। *➡️ पुलिस की पूछताछ में आरोपी तौसीफ रजा के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए ने बताया गया कि वह अपने एक साथी के साथ काफी समय से मोबाइल दुकानों में चोरी करने की योजना बना रहा था। दोनों आरोपी झारखण्ड से निकलकर ओडिशा, आंध्रप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर मोबाइल दुकानों की रेकी कर रहे थे। इसी दौरान दोनों ने कुनकुरी स्थित कठौतिया मोबाइल शॉप को चोरी के लिए चिन्हित किया। घटना की रात दोनों आरोपी दुकान के पीछे की ओर से पहुंचे। अपने साथ लाए औजार से दुकान के शटर में लगे दोनों ताले काटकर दुकान के अंदर प्रवेश किया और बिक्री के लिए रखे मोबाइल फोन को पिट्ठू बैग में भरकर वहां से निकल गए। कुछ दूरी पर जाकर दोनों आरोपियों ने मोबाइल फोन के कवर एवं डिब्बों को अलग कर झाड़ियों में फेंक दिया और केवल मोबाइल हैंडसेट अपने साथ रखे। इसके बाद दोनों बस के माध्यम से वहां से फरार हो गए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए मोबाइल फोन उसके दूसरे साथी के पास हैं। पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी चिन्हित कर लिया है, जो वर्तमान में फरार है। पुलिस टीम द्वारा उसकी गिरफ्तारी एवं चोरी किए गए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार पतासाजी की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी तौसीफ रजा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिट्ठू बैग एवं आरोपी का मोबाइल हैंडसेट जप्त किया है। विवेचना के दौरान आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर प्रकरण में धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी गई है। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। *➡️दूसरे आरोपी एवं चोरी के मोबाइल की तलाश जारी* मामले में पुलिस द्वारा दूसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी तथा चोरी किए गए करीब 150 मोबाइल हैंडसेट की बरामदगी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर पतासाजी की जा रही है। प्रकरण की विवेचना एवं आगे की कार्रवाई जारी है। *➡️ मामले की कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक राकेश यादव, निरीक्षक गौरव पांडे, उप निरीक्षक नसीरुद्दीन अंसारी, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर प्रसाद वारले, पीएसआई देविका मंडावी, नीता कुर्रे, प्रधान आरक्षक अनंत मिराज किस्पोट्टा, आरक्षक चंद्र शेखर बंजारे एवं आरक्षक नंदलाल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    *➡️कुनकुरी में मोबाइल दुकान का शटर काटकर करीब 150 मोबाइल फोन चोरी करने वाला आरोपी झारखण्ड से गिरफ्तार*
*➡️ सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी
जशपुर 
---00---
*➡️घटना का संक्षिप्त विवरण*
थाना कुनकुरी क्षेत्र में मोबाइल दुकान का शटर काटकर करीब 150 नग मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में जशपुर पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को झारखण्ड से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामले में प्रार्थी पंकज कुमार पारिक, संचालक कठौतिया मोबाइल शॉप, कुनकुरी द्वारा दिनांक 12.08.2026 को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि दिनांक 11.08.2026 की रात्रि करीब 09:00 बजे वह अपनी मोबाइल दुकान बंद कर घर चला गया था।
अगले दिन सुबह सूर्योदय बैंक के एक कर्मचारी ने फोन कर दुकान का शटर खुला होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर प्रार्थी तत्काल दुकान पहुंचा। दुकान के शटर में लगे दोनों ताले कटे हुए थे तथा अंदर मोबाइल के डिब्बे अस्त-व्यस्त पड़े थे। बिक्री के लिए रखे गए विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन दुकान से गायब थे। जांच करने पर करीब 150 नग मोबाइल हैंडसेट चोरी होना पाया गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 148/2026, धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*➡️सीसीटीवी एवं तकनीकी साक्ष्यों से मिली अहम सुराग*
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए।
विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी की घटना को दो व्यक्तियों द्वारा मिलकर अंजाम दिया गया था। घटना स्थल के समीप स्थित एक होटल में दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा खाना खाने तथा होटल संचालक को मोबाइल नंबर दिए जाने की जानकारी भी पुलिस के सामने आई।
पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, होटल से प्राप्त जानकारी एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का आपस में मिलान कर संदिग्धों की पहचान एवं पतासाजी शुरू की गई। तकनीकी जांच के आधार पर एक आरोपी की पहचान तौसीफ रजा पिता मौलाना ताजउद्दीन, उम्र 35 वर्ष, निवासी मुर्गीटोली, मध्य नारायणपुर, थाना राजमहल, जिला साहेबगंज, झारखण्ड के रूप में हुई।
*➡️विशेष टीम ने झारखण्ड पहुंचकर आरोपी को लिया हिरासत में*
आरोपी की धर पकड़ हेतु डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम झारखण्ड रवाना की गई।
पुलिस टीम द्वारा झारखण्ड पहुंचकर आरोपी की लगातार पतासाजी की गई और उसे हिरासत में लेकर थाना कुनकुरी लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर मोबाइल दुकान में चोरी करना स्वीकार किया।
*➡️ पुलिस की पूछताछ में आरोपी तौसीफ रजा  के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए ने बताया गया कि वह अपने एक साथी के साथ काफी समय से मोबाइल दुकानों में चोरी करने की योजना बना रहा था। दोनों आरोपी झारखण्ड से निकलकर ओडिशा, आंध्रप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर मोबाइल दुकानों की रेकी कर रहे थे।
इसी दौरान दोनों ने कुनकुरी स्थित कठौतिया मोबाइल शॉप को चोरी के लिए चिन्हित किया।
घटना की रात दोनों आरोपी दुकान के पीछे की ओर से पहुंचे। अपने साथ लाए औजार से दुकान के शटर में लगे दोनों ताले काटकर दुकान के अंदर प्रवेश किया और बिक्री के लिए रखे मोबाइल फोन को पिट्ठू बैग में भरकर वहां से निकल गए।
कुछ दूरी पर जाकर दोनों आरोपियों ने मोबाइल फोन के कवर एवं डिब्बों को अलग कर झाड़ियों में फेंक दिया और केवल मोबाइल हैंडसेट अपने साथ रखे। इसके बाद दोनों बस के माध्यम से वहां से फरार हो गए।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए मोबाइल फोन उसके दूसरे साथी के पास हैं। पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी चिन्हित कर लिया है, जो वर्तमान में फरार है। पुलिस टीम द्वारा उसकी गिरफ्तारी एवं चोरी किए गए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार पतासाजी की जा रही है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी तौसीफ रजा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिट्ठू बैग एवं आरोपी का मोबाइल हैंडसेट जप्त किया है।
विवेचना के दौरान आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर प्रकरण में धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी गई है। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
*➡️दूसरे आरोपी एवं चोरी के मोबाइल की तलाश जारी*
मामले में पुलिस द्वारा दूसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी तथा चोरी किए गए करीब 150 मोबाइल हैंडसेट की बरामदगी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर पतासाजी की जा रही है। प्रकरण की विवेचना एवं आगे की कार्रवाई जारी है।
*➡️ मामले की कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक राकेश यादव, निरीक्षक गौरव पांडे, उप निरीक्षक नसीरुद्दीन अंसारी, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर प्रसाद वारले, पीएसआई देविका मंडावी, नीता कुर्रे, प्रधान आरक्षक अनंत मिराज किस्पोट्टा, आरक्षक चंद्र शेखर बंजारे एवं आरक्षक नंदलाल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • Post by Shubham Mishra
    1
    Post by Shubham Mishra
    user_Shubham Mishra
    Shubham Mishra
    जांजगीर, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • कोरबा में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान, जिलेभर के बैंकों, स्कूलों और सार्वजनिक संस्थानों में नागरिकों को किया गया सतर्क—OTP, UPI PIN और संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की दी समझाइश कोरबा पुलिस का साइबर जागृति अभियान लगातार जारी है। 25 अगस्त को जिले के विभिन्न बैंकों, स्कूलों और सार्वजनिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस टीमों ने नागरिकों को UPI फ्रॉड, साइबर ठगी और बैंकिंग फ्रॉड से बचने के उपाय बताए। साथ ही OTP, UPI PIN और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने की समझाइश दी गई। कोरबा पुलिस ने अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें या
    1
    कोरबा में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान, जिलेभर के बैंकों, स्कूलों और सार्वजनिक संस्थानों में नागरिकों को किया गया सतर्क—OTP, UPI PIN और संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की दी समझाइश
कोरबा पुलिस का साइबर जागृति अभियान लगातार जारी है। 25 अगस्त को जिले के विभिन्न बैंकों, स्कूलों और सार्वजनिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पुलिस टीमों ने नागरिकों को UPI फ्रॉड, साइबर ठगी और बैंकिंग फ्रॉड से बचने के उपाय बताए। साथ ही OTP, UPI PIN और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने की समझाइश दी गई।
कोरबा पुलिस ने अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें या
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • हनुमान मंदिर घाट सलखिया के पास बेकाबू ट्रैक्टर पेड़ से टकराई,ड्राईवर की मौत।
    1
    हनुमान मंदिर घाट सलखिया के पास बेकाबू ट्रैक्टर पेड़ से टकराई,ड्राईवर की मौत।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.