logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*➡️कुनकुरी में मोबाइल दुकान का शटर काटकर करीब 150 मोबाइल फोन चोरी करने वाला आरोपी झारखण्ड से गिरफ्तार* *➡️ सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी जशपुर ---00--- *➡️घटना का संक्षिप्त विवरण* थाना कुनकुरी क्षेत्र में मोबाइल दुकान का शटर काटकर करीब 150 नग मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में जशपुर पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को झारखण्ड से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में प्रार्थी पंकज कुमार पारिक, संचालक कठौतिया मोबाइल शॉप, कुनकुरी द्वारा दिनांक 12.08.2026 को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि दिनांक 11.08.2026 की रात्रि करीब 09:00 बजे वह अपनी मोबाइल दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह सूर्योदय बैंक के एक कर्मचारी ने फोन कर दुकान का शटर खुला होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर प्रार्थी तत्काल दुकान पहुंचा। दुकान के शटर में लगे दोनों ताले कटे हुए थे तथा अंदर मोबाइल के डिब्बे अस्त-व्यस्त पड़े थे। बिक्री के लिए रखे गए विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन दुकान से गायब थे। जांच करने पर करीब 150 नग मोबाइल हैंडसेट चोरी होना पाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 148/2026, धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। *➡️सीसीटीवी एवं तकनीकी साक्ष्यों से मिली अहम सुराग* मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी की घटना को दो व्यक्तियों द्वारा मिलकर अंजाम दिया गया था। घटना स्थल के समीप स्थित एक होटल में दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा खाना खाने तथा होटल संचालक को मोबाइल नंबर दिए जाने की जानकारी भी पुलिस के सामने आई। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, होटल से प्राप्त जानकारी एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का आपस में मिलान कर संदिग्धों की पहचान एवं पतासाजी शुरू की गई। तकनीकी जांच के आधार पर एक आरोपी की पहचान तौसीफ रजा पिता मौलाना ताजउद्दीन, उम्र 35 वर्ष, निवासी मुर्गीटोली, मध्य नारायणपुर, थाना राजमहल, जिला साहेबगंज, झारखण्ड के रूप में हुई। *➡️विशेष टीम ने झारखण्ड पहुंचकर आरोपी को लिया हिरासत में* आरोपी की धर पकड़ हेतु डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम झारखण्ड रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा झारखण्ड पहुंचकर आरोपी की लगातार पतासाजी की गई और उसे हिरासत में लेकर थाना कुनकुरी लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर मोबाइल दुकान में चोरी करना स्वीकार किया। *➡️ पुलिस की पूछताछ में आरोपी तौसीफ रजा के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए ने बताया गया कि वह अपने एक साथी के साथ काफी समय से मोबाइल दुकानों में चोरी करने की योजना बना रहा था। दोनों आरोपी झारखण्ड से निकलकर ओडिशा, आंध्रप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर मोबाइल दुकानों की रेकी कर रहे थे। इसी दौरान दोनों ने कुनकुरी स्थित कठौतिया मोबाइल शॉप को चोरी के लिए चिन्हित किया। घटना की रात दोनों आरोपी दुकान के पीछे की ओर से पहुंचे। अपने साथ लाए औजार से दुकान के शटर में लगे दोनों ताले काटकर दुकान के अंदर प्रवेश किया और बिक्री के लिए रखे मोबाइल फोन को पिट्ठू बैग में भरकर वहां से निकल गए। कुछ दूरी पर जाकर दोनों आरोपियों ने मोबाइल फोन के कवर एवं डिब्बों को अलग कर झाड़ियों में फेंक दिया और केवल मोबाइल हैंडसेट अपने साथ रखे। इसके बाद दोनों बस के माध्यम से वहां से फरार हो गए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए मोबाइल फोन उसके दूसरे साथी के पास हैं। पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी चिन्हित कर लिया है, जो वर्तमान में फरार है। पुलिस टीम द्वारा उसकी गिरफ्तारी एवं चोरी किए गए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार पतासाजी की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी तौसीफ रजा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिट्ठू बैग एवं आरोपी का मोबाइल हैंडसेट जप्त किया है। विवेचना के दौरान आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर प्रकरण में धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी गई है। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। *➡️दूसरे आरोपी एवं चोरी के मोबाइल की तलाश जारी* मामले में पुलिस द्वारा दूसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी तथा चोरी किए गए करीब 150 मोबाइल हैंडसेट की बरामदगी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर पतासाजी की जा रही है। प्रकरण की विवेचना एवं आगे की कार्रवाई जारी है। *➡️ मामले की कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक राकेश यादव, निरीक्षक गौरव पांडे, उप निरीक्षक नसीरुद्दीन अंसारी, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर प्रसाद वारले, पीएसआई देविका मंडावी, नीता कुर्रे, प्रधान आरक्षक अनंत मिराज किस्पोट्टा, आरक्षक चंद्र शेखर बंजारे एवं आरक्षक नंदलाल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

4 hrs ago
user_Ajit gupta
Ajit gupta
Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • *➡️कुनकुरी में मोबाइल दुकान का शटर काटकर करीब 150 मोबाइल फोन चोरी करने वाला आरोपी झारखण्ड से गिरफ्तार* *➡️ सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी जशपुर ---00--- *➡️घटना का संक्षिप्त विवरण* थाना कुनकुरी क्षेत्र में मोबाइल दुकान का शटर काटकर करीब 150 नग मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में जशपुर पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को झारखण्ड से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में प्रार्थी पंकज कुमार पारिक, संचालक कठौतिया मोबाइल शॉप, कुनकुरी द्वारा दिनांक 12.08.2026 को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि दिनांक 11.08.2026 की रात्रि करीब 09:00 बजे वह अपनी मोबाइल दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह सूर्योदय बैंक के एक कर्मचारी ने फोन कर दुकान का शटर खुला होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर प्रार्थी तत्काल दुकान पहुंचा। दुकान के शटर में लगे दोनों ताले कटे हुए थे तथा अंदर मोबाइल के डिब्बे अस्त-व्यस्त पड़े थे। बिक्री के लिए रखे गए विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन दुकान से गायब थे। जांच करने पर करीब 150 नग मोबाइल हैंडसेट चोरी होना पाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 148/2026, धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। *➡️सीसीटीवी एवं तकनीकी साक्ष्यों से मिली अहम सुराग* मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी की घटना को दो व्यक्तियों द्वारा मिलकर अंजाम दिया गया था। घटना स्थल के समीप स्थित एक होटल में दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा खाना खाने तथा होटल संचालक को मोबाइल नंबर दिए जाने की जानकारी भी पुलिस के सामने आई। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, होटल से प्राप्त जानकारी एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का आपस में मिलान कर संदिग्धों की पहचान एवं पतासाजी शुरू की गई। तकनीकी जांच के आधार पर एक आरोपी की पहचान तौसीफ रजा पिता मौलाना ताजउद्दीन, उम्र 35 वर्ष, निवासी मुर्गीटोली, मध्य नारायणपुर, थाना राजमहल, जिला साहेबगंज, झारखण्ड के रूप में हुई। *➡️विशेष टीम ने झारखण्ड पहुंचकर आरोपी को लिया हिरासत में* आरोपी की धर पकड़ हेतु डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम झारखण्ड रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा झारखण्ड पहुंचकर आरोपी की लगातार पतासाजी की गई और उसे हिरासत में लेकर थाना कुनकुरी लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर मोबाइल दुकान में चोरी करना स्वीकार किया। *➡️ पुलिस की पूछताछ में आरोपी तौसीफ रजा के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए ने बताया गया कि वह अपने एक साथी के साथ काफी समय से मोबाइल दुकानों में चोरी करने की योजना बना रहा था। दोनों आरोपी झारखण्ड से निकलकर ओडिशा, आंध्रप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर मोबाइल दुकानों की रेकी कर रहे थे। इसी दौरान दोनों ने कुनकुरी स्थित कठौतिया मोबाइल शॉप को चोरी के लिए चिन्हित किया। घटना की रात दोनों आरोपी दुकान के पीछे की ओर से पहुंचे। अपने साथ लाए औजार से दुकान के शटर में लगे दोनों ताले काटकर दुकान के अंदर प्रवेश किया और बिक्री के लिए रखे मोबाइल फोन को पिट्ठू बैग में भरकर वहां से निकल गए। कुछ दूरी पर जाकर दोनों आरोपियों ने मोबाइल फोन के कवर एवं डिब्बों को अलग कर झाड़ियों में फेंक दिया और केवल मोबाइल हैंडसेट अपने साथ रखे। इसके बाद दोनों बस के माध्यम से वहां से फरार हो गए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए मोबाइल फोन उसके दूसरे साथी के पास हैं। पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी चिन्हित कर लिया है, जो वर्तमान में फरार है। पुलिस टीम द्वारा उसकी गिरफ्तारी एवं चोरी किए गए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार पतासाजी की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी तौसीफ रजा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिट्ठू बैग एवं आरोपी का मोबाइल हैंडसेट जप्त किया है। विवेचना के दौरान आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर प्रकरण में धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी गई है। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। *➡️दूसरे आरोपी एवं चोरी के मोबाइल की तलाश जारी* मामले में पुलिस द्वारा दूसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी तथा चोरी किए गए करीब 150 मोबाइल हैंडसेट की बरामदगी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर पतासाजी की जा रही है। प्रकरण की विवेचना एवं आगे की कार्रवाई जारी है। *➡️ मामले की कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक राकेश यादव, निरीक्षक गौरव पांडे, उप निरीक्षक नसीरुद्दीन अंसारी, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर प्रसाद वारले, पीएसआई देविका मंडावी, नीता कुर्रे, प्रधान आरक्षक अनंत मिराज किस्पोट्टा, आरक्षक चंद्र शेखर बंजारे एवं आरक्षक नंदलाल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    *➡️कुनकुरी में मोबाइल दुकान का शटर काटकर करीब 150 मोबाइल फोन चोरी करने वाला आरोपी झारखण्ड से गिरफ्तार*
*➡️ सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी
जशपुर 
---00---
*➡️घटना का संक्षिप्त विवरण*
थाना कुनकुरी क्षेत्र में मोबाइल दुकान का शटर काटकर करीब 150 नग मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में जशपुर पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को झारखण्ड से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामले में प्रार्थी पंकज कुमार पारिक, संचालक कठौतिया मोबाइल शॉप, कुनकुरी द्वारा दिनांक 12.08.2026 को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि दिनांक 11.08.2026 की रात्रि करीब 09:00 बजे वह अपनी मोबाइल दुकान बंद कर घर चला गया था।
अगले दिन सुबह सूर्योदय बैंक के एक कर्मचारी ने फोन कर दुकान का शटर खुला होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर प्रार्थी तत्काल दुकान पहुंचा। दुकान के शटर में लगे दोनों ताले कटे हुए थे तथा अंदर मोबाइल के डिब्बे अस्त-व्यस्त पड़े थे। बिक्री के लिए रखे गए विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन दुकान से गायब थे। जांच करने पर करीब 150 नग मोबाइल हैंडसेट चोरी होना पाया गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 148/2026, धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*➡️सीसीटीवी एवं तकनीकी साक्ष्यों से मिली अहम सुराग*
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए।
विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी की घटना को दो व्यक्तियों द्वारा मिलकर अंजाम दिया गया था। घटना स्थल के समीप स्थित एक होटल में दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा खाना खाने तथा होटल संचालक को मोबाइल नंबर दिए जाने की जानकारी भी पुलिस के सामने आई।
पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, होटल से प्राप्त जानकारी एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का आपस में मिलान कर संदिग्धों की पहचान एवं पतासाजी शुरू की गई। तकनीकी जांच के आधार पर एक आरोपी की पहचान तौसीफ रजा पिता मौलाना ताजउद्दीन, उम्र 35 वर्ष, निवासी मुर्गीटोली, मध्य नारायणपुर, थाना राजमहल, जिला साहेबगंज, झारखण्ड के रूप में हुई।
*➡️विशेष टीम ने झारखण्ड पहुंचकर आरोपी को लिया हिरासत में*
आरोपी की धर पकड़ हेतु डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम झारखण्ड रवाना की गई।
पुलिस टीम द्वारा झारखण्ड पहुंचकर आरोपी की लगातार पतासाजी की गई और उसे हिरासत में लेकर थाना कुनकुरी लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर मोबाइल दुकान में चोरी करना स्वीकार किया।
*➡️ पुलिस की पूछताछ में आरोपी तौसीफ रजा  के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए ने बताया गया कि वह अपने एक साथी के साथ काफी समय से मोबाइल दुकानों में चोरी करने की योजना बना रहा था। दोनों आरोपी झारखण्ड से निकलकर ओडिशा, आंध्रप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर मोबाइल दुकानों की रेकी कर रहे थे।
इसी दौरान दोनों ने कुनकुरी स्थित कठौतिया मोबाइल शॉप को चोरी के लिए चिन्हित किया।
घटना की रात दोनों आरोपी दुकान के पीछे की ओर से पहुंचे। अपने साथ लाए औजार से दुकान के शटर में लगे दोनों ताले काटकर दुकान के अंदर प्रवेश किया और बिक्री के लिए रखे मोबाइल फोन को पिट्ठू बैग में भरकर वहां से निकल गए।
कुछ दूरी पर जाकर दोनों आरोपियों ने मोबाइल फोन के कवर एवं डिब्बों को अलग कर झाड़ियों में फेंक दिया और केवल मोबाइल हैंडसेट अपने साथ रखे। इसके बाद दोनों बस के माध्यम से वहां से फरार हो गए।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए मोबाइल फोन उसके दूसरे साथी के पास हैं। पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी चिन्हित कर लिया है, जो वर्तमान में फरार है। पुलिस टीम द्वारा उसकी गिरफ्तारी एवं चोरी किए गए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार पतासाजी की जा रही है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी तौसीफ रजा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिट्ठू बैग एवं आरोपी का मोबाइल हैंडसेट जप्त किया है।
विवेचना के दौरान आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर प्रकरण में धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी गई है। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
*➡️दूसरे आरोपी एवं चोरी के मोबाइल की तलाश जारी*
मामले में पुलिस द्वारा दूसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी तथा चोरी किए गए करीब 150 मोबाइल हैंडसेट की बरामदगी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर पतासाजी की जा रही है। प्रकरण की विवेचना एवं आगे की कार्रवाई जारी है।
*➡️ मामले की कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक राकेश यादव, निरीक्षक गौरव पांडे, उप निरीक्षक नसीरुद्दीन अंसारी, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर प्रसाद वारले, पीएसआई देविका मंडावी, नीता कुर्रे, प्रधान आरक्षक अनंत मिराज किस्पोट्टा, आरक्षक चंद्र शेखर बंजारे एवं आरक्षक नंदलाल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • पत्थलगांव के बनगांव बी में शानो-शौकत से निकली जुलूस-ए-मोहम्मदी -jashpur times बनगांव बी में शानो-शौकत से निकली जुलूस-ए-मोहम्मदी
    1
    पत्थलगांव के बनगांव बी में शानो-शौकत से निकली जुलूस-ए-मोहम्मदी -jashpur times
बनगांव बी में शानो-शौकत से निकली जुलूस-ए-मोहम्मदी
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house Kansabel, Jashpur•
    22 hrs ago
  • Economic Times World Leaders Forum 2026: PM Modi का बड़ा संबोधन, दुनिया की नजर भारत पर The Economic Times World Leaders Forum 2026 LIVE 🌍 दुनिया की नजर भारत पर है। The Economic Times World Leaders Forum में वैश्विक नेतृत्व, अर्थव्यवस्था, AI, तकनीक, निवेश और भारत की विकास यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है। भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और वैश्विक भूमिका के बीच यह मंच आने वाले समय की नई संभावनाओं और चुनौतियों पर विचार का महत्वपूर्ण अवसर बन रहा है। #EconomicTimes #WorldLeadersForum #ETWLF2026 #India #Economy #AI #GlobalLeadership #PMModi
    1
    Economic Times World Leaders Forum 2026: PM Modi का बड़ा संबोधन, दुनिया की नजर भारत पर
The Economic Times World Leaders Forum 2026 LIVE 🌍
दुनिया की नजर भारत पर है। The Economic Times World Leaders Forum में वैश्विक नेतृत्व, अर्थव्यवस्था, AI, तकनीक, निवेश और भारत की विकास यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है।
भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और वैश्विक भूमिका के बीच यह मंच आने वाले समय की नई संभावनाओं और चुनौतियों पर विचार का महत्वपूर्ण अवसर बन रहा है।
#EconomicTimes #WorldLeadersForum #ETWLF2026 #India #Economy #AI #GlobalLeadership #PMModi
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • बिलासपुर स्टेशन से बाइक किराए पर, यात्रियों को मिली राहत बिलासपुर रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब स्टेशन से बाहर निकलते ही किराए पर बाइक मिलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्री सुविधा को बढ़ाने के लिए पहली बार बाइक रेंटल सेवा शुरू की है। स्टेशन के कोच रेस्टोरेंट के पास शुरू हुई यह सेवा 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध रहेगी। यात्री वैध ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड जैसे पहचान पत्र के जरिए बाइक किराए पर ले सकेंगे। 4 घंटे तक 100 रुपए, 4 से 8 घंटे तक 200 रुपए, 8 से 16 घंटे तक 300 रुपए और 16 से 24 घंटे तक 400 रुपए किराया निर्धारित किया गया है।
    1
    बिलासपुर स्टेशन से बाइक किराए पर, यात्रियों को मिली राहत
बिलासपुर रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब स्टेशन से बाहर निकलते ही किराए पर बाइक मिलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्री सुविधा को बढ़ाने के लिए पहली बार बाइक रेंटल सेवा शुरू की है। स्टेशन के कोच रेस्टोरेंट के पास शुरू हुई यह सेवा 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध रहेगी। यात्री वैध ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड जैसे पहचान पत्र के जरिए बाइक किराए पर ले सकेंगे। 4 घंटे तक 100 रुपए, 4 से 8 घंटे तक 200 रुपए, 8 से 16 घंटे तक 300 रुपए और 16 से 24 घंटे तक 400 रुपए किराया निर्धारित किया गया है।
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • रायगढ़ में अलमारी में रखे 95 हजार के जेवर चोरी रायगढ़ में दामाद ने सास के पास रखवाए थे गहने अलमारी का लॉकर खोलकर चोर ले गया।
    1
    रायगढ़ में अलमारी में रखे 95 हजार के जेवर चोरी रायगढ़ में दामाद ने सास के पास रखवाए थे गहने अलमारी का लॉकर खोलकर चोर ले गया।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • *वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित* *वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित* *सिंघीतराई, सक्ती, 26 अगस्त।* वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट (व्हीपीएसटीपी) ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम की ‘आरोग्य परियोजना’ के अंतर्गत तीन ग्राम पंचायतों में चलित स्वास्थ्य इकाई संचालित की है। परियोजना के अंतर्गत अब तक आयोजित 152 स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविरों से ग्राम पंचायत सिंघीतराई, ओड़ेकेरा और निमोही के लगभग 4600 नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हुईं। आरोग्य परियोजना के जरिए व्हीपीएसटीपी का लक्ष्य जरूरतमंदों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना है ताकि उन्हें स्वस्थ व मजबूत जीवन जीने में मदद मिल सके। स्वयंसेवी संगठन पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित चलित स्वास्थ्य इकाई में एमबीबीएस डॉक्टर के साथ अन्य प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। प्रतिदिन पूर्व निर्धारित स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं जहां जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं दी जाती हैं। मुधमेह, उच्च रक्तचाप, खून की कमी सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की सुविधा इकाई में मौजूद हैं। सामान्य बीमारियों के लिए दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध हैं। इसके अलावा समय-समय पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए नागरिकों को महिला एवं शिशु स्वास्थ्य संरक्षण, स्तनपान, पोषाहार एवं स्वच्छता के महत्व, जल जनित बीमारियों से बचाव के तरीकों आदि से परिचित कराया जाता है। ग्राम कठर्रापाली की शैल डनसेना बताती हैं कि व्हीपीएसटीपी का चलित स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंदों के लिए उत्कृष्ट पहल है। शिविरों के माध्यम से चिकित्सक बेहतरीन स्वास्थ्य परामर्श और दवाइयां प्रदान करते हैं। ग्राम पंचायत निमोही के हलधर डनसेना और अविनाश कुमार ने बताया कि गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों को सामान्य प्राथमिक उपचार के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ता। आर्थिक दृष्टि से भी यह परियोजना ग्रामीणों के लिए लाभदायक है। शिविरों से लाभान्वित अनेक ग्रामीणों ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की दृष्टि से चलित स्वास्थ्य इकाई अहम साबित हुई है। ------------ 🙏🙏
    1
    *वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित*

*वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित*
*सिंघीतराई, सक्ती, 26 अगस्त।* वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट (व्हीपीएसटीपी) ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम की ‘आरोग्य परियोजना’ के अंतर्गत तीन ग्राम पंचायतों में चलित स्वास्थ्य इकाई संचालित की है। परियोजना के अंतर्गत अब तक आयोजित 152 स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविरों से ग्राम पंचायत सिंघीतराई, ओड़ेकेरा और निमोही के लगभग 4600 नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हुईं। आरोग्य परियोजना के जरिए व्हीपीएसटीपी का लक्ष्य जरूरतमंदों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना है ताकि उन्हें स्वस्थ व मजबूत जीवन जीने में मदद मिल सके।
स्वयंसेवी संगठन पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित चलित स्वास्थ्य इकाई में एमबीबीएस डॉक्टर के साथ अन्य प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। प्रतिदिन पूर्व निर्धारित स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं जहां जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं दी जाती हैं। मुधमेह, उच्च रक्तचाप, खून की कमी सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की सुविधा इकाई में मौजूद हैं। सामान्य बीमारियों के लिए दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध हैं। इसके अलावा समय-समय पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए नागरिकों को महिला एवं शिशु स्वास्थ्य संरक्षण, स्तनपान, पोषाहार एवं स्वच्छता के महत्व, जल जनित बीमारियों से बचाव के तरीकों आदि से परिचित कराया जाता है।
ग्राम कठर्रापाली की शैल डनसेना बताती हैं कि व्हीपीएसटीपी का चलित स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंदों के लिए उत्कृष्ट पहल है। शिविरों के माध्यम से चिकित्सक बेहतरीन स्वास्थ्य परामर्श और दवाइयां प्रदान करते हैं। ग्राम पंचायत निमोही के हलधर डनसेना और अविनाश कुमार ने बताया कि गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों को सामान्य प्राथमिक उपचार के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ता। आर्थिक दृष्टि से भी यह परियोजना ग्रामीणों के लिए लाभदायक है। शिविरों से लाभान्वित अनेक ग्रामीणों ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की दृष्टि से चलित स्वास्थ्य इकाई अहम साबित हुई है।
------------
🙏🙏
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    19 hrs ago
  • योगी टर्म रिक गुंडे मवाली की गर्मी मिटाए योगी टर्म रिक गुंडे मवाली की गर्मी मिटाए
    1
    योगी टर्म रिक गुंडे मवाली की गर्मी मिटाए

योगी टर्म रिक गुंडे मवाली की गर्मी मिटाए
    user_Kaniya Soni
    Kaniya Soni
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • मिलाद-उन-नबी पर मुरली में निकला भव्य जुलूस, बाजे-गाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा जनसैलाब—भाईचारे व सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश मिलाद-उन-नबी पर मुरली में निकला भव्य जुलूस पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर ग्राम मुरली में मुस्लिम जमात द्वारा मिलाद-उन-नबी का पर्व भाईचारे के साथ मनाया गया। मुस्लिम जमात की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया,जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान बाजे-गाजे के साथ लोगों में उत्साह नजर आया और जगह -जगह आतिशबाजी कर मिलाद-उन-नबी की खुशियां मनाई गई। जुलूस गांव में गुजरने के दौरान ग्रामीणों ने श्रद्धा एवं सद्भाव के साथ जुलूस का अभिवादन किया।पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी प्रेम,भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहा।किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति के बिना कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    1
    मिलाद-उन-नबी पर मुरली में निकला भव्य जुलूस, बाजे-गाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा जनसैलाब—भाईचारे व सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश
मिलाद-उन-नबी पर मुरली में निकला भव्य जुलूस 
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर ग्राम मुरली में मुस्लिम जमात द्वारा मिलाद-उन-नबी का पर्व भाईचारे के साथ मनाया गया। मुस्लिम जमात की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया,जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान बाजे-गाजे के साथ लोगों में उत्साह नजर आया और जगह -जगह आतिशबाजी कर मिलाद-उन-नबी की खुशियां मनाई गई। जुलूस गांव में गुजरने के दौरान ग्रामीणों ने श्रद्धा एवं सद्भाव के साथ जुलूस का अभिवादन किया।पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी प्रेम,भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहा।किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति के बिना कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.