logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जिला सूचना कार्यालय हापुड़ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सैफी सेवा फाउंडेशन ने किया सम्मानित* हापुड़:सैफी सेवा फाउंडेशन (रजि०) के चेयरमैन वरिष्ठ पत्रकार निजामुद्दीन सैफी के नेतृत्व में फाउंडेशन की टीम ने जिला सूचना कार्यालय, हापुड़ का दौरा किया। इस अवसर पर जनसंपर्क और सूचना प्रसार के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने पर जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप कुमार तथा प्रचार सहायक रंजीत कुमार व श्याम बाबू मल्टी टास्किंग स्टॉप को सैफी सेवा फाउंडेशन की ओर से शील्ड (स्मृति चिह्न) देकर सम्मानित किया गया। संस्था के चेयरमैन निजामुद्दीन सैफी ने कहा कि सूचना विभाग शासन और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करता है। अधिकारियों व कर्मचारियों की निष्ठा और तत्परता के कारण ही सरकारी योजनाओं व जनहित की जानकारियाँ समय पर आम जनता तक पहुँच पाती हैं। उनके इसी उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह सम्मान प्रदान किया गया है। इस सम्मान समारोह के दौरान नदीम सैफी सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने सम्मानित हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

1 day ago
user_Gulfam Saifi press repoter
Gulfam Saifi press repoter
Carpenter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
593f4ba6-b9e5-4315-a928-044d72e522b8

*जिला सूचना कार्यालय हापुड़ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सैफी सेवा फाउंडेशन ने किया सम्मानित* हापुड़:सैफी सेवा फाउंडेशन (रजि०) के चेयरमैन वरिष्ठ पत्रकार निजामुद्दीन सैफी के नेतृत्व में फाउंडेशन की टीम ने जिला सूचना कार्यालय, हापुड़ का दौरा किया। इस अवसर पर जनसंपर्क और सूचना प्रसार के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने पर जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप कुमार तथा प्रचार सहायक रंजीत कुमार व श्याम बाबू मल्टी टास्किंग स्टॉप को सैफी सेवा फाउंडेशन की ओर से शील्ड (स्मृति चिह्न) देकर सम्मानित किया गया। संस्था के चेयरमैन निजामुद्दीन सैफी ने

2e92fc33-8793-41bd-8d59-c4f628cb9245

कहा कि सूचना विभाग शासन और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करता है। अधिकारियों व कर्मचारियों की निष्ठा और तत्परता के कारण ही सरकारी योजनाओं व जनहित की जानकारियाँ समय पर आम जनता तक पहुँच पाती हैं। उनके इसी उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह सम्मान प्रदान किया गया है। इस सम्मान समारोह के दौरान नदीम सैफी सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने सम्मानित हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर गत्ते से लदे ट्रक में लगी भीषण आग
    1
    थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर गत्ते से लदे ट्रक में लगी भीषण आग
    user_Gulfam Saifi press repoter
    Gulfam Saifi press repoter
    Carpenter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • *हापुड़ में मौत के अस्पतालों का तांडव स्वास्थ्य विभाग मेहरबान *ब्रेकिंग हापुड़।* *हापुड़ में मौत के अस्पतालों का तांडव स्वास्थ्य विभाग मेहरबान।* हापुड़ में मौत के अस्पतालों की स्थिति यह है, मरीज एडमिट करने के दौरान उनके तिमादारों से बराबर लूट चलती रहती है जब मरीज की स्थिति खराब हो जाती है तो अन्य और किसी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जाता हैं जिसका खामियाजा मरीजों को अपनी जान गवा कर चुकाना पड़ता है। ऐसा ही एक वीडियो मौत के अस्पताल का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां एक मरीज को पहले तो एडमिट रखा जब उसकी हालत खराब हो गई तो अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई गुस्साए परिजनों ने, जहां पहले से ही इलाज चल रहा था वहां जाकर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ऐसे अस्पतालों पर कारवाई कब या स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ऐसे ही मेहरबानी कायम रहेगी।
    1
    *हापुड़ में मौत के अस्पतालों का तांडव स्वास्थ्य विभाग मेहरबान
*ब्रेकिंग हापुड़।*
*हापुड़ में मौत के अस्पतालों का तांडव स्वास्थ्य विभाग मेहरबान।*
हापुड़ में मौत के अस्पतालों की स्थिति यह है, मरीज एडमिट करने के दौरान उनके तिमादारों से बराबर लूट चलती रहती है जब मरीज की स्थिति खराब हो जाती है तो अन्य और किसी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जाता हैं जिसका खामियाजा मरीजों को अपनी जान गवा कर चुकाना पड़ता है। 
ऐसा ही एक वीडियो मौत के अस्पताल का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां एक मरीज को पहले तो एडमिट रखा जब उसकी हालत खराब हो गई तो अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई गुस्साए परिजनों ने, जहां पहले से ही इलाज चल रहा था वहां जाकर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ऐसे अस्पतालों पर कारवाई कब या स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ऐसे ही मेहरबानी कायम रहेगी।
    user_Shrma Impekt Bharat News Jejender
    Shrma Impekt Bharat News Jejender
    Reporter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • खानपुर थाने की एंटी रोमियो फेल मनचलों के हौसले बुलंद पुलिस पर उठे गंभीर सवाल *फौजियों की नाबालिग भतीजी से छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता और चाचा को पीटा, एंटी रोमियो टीम फेल!* *बुलंदशहर।* थाना खानपुर क्षेत्र में फौजियों की भतीजी से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मनचलों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस की एंटी रोमियो टीम भी फेल होती नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक ढकरोली प्याऊ स्थित रामचरण पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 10 की नाबालिग छात्रा के साथ पिछले 3 दिन से लगातार छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की जा रही थी। छात्रा स्कूल से घर जाते वक्त मनचले उसका पीछा कर छेड़छाड़ कर रहे थे। जब छात्रा के पिता और फौजी चाचा ने इसका विरोध किया तो दबंग आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। छेड़छाड़ और मारपीट की वारदात को अंजाम देकर दबंग आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता और चाचा को मेडिकल के लिए भेजा है। पीड़ित पिता ने दबंग आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फौज के जवान देश की सीमा पर सुरक्षा कर रहे हैं और यहां उनके परिवार की बच्चियां तक सुरक्षित नहीं हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या खानपुर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर पाएगी?
    2
    खानपुर थाने की एंटी रोमियो फेल मनचलों के हौसले बुलंद पुलिस पर उठे गंभीर सवाल
*फौजियों की नाबालिग भतीजी से छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता और चाचा को पीटा, एंटी रोमियो टीम फेल!*
*बुलंदशहर।* थाना खानपुर क्षेत्र में फौजियों की भतीजी से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मनचलों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस की एंटी रोमियो टीम भी फेल होती नजर आ रही है।
जानकारी के मुताबिक ढकरोली प्याऊ स्थित रामचरण पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 10 की नाबालिग छात्रा के साथ पिछले 3 दिन से लगातार छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की जा रही थी। छात्रा स्कूल से घर जाते वक्त मनचले उसका पीछा कर छेड़छाड़ कर रहे थे।
जब छात्रा के पिता और फौजी चाचा ने इसका विरोध किया तो दबंग आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। छेड़छाड़ और मारपीट की वारदात को अंजाम देकर दबंग आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता और चाचा को मेडिकल के लिए भेजा है। पीड़ित पिता ने दबंग आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
फौज के जवान देश की सीमा पर सुरक्षा कर रहे हैं और यहां उनके परिवार की बच्चियां तक सुरक्षित नहीं हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या खानपुर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर पाएगी?
    user_मोहित त्यागी पत्रकार बुलंदशहर
    मोहित त्यागी पत्रकार बुलंदशहर
    Siana, Bulandshahr•
    2 hrs ago
  • बुलंदशहर:फौजियों की भतीजी से पीछा कर मनचलों ने की छेड़छाड़ बुलंदशहर:फौजियों की भतीजी से पीछा कर मनचलों ने की छेड़छाड़ फौजियों की भतीजी नाबालिक कक्षा 10 की छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करना चाचा और पिता को पड़ा भारी पुलिस की एंटी रोमियो फेल, मनचलों के हौसले बुलंद 3 दिन से हो रही थी छेड़छाड़ छात्रा से छेड़छाड़ छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का विरोध कर रहे पिता और चाचा के साथ दबंग आरोपियों ने की मारपीट छेड़छाड़ और मारपीट की वारदात को अंजाम देकर दबंग आरोपी फरार पुलिस ने घायल पिता और चाचा को मेडिकल के लिए भेजा ढकरोली प्याऊ स्थित रामचरण पब्लिक स्कूल से घर जाते वक्त 3 दिन से लगातार कर रहे थे छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत दबंग आरोपियों के खिलाफ पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ दी कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर थाना खानपुर क्षेत्र के एक का मामला
    4
    बुलंदशहर:फौजियों की भतीजी से पीछा कर मनचलों ने की छेड़छाड़ 
बुलंदशहर:फौजियों की भतीजी से पीछा कर मनचलों ने की छेड़छाड़ 
फौजियों की भतीजी नाबालिक कक्षा 10 की छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करना चाचा और पिता को पड़ा भारी 
पुलिस की एंटी रोमियो फेल, मनचलों के हौसले बुलंद 
3 दिन से हो रही थी छेड़छाड़  छात्रा से छेड़छाड़ 
छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का विरोध कर रहे पिता और चाचा के साथ दबंग आरोपियों ने की मारपीट 
छेड़छाड़ और मारपीट की वारदात को अंजाम देकर दबंग आरोपी फरार 
पुलिस ने घायल पिता और चाचा को मेडिकल के लिए भेजा 
ढकरोली प्याऊ स्थित रामचरण पब्लिक स्कूल  से घर जाते वक्त 3 दिन से लगातार कर रहे थे छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत 
दबंग आरोपियों के खिलाफ पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ दी कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर 
थाना खानपुर क्षेत्र के एक का मामला
    user_Dharmendra Rajput journalist
    Dharmendra Rajput journalist
    Photographer सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को PRV-8848 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए सकुशल बचाया बुलंदशहर.आज मंगलवार को PRV-8848 को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपनी मां से विवाद के बाद सनोटा नहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर PRV-8848 पर नियुक्त मुख्य आरक्षी 251 रेग सिंह, आरक्षी 2122 नरेंद्र एवं चालक नितिन कुमार द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। पुलिसकर्मियों ने अदम्य साहस एवं त्वरित कार्यवाही का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह न कर तत्काल नहर में छलांग लगाकर डूब रहे व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाल लिया। पूछताछ में व्यक्ति की पहचान शैलेन्द्र पुत्र जयकिशन निवासी ग्राम सनोटा थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 37 वर्ष के रूप में हुई जो नशे की हालत में था। मौके पर पहुंचे परिजनों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि शैलेन्द्र का अपनी मां से विवाद हुआ था जिसके बाद उसने नहर में छलांग लगा दी थी। पुलिसकर्मियों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ के कारण एक अनमोल जीवन को बचाया जा सका। उक्त साहसिक एवं सराहनीय कार्य का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा PRV-8848 पर तैनात मुख्य आरक्षी 251 रेग सिंह, आरक्षी 2122 नरेन्द्र एवं चालक नितिन कुमार को ₹5,000-₹5,000/- के नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है।
    2
    नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को PRV-8848 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए सकुशल बचाया
बुलंदशहर.आज मंगलवार को PRV-8848 को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपनी मां से विवाद के बाद सनोटा नहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर PRV-8848 पर नियुक्त मुख्य आरक्षी 251 रेग सिंह, आरक्षी 2122 नरेंद्र एवं चालक नितिन कुमार द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। पुलिसकर्मियों ने अदम्य साहस एवं त्वरित कार्यवाही का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह न कर तत्काल नहर में छलांग लगाकर डूब रहे व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाल लिया। पूछताछ में व्यक्ति की पहचान शैलेन्द्र पुत्र जयकिशन निवासी ग्राम सनोटा थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 37 वर्ष के रूप में हुई जो नशे की हालत में था। मौके पर पहुंचे परिजनों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि शैलेन्द्र का अपनी मां से विवाद हुआ था जिसके बाद उसने नहर में छलांग लगा दी थी। पुलिसकर्मियों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ के कारण एक अनमोल जीवन को बचाया जा सका।
उक्त साहसिक एवं सराहनीय कार्य का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा PRV-8848 पर तैनात मुख्य आरक्षी 251 रेग सिंह, आरक्षी 2122 नरेन्द्र एवं चालक नितिन कुमार को ₹5,000-₹5,000/- के नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है।
    user_राजेन्द्र सिंह
    राजेन्द्र सिंह
    सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गोंडा के बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की काफिले पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए उसके उपलक्ष में आज हर जिले में जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा गया और धरना प्रदर्शन किया गया
    1
    गोंडा के बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की काफिले पर हुए हमले 
की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए उसके उपलक्ष में आज हर जिले में जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा गया और धरना प्रदर्शन किया गया
    user_UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    News Anchor हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *खो-खो के मैदान में खिलाड़ियों ने बिखेरा खेल कौशल, फतेह सिंह यादव इण्टर कालेज की सीनियर विंग छात्राओं ने मारा मैदान* *खो-खो के मैदान में खिलाड़ियों ने बिखेरा खेल कौशल, फतेह सिंह यादव इण्टर कालेज की सीनियर विंग छात्राओं ने मारा मैदान* लिटिल एंजिल्स इंटर कॉलेज, चुचैला कलां, अमरोहा में बुधवार को संकुल स्तरीय बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लिटिल एंजिल्स इंटर कॉलेज चुचैला कलां, फतेह सिंह यादव इंटर कॉलेज मौहम्मदपुर लोहर्रा , तुषार पब्लिक इंटर कॉलेज मुहीउद्दीनपुर, प्रीतम सिंह स्मारक इंटर कॉलेज चुचैला खुर्द, एच. एस.पी. इंटर कॉलेज अम्हेडा, एम.जे.पी. इंटर कॉलेज कैसरा , राजकीय हाई स्कूल बछरायूँ ,कंपोजिट विद्यालय ढयोटी , रतन बाबा टिकैत इंटर कॉलेज खावड़ी, सर्वोदय इंटर कॉलेज पीपली तगा की टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मैच लिटिल एंजिल्स इंटर कॉलेज चुचैला कलां तथा एच.एस.पी. इंटर कॉलेज अम्हेडा की सब जूनियर टीम के बीच हुआ, जिसमें लिटिल एंजिल्स इंटर कॉलेज, चुचैला कलां की टीम विजेता रही। सब-जूनियर वर्ग में कंपोजिट विद्यालय, ढयोटी की टीम विजेता तथा फतेह सिंह यादव इंटर कॉलेज मौहम्मदपुर लोहर्रा की टीम उपविजेता रही। जूनियर वर्ग में राजकीय हाई स्कूल बछरायूँ विजेता तथा लिटिल एंजिल्स इंटर कॉलेज चुचैला की टीम उपविजेता रही तथा सीनियर वर्ग में फतेह सिंह यादव इंटर कॉलेज मौहम्मदपुर लोहर्रा की टीम विजेता तथा सर्वोदय इंटर कॉलेज पीपली तगा की टीम उपविजेता रही। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ वित्तविहीन संगठन के कोषाध्यक्ष व एच. एस.पी. इंटर कॉलेज अम्हेडा के प्रवन्धक श्री संतवीर सिंह, लिटिल एंजिल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक सत्यवीर सिंह त्यागी, पूनम त्यागी तथा लायंस कन्या इंटर कॉलेज की व्यायाम शिक्षिका दीपा देवल जी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। फतेह सिंह यादव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व वित्तविहीन संगठन के महामंत्री देवव्रत यादव, एम.जे.पी. इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर, जय सिंह ,उदयवीर सिंह , कपिल कुमार जी, ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सुमित यादव, अरविन्द गिरी, गौरव कुमार शर्मा, विजेन्द्र पाल शर्मा , मोहम्मद आदिल ने रेफरी की भूमिका निभाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय सिंह चौहान ने समस्त खिलाड़ियों तथा आगंतुकों का अभिनंदन तथा आभार व्यक्त किया तथा समस्त खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर नरेंद्र सिंह तेजा ,कामेश त्यागी, शिल्पी त्यागी, राहुल कुमार, ज्योति त्यागी, नंदकिशोर, इकरा पब्लिक हाईस्कूल के प्रबंधक मोहम्मद राशिद, लायंस कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह, शशांक सिंह, हिमानी त्यागी आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।
    2
    *खो-खो के मैदान में खिलाड़ियों ने बिखेरा खेल कौशल,          फतेह सिंह यादव इण्टर कालेज की सीनियर विंग छात्राओं ने मारा मैदान*
*खो-खो के मैदान में खिलाड़ियों ने बिखेरा खेल कौशल,          फतेह सिंह यादव इण्टर कालेज की सीनियर विंग छात्राओं ने मारा मैदान*
लिटिल एंजिल्स इंटर कॉलेज, चुचैला कलां, अमरोहा में बुधवार को संकुल स्तरीय बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लिटिल एंजिल्स इंटर कॉलेज चुचैला कलां, फतेह सिंह यादव इंटर कॉलेज मौहम्मदपुर लोहर्रा , तुषार पब्लिक इंटर कॉलेज मुहीउद्दीनपुर, प्रीतम सिंह स्मारक इंटर कॉलेज चुचैला खुर्द, एच. एस.पी. इंटर कॉलेज अम्हेडा, एम.जे.पी. इंटर कॉलेज कैसरा , राजकीय हाई स्कूल बछरायूँ ,कंपोजिट विद्यालय ढयोटी , रतन बाबा टिकैत इंटर कॉलेज खावड़ी, सर्वोदय इंटर कॉलेज पीपली तगा की टीमों ने प्रतिभाग किया।
उद्घाटन मैच लिटिल एंजिल्स इंटर कॉलेज चुचैला कलां तथा एच.एस.पी. इंटर कॉलेज अम्हेडा की सब जूनियर टीम के बीच हुआ, जिसमें लिटिल एंजिल्स इंटर कॉलेज, चुचैला कलां की टीम विजेता रही।
सब-जूनियर वर्ग में कंपोजिट विद्यालय, ढयोटी की टीम विजेता तथा फतेह सिंह यादव इंटर कॉलेज मौहम्मदपुर लोहर्रा की टीम उपविजेता रही। जूनियर वर्ग में राजकीय हाई स्कूल बछरायूँ विजेता तथा लिटिल एंजिल्स इंटर कॉलेज चुचैला की टीम उपविजेता रही तथा सीनियर वर्ग में फतेह सिंह यादव इंटर कॉलेज मौहम्मदपुर लोहर्रा की टीम विजेता तथा सर्वोदय इंटर कॉलेज पीपली तगा की टीम उपविजेता रही।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ वित्तविहीन संगठन के कोषाध्यक्ष व एच. एस.पी. इंटर कॉलेज अम्हेडा के प्रवन्धक  श्री संतवीर  सिंह, लिटिल एंजिल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक सत्यवीर सिंह त्यागी, पूनम त्यागी तथा लायंस कन्या इंटर कॉलेज की व्यायाम शिक्षिका दीपा देवल  जी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
फतेह सिंह यादव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व वित्तविहीन संगठन के महामंत्री देवव्रत यादव, एम.जे.पी. इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर, जय सिंह ,उदयवीर सिंह , कपिल कुमार जी, ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
सुमित यादव, अरविन्द  गिरी, गौरव कुमार शर्मा, विजेन्द्र पाल शर्मा , मोहम्मद आदिल ने रेफरी  की भूमिका निभाई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय सिंह चौहान ने समस्त खिलाड़ियों तथा आगंतुकों का अभिनंदन  तथा  आभार व्यक्त किया तथा समस्त खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की  ।
इस अवसर पर नरेंद्र सिंह तेजा ,कामेश त्यागी, शिल्पी त्यागी, राहुल कुमार, ज्योति त्यागी, नंदकिशोर, इकरा पब्लिक हाईस्कूल के प्रबंधक मोहम्मद राशिद, लायंस कन्या इंटर कॉलेज  के  प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह, शशांक सिंह, हिमानी त्यागी आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।
    user_Bheesham Singh
    Bheesham Singh
    Local News Reporter नौगावां सदात, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सिंभावली ब्लॉक के गांव अटूटा की सड़क बनी मुसीबत नालियों का पानी बहता है सड़क पर ग्रामीणों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। जनपद हापुड़ के सिंभावली ब्लॉक क्षेत्र में आने वाला गांव ग्राम अटूटा अपनी बदहाली पर आंसू बह रहा है जिसमें काफी समय से रोड पर ही नालियों का गंदा पानी बहता है जिस पर स्कूल की गाड़ी स्कूली पैदल बच्चे बूढ़े बुजुर्ग व्यक्ति इस पानी में को होकर गुजरने के लिए मजबूर हो रहे हैं आखिर क्या वजह जो 1 साल से भी अधिक हो चुका है इस पानी का कोई समाधान नहीं किया जा रहा इस पर कई बार कई व्यक्तियों के चोट भी लगी है बाइक स्लिप हो जाती हैं और पैदल निकलने वाले लोगों को नाली के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है आखिर क्यों इस गांव का विकास कार्य नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मांग जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कराया जाए।
    1
    सिंभावली ब्लॉक के गांव अटूटा की सड़क बनी मुसीबत नालियों का पानी बहता है सड़क पर ग्रामीणों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।

 जनपद हापुड़ के सिंभावली ब्लॉक क्षेत्र में आने वाला गांव ग्राम अटूटा अपनी बदहाली पर आंसू बह रहा है जिसमें काफी समय से रोड पर ही नालियों का गंदा पानी बहता है जिस पर स्कूल की  गाड़ी स्कूली पैदल बच्चे बूढ़े बुजुर्ग व्यक्ति इस पानी में को होकर गुजरने के लिए मजबूर हो रहे हैं आखिर क्या वजह जो 1 साल से भी अधिक हो चुका है इस पानी का कोई समाधान नहीं किया जा रहा इस पर कई बार कई व्यक्तियों के चोट भी लगी है बाइक स्लिप हो जाती हैं और पैदल निकलने वाले लोगों को नाली के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है आखिर क्यों इस गांव का विकास कार्य नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मांग जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कराया जाए।
    user_Gulfam Saifi press repoter
    Gulfam Saifi press repoter
    Carpenter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.