नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को PRV-8848 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए सकुशल बचाया बुलंदशहर.आज मंगलवार को PRV-8848 को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपनी मां से विवाद के बाद सनोटा नहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर PRV-8848 पर नियुक्त मुख्य आरक्षी 251 रेग सिंह, आरक्षी 2122 नरेंद्र एवं चालक नितिन कुमार द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। पुलिसकर्मियों ने अदम्य साहस एवं त्वरित कार्यवाही का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह न कर तत्काल नहर में छलांग लगाकर डूब रहे व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाल लिया। पूछताछ में व्यक्ति की पहचान शैलेन्द्र पुत्र जयकिशन निवासी ग्राम सनोटा थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 37 वर्ष के रूप में हुई जो नशे की हालत में था। मौके पर पहुंचे परिजनों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि शैलेन्द्र का अपनी मां से विवाद हुआ था जिसके बाद उसने नहर में छलांग लगा दी थी। पुलिसकर्मियों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ के कारण एक अनमोल जीवन को बचाया जा सका। उक्त साहसिक एवं सराहनीय कार्य का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा PRV-8848 पर तैनात मुख्य आरक्षी 251 रेग सिंह, आरक्षी 2122 नरेन्द्र एवं चालक नितिन कुमार को ₹5,000-₹5,000/- के नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है।
नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को PRV-8848 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए सकुशल बचाया बुलंदशहर.आज मंगलवार को PRV-8848 को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपनी मां से विवाद के बाद सनोटा नहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर PRV-8848 पर नियुक्त मुख्य आरक्षी 251 रेग सिंह, आरक्षी 2122 नरेंद्र एवं चालक नितिन कुमार द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। पुलिसकर्मियों ने अदम्य साहस एवं त्वरित कार्यवाही का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह न कर तत्काल नहर में छलांग लगाकर डूब रहे व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाल लिया। पूछताछ में व्यक्ति की पहचान शैलेन्द्र
पुत्र जयकिशन निवासी ग्राम सनोटा थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 37 वर्ष के रूप में हुई जो नशे की हालत में था। मौके पर पहुंचे परिजनों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि शैलेन्द्र का अपनी मां से विवाद हुआ था जिसके बाद उसने नहर में छलांग लगा दी थी। पुलिसकर्मियों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ के कारण एक अनमोल जीवन को बचाया जा सका। उक्त साहसिक एवं सराहनीय कार्य का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा PRV-8848 पर तैनात मुख्य आरक्षी 251 रेग सिंह, आरक्षी 2122 नरेन्द्र एवं चालक नितिन कुमार को ₹5,000-₹5,000/- के नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है।
- नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को PRV-8848 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए सकुशल बचाया बुलंदशहर.आज मंगलवार को PRV-8848 को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपनी मां से विवाद के बाद सनोटा नहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर PRV-8848 पर नियुक्त मुख्य आरक्षी 251 रेग सिंह, आरक्षी 2122 नरेंद्र एवं चालक नितिन कुमार द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। पुलिसकर्मियों ने अदम्य साहस एवं त्वरित कार्यवाही का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह न कर तत्काल नहर में छलांग लगाकर डूब रहे व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाल लिया। पूछताछ में व्यक्ति की पहचान शैलेन्द्र पुत्र जयकिशन निवासी ग्राम सनोटा थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 37 वर्ष के रूप में हुई जो नशे की हालत में था। मौके पर पहुंचे परिजनों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि शैलेन्द्र का अपनी मां से विवाद हुआ था जिसके बाद उसने नहर में छलांग लगा दी थी। पुलिसकर्मियों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ के कारण एक अनमोल जीवन को बचाया जा सका। उक्त साहसिक एवं सराहनीय कार्य का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा PRV-8848 पर तैनात मुख्य आरक्षी 251 रेग सिंह, आरक्षी 2122 नरेन्द्र एवं चालक नितिन कुमार को ₹5,000-₹5,000/- के नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है।2
- स्याना कोतवाली क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल स्याना कोतवाली क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल *स्याना, बुलंदशहर।* स्याना कोतवाली क्षेत्र के नया गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान हाथ में धारदार हथियार लिए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मारपीट में कई लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद घायलों को लेकर ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी स्याना भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद कोतवाली के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।2
- बाबूगढ़ छावनी nh 9 पर राजवंश फार्म के सामने खुल गया है किसान होटल फास्ट फूड जिसमें सभी तरह के आइटम उपलब्ध हैं । अच्छा स्वाद और खाना खाने के लिए एक बार जरूर आए1
- लखनऊ में किस्तो पर फोन लेना एक युवक को भारी पड़ गया एक किस्त बाउंस होने पर रिकवरी एजेंट ने युवक का एक बोतल ब्लड निकाल लिया1
- श्री गणेशाय नम: कल हसनपुर नगर के मोहल्ला कायस्थान में श्री गणेश कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के पावन एवं भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, शांति, आरोग्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। तत्पश्चात नगर में निकाली गई भगवान श्री गणेश जी की भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती ऊषा शर्मा जी, प्रांत सह मंत्री विद्या भारती अक्षी अग्रवाल जी, भाजपा नेता मिठनलाल खड़गवंशी जी, जिला अध्यक्ष शोभित शर्मा जी, शीशपाल सिंह खड़गवंशी जी, चंकी सहदेव जी, लक्ष्य अग्रवाल जी, शुभम शर्मा जी, सौरभ अग्रवाल जी, यश वर्मा जी, मोहित ठाकुर जी, लोक शर्मा जी, विजय शर्मा जी, पूर्व सभासद प्रभास शर्मा जी, प्रियांशु श्रीवास्तव जी, हिमांशु शर्मा जी, जिला अध्यक्ष मयंक सक्सेना जी, कुशाग्र सक्सेना जी, शैंकी जी, अंकित यादव जी, आयुष मित्तल जी, यशवीर यादव जी, लक्ष्य ठाकुर जी, अभिषेक वर्मा जी, नितिन सक्सेना जी, अर्पित सक्सेना जी, अरविंद शर्मा जी, सीताराम यादव जी, शेखर वर्मा जी, अरुण मिश्रा जी, संदीप रस्तोगी जी, राजकुमार अग्रवाल जी, अनंत अग्रवाल जी, प्रशांत सक्सेना जी, दीपक सक्सेना जी, तरुण अग्रवाल जी, राहुल मित्तल जी, सूरज शर्मा जी, विवेक गौड़ जी, संजू शर्मा जी, डिबो वाले अनिल सक्सेना जी, उज्ज्वल सक्सेना जी, आरती शर्मा जी, राजीव शर्मा जी, अवनीश ठाकुर जी, आकाश अग्रवाल जी एवं प्रिंस अग्रवाल जी सहित बड़ी संख्या में सम्मानित गणमान्यजन एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मिले स्नेह, सम्मान एवं आत्मीय स्वागत के लिए श्री गणेश कल्याण सेवा समिति के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं श्रद्धालुओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। 🚩 गणपति बप्पा मोरया! 🚩 मंगलमूर्ति मोरया! 🙏 जय श्री गणेश! 🙏 #चन्द्रपाल_खड़गवंशी #मिशन_2027 #हसनपुर_विधानसभा421
- वाहन चोरी के वांछित बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल गिरफ्तार बुलंदशहर। सिकंदराबाद थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी के मामले में वांछित आरोपी रंजीत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात निजामपुर जाने वाले रास्ते पर बंबे के पास पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक कार लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो शेरपुर के आगे श्मशान की ओर जाने वाले रास्ते पर कार फंस गई। पुलिस के मुताबिक, घिरने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत पुत्र जसवंत सिंह, निवासी फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त Ertiga कार तथा सिकंदराबाद क्षेत्र से चोरी किए गए दो ट्रकों के एसीएम बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को दो ट्रकों से एसीएम चोरी के मामले में सिकंदराबाद थाने में मुकदमा दर्ज था और आरोपी वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को शातिर अपराधी बताते हुए उसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, टप्पेबाजी और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।4
- बुलंदशहर: कोतवाली देहात क्षेत्र के छजीगढ़ी ग्यासपुर के बागों में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान पिंटू के रूप में की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।1
- बुगरासी में बदमाशी चौराहे पर गुंडागर्दी का खुले आम नंगा नाच बुगरासी में बदमाशी - चौराहे पर गुंडागर्दी का नंगा नाच *बुगरासी से चौकी से महज कुछ दूरी का घटना* *बुगरासी, बुलंदशहर।* कस्बा बुगरासी के दौलतपुर स्टैंड पर गुंडागर्दी का एक और वीडियो सामने आया है। चाय की दुकान पर एक युवक को एक गुंडा सरेआम पीटता रहा और वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। बताया जा रहा है कि कस्बे में चाय की दुकानों पर रोजाना बैठने वाले कुछ निठल्ले और गुंडा किस्म के लोग अब बेखौफ हो गए हैं। उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा। *तिहाड़ जेल से भी नहीं डरता, योगी की पुलिस का नहीं खौफ* वायरल वीडियो में पीटने वाला युवक सद्दाम बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सद्दाम को तिहाड़ जेल का भी डर नहीं है और वह खुलेआम चौराहे पर युवक को तड़ातड़ चांटे मारता रहा। दबंगई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित युवक ने भयवश अभी तक पुलिस से शिकायत नहीं की है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों में चर्चा है कि जब योगी सरकार में भी चौराहे पर इस तरह की गुंडागर्दी हो रही है तो आम आदमी सुरक्षित कैसे रहेगा। फिलहाल यह वीडियो बुगरासी चौकी क्षेत्र के दौलतपुर स्टैंड का बताया जा रहा है।1