वाहन चोरी के वांछित बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल गिरफ्तार बुलंदशहर। सिकंदराबाद थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी के मामले में वांछित आरोपी रंजीत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात निजामपुर जाने वाले रास्ते पर बंबे के पास पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक कार लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो शेरपुर के आगे श्मशान की ओर जाने वाले रास्ते पर कार फंस गई। पुलिस के मुताबिक, घिरने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत पुत्र जसवंत सिंह, निवासी फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त Ertiga कार तथा सिकंदराबाद क्षेत्र से चोरी किए गए दो ट्रकों के एसीएम बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को दो ट्रकों से एसीएम चोरी के मामले में सिकंदराबाद थाने में मुकदमा दर्ज था और आरोपी वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को शातिर अपराधी बताते हुए उसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, टप्पेबाजी और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
वाहन चोरी के वांछित बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल गिरफ्तार बुलंदशहर। सिकंदराबाद थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी के मामले में वांछित आरोपी रंजीत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात निजामपुर जाने वाले रास्ते पर बंबे के पास पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर
रही थी। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक कार लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो शेरपुर के आगे श्मशान की ओर जाने वाले रास्ते पर कार फंस गई। पुलिस के मुताबिक, घिरने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे उपचार
के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत पुत्र जसवंत सिंह, निवासी फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त Ertiga कार तथा सिकंदराबाद क्षेत्र से चोरी किए गए दो ट्रकों के एसीएम बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को दो ट्रकों से
एसीएम चोरी के मामले में सिकंदराबाद थाने में मुकदमा दर्ज था और आरोपी वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को शातिर अपराधी बताते हुए उसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, टप्पेबाजी और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
- वाहन चोरी के वांछित बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल गिरफ्तार बुलंदशहर। सिकंदराबाद थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी के मामले में वांछित आरोपी रंजीत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात निजामपुर जाने वाले रास्ते पर बंबे के पास पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक कार लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो शेरपुर के आगे श्मशान की ओर जाने वाले रास्ते पर कार फंस गई। पुलिस के मुताबिक, घिरने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत पुत्र जसवंत सिंह, निवासी फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त Ertiga कार तथा सिकंदराबाद क्षेत्र से चोरी किए गए दो ट्रकों के एसीएम बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को दो ट्रकों से एसीएम चोरी के मामले में सिकंदराबाद थाने में मुकदमा दर्ज था और आरोपी वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को शातिर अपराधी बताते हुए उसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, टप्पेबाजी और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।4
- बुलंदशहर: कोतवाली देहात क्षेत्र के छजीगढ़ी ग्यासपुर के बागों में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान पिंटू के रूप में की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।1
- बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र के गाँव भराना की महिलाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ठान लें तो वे कुछ भी कर सकती हैं! सड़कें ठीक कराने के बाद, अब इन महिलाओं ने गाँव के बच्चों की शिक्षा की कमान संभाल ली है। बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इन महिलाओं ने सीधे DM ऑफिस का रुख किया है और गाँव में एक आधुनिक लाइब्रेरी की स्थापना की जोरदार गुहार लगाई है। नारी शक्ति का यह कदम वाकई मिसाल है! रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)1
- बादशाहपुर तालाब में सुबह 6:30 बजे कथित मिट्टी खनन, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दौड़ती दिखीं बादशाहपुर तालाब में सुबह 6:30 बजे कथित मिट्टी खनन, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दौड़ती दिखीं मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कौड़ा शमशाबाद की ओर जाती दिखीं, परमिट और दस्तावेजों को लेकर उठे सवाल बुलंदशहर। विकासखंड जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव बादशाहपुर तालाब में मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को सुबह करीब 6:30 बजे कथित रूप से मिट्टी खनन और उसकी ढुलाई की गतिविधि सामने आई। मौके पर सोनालिका समेत दो नीले रंग के ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मिट्टी की ढुलाई करते दिखाई दिए। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठाए गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बादशाहपुर तालाब क्षेत्र से मिट्टी निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से कौड़ा शमशाबाद की ओर ले जाई जा रही थी। लोगों का दावा है कि क्षेत्र में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। हालांकि, मौके पर हो रही गतिविधि वैध है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। परमिट और भूमि संबंधी दस्तावेजों को लेकर सवाल मामले में मुख्य सवाल यह है कि जिस स्थान से मिट्टी निकाले जाने की बात सामने आ रही है, वहां खनन की अनुमति, संबंधित परमिट, भूमि संबंधी दस्तावेज और मिट्टी के परिवहन से जुड़े आवश्यक कागजात मौजूद हैं या नहीं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मौके पर पहुंचकर जांच कराने और वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। अब देखना होगा कि खनन विभाग की जांच में बादशाहपुर तालाब में सामने आई कथित मिट्टी खनन गतिविधि की वास्तविक स्थिति क्या सामने आती है और यदि नियमों का उल्लंघन मिलता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।1
- खनन अधिकारी बोले—मामला संज्ञान में नहीं था, जांच के बाद होगी कार्रवाई मामले को लेकर पत्रकार समीर चौधरी परवाना ने खनन अधिकारी ब्रजमोहन सिंह से फोन पर बातचीत की। अधिकारी ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। बादशाहपुर तालाब में सुबह 6:30 बजे कथित मिट्टी खनन, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दौड़ती दिखीं मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कौड़ा शमशाबाद की ओर जाती दिखीं, परमिट और दस्तावेजों को लेकर उठे सवाल बुलंदशहर। विकासखंड जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव बादशाहपुर तालाब में मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को सुबह करीब 6:30 बजे कथित रूप से मिट्टी खनन और उसकी ढुलाई की गतिविधि सामने आई। मौके पर सोनालिका समेत दो नीले रंग के ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मिट्टी की ढुलाई करते दिखाई दिए। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठाए गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बादशाहपुर तालाब क्षेत्र से मिट्टी निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से कौड़ा शमशाबाद की ओर ले जाई जा रही थी। लोगों का दावा है कि क्षेत्र में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। हालांकि, मौके पर हो रही गतिविधि वैध है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। परमिट और भूमि संबंधी दस्तावेजों को लेकर सवाल मामले में मुख्य सवाल यह है कि जिस स्थान से मिट्टी निकाले जाने की बात सामने आ रही है, वहां खनन की अनुमति, संबंधित परमिट, भूमि संबंधी दस्तावेज और मिट्टी के परिवहन से जुड़े आवश्यक कागजात मौजूद हैं या नहीं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मौके पर पहुंचकर जांच कराने और वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। खनन अधिकारी बोले—मामला संज्ञान में नहीं था, जांच के बाद होगी कार्रवाई मामले को लेकर पत्रकार समीर चौधरी परवाना ने खनन अधिकारी ब्रजमोहन सिंह से फोन पर बातचीत की। अधिकारी ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी के अनुसार, यदि जांच में खनन संबंधी नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि खनन विभाग की जांच में बादशाहपुर तालाब में सामने आई कथित मिट्टी खनन गतिविधि की वास्तविक स्थिति क्या सामने आती है और यदि नियमों का उल्लंघन मिलता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है। रिपोर्टर — पत्रकार समीर चौधरी परवाना4
- खबरा गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान, उठाई समाधान की मांग खबरा गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान, उठाई समाधान की मांग खबरा / बुलंदशहर: ग्रामीण अंचल में सड़कों की बदहाली और जलभराव की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। खबरा गांव से खुर्जा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर गहरे जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों व ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलभराव होने से मार्ग पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो चुका है, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो गया है। खुर्जा जाने वाले दैनिक यात्रियों, स्कूली बच्चों और स्थानीय ग्रामीणों को हर रोज जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। कई बार दोपहिया वाहन चालक कीचड़ में फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलभराव के कारण गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने जल निकासी की उचित व्यवस्था करने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर संबंधित विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस मुख्य मार्ग की सुध नहीं ली गई तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।1
- बुलंदशहर : संदिग्ध परिस्थिति में लहू लुहान अवस्था में मिला ई-रिक्शा चालक1
- थल सेना कैंप से लौटे एनसीसी कैडेटों का सम्मान,,,,,,,,, अनूपशहर। एल. डी. ए. वी. इंटर कॉलेज, अनूपशहर के दो होनहार एनसीसी कैडेटों ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय थल सेना कैंप (TSC) में उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। कैडेट शिवम कुमार का चयन ऑब्सटैकल ट्रेनिंग (Obstacle Training) वर्ग में तथा कैडेट राशि तोमर का चयन फायरिंग में (Shooting) हुआ था। कठिन चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद दोनों कैडेटों ने राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण कैंप में प्रतिभाग किया। कैंप से वापस विद्यालय पहुंचने पर दोनों कैडेटों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती शशि बाला पंत, श्री अभय सिन्हा, अखण्ड प्रताप सिंह,एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट धर्मेन्द्र कुमार सहित शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने दोनों कैडेटों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्या ने कैडेटों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। विद्यालय परिवार ने दोनों कैडेटों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।1