Shuru
Apke Nagar Ki App…
विक्रम चौहान बने प्रदेश मंत्री, क्षेत्र में खुशी की लहर हाटा, कुशीनगर। सामाजिक कार्यों में सक्रिय विक्रम चौहान को विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने उत्तर प्रदेश का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। 16 मार्च 2026 को जारी प्रमाण पत्र में संगठन ने उनके समर्पण और कार्यशैली की सराहना की है। पिडरा गांव निवासी चौहान लंबे समय से समाज सेवा और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े हैं। संगठन ने उनसे जनहित और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई है। नियुक्ति के बाद क्षेत्र में उत्साह है और लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
श्रवण कुमार मद्धेशिया
विक्रम चौहान बने प्रदेश मंत्री, क्षेत्र में खुशी की लहर हाटा, कुशीनगर। सामाजिक कार्यों में सक्रिय विक्रम चौहान को विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने उत्तर प्रदेश का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। 16 मार्च 2026 को जारी प्रमाण पत्र में संगठन ने उनके समर्पण और कार्यशैली की सराहना की है। पिडरा गांव निवासी चौहान लंबे समय से समाज सेवा और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े हैं। संगठन ने उनसे जनहित और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई है। नियुक्ति के बाद क्षेत्र में उत्साह है और लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
More news from Kushi Nagar and nearby areas
- हाटा, कुशीनगर। सामाजिक कार्यों में सक्रिय विक्रम चौहान को विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने उत्तर प्रदेश का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। 16 मार्च 2026 को जारी प्रमाण पत्र में संगठन ने उनके समर्पण और कार्यशैली की सराहना की है। पिडरा गांव निवासी चौहान लंबे समय से समाज सेवा और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े हैं। संगठन ने उनसे जनहित और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई है। नियुक्ति के बाद क्षेत्र में उत्साह है और लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।1
- कुशीनगर जनपद के हाटा क्षेत्र स्थित श्री कैलाश शाही स्मारक इंटर कॉलेज, बरवा बाबू में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों तथा ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह का संचार दिखाई दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत देशभक्ति गीतों से हुई, जिसने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक एवं समूह गायन की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। बच्चों के आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल ने सभी का मन मोह लिया, और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लोक आस्था के महापर्व छठ पर आधारित भव्य झांकी रही। छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा और मधुर गीत-संगीत के साथ छठ पर्व की जीवंत प्रस्तुति दी। उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा, घाट का दृश्य और श्रद्धा-भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। झांकी की सजीवता और भावपूर्ण अभिव्यक्ति ने पूरे पंडाल को तालियों से गुंजायमान कर दिया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया। साथ ही मेधावी एवं टॉपर विद्यार्थियों को मेडल और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। हाईस्कूल वर्ग में पिंकी राय ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके अतिरिक्त उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को उनके अंक प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र कुमार शाही उर्फ राजन शाही, मैनेजिंग डायरेक्टर रूद्र शाही, प्रधानाचार्य व्यास कुमार गौड़ एवं उप प्रधानाचार्य दीनदयाल विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख पिपराइच आनंद शाही, ब्लॉक प्रमुख जनार्दन जायसवाल, पार्षद शत्रुघ्न सिंह सहित अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार ओझा ने कुशलतापूर्वक किया। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।1
- ड्राइवर या यमराज! मुरादाबाद में एक बेकाबू कार पटरी को ओर दौड़ गई. सड़क किनारे खड़े 9 राहगीरो को रौंद डाला. घायलों में 2 बाइक सवार भी शामिल थे. पुलिस ने कार सवार ड्राइवर को गिरफ्तार किया है.1
- फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' की रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक अलग तरह की हलचल मची हुई है. सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे वीडियोज के मुताबिक, कराची के सबसे व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में से एक ल्यारी (Lyari) में पुलिस ने एक बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन या 'मैनहंट' शुरू किया है. बताया जा रहा है कि यह तलाशी अभियान भारतीय जासूसों की मौजूदगी के शक में चलाया जा रहा है. स्थानीय सूत्रों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, ल्यारी की तंग गलियों में पुलिस बल और कुछ स्थानीय लोग हर घर और हर संदिग्ध की जांच कर रहे हैं. यह स्थिति दर्शाती है कि एक फिल्म के किरदारों और कहानी ने किस कदर वहां के प्रशासन में खौफ पैदा कर दिया है.1
- देवरिया जिले के शहर के हनुमान मंदिर पोखरे पर पीढ़ियाँ के अवसर पर ऐसे हुआ आयोजन,देख आप रह जाएगे......3
- खड्डा के छितौनी नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड में हालात बद से बदतर हो चुके हैं। यहां आरसीसी नाली की जर्जर स्थिति और जलभराव ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। करीब तीन महीने पहले पानी निकासी के लिए नाली की दीवार तोड़ी गई थी, लेकिन अब वही अस्थायी समाधान बड़ी समस्या बन गया है। रामचंद्र चौहान की दुकान के सामने पिछले एक महीने से गंदा पानी जमा है। यह मार्ग इंटर कॉलेज जाने का मुख्य रास्ता है, जहां से रोज सैकड़ों लोग गुजरते हैं। जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और डेंगू-मलेरिया का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। अब ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।1
- समाधान दिवस में डीएम व एएसपी ने सुनीं फरियादियों की फरियाद खबर का असर संवाददाता कप्तानगंज तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं नियमसम्मत निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधित सबसे अधिक शिकायतों/विवादों वाले गांव में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी स्वयं जाए तथा दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सुला समझौते से निस्तारण सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद, आपसी रंजिश, कानून-व्यवस्था एवं अन्य संवेदनशील मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व विभाग से संबंधित 16, पुलिस विभाग से संबंधित 1 तथा अन्य विभागों से संबंधित 6 प्रकरण शामिल रहे, जबकि कुछ प्रकरण पुलिस एवं राजस्व विभाग से संयुक्त रूप से संबंधित पाए गए। इनमें से 3 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रेषित करते हुए उनकी नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने विशेष रूप से भूमि विवाद, वरासत, पैमाइश, सीमांकन एवं राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है, इसलिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।जिलाधिकारी ने किया तहसील कार्यालय का निरीक्षण सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने तहसील परिसर का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालय कक्षों का अवलोकन करते हुए अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई एवं कार्यालयीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने न्यायालय की पत्रावलियों की समीक्षा कर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अनावश्यक लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर समाप्त किया जाए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन से संबंधित कार्यों में अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा कार्यालयों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखी जाए।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश बर्मा, उपजिलाधिकारी कप्तानगंज, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, समस्त थाना प्रभारी, जनपद स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।3
- मथुरा ब्रेकिंग न्यूज़ आज की1