Shuru
Apke Nagar Ki App…
भवन निर्माण कार्य के लिए संपर्क करें। बरिहाल कंस्ट्रक्शन एण्ड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी घर निर्माण कार्य मंदिर-मस्जिद निर्माण कार्य सड़क मार्ग निर्माण कार्य मकान दुकान घर छत उपर उठाऐ जैक की माध्यम घर उपर उठाकर फालतू खर्च से बच सकते है। स्पेशलिस्ट लेन्टर एण्ड लिफ्टिंग बुनियाद सहित उपर उठाऐ
Barihal House Biulding Lifting
भवन निर्माण कार्य के लिए संपर्क करें। बरिहाल कंस्ट्रक्शन एण्ड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी घर निर्माण कार्य मंदिर-मस्जिद निर्माण कार्य सड़क मार्ग निर्माण कार्य मकान दुकान घर छत उपर उठाऐ जैक की माध्यम घर उपर उठाकर फालतू खर्च से बच सकते है। स्पेशलिस्ट लेन्टर एण्ड लिफ्टिंग बुनियाद सहित उपर उठाऐ
More news from बिहार and nearby areas
- भवन निर्माण कार्य के लिए संपर्क करें। बरिहाल कंस्ट्रक्शन एण्ड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी घर निर्माण कार्य मंदिर-मस्जिद निर्माण कार्य सड़क मार्ग निर्माण कार्य मकान दुकान घर छत उपर उठाऐ जैक की माध्यम घर उपर उठाकर फालतू खर्च से बच सकते है। स्पेशलिस्ट लेन्टर एण्ड लिफ्टिंग बुनियाद सहित उपर उठाऐ1
- रास्ते से चारपाई हटाने को कहा तो विवाद, पत्रकार इंदल कुमार पर हमला देर रात घर पहुंचकर की मारपीट, गंभीर रूप से घायल पत्रकार ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार। सहरसा जिले के पतरघट प्रखंड में देर रात पत्रकार इंदल कुमार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि रास्ते से चारपाई हटाने को कहने पर विवाद हुआ, जिसके बाद कुछ लोग देर रात उनके घर पहुंच गए और उनके साथ मारपीट की। घटना में पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पत्रकार के अनुसार, रास्ते में चारपाई रखे जाने को लेकर संबंधित लोगों से उसे हटाने के लिए कहा गया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद देर रात उनके घर पहुंचकर मारपीट की गई। घटना के बाद घायल पत्रकार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने मामले में दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पत्रकार पर हमले की घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर चिंता जताई जा रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। आगे देखिए वीडियो में पत्रकार इंदल कुमार क्या कुछ कर रहे हैं।1
- 🚨 सड़क पर सावधानी जरूरी, रील बनाने की जल्दबाजी नहीं. Lock Mood News एक बाइक सवार की तीन पहियों वाले ठेले से टक्कर हो गई। सड़क पर लापरवाही सिर्फ खुद के लिए नहीं, बल्कि दूसरों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है। लोगों से अपील है कि वाहन चलाते समय मोबाइल और रील से दूरी बनाए रखें। आपकी जिंदगी अनमोल है। ❤️ सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें।1
- तेलघी काली मंदिर में भव्य आयोजन मां काली का प्राण प्रतिष्ठा आप सभी जरूर आए पूरा वीडियो देखें #explorenna1
- दिनांक: 31 अक्टूबर 2026 ### 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खगड़िया के दो खिलाड़ियों को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित अंडर-17 में उज्ज्वल कुमार एवं अंडर-14 में रिमझिम कुमारी ने रग्बी प्रतियोगिता में हासिल किया स्वर्ण पदक, जिलाधिकारी ने दी बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता (70th National School Games 2026-27) में रग्बी खेल के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खगड़िया के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में अंडर-17 वर्ग के 15 वर्षीय उज्ज्वल कुमार एवं अंडर-14 वर्ग में 12 वर्षीय रिमझिम कुमारी शामिल हैं। दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर खगड़िया जिले को गौरवान्वित किया है। दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में बिहार की U-17 पुरुष टीम ने टीम ने फाइनल मैच में ओडिशा के विरुद्ध 17-7 से जीत दर्ज किया । वहीं बिहार के U-15 महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में पंजाब को 30-0 से पराजित कर जीत हासिल की । इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर एव पुलिस अधीक्षक खगड़िया श्री भानु प्रताप सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त करना जिले के लिए गर्व और गौरव का विषय है। यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर अभ्यास का परिणाम है। जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना आवश्यक है, ताकि वे अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन कर सकें। जिलाधिकारी महोदय ने दोनों खिलाड़ियों और उनके कोच कविता कुमारी से इस खेल के लिए आगे अभ्यास रहे खिलाड़ियों के लिए आने वाली परेशानियों के बारे में जाना और नए खेल को प्रोत्साहन देने सम्बन्धी बाते कही है ।1
- दीपावली,काली पूजा छठ पर्व को लेकर गोगरी थाना परिसर में शांति समिति बैठक आयोजित। गोगरी थाना परिसर में दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोगरी नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी, गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर सहित शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक में अधिकारियों ने पूजा एवं मेला समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों से पर्व के दौरान शांति एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा सामाजिक कार्यक्रमों के नाम पर आर्केस्ट्रा सहित अन्य प्रतिबंधित कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने सभी पूजा समितियों को लाइसेंस में निर्धारित शर्तों के अनुसार समय पर प्रतिमा विसर्जन करने का निर्देश दिया। साथ ही किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने की भी बात कही गई। बैठक में रामपुर के सरपंच नूर आलम, वार्ड पार्षद नीतीश कुमार, रुस्तम अली, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि फैजान आलम, गोपाल शाह, राकेश कुमार सहित मेला समिति के अध्यक्ष, सदस्य एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।1
- सोनबरसा राज थाना पुलिस ने गिट्टी लदे हाईवा और बलेनो कार से 261 कार्टन विदेशी शराब बरामद की, तीन तस्कर गिरफ्तार,देहद मोड़ के पास पुलिस ने की कार्रवाई, गिट्टी के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब। सोनबरसा राज (सहरसा) सोनबरसा राज थाना पुलिस ने देहद मोड़ के पास नाकाबंदी कर गिट्टी लदे हाईवा और बलेनो कार से 261 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ निशिकांत भारती ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि उनके नेतृत्व में थानाध्यक्ष नागमणि कुमार की टीम ने वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई की। तलाशी में बलेनो कार की डिक्की से तीन कार्टन शराब बरामद हुई। वहीं, हाईवा के डाला में गिट्टी के नीचे छिपाकर रखी गई 258 कार्टन विदेशी शराब जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज निवासी दिनेश कुमार भगत, कोरियापट्टी निवासी मदन कुमार तथा मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के गढ़िया निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब के साथ दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के करहरिया गांव में चांदनी कुमारी की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने पति सन्नी मंडल पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के करहरिया गांव में चांदनी कुमारी की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने पति सन्नी मंडल पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की मां सावित्री देवी का दावा है कि उनकी पांच वर्षीय नतनी ने पूछने पर बताया कि उसके पिता ने उसकी मां का गला दबाया था। इस घटना के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर चांदनी की मौत कैसे हुई? क्या पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेगी? फिलहाल पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी। ⚖️ मृतका को न्याय मिले, मामले की निष्पक्ष जांच हो! 📍 स्थान: करहरिया गांव, सन्हौला, भागलपुर (बिहार)1