Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के खुशखेड़ा ब्लास्ट केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड और मुख्य फैक्ट्री संचालक हेमंत सचदेवा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
सुनील कान्त गोल्डी
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के खुशखेड़ा ब्लास्ट केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड और मुख्य फैक्ट्री संचालक हेमंत सचदेवा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- भिवाड़ी के चैंपियन चौक (फूलबाग क्षेत्र) में एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। जीतराम यादव नामक व्यक्ति के कबाड़ गोदाम में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों के ठीक पास 2 मोबाइल टावर और महज 30 मीटर की दूरी पर रिहायशी मकान स्थित हैं। गोदाम में रखे केमिकल ड्रमों के फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर अलग-अलग स्टेशनों से पहुंची 10 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। पिछले हफ्ते हुए पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद, आबादी के बीच ऐसे खतरनाक गोदामों का होना प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े करता है।1
- करनीकोट में सातवें विशाल श्याम शिविर का आगाज: भाजपा उपाध्यक्ष भीमराज यादव ने किया उद्घाटन बहरोड़/करनीकोट | क्षेत्र के गांव करनीकोट स्थित बाबा जाहरवीर गोगा बाबा मंदिर परिसर में शुक्रवार को सातवें 'श्याम शिविर' का भव्य शुभारंभ हुआ। समस्त गोगा नवमी टीम के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्घाटन भाजपा मंडल जाट बहरोड़ के उपाध्यक्ष भीमराज यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। भक्तों के लिए सुविधाओं का अंबार उद्घाटन के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भीमराज यादव ने कहा कि सेवा ही परम धर्म है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में खाटू श्याम जी जाने वाले पदयात्रियों और भक्तों के लिए ठहरने की उत्तम व्यवस्था की गई है। शिविर में: निशुल्क भोजन एवं जलपान की व्यवस्था है। मेडिकल कैंप के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। स्वच्छता और विश्राम के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर पूजा-अर्चना के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में गोगा नवमी टीम के ऊर्जावान सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे। प्रमुख रूप से मोनु खोला, मनोज यादव, हर्ष यादव, विकाश यादव, महेश योगी, नरदेव प्रजापत, अंकित यादव, दिनेश यादव, पीयूष यादव, निरंजन जांगिड़, सोनू यादव, रोहित यादव, बजरंग, राजू टैंट, अक्षय कुमार, रिंकू यादव और बंटी यादव सहित पूरी टीम ने व्यवस्थाओं की कमान संभाली। भक्तों से अपील आयोजन समिति और भीमराज यादव ने सभी श्याम भक्तों से अपील की है कि वे मार्ग के दौरान इस शिविर में रुककर सेवाओं का लाभ उठाएं। टीम के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि अगले कुछ दिनों तक चलने वाले इस शिविर में किसी भी भक्त को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।1
- गोल्डन ट्यूलिप होटल सहित कई प्रतिष्ठानों के खाद्य सैंपल फेल, 46 लाख रुपये का जुर्माना — होली से पहले मिलावटखोरों पर सख्ती जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट खैरथल तिजारा। खैरथल-तिजारा, 20 फरवरी। जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन जांच अभियान में कई प्रतिष्ठानों के खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट ने बताया कि पिछले चार महीनों के दौरान जिले में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपलों में से करीब 22 फर्मों के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत फेल पाए गए हैं। इन मामलों में माननीय एडीएम कोर्ट द्वारा अब तक संबंधित फर्मों पर लगभग 46 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों के खाद्य पदार्थ “असुरक्षित” एवं “अवमानक” श्रेणी में पाए गए। इनमें भिवाड़ी स्थित गोल्डन ट्यूलिप होटल का पनीर एवं दही, विनोद बिग बाजार भिवाड़ी का सप्तऋषि ब्रांड सिंघाड़ा आटा, तथा रोशन लाल एंड ब्रदर्स तिजारा का मास्टर जी ब्रांड गुलाब शरबत शामिल हैं। इसके अलावा मैसर्स वेद प्रकाश किराना स्टोर बुढी बावल का लाल मिर्च पाउडर, तिरुपति गेट टूगेदर रेस्टोरेंट भिवाड़ी का पनीर, यादव फूड सप्लाई एंड बेवरेज भिवाड़ी का रसगुल्ला छेना, आदिल पालपुर तिजारा एवं कृष्ण भोजराजका कोटकासिम का मिश्रित दूध, आनंद डेयरी खैरथल का घी (लूज), श्री राधा रानी मिष्ठान भंडार हरसोली का बेसन लड्डू, परम स्वीट्स एंड स्नैक्स एवं ब्लेसिंग द फूड जंक्शन भिवाड़ी की मिठाइयां, अशोक स्वीट्स हाउस बहादुरपुर का कलाकंद, बल्लभगढ़ कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर यूनियन खैरथल एवं पवन डेरी लोहादरा का दूध, शर्मा स्वीट्स कोटकासिम एवं राजेंद्र मिष्ठान भंडार तिजारा का पनीर, चाहत किराना स्टोर खैरथल का लाल मिर्च पाउडर तथा हरिओम मिष्ठान भंडार तिजारा का कलाकंद भी जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इन सभी मामलों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ न्यायालयीन प्रक्रिया के माध्यम से जुर्माना एवं अन्य दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट ने कहा कि आगामी होली एवं शादी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत दूध, मावा, मिठाई, मसाले, पेय पदार्थ एवं अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच की जाएगी, ताकि आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं मिलावट या संदिग्ध खाद्य पदार्थ की जानकारी मिले तो तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। विभाग द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।3
- रेवाड़ी जिले में साइबर ठगों ने फोन हैक कर खाते से 2.43 लाख रुपए उड़ा लिए। पीड़ित को अपने साथ ठगी का पता फोन पर आए मैसेज देखने के बाद ठगी का अहसास हुआ। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। HR81NEWS, news update, current events, breaking news, latest news, HR news, trending topics, news analysis, news channel, political news, social issues, news report, live news, news commentary, news headlines, HR81, news today, news coverage, daily news, investigative journalism1
- रेवाड़ी जिले में साइबर ठगों ने फोन हैक कर खाते से 2.43 लाख रुपए उड़ा लिए। पीड़ित को अपने साथ ठगी का पता फोन पर आए मैसेज देखने के बाद ठगी का अहसास हुआ। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। HR36NEWS, news, current events, breaking news, HR news, local news, world news, trending news, news updates, HR updates, news analysis, news commentary, news today, latest news, news headlines, news report, news 2023, HR industry news, news for professionals, HR trends1
- वार्ड नं 09-10 में पिछले एक सप्ताह से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है, जिसे इंसान तो दूर पशु भी नहीं पी सकते। वार्ड वासियों में इसे लेकर भारी नाराजगी है।1
- राजस्थान विधानसभा मे पक्ष और विपक्ष के बीच हुआ बवाल, गुस्से में Dotasra और Tikaram Jully, सदन भंग1
- बाबा जाहरवीर गोगा बाबा मंदिर पर गांव करनीकोट में सातवां श्याम शिविर 21 फरवरी से समस्त गोगा नोमी टीम के कार्यकर्ता द्वारा लगाया गया श्याम शिविर का शुभारंभ भीमराज यादव उपाध्यक्ष भाजपा मंडल जाट बहरोड ने विधि विधान से शुरू कियाा जिसमें पहले पूजा अर्चना की गई फिर प्रसाद का वितरण किया गया भीमराज यादव ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी भक्तों का स्वागत है तथा यहां पर ठहरने के लिए उत्तम व्यवस्था है खाने की व्यवस्थापानी और स्वास्थ्य मेडिकल संबंधी सभी व्यवस्थाएं हैं इसलिए सभी शाम भक्तों से अनुरोध है कि इस शिविर में आकर ठहरे जिसमें भीमराज यादव, मोनु खोला, मनोज यादव, हर्ष यादव, विकाश यादव, महेश योगी, नरदेव प्रजापत, अंकित यादव, दिनेश यादव, पीयूष यादव, निरंजन जांगिड़, सोनू यादव, रोहित यादव, बजरंग, राजू टैंट, अक्षय कुमार, रिंकू यादव, बंटी यादव और भी सभी गोगा नोमी टीम के साथी ग्रामीण लोगमौजूद रहे।4
- रेवाड़ी में जिला प्रशासन ने पंचायत उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। जिले के गांव फतेहपुरी टप्पा डहीना में सरपंच, वार्ड 5 ब्लॉक समिति और 19 पंचों के लिए उपचुनाव होना है। इसके लिए 27 मार्च का फाइनल मतदाता सूची जारी की जाएगी। HR36NEWS, news, current events, breaking news, HR news, local news, world news, trending news, news updates, HR updates, news analysis, news commentary, news today, latest news, news headlines, news report, news 2023, HR industry news, news for professionals, HR trends1