Shuru
Apke Nagar Ki App…
भिवाड़ी के चैंपियन चौक (फूलबाग क्षेत्र) में एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। जीतराम यादव नामक व्यक्ति के कबाड़ गोदाम में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों के ठीक पास 2 मोबाइल टावर और महज 30 मीटर की दूरी पर रिहायशी मकान स्थित हैं। गोदाम में रखे केमिकल ड्रमों के फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर अलग-अलग स्टेशनों से पहुंची 10 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। पिछले हफ्ते हुए पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद, आबादी के बीच ऐसे खतरनाक गोदामों का होना प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े करता है।
सुनील कान्त गोल्डी
भिवाड़ी के चैंपियन चौक (फूलबाग क्षेत्र) में एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। जीतराम यादव नामक व्यक्ति के कबाड़ गोदाम में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों के ठीक पास 2 मोबाइल टावर और महज 30 मीटर की दूरी पर रिहायशी मकान स्थित हैं। गोदाम में रखे केमिकल ड्रमों के फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर अलग-अलग स्टेशनों से पहुंची 10 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। पिछले हफ्ते हुए पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद, आबादी के बीच ऐसे खतरनाक गोदामों का होना प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े करता है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर विनोद जाखड़ जी के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में हर्ष और उल्लास की लहर दौड़ गई। इस ऐतिहासिक अवसर पर राजकुमार वर्मा राजस्थान प्रदेश महासचिव NSUI के द्धारा राजस्थान विश्वविद्यालय में डॉ बी आर अंबेडकर की प्रतिमा को माला पहनाकर पुष्प अर्पित कर पटाखे जलाकर खुशी का इज़हार किया गया एवं सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए जश्न मनाया। इसमें उपस्थित कपिल झाजड़ा जिला महासचिव NSUI, विशाल बामणिया, उमेश झाटीवाल, राजेश झाटीवाल, नितेश कुमार, लाला राम , अमन जयपाल, आदि युवा नेतृत्व को मिली यह जिम्मेदारी संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती प्रदान करेगी।1
- राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के खुशखेड़ा ब्लास्ट केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड और मुख्य फैक्ट्री संचालक हेमंत सचदेवा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।1
- Post by दिलबाग यादव1
- सोडावास में 'विकास' के नाम पर 'यातना', स्टेट हाईवे-14 पर मौत को दावत देते गड्ढे सोडावास (अलवर)। कहा जाता है कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास का आईना होती हैं, लेकिन सोडावास कस्बे से गुजरने वाला स्टेट हाईवे-14 वर्तमान में सरकारी सिस्टम की नाकामी का जीता-जागता प्रमाण बन चुका है। यहाँ विकास के पहिए नहीं, बल्कि जनता की सहनशक्ति और गाड़ियाँ टूट रही हैं। अलवर-बहरोड़ मार्ग पर स्थित सोडावास बस स्टैंड और पुलिस चौकी के पास का करीब 200 मीटर का हिस्सा अब सड़क नहीं, बल्कि एक 'यातना शिविर' में तब्दील हो चुका है। गड्ढे या खाई? जनता बेहाल सड़क की हालत इस कदर जर्जर है कि यहाँ कई फीट गहरे गड्ढे हो चुके हैं। हल्की सी बारिश या नालियों का पानी इन गड्ढों में जमा होकर इसे कीचड़ के दलदल में बदल देता है। दुपहिया वाहन चालकों के लिए काल: रोजाना यहाँ दर्जनों दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बुजुर्गों और मरीजों के लिए इस मार्ग से गुजरना किसी दुःस्वप्न से कम नहीं है। वाहनों का कबाड़ा: सड़क के गहरे गड्ढों के कारण वाहनों के एक्सल टूटना, टायर फटना और सस्पेंशन खराब होना आम बात हो गई है। स्थानीय वाहन चालकों का कहना है कि उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा गाड़ी की मरम्मत में ही चला जाता है। जिम्मेदारों की 'कुंभकर्णी' नींद हैरानी की बात यह है कि पुलिस चौकी के ठीक सामने सड़क का यह हाल है, लेकिन प्रशासन मौन है। अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। सड़क पर उड़ती धूल और कीचड़ ने स्थानीय दुकानदारों का व्यापार भी ठप कर दिया है। जनता ने बदला रास्ता सड़क की इस दुर्गति से परेशान होकर कई लोगों ने अब मुख्य मार्ग को छोड़कर दूसरे लंबे रास्तों से जाना शुरू कर दिया है। हालांकि, वे रास्ते भी बहुत अच्छी स्थिति में नहीं हैं, लेकिन 'यातना मार्ग' से बचने के लिए जनता जोखिम उठाने को मजबूर है।1
- यूपी के बदायूं में अक्षय स्कूटी से जा रहा था. रास्ते में तीन मुसलमान जा रहे थे. चौड़ी सड़क थी, अक्षय चाहता तो अपने रास्ते निकल सकता था. लेकिन.. अक्षय ने जानबूझकर मुसलमानों ने पीछे स्कूटी लगाई और हॉर्न बजाया. तीनों अभी हटते उससे पहले ही गालियां देने लगा फिर मारपीट शुरू कर दी,यहा समस्या ट्रैफिक की नहीं, सोच की है। सोचिए.. पिछले कुछ साल में लोगों में कितनी नफरत भर दी गई है!! शर्मनाक!!1
- अगर कोई स्टे दिखता है हम रोक देते करवाही -आर एस भाट1
- राजस्थान के खुशखेरा औद्योगिक क्षेत्र में अवैध पटाखे बनाने वाली कंपनी में विस्फोट होने से 7प्रवासी मूलतः बिहार के रहने वालें श्रमिकों की जलकर मौत हो गई मन बड़ा दुखी हुआ और मैने अपनी माताजी को बोला तो उनका मन भी बड़ा व्यथित हुआ प्रशाशन कि मौजूदगी में कैंप में परिजनों सेे मिलकर ढांढस बंधाया ओर आर्थिक सहायता की ओर सभी लोगों से इस दुख की घड़ी में मदद की अपील की1
- खैरथल तिजारा1