Shuru
Apke Nagar Ki App…
रोडवेज बस की टक्कर से खंती में गिरा ई-रिक्शा, चालक समेत तीन घायल । थाना संदना क्षेत्र में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर रालामऊ के पास रोडवेज बस ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खंती में जा गिरा। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही संदना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकलवाकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल ई-रिक्शा चालक की पहचान उमेश पाण्डेय पुत्र शिवशंकर निवासी ग्राम रालामऊ के रूप में हुई है। हादसे में दो अन्य सवारियां भी घायल हुई हैं।
Mohammad Asim
रोडवेज बस की टक्कर से खंती में गिरा ई-रिक्शा, चालक समेत तीन घायल । थाना संदना क्षेत्र में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर रालामऊ के पास रोडवेज बस ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खंती में जा गिरा। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही संदना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकलवाकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल ई-रिक्शा चालक की पहचान उमेश पाण्डेय पुत्र शिवशंकर निवासी ग्राम रालामऊ के रूप में हुई है। हादसे में दो अन्य सवारियां भी घायल हुई हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सीतापुर: नहोइया मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 9 लोग घायल संदना के नहोइया गांव में मारपीट से मचा हड़कंप, दोनों पक्षों के 9 लोग चोटिल सीतापुर: नहोइया मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 9 लोग घायल संदना के नहोइया गांव में मारपीट से मचा हड़कंप, दोनों पक्षों के 9 लोग चोटिल1
- नाली में पेशाब करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट 👉 दोनों पक्षों ने लगाए घर में घुसकर हमला करने के आरोप, कई घायल नाहोइया गांव में मंगलवार सुबह नाली में पेशाब करने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। घटना में कई लोगों को चोटें आईं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। लक्ष्मीचंद्र पक्ष का आरोप है कि कहासुनी के बाद कुछ लोग हथियार लेकर उनके घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। वहीं गोकरन पक्ष ने आरोप लगाया कि उनकी छोटी बेटी के नाली में पेशाब करने को लेकर दूसरे पक्ष ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी पीटने का आरोप लगाया गया है। घटना में लक्ष्मीचंद्र, प्रमोद, बाबूराम और आर्यमान को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों ने जानमाल की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। थानाध्यक्ष प्रिंस सोनकर ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।1
- सीतापुर सिटी का मौसम एक बार दोबारा 16 सितंबर को पूरी तरीके से मानसून बारिश के लिए तैयार हो चुका है यूपी के सीतापुर सिटी के लोग जहां पर बारिश के राहत के बाद कर रहे थे वहीं एक बार आज फिर से 16 सितंबर 2026 को जोरदार मानसून के साथ बारिश होने के लिए तैयार है1
- Sitapur- अटरिया के हिंद मेडिकल कॉलेज में विराजे बप्पा | गणेश चतुर्थी पर भव्य महाआरती! अटरिया के हिंद मेडिकल कॉलेज में विराजे बप्पा | गणेश चतुर्थी पर भव्य महाआरती | Ganesh Chaturthi 20261
- सीतापुर में ATM कार्ड बदलने वाले गिरोह का खुलासा, 41 कार्ड समेत 2 गिरफ्तार सीतापुर में ATM कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रुपए निकालने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। SOG और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंकों के 41 ATM कार्ड, 42 हजार रुपए नकद, नोकिया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल TVS अपाचे बाइक बरामद हुई।पुलिस के मुताबिक आरोपी ATM बूथों की रेकी करते थे और बुजुर्ग व सीधे-साधे लोगों को निशाना बनाते थे। मदद के बहाने उनका PIN देख लेते और चालाकी से असली ATM कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड दे देते थे। इसके बाद दूसरे ATM से रुपए निकालने के साथ कार्ड से खरीदारी भी करते थे।1
- *पांच साल से खुद बप्पा की प्रतिमा गढ़ रहीं शिवांगी, भक्ति के साथ कला की मिसाल* पटेल नगर पश्चिमी में हर वर्ष स्वयं बनाती हैं गणेश प्रतिमा, 12 दिन पूजा के बाद विधि-विधान से होता है विसर्जन माधोगंज (हरदोई) सहानुभूति समाचार गौरव कश्यप गणपति उत्सव में बाजार से प्रतिमा खरीदने के बजाय अपने हाथों से बप्पा की प्रतिमा तैयार करने की परंपरा माधोगंज के पटेल नगर पश्चिमी निवासी *शिवांगी सिंह सूर्यवंशी पिछले पांच वर्षों से निभा रही हैं। पूर्व सभासद किशन सिंह एवं नामित सभासद सीमा सिंह की पुत्री शिवांगी* ने इस वर्ष भी स्वयं गणेश प्रतिमा तैयार कर विधि-विधान से आचार्य विमल बाजपेई के द्वारा स्थापना कराई है। शिवांगी प्रतिमा निर्माण से लेकर उसे अंतिम रूप देने तक की प्रक्रिया स्वयं पूरी करती हैं। प्रतिमा तैयार होने के बाद परिवार की परंपरा के अनुसार गणपति की स्थापना की जाती है। इसके बाद 12 दिनों तक परिजनों और इष्टमित्रों के साथ पूजा-अर्चना का क्रम चलता है। गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन पूजा-पाठ और आरती से घर में भक्तिमय माहौल रहता है। 12 दिवसीय पूजन के बाद गणपति बप्पा का श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया जाता है। शिवांगी के बहनोई सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष, पंचायतीराज विभाग उतर प्रदेश मंत्री प्रतिनिधि,कानपुर, *राजीव सिंह 'अर्कवंशी '* बताते हैं विगत पांच वर्षों से लगातार प्रतिमा निर्माण और पूजन की यह परंपरा शिवांगी की धार्मिक आस्था के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को भी सामने लाती है। अपने हाथों से गणेश प्रतिमा तैयार कर वह धार्मिक परंपरा के साथ हस्तकला को भी बढ़ावा दे रही हैं। शिवांगी की इस पहल से परिवार के साथ क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह है। गणेश उत्सव के दौरान उनके आवास पर होने वाली पूजा में परिजन और इष्टमित्र शामिल होते हैं। स्वयं प्रतिमा तैयार कर उसकी स्थापना और पूजन की यह पहल क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।2
- सीतापुर लज्जा बौद्ध विद्या मंदिर में राइटिंग प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा सीतापुर। रामगढ़ क्षेत्र के सेमरी स्थित लज्जा बौद्ध विद्या मंदिर में राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी लेखन प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान बच्चों की प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास देखकर अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की। बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया कि कलम की ताकत ही भविष्य की नई तस्वीर लिखती है। लेखन न केवल विचारों को व्यक्त करने का माध्यम है, बल्कि यह बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता को भी मजबूत करता है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। वहीं, विद्यालय परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिला।4
- ससुराल में मर्डर? शव सड़क पर रखकर काटा बवाल,हरदोई के कासिमपुर क्षेत्र में ससुराल आए युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, सड़क पर लाश रख परिजनों ने काटा भारी हंगामा..... ससुराल में मर्डर? शव सड़क पर रखकर काटा बवाल,हरदोई के कासिमपुर क्षेत्र में ससुराल आए युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, सड़क पर लाश रख परिजनों ने काटा भारी हंगामा..... 👇 पूरी रिपोर्ट देखने और अपडेट्स के लिए हमारे पेज को फॉलो करें। #HardoiNews #HardoiPolice #CrimeNews #UttarPradesh #BreakingNews #Sandila #UPPolice #Kaasipur #CrimeUpdate #Breaking #SocialMediaNews #LatestNews #HardoiCrime1