Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीतापुर में ATM कार्ड बदलने वाले गिरोह का खुलासा, 41 कार्ड समेत 2 गिरफ्तार सीतापुर में ATM कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रुपए निकालने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। SOG और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंकों के 41 ATM कार्ड, 42 हजार रुपए नकद, नोकिया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल TVS अपाचे बाइक बरामद हुई।पुलिस के मुताबिक आरोपी ATM बूथों की रेकी करते थे और बुजुर्ग व सीधे-साधे लोगों को निशाना बनाते थे। मदद के बहाने उनका PIN देख लेते और चालाकी से असली ATM कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड दे देते थे। इसके बाद दूसरे ATM से रुपए निकालने के साथ कार्ड से खरीदारी भी करते थे।
Abhishek Maurya
सीतापुर में ATM कार्ड बदलने वाले गिरोह का खुलासा, 41 कार्ड समेत 2 गिरफ्तार सीतापुर में ATM कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रुपए निकालने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। SOG और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंकों के 41 ATM कार्ड, 42 हजार रुपए नकद, नोकिया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल TVS अपाचे बाइक बरामद हुई।पुलिस के मुताबिक आरोपी ATM बूथों की रेकी करते थे और बुजुर्ग व सीधे-साधे लोगों को निशाना बनाते थे। मदद के बहाने उनका PIN देख लेते और चालाकी से असली ATM कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड दे देते थे। इसके बाद दूसरे ATM से रुपए निकालने के साथ कार्ड से खरीदारी भी करते थे।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- सीतापुर में ATM कार्ड बदलने वाले गिरोह का खुलासा, 41 कार्ड समेत 2 गिरफ्तार सीतापुर में ATM कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रुपए निकालने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। SOG और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंकों के 41 ATM कार्ड, 42 हजार रुपए नकद, नोकिया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल TVS अपाचे बाइक बरामद हुई।पुलिस के मुताबिक आरोपी ATM बूथों की रेकी करते थे और बुजुर्ग व सीधे-साधे लोगों को निशाना बनाते थे। मदद के बहाने उनका PIN देख लेते और चालाकी से असली ATM कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड दे देते थे। इसके बाद दूसरे ATM से रुपए निकालने के साथ कार्ड से खरीदारी भी करते थे।1
- तंबौर में हिंदी दिवस की धूम! रेडियंस इंटर कॉलेज में कवि सम्मेलन और पत्रकार सम्मान समारोह1
- सीतापुर: नहोइया मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 9 लोग घायल संदना के नहोइया गांव में मारपीट से मचा हड़कंप, दोनों पक्षों के 9 लोग चोटिल सीतापुर: नहोइया मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 9 लोग घायल संदना के नहोइया गांव में मारपीट से मचा हड़कंप, दोनों पक्षों के 9 लोग चोटिल1
- नाली में पेशाब करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट 👉 दोनों पक्षों ने लगाए घर में घुसकर हमला करने के आरोप, कई घायल नाहोइया गांव में मंगलवार सुबह नाली में पेशाब करने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। घटना में कई लोगों को चोटें आईं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। लक्ष्मीचंद्र पक्ष का आरोप है कि कहासुनी के बाद कुछ लोग हथियार लेकर उनके घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। वहीं गोकरन पक्ष ने आरोप लगाया कि उनकी छोटी बेटी के नाली में पेशाब करने को लेकर दूसरे पक्ष ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी पीटने का आरोप लगाया गया है। घटना में लक्ष्मीचंद्र, प्रमोद, बाबूराम और आर्यमान को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों ने जानमाल की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। थानाध्यक्ष प्रिंस सोनकर ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।1
- लखीमपुर में बड़े धूमधाम से मनाई गई है ऋषि पंचमी महिलाओं ने रखा उपवास और संतों का लिया आशीर्वाद लखीमपुर में आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को ऋषि पंचमी का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शिव मंदिर में पहुंचकर ब्राह्मण और पुजारी का और संतों का लिया आशीर्वाद1
- *बाढ़ के बीच स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने निकले सीएमओ, सीएचसी सहित दो बाढ़ राहत चौकियों का किया निरीक्षण* *प्रसूताओं को 48 घंटे से पहले छुट्टी देन पर सीएमओ का चढ़ा पारा* *सीएमओ ने किया बाढ़ राहत चौकियों का औचक निरीक्षण, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर जताया संतोष* लखीमपुर खीरी। जिले में आई बाढ़ के दृष्टिगत स्वास्थ्य सेवाओं का जमीनी जायजा लेने के लिए सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलबेहड़ समेत श्रीनगर और खमरिया की बाढ़ राहत चौकियों का औचक निरीक्षण किया। प्रसूताओं को समय से पहले डिस्चार्ज करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। वहीं, बाढ़ राहत चौकियों पर स्वास्थ्य सेवाएं और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। मंगलवार की दोपहर करीब 1:20 बजे सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फूलबेहड़ पहुंचे। सीएमओ ने रिकॉर्ड में पाया कि पिछले 48 घंटे में 6 संस्थागत प्रसव कराए गए थे, लेकिन प्रसूताओं को समय से पहले ही घर जाने की अनुमति दे दी गई थी। इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि गर्भवती माताओं और उनके परिजनों की काउंसलिंग कर उन्हें 48 घंटे तक डॉक्टरों की देखरेख में रहने के लिए प्रेरित करें, ताकि उन्हें किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसा मामला मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई उपयुक्त न मिलने पर सीएमओ ने संबंधित अधिकारी से जवाब-तलब किया। इसके अलावा, ओपीडी में डॉक्टरों द्वारा अपने रजिस्टर में मरीजों का ट्रीटमेंट न लिखने को लेकर भी उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, जननी सुरक्षा वार्ड, पैथोलॉजी और एनसीडी क्लीनिक का सघन निरीक्षण किया। एनसीडी क्लीनिक पर तैनात स्टाफ नर्स और काउंसलर को स्पष्ट निर्देश दिए कि फॉलो-अप रजिस्टर के अनुसार मरीजों को फोन कर बुलाएं और उन्हें नियमित दवा दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिनका दवा लेने का समय है, उन्हें बुलाने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएमओ ने औषधि वितरण कक्ष के पास खड़े मरीजों से भी बातचीत की, जिस पर मरीजों ने बताया कि उन्हें दवाइयां मिल रही हैं। अस्पताल में चिकित्सक दो प्रकाशनी द्वारा 109 मरीजों को देखा गया था, जबकि योग प्रशिक्षक द्वारा 36 लोगों को योगाभ्यास कराकर संबंधित बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। सीएचसी फूलबेहड़ का निरीक्षण करने के बाद सीएमओ दोपहर करीब 2:00 बजे बाढ़ राहत चौकी श्रीनगर पहुंचे। यहां सीएचओ अनीता कुमारी व आशा नीलम देवी मुस्तैदी से काम करती मिलीं और मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही थीं। इसके बाद करीब 2:35 बजे वह बाढ़ राहत चौकी खमरिया पहुंचे, जहां सीएचओ कालिंदी व आशा मनोरमा देवी द्वारा मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं। निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने बाढ़ राहत स्वास्थ्य शिविर में दी जा रही सेवाओं पर पूर्ण संतोष व्यक्त किया।1
- कार चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन दो माह के बेटे और पांच वर्षीय बेटी के सिर से उठा पिता का साया, पत्नी बोली- आरोपी जेल जाए या मिले 50 लाख रुपये व एक एकड़ जमीन पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे सीओ व एसडीएम, परिजनों को दिया कार्रवाई का आश्वासन पलियाकलां। सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बमनगर निवासी बाइक सवार सुनील की 14 सितम्बर 2026 सोमवार रात महंगापुर में कार की टक्कर से हुई दर्दनाक मौत के मामले में मंगलवार को परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। पीएम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन हादसे के आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बताया गया कि सोमवार रात महंगापुर में कार की टक्कर से बाइक सवार सुनील की मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में ले लिया था। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से कार चालक अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद सुनील का शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से पहले सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। मौके पर पहुंचे सीओ जितेन्द्र सिंह परिहार एवं एसडीएम पुष्पक ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। मृतक की पत्नी पूनम ने बताया कि उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पांच वर्षीय बेटी और महज 15 दिन का एक बेटा है। सुनील ही परिवार का एकमात्र सहारा था। उसके पास न तो खेती थी और न ही कोई स्थायी नौकरी। वह बाइक मैकेनिक का काम कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता था। पति की मौत के बाद बच्चों के पालन-पोषण और परिवार के भविष्य को लेकर पत्नी के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। पत्नी की मांग है कि आरोपी कार चालक के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाए। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो परिवार के जीवनयापन के लिए 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक एकड़ जमीन मुआवजे के रूप में उपलब्ध कराई जाए। परिजनों ने स्पष्ट किया कि मांग पूरी होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना को लेकर गांव में भी शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजन पुलिस से आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित सहायता दिलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। इस सम्बन्ध में सीओ जितेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है और आज उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।4
- सीतापुर लज्जा बौद्ध विद्या मंदिर में राइटिंग प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा सीतापुर। रामगढ़ क्षेत्र के सेमरी स्थित लज्जा बौद्ध विद्या मंदिर में राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी लेखन प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान बच्चों की प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास देखकर अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की। बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया कि कलम की ताकत ही भविष्य की नई तस्वीर लिखती है। लेखन न केवल विचारों को व्यक्त करने का माध्यम है, बल्कि यह बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता को भी मजबूत करता है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। वहीं, विद्यालय परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिला।4