शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण से निस्तारण कराए अधिकारी - डीएम रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में तहसील सलोन में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील सलोन में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग 16, पुलिस विभाग 07, विकास विभाग 05, चकबंदी विभाग 04, नगर पंचायत विभाग 10, समाज कल्याण विभाग 05, जिला पूर्ति विभाग 06, विद्युत 01 व लोक निर्माण विभाग 01 कुल 55 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 15 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित कराए। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने भी पुलिस से संबंधित मामलों को सुना और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० नवीन चंद्रा, उपजिलाधिकारी सलोन चन्द्र प्रकाश गौतम, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, तहसीलदार सलोन दीपिका सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण से निस्तारण कराए अधिकारी - डीएम रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में तहसील सलोन में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील
सलोन में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग 16, पुलिस विभाग 07, विकास विभाग 05, चकबंदी विभाग 04, नगर पंचायत विभाग 10, समाज कल्याण विभाग 05, जिला पूर्ति विभाग 06, विद्युत 01 व लोक निर्माण विभाग 01 कुल 55 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 15 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित कराए। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने भी पुलिस से संबंधित मामलों को सुना और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० नवीन चंद्रा, उपजिलाधिकारी सलोन चन्द्र प्रकाश गौतम, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, तहसीलदार सलोन दीपिका सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
- प्रतापगढ़आमआदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय से पैदल चलते चलते हुए सदर चौराहा, भैरोपुर, कपूर चौराहा, चौक घंटा घर, श्री राम चौराहा, राजा पाल चौराहा, अंबेडकर चौराहा, विद्युत उपकेंद्र सिविल लाइन, होते हुए जिला अधिकारी के आवास पर उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।1
- प्रतापगढ़। प्रेमी के परेशान करने पर युवती ने की थी आत्महत्या, रास्ते में युवती को रोककर किया परेशान, डरी सहमी घर पहुंची, मानसिक प्रताड़ना पर कमरे में जाकर फांसी लगाकर दी जान, मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, पुलिस ने आरोपी संदीप यादव को गिरफ्तार किया, फतनपुर थाना के नारायणपुर कला गांव का मामला,1
- संवेदनशीलता और सेवा की उम्मीद करती है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे अनुशासनहीनता बता रहे हैं, तो कुछ प्रशिक्षण की कमी कह रहे हैं। वर्दी का सम्मान व्यवहार से बढ़ता है, दिखावे से नहीं। अब देखना होगा कि विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है।1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- जिला रामपुर उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भाजपा सरकार को दिए जीरो नंबर, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने खोला अधिकारियों पर मोर्चा दी चेतावनी 6000 तो अधिकारी के कुत्ते खा जाते हैं हम 6000 में काम नहीं करेंगे, एंकर, रामपुर के अंबेडकर पार्क में अनेक मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने एक लिखित ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबंधित जिला अधिकारी रामपुर को सिटी मजिस्ट्रेट के द्वारा सोपकर उसमें उन्होंने अपनी मांगे रखी,सीमा राठौर ने कहा कि हमारी मांगे अगर नहीं मानी गई तो हम बाद मे धरना प्रदर्शन आंदोलन करेंगे वहीं कमलेश गंगवार ने कहा कि हम 6 हजार रुपए में काम नहीं करेंगे जितना हमें काम दिया गया है उतना हम काम करेंगे क्योंकि रामपुर के अधिकारियों के कुत्ते भी ₹6000 खा जाते हैं हमें क्या वेतन दिया जाता है हमें तो ना बराबर वेतन मिलता है बात सरकार की जाए तो सरकार को भी हम जीरो वोट जीरो नंबर देना चाहेंगे क्योंकि जो सरकार हमारी सुनेगी हम उसकी सुनेंगे हम महिलाओं के साथ में बहनों के साथ में अत्याचार हो रहा है शोषण हो रहा है लगातार हमारी सुनवाई नहीं हो रही है गूंगी बहरी सरकार है,1
- भंडार खाने चले गया 😱😁😎😂😅🤣 #funny #comedy #viral #trending #aryankelvin #Aaryankelvin1
- थाना महेशगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जियावन का पुरवा राजापुर में हुई हत्या की घटना के संबंध में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता ने क्या कहा देखें की।1
- अमरोहा यूपी दिनांक 02/05/202स्लग//राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन को माननीय जिला जज विवेक ने हरी झंडी दिखाकर एंकर// आज दिनांक 02 मई 2026 को माननीय जनपद न्यायाधीश विवेक द्वारा 09 मई 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया रैली को रवाना करते समय माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि लोक अदालत के माध्यम से वाद का निस्तारण कराने से समय व धन की बचत होती है और समझौते के माध्यम से निस्तारण किये जाने पर किसी भी एक पक्ष की जीत नहीं होती बल्कि दोनों पक्षों की जीत होती है। रैली को सम्बोधन करते हुए माननीय महोदय द्वारा जनपद अमरोहा को यह संदेश दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में निम्न प्रकार के वादों वैवाहिक विवाद के मामले, दुर्घटना दावे के मामले, घरेलू हिंसा के मामले, वाणिज्यिक विवाद के मामले, चैक वाउन्स के मामले, सेवा विवाद के मामले, शमनीय मामले, ऋण वसूली के मामले, सम्पत्ति के बटवारें से सम्बन्धित मामले, बेदखली से संबंधित मामले, दीवानी के मामले आदि वादों को आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण कराया जा सकता है। जनपद न्यायाधीश श्री विवेक जी द्वारा पैरा विधिक स्वंय सेवको को भी निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद अमरोहा में राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें तथा साथ ही आमजन तक कानून की पहुंच को सरल बनाने का प्रयास करें, कोई भी व्यक्ति कानून के अभाव में न्याय पाने से वंचित न रहा सके। प्रस्तावित लोक अदालत दिनांक 09 मई 2026 को अधिक से अधिक वाद चिन्हित करें, तथा चिन्हित वादो का निस्तारण कर राष्ट्रीय लोक अदालत सफल बनाये। रैली को संचालन के समय पीठासीन अधिकारी कुटुम्ब न्यायालय अमरोहा सुश्री मधुलिका चौधरी, माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम श्री साकिर हसन, माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत ईश्वर सिंह , ज्योति चौधरी एवं अभिषेक कुमार व्यास न्यायाधीश / पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमरोहा आदि न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे बाइट// विवेक माननीय जनपद न्यायाधीश अमरोहा1
- प्रतापगढ़। ससुराल में युवक की चाकू से गोदकर की हत्या, ताबड़तोड़ कई वार कर वारदात को दिया अंजाम, ममेरे भाई दीपक ने विवाद होने पर टिंकू को मारा चाकू, सीएचसी कुंडा में चिकित्सकों ने टिंकू शुक्ला को मृत घोषित किया, सूचना पर ASP बृजनंदन राय, सीओ करिश्मा गुप्ता ने परिजनों से जानकारी ली, पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेज आरोपी की तलाश में जुटी, महेशगंज थाना के राजापुर गांव में हुई हत्या की वारदात, बाइट — सीओ सदर, करिश्मा गुप्ता,1