मिठाई दुकानदार के भाई को मारा चाकू,घायल संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर पंचायत स्थित चन्द्रपुरा गांव में मिठाई दुकानदार दिवाकर कुमार गुप्ता को गांव के ही युवक विकास कुमार सिंह ने चाकू मारकर किया घायल,घायल दिवाकर का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में चल रहा है चिकित्सक के अनुसार घायल खतरे से बाहर है।घायल दिवाकर के भाई मौसम कुमार गुप्ता ने बताया कि मेरे दुकान पर से आधा घंटा पहले समान लेकर गया था उस समय पैसा दिया और 50 रुपया बांकी रखा मैने बोला ठीक है बाद में दे देना,पुन:आधा घंटा बाद दुकान पर आकर हल्ला करने लगा एवं गाली-गलौज देने लगा।इसी क्रम में मेरा छोटा भाई बोला की हल्का काहे करेछो घर जा इतने में विकास सिंह ने चाकू निकालकर पैट में मार दिया।वही घटना की खबर सुनकर संग्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी लेते हुए चाकू मारने वाले विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।समाचार लिखे जाने तक घायल का इलाज स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में चल रहा है।

- Rajsmart electric house conark mor jamalpur road munger1
- *तारापुर में जश्न: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा पर गांव में खुशी की लहर*1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- आज हम बात कर रहे हैं कानून के उन रखवालों की, जो खुद कानून को ताक पर रख रहे हैं। मामला एक विवादित जमीन का है, जो अभी अदालत की चौखट पर है। नियम कहता है कि जब तक कोर्ट का फैसला न आए, जमीन पर एक ईंट भी नहीं रखी जा सकती। लेकिन आरोप है कि इलाके के थाना अध्यक्ष ने 'मोटी रकम' के बदले भू-माफियाओं को खुली छूट दे दी और रातों-रात विवादित जमीन पर मिट्टी भरवा दी। न्यायालय में टाइटल चल रहे जमीन पर थाना अध्यक्ष मोटी रकम लेकर विवादित जमीन पर मिट्टी गिरवा दिया।जिस कारण बेलदौर पंचायत के पूर्व मुखिया कुमारी बेबी रानी ने थाना अध्यक्ष अजीत कुमार के रवैया को लेकर काला बिल्ला लगाकर थाना अध्यक्ष मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए बेलदौर बाजार का भ्रमण किया। बताते चलें कि बेलदौर नगर पंचायत निवासी बुच्ची सादा के पत्नी प्रतिमा देवी ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को बीते रविवार को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। मालूम हो कि बीते 10 अप्रैल की रात्रि करीब 12 बजे परमानंद शर्मा एवं उनके पुत्र बाय जबरदस्ती मिट्टी गिर रहा था, जब पीड़ित परिवार के द्वारा विरोध किया गया तो उक्त महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज करने लगा। जबकि खाता संख्या 222, खेसरा संख्या 2101 मौज बेलदौर पर टाइटल चल रहा है। इसके बावजूद भी उक्त व्यक्ति लोग दबंगता दिखाते हुए साथ-साथ थाना अध्यक्ष से मिलकर विवादित जमीन पर मिट्टी गिरवाने का काम कर रहे हैं। उक्त मामले को लेकर पूर्व मुखिया कुमारी बेबी रानी जब सोमवार के दोपहर करीब 2:30 थाना अध्यक्ष के समीप गया तो थाना अध्यक्ष के द्वारा पीड़ित परिवार के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों पर तुम ताम करने लगा। इसके विरोध में पूर्व मुखिया कुमारी बेबी रानी ने कहा कि जब उक्त जमीन पर टाइटल चल रहा है तो मिट्टी क्यों गिरवी जा रही है। जिसको लेकर थाना अध्यक्ष एवं कुमारी बेबी रानी के साथ-साथ पीड़ित परिवार को थाना अध्यक्ष क्रक आवाज में डांट फटकार करने लगे। इसके विरोध में पूर्व मुखिया कुमारी देवी रानी दर्जनों महिलाओं के साथ मिलकर काला बिल्ला लगाकर थाना अध्यक्ष के विरोध नारा लगाते हुए बेलदौर बाजार का भ्रमण करते हुए थाना चौक पर पहुंचकर जमकर विरोध किया। लेकिन ग्रामीण सूत्रों पर भरोसा करें तो थाना अध्यक्ष अजीत कुमार जात-पात जमकर करते हैं और बिना रुपया लिए हुए कोई भी ग्रामीणों का काम नहीं करते हैं। जिस कारण बेलदौर थाना क्षेत्र के सैकड़ो ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।1
- महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत अनैतिक देह व्यापार के आरोपित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूरे मामलों को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साक्षी कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विस्तृत जानकारी साझा की Bihar Police1
- खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अनैतिक देह व्यापार के मामले का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार की शाम चार बजे गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि 13 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि राजधाम पूर्वी टोला स्थित किराये के मकान (हरि ओम मेडिकल हॉल के पीछे) में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें राजधाम निवासी अभिमन्यु कुमार (46 वर्ष), गोगरी थाना क्षेत्र के छोटी तेलिया निवासी किशोर यादव (30 वर्ष) और राजीव कुमार (30 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने मौके से पांच महिला एवं तीन पुरुष को आपत्तिजनक अवस्था में भी पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 28 इस्तेमाल किए गए कंडोम, 22 पैकेट कंडोम, 17 प्रेग्नेंसी टेस्ट किट, 22 एचसीजी टेस्ट कार्ड, 22 गर्भनिरोधक टैबलेट, एक मोबाइल फोन तथा 32,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस संबंध में महेशखूंट थाना कांड संख्या 62/26 दर्ज कर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं एवं अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने स्पष्ट कहा कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध धंधे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- Bade Panchayat mein Pani Ka Gehra Karan karne ka Karya kar chalta hua Pragati per Bade Panchayat ward number 6 ke andar waterways ka Nirman Karya Teji se jald hoga Logon Ka Ghar1
- *तरबूज पर उकेरी राजनीति की तस्वीर: सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की अनोखी कला से CM सम्राट चौधरी को बधाई*1