महेशखूंट में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ तीन गिरफ्तार, भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद। खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अनैतिक देह व्यापार के मामले का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार की शाम चार बजे गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि 13 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि राजधाम पूर्वी टोला स्थित किराये के मकान (हरि ओम मेडिकल हॉल के पीछे) में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें राजधाम निवासी अभिमन्यु कुमार (46 वर्ष), गोगरी थाना क्षेत्र के छोटी तेलिया निवासी किशोर यादव (30 वर्ष) और राजीव कुमार (30 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने मौके से पांच महिला एवं तीन पुरुष को आपत्तिजनक अवस्था में भी पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 28 इस्तेमाल किए गए कंडोम, 22 पैकेट कंडोम, 17 प्रेग्नेंसी टेस्ट किट, 22 एचसीजी टेस्ट कार्ड, 22 गर्भनिरोधक टैबलेट, एक मोबाइल फोन तथा 32,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस संबंध में महेशखूंट थाना कांड संख्या 62/26 दर्ज कर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं एवं अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने स्पष्ट कहा कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध धंधे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- गोगरी में धूमधाम से मनाई गई डॉ भीम राव अंबेडकर जयंती, उनके विचारों को अपनाने का लिया संकल्प गोगरी प्रखंड अंतर्गत शोभन टोला स्थित सामुदायिक भवन में मंगलवार को डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे तक चला, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने उनके जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ अंबेडकर ने समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य पूनम देवी, टोला सेवक ओमकार दास, शिक्षा सेवक अर्चना कुमारी, वार्ड सदस्य वीणा कुमारी, सेविका क्रांति कुमारी, आशा कार्यकर्ता गीता देवी, एएनएम संजू कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में लोगों के बीच आपसी भाईचारे और समानता का संदेश देते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया गया।1
- *तरबूज पर उकेरी राजनीति की तस्वीर: सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की अनोखी कला से CM सम्राट चौधरी को बधाई*1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- Bade Panchayat mein Pani Ka Gehra Karan karne ka Karya kar chalta hua Pragati per Bade Panchayat ward number 6 ke andar waterways ka Nirman Karya Teji se jald hoga Logon Ka Ghar1
- बिहार के खगड़िया में राजेंद्र चौक के पास नगर परिषद की अतिक्रमण हटाओ टीम पर हमला किया गया। उपद्रवियों ने मजिस्ट्रेट की गाड़ी तोड़ दी और भारी हंगामा किया। इस घटना के बाद जिला प्रशासन और बिहार पुलिस हरकत में आ गई1
- Post by THE LIVE1
- गोगरी में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी यानि एईडीओ की परीक्षा शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा लिया जा रहा गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के गोगरी मुख्यालय में मंगलवार से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी यानि एईडीओ की परीक्षा शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा लिया जा रहा है। तीन केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। पहली पाली के लिए परीक्षार्थियों का प्रवेश आठ बजे से लेकर नौ बजे सुबह तक परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश लिया गया। वहीं दूसरी पाली में मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे तक परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश लिया गया है। इधर परीक्षा को लेकर केन्द्रों पर जैमर लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरे से लेकर वीडियोग्राफी की जा रही है। गोगरी अनुमंडल में तीन परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। गोगरी प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत पीएल शिक्षा निकेतन, राष्ट्रीय इंटर स्कूल व मिडिल स्कूल राटन को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जहां कड़ी सुरक्षा में परीक्षा ली जा रही है। एईडीओ की परीक्षा तीन चरणों में ली जा रही है। जिसमें पहली चरण की परीक्षा 14 व 15 अप्रैल को ली जाएगी। जबकि दूसरे चरण की परीक्षा आगामी 17 व 18 अप्रैल को आयोजित होगी। वहीं तीसरे व अंतिम चरण की परीक्षा आगामी 20 व 21 अप्रैल को ली जाएगी।1
- मिठाई दुकानदार के भाई को मारा चाकू,घायल संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर पंचायत स्थित चन्द्रपुरा गांव में मिठाई दुकानदार दिवाकर कुमार गुप्ता को गांव के ही युवक विकास कुमार सिंह ने चाकू मारकर किया घायल,घायल दिवाकर का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में चल रहा है चिकित्सक के अनुसार घायल खतरे से बाहर है।घायल दिवाकर के भाई मौसम कुमार गुप्ता ने बताया कि मेरे दुकान पर से आधा घंटा पहले समान लेकर गया था उस समय पैसा दिया और 50 रुपया बांकी रखा मैने बोला ठीक है बाद में दे देना,पुन:आधा घंटा बाद दुकान पर आकर हल्ला करने लगा एवं गाली-गलौज देने लगा।इसी क्रम में मेरा छोटा भाई बोला की हल्का काहे करेछो घर जा इतने में विकास सिंह ने चाकू निकालकर पैट में मार दिया।वही घटना की खबर सुनकर संग्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी लेते हुए चाकू मारने वाले विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।समाचार लिखे जाने तक घायल का इलाज स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में चल रहा है।1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1