logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोगरी में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा हुई शुरू, तीन परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम। गोगरी में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी यानि एईडीओ की परीक्षा शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा लिया जा रहा गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के गोगरी मुख्यालय में मंगलवार से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी यानि एईडीओ की परीक्षा शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा लिया जा रहा है। तीन केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। पहली पाली के लिए परीक्षार्थियों का प्रवेश आठ बजे से लेकर नौ बजे सुबह तक परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश लिया गया। वहीं दूसरी पाली में मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे तक परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश लिया गया है। इधर परीक्षा को लेकर केन्द्रों पर जैमर लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरे से लेकर वीडियोग्राफी की जा रही है। गोगरी अनुमंडल में तीन परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। गोगरी प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत पीएल शिक्षा निकेतन, राष्ट्रीय इंटर स्कूल व मिडिल स्कूल राटन को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जहां कड़ी सुरक्षा में परीक्षा ली जा रही है। एईडीओ की परीक्षा तीन चरणों में ली जा रही है। जिसमें पहली चरण की परीक्षा 14 व 15 अप्रैल को ली जाएगी। जबकि दूसरे चरण की परीक्षा आगामी 17 व 18 अप्रैल को आयोजित होगी। वहीं तीसरे व अंतिम चरण की परीक्षा आगामी 20 व 21 अप्रैल को ली जाएगी।

13 hrs ago
user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
गोगरी, खगड़िया, बिहार•
13 hrs ago

गोगरी में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा हुई शुरू, तीन परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम। गोगरी में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी यानि एईडीओ की परीक्षा शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा लिया जा रहा गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के गोगरी मुख्यालय में मंगलवार से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी यानि एईडीओ की परीक्षा शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा लिया जा रहा है। तीन केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। पहली पाली के लिए परीक्षार्थियों का प्रवेश आठ बजे से लेकर नौ बजे सुबह तक परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश लिया गया। वहीं दूसरी पाली में मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे तक परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश लिया गया है। इधर परीक्षा को लेकर केन्द्रों पर जैमर लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरे से लेकर वीडियोग्राफी की जा रही है। गोगरी अनुमंडल में तीन परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। गोगरी प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत पीएल शिक्षा निकेतन, राष्ट्रीय इंटर स्कूल व मिडिल स्कूल राटन को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जहां कड़ी सुरक्षा में परीक्षा ली जा रही है। एईडीओ की परीक्षा तीन चरणों में ली जा रही है। जिसमें पहली चरण की परीक्षा 14 व 15 अप्रैल को ली जाएगी। जबकि दूसरे चरण की परीक्षा आगामी 17 व 18 अप्रैल को आयोजित होगी। वहीं तीसरे व अंतिम चरण की परीक्षा आगामी 20 व 21 अप्रैल को ली जाएगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • आज हम बात कर रहे हैं कानून के उन रखवालों की, जो खुद कानून को ताक पर रख रहे हैं। मामला एक विवादित जमीन का है, जो अभी अदालत की चौखट पर है। नियम कहता है कि जब तक कोर्ट का फैसला न आए, जमीन पर एक ईंट भी नहीं रखी जा सकती। लेकिन आरोप है कि इलाके के थाना अध्यक्ष ने 'मोटी रकम' के बदले भू-माफियाओं को खुली छूट दे दी और रातों-रात विवादित जमीन पर मिट्टी भरवा दी। न्यायालय में टाइटल चल रहे जमीन पर थाना अध्यक्ष मोटी रकम लेकर विवादित जमीन पर मिट्टी गिरवा दिया।जिस कारण बेलदौर पंचायत के पूर्व मुखिया कुमारी बेबी रानी ने थाना अध्यक्ष अजीत कुमार के रवैया को लेकर काला बिल्ला लगाकर थाना अध्यक्ष मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए बेलदौर बाजार का भ्रमण किया। बताते चलें कि बेलदौर नगर पंचायत निवासी बुच्ची सादा के पत्नी प्रतिमा देवी ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को बीते रविवार को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। मालूम हो कि बीते 10 अप्रैल की रात्रि करीब 12 बजे परमानंद शर्मा एवं उनके पुत्र बाय जबरदस्ती मिट्टी गिर रहा था, जब पीड़ित परिवार के द्वारा विरोध किया गया तो उक्त महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज करने लगा। जबकि खाता संख्या 222, खेसरा संख्या 2101 मौज बेलदौर पर टाइटल चल रहा है। इसके बावजूद भी उक्त व्यक्ति लोग दबंगता दिखाते हुए साथ-साथ थाना अध्यक्ष से मिलकर विवादित जमीन पर मिट्टी गिरवाने का काम कर रहे हैं। उक्त मामले को लेकर पूर्व मुखिया कुमारी बेबी रानी जब सोमवार के दोपहर करीब 2:30 थाना अध्यक्ष के समीप गया तो थाना अध्यक्ष के द्वारा पीड़ित परिवार के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों पर तुम ताम करने लगा। इसके विरोध में पूर्व मुखिया कुमारी बेबी रानी ने कहा कि जब उक्त जमीन पर टाइटल चल रहा है तो मिट्टी क्यों गिरवी जा रही है। जिसको लेकर थाना अध्यक्ष एवं कुमारी बेबी रानी के साथ-साथ पीड़ित परिवार को थाना अध्यक्ष क्रक आवाज में डांट फटकार करने लगे। इसके विरोध में पूर्व मुखिया कुमारी देवी रानी दर्जनों महिलाओं के साथ मिलकर काला बिल्ला लगाकर थाना अध्यक्ष के विरोध नारा लगाते हुए बेलदौर बाजार का भ्रमण करते हुए थाना चौक पर पहुंचकर जमकर विरोध किया। लेकिन ग्रामीण सूत्रों पर भरोसा करें तो थाना अध्यक्ष अजीत कुमार जात-पात जमकर करते हैं और बिना रुपया लिए हुए कोई भी ग्रामीणों का काम नहीं करते हैं। जिस कारण बेलदौर थाना क्षेत्र के सैकड़ो ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।
    1
    आज हम बात कर रहे हैं कानून के उन रखवालों की, जो खुद कानून को ताक पर रख रहे हैं। मामला एक विवादित जमीन का है, जो अभी अदालत की चौखट पर है। नियम कहता है कि जब तक कोर्ट का फैसला न आए, जमीन पर एक ईंट भी नहीं रखी जा सकती। लेकिन आरोप है कि इलाके के थाना अध्यक्ष ने 'मोटी रकम' के बदले भू-माफियाओं को खुली छूट दे दी और रातों-रात विवादित जमीन पर मिट्टी भरवा दी। न्यायालय में टाइटल चल रहे जमीन पर थाना अध्यक्ष मोटी रकम लेकर विवादित जमीन पर मिट्टी गिरवा दिया।जिस कारण बेलदौर पंचायत के पूर्व मुखिया कुमारी बेबी रानी ने थाना अध्यक्ष अजीत कुमार के रवैया को लेकर काला बिल्ला लगाकर थाना अध्यक्ष मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए बेलदौर बाजार का भ्रमण किया। बताते चलें कि बेलदौर नगर पंचायत निवासी बुच्ची सादा के पत्नी प्रतिमा देवी ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को बीते रविवार को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। मालूम हो कि बीते 10 अप्रैल की रात्रि करीब 12 बजे परमानंद शर्मा एवं उनके पुत्र बाय जबरदस्ती मिट्टी गिर रहा था, जब पीड़ित परिवार के द्वारा विरोध किया गया तो उक्त महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज करने लगा। जबकि खाता संख्या 222, खेसरा संख्या 2101 मौज बेलदौर पर टाइटल चल रहा है। इसके बावजूद भी उक्त व्यक्ति लोग दबंगता दिखाते हुए साथ-साथ थाना अध्यक्ष से मिलकर विवादित जमीन पर मिट्टी गिरवाने का काम कर रहे हैं। उक्त मामले को लेकर पूर्व मुखिया कुमारी बेबी रानी जब सोमवार के दोपहर करीब 2:30 थाना अध्यक्ष के समीप गया तो थाना अध्यक्ष के द्वारा पीड़ित परिवार के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों पर तुम ताम करने लगा। इसके विरोध में पूर्व मुखिया कुमारी बेबी रानी ने कहा कि जब उक्त जमीन पर टाइटल चल रहा है तो मिट्टी क्यों गिरवी जा रही है। जिसको लेकर थाना अध्यक्ष एवं कुमारी बेबी रानी के साथ-साथ पीड़ित परिवार को थाना अध्यक्ष क्रक आवाज में डांट फटकार करने लगे। इसके विरोध में पूर्व मुखिया कुमारी देवी रानी दर्जनों महिलाओं के साथ मिलकर काला बिल्ला लगाकर थाना अध्यक्ष के विरोध नारा लगाते हुए बेलदौर बाजार का भ्रमण करते हुए थाना चौक पर पहुंचकर जमकर विरोध किया। लेकिन ग्रामीण सूत्रों पर भरोसा करें तो थाना अध्यक्ष अजीत कुमार जात-पात जमकर करते हैं और बिना रुपया लिए हुए कोई भी ग्रामीणों का काम नहीं करते हैं। जिस कारण बेलदौर थाना क्षेत्र के सैकड़ो ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।
    user_Reshu Ranjan
    Reshu Ranjan
    साहस हमेशा सच दिखाने की गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    4 hrs ago
  • महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत अनैतिक देह व्यापार के आरोपित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूरे मामलों को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साक्षी कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विस्तृत जानकारी साझा की Bihar Police
    1
    महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत अनैतिक देह व्यापार  के आरोपित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूरे मामलों को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साक्षी कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विस्तृत जानकारी साझा की Bihar Police
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    7 hrs ago
  • खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अनैतिक देह व्यापार के मामले का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार की शाम चार बजे गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि 13 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि राजधाम पूर्वी टोला स्थित किराये के मकान (हरि ओम मेडिकल हॉल के पीछे) में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें राजधाम निवासी अभिमन्यु कुमार (46 वर्ष), गोगरी थाना क्षेत्र के छोटी तेलिया निवासी किशोर यादव (30 वर्ष) और राजीव कुमार (30 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने मौके से पांच महिला एवं तीन पुरुष को आपत्तिजनक अवस्था में भी पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 28 इस्तेमाल किए गए कंडोम, 22 पैकेट कंडोम, 17 प्रेग्नेंसी टेस्ट किट, 22 एचसीजी टेस्ट कार्ड, 22 गर्भनिरोधक टैबलेट, एक मोबाइल फोन तथा 32,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस संबंध में महेशखूंट थाना कांड संख्या 62/26 दर्ज कर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं एवं अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने स्पष्ट कहा कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध धंधे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अनैतिक देह व्यापार के मामले का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार की शाम चार बजे गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
एसडीपीओ ने बताया कि 13 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि राजधाम पूर्वी टोला स्थित किराये के मकान (हरि ओम मेडिकल हॉल के पीछे) में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई की गई।
छापेमारी के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें राजधाम निवासी अभिमन्यु कुमार (46 वर्ष), गोगरी थाना क्षेत्र के छोटी तेलिया निवासी किशोर यादव (30 वर्ष) और राजीव कुमार (30 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने मौके से पांच महिला एवं तीन पुरुष को आपत्तिजनक अवस्था में भी पकड़ा।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 28 इस्तेमाल किए गए कंडोम, 22 पैकेट कंडोम, 17 प्रेग्नेंसी टेस्ट किट, 22 एचसीजी टेस्ट कार्ड, 22 गर्भनिरोधक टैबलेट, एक मोबाइल फोन तथा 32,500 रुपये नकद बरामद किए हैं।
इस संबंध में महेशखूंट थाना कांड संख्या 62/26 दर्ज कर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं एवं अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने स्पष्ट कहा कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध धंधे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    8 hrs ago
  • Rajsmart electric house conark mor jamalpur road munger
    1
    Rajsmart electric house conark mor jamalpur road munger
    user_Rajkumar Gupta
    Rajkumar Gupta
    Electrician मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • *तारापुर में जश्न: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा पर गांव में खुशी की लहर*
    1
    *तारापुर में जश्न: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा पर गांव में खुशी की लहर*
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by Gaurav Kumar Mishra
    1
    Post by Gaurav Kumar Mishra
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    20 hrs ago
  • 📍 महेशखूंट इलाके के एक निजी क्लिनिक में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। 👮‍♂️ छापेमारी के दौरान पति-पत्नी समेत कुल 8 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि यह अवैध धंधा लंबे समय से संचालित हो रहा था। ⚠️ पुलिस के अनुसार, दोनों मिलकर इस पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहे थे। मौके से कई संदिग्ध सामान भी बरामद किए गए हैं। 📢 फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की जांच गहराई से की जा रही है। 🔎 बड़ा सवाल: क्या ऐसे मामलों पर सख्ती से रोक लग पाएगी या फिर ऐसे गिरोह यूं ही चलते रहेंगे?
    1
    📍 महेशखूंट इलाके के एक निजी क्लिनिक में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
👮‍♂️ छापेमारी के दौरान पति-पत्नी समेत कुल 8 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि यह अवैध धंधा लंबे समय से संचालित हो रहा था।
⚠️ पुलिस के अनुसार, दोनों मिलकर इस पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहे थे। मौके से कई संदिग्ध सामान भी बरामद किए गए हैं।
📢 फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की जांच गहराई से की जा रही है।
🔎 बड़ा सवाल:
क्या ऐसे मामलों पर सख्ती से रोक लग पाएगी या फिर ऐसे गिरोह यूं ही चलते रहेंगे?
    user_ANISH KUMAR
    ANISH KUMAR
    बेलदौर, खगड़िया, बिहार•
    11 hrs ago
  • पसराहा थाना क़े एस आई शारदा गुप्ता का बहन चौकिग के नाम पर अवैध वसूली , पत्रकार ने किया पर्दा फास।।
    1
    पसराहा थाना क़े एस आई शारदा गुप्ता का बहन चौकिग के नाम पर अवैध वसूली , पत्रकार ने किया पर्दा फास।।
    user_Reshu Ranjan
    Reshu Ranjan
    साहस हमेशा सच दिखाने की गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.