Shuru
Apke Nagar Ki App…
मैनपुरी में मतदाता को वोट डालने से रोकने का आरोप, चुनाव आयोग से जांच की मांग मैनपुरी में एक मतदाता ने आरोप लगाया कि पीठासीन अधिकारी ने उसका वोट पहले ही पड़ जाने की बात कहकर मतदान से रोक दिया। मूल पहचान पत्र होने के बावजूद दस्तावेजों के मिलान के नाम पर शाम 4 बजे दोबारा आने को कहा गया। मामले में चुनाव आयोग से तत्काल जांच कराकर मतदाता का मतदान अधिकार सुनिश्चित करने और निष्पक्ष मतदान कराने की मांग की गई है। #मैनपुरी #मतदान #चुनावआयोग #उत्तरप्रदेश #मतदाता_अधिकार
VOD LIVE NEWS
मैनपुरी में मतदाता को वोट डालने से रोकने का आरोप, चुनाव आयोग से जांच की मांग मैनपुरी में एक मतदाता ने आरोप लगाया कि पीठासीन अधिकारी ने उसका वोट पहले ही पड़ जाने की बात कहकर मतदान से रोक दिया। मूल पहचान पत्र होने के बावजूद दस्तावेजों के मिलान के नाम पर शाम 4 बजे दोबारा आने को कहा गया। मामले में चुनाव आयोग से तत्काल जांच कराकर मतदाता का मतदान अधिकार सुनिश्चित करने और निष्पक्ष मतदान कराने की मांग की गई है। #मैनपुरी #मतदान #चुनावआयोग #उत्तरप्रदेश #मतदाता_अधिकार
More news from Azamgarh and nearby areas
- मैनपुरी में मतदाता को वोट डालने से रोकने का आरोप, चुनाव आयोग से जांच की मांग मैनपुरी में एक मतदाता ने आरोप लगाया कि पीठासीन अधिकारी ने उसका वोट पहले ही पड़ जाने की बात कहकर मतदान से रोक दिया। मूल पहचान पत्र होने के बावजूद दस्तावेजों के मिलान के नाम पर शाम 4 बजे दोबारा आने को कहा गया। मामले में चुनाव आयोग से तत्काल जांच कराकर मतदाता का मतदान अधिकार सुनिश्चित करने और निष्पक्ष मतदान कराने की मांग की गई है। #मैनपुरी #मतदान #चुनावआयोग #उत्तरप्रदेश #मतदाता_अधिकार1
- आजमगढ़ : गोरखपुर-फैजाबाद खंड गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 का मतदान जिले के 23 मतदेय स्थलों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।शिक्षक निर्वाचन-2026 का मतदान शुक्रवार को जिले के 23 मतदेय स्थलों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुआ संपन्न मतदान के बाद सील्ड मतपेटिकाएं गोरखपुर विश्वविद्यालय भेजीं आजमगढ़। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 का मतदान शुक्रवार को जिले के 23 मतदेय स्थलों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद पीठासीन अधिकारियों ने सील्ड मतपेटिकाएं और निर्वाचन संबंधी प्रपत्र तहसील सदर स्थित 12बी2 मीटिंग हॉल में जमा कराए। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों की वापसी के बाद मतपेटिकाओं और गोपनीय अभिलेखों को सशस्त्र पुलिस बल की सुरक्षा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय भेजा गया, जहां इन्हें निर्धारित स्थल पर जमा कराया जाएगा।1
- *🔹 थाना रौनापार क्षेत्र में फायरिंग कर ₹04 लाख नकद व 02 सोने की चेन लूटने की झूठी सूचना देने वाले मिथिलेश गौतम के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत।* *🔹 थाना रौनापार क्षेत्र में फायरिंग कर ₹04 लाख नकद व 02 सोने की चेन लूटने की झूठी सूचना देने वाले मिथिलेश गौतम के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत।* *🔹 झूठी लूट की सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले मिथिलेश गौतम को पुलिस हिरासत में लेकर की गई आवश्यक विधिक कार्यवाही।* *घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 21.10.2026 को थाना रौनापार क्षेत्रान्तर्गत देवरिया रोड पर मिथिलेश गौतम पुत्र शेषनाथ गौतम, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम खेतापुर द्वारा सूचना दी गई कि मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर उसका हैंडबैग छीन लिया, जिसमें ₹04 लाख नकद एवं 02 सोने की चेन रखी हुई थीं। ➡️उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई तथा उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान फायरिंग कर लूट किए जाने की सूचना असत्य पाई गई। *पुलिस की कार्यवाहीः-* जांच में पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से झूठी सूचना दिए जाने पर दिनांक 23.10.2026 को थाना रौनापार पर मिथिलेश गौतम के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उसे पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *अपीलः-* पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से जानबूझकर झूठी सूचना देना दंडनीय अपराध है। आजमगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी घटना के संबंध में सही एवं तथ्यात्मक जानकारी ही पुलिस को दें।1
- शिक्षक निर्वाचन को लेकर डीएम और एसएसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण आजमगढ़। उत्तर प्रदेश विधान परिषद खंड शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत शुक्रवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों और बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। जनपद के 23 मतदान केंद्रों और बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए कुल 558 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया के दौरान सतर्कता बरतने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।2
- चौकी प्रभारी मधुबन दुबारी ओम प्रकाश लाइन हाजिर उप मऊ. आपत्ति जनक आडिओ वॉरल होने पर मधुबन दुबारी चौकी प्रभारी आपत्ति जनक आडिओ वायरल1
- दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "दिल्ली में एक अलग खेल चल रहा है। लगातार भाजपा की सरकारें चुनकर आ रही हैं। उनको पेट में दर्द है इसलिए इन्होंने वोट चोरी का बहाना बनाया है। वो कहते हैं कि भाजपा वोट चोरी करती है। राहुल गांधी आपको और आपके साथियों को पूरा देश समझ रहा है और समझ भी गया है। वोट चोरी करके आप घुसपैठियों का वोट बचाना चाहते हो। मगर आज इस मंच से मैं कांग्रेस पार्टी और उनके साथियों को कहना चाहता हूं कि कभी EVM का बहाना लगाते हो तो कभी वोट चोरी का बहाना मगर मैं आपको बताता हूं कि भाजपा की केंद्र में मोदी सरकार बनने से पहले आप कभी भी कई राज्यों में चुनकर नहीं आए..."1
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 'मिशन कर्मयोगी' के विजन को विस्तार देने की कड़ी में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में 23 एवं 24 अक्टूबर को लखनऊ में Capacity Building Commission के सहयोग से तृतीय साधना कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।1
- मऊ में तैनात दरोगा का कथित ऑडियो वायरल, महिला सुरक्षा पर उठे सवाल! दरोगा ओमप्रकाश सिंह से जुड़ा करीब 13 मिनट का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। पोस्ट में महिलाओं से बातचीत को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ऑडियो की प्रामाणिकता और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। #Mau #UPPolice #MissionShakti #ViralAudio1