Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में भीम आर्मी द्वारा आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस के नेता भी शामिल होने पहुंचे हैं।
Banwari katariya
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में भीम आर्मी द्वारा आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस के नेता भी शामिल होने पहुंचे हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद उन्होंने अनशन खत्म करने का यह फैसला लिया। हालांकि, अनशन खत्म होने के बावजूद आंदोलन पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। वांगचुक के सहयोगियों का साफ कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।1
- राजगढ़ में भीम आर्मी द्वारा चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस नेता पहुंचे हैं। आंदोलन स्थल पर पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने इस प्रदर्शन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और भीम आर्मी के आंदोलन को अपना समर्थन दिया।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के मुद्दे को लेकर विपक्ष और कॉकरोच पार्टी द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बयान सामने आया है। इस विरोध-प्रदर्शन के चलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यह संदेश जारी हुआ है।1
- शाजापुर के शुजालपुर में दूषित पानी की आपूर्ति से लोगों की सेहत के साथ सीधा खिलवाड़ किया जा रहा है। पीने के दूषित पानी के कारण आम जनता के स्वास्थ्य पर गंभीर संकट बना हुआ है और लोगों की जान की कोई परवाह नहीं की जा रही है।1
- गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर शाजापुर के कालापीपल स्थित श्रीराम मंदिर में कामधेनु सामाजिक समरसता महायज्ञ एवं मेधावी बालिका सम्मान समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। पूज्य महंत श्री गोविंदाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में 51 मेधावी बालिकाओं को श्रीमद्भगवद्गीता महाग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद श्री अर्जुन कुशवाह ने बालिका शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।1
- मध्यप्रदेश के दतिया में आगामी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों का जनसंपर्क लगातार जारी है। इसी दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दतिया पुलिस और प्रशासन को खुली चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। जनसंपर्क सभा में बोलते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि दतिया के अधिकारी और कर्मचारी कान खोलकर सुन लें, अगर मेरे कार्यकर्ताओं पर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने छेड़छाड़ की तो चुनाव बाद में देखूंगा, पहले सबका हिसाब करूंगा।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई कथित मारपीट और पुलिस कार्रवाई की गूंज अब मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रही है। दिल्ली में छात्रों पर हुए अत्याचार से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाजापुर जिले के कालापीपल स्थित पंचमुखी चौराहा पर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। यह प्रदर्शन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक कुणाल चौधरी के नेतृत्व में किया गया। इससे पहले इस मुद्दे को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन भी किया था। राहुल गांधी के समर्थन के बाद अब कालापीपल में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर मोर्चा खोल दिया है। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि दिल्ली में छात्र अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार की शह पर पुलिस ने उन पर लाठियां बरसाई हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि पार्टी सरकार की इस तानाशाही और दमनकारी नीति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।1
- संसद के मानसून सत्र का पांचवां दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ता दिखा। विपक्ष ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने "बर्खास्त करो प्रधान" के नारे लगाए। NEET पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है। ऐसे में अब यह देखना बाकी है कि संसद की कार्यवाही सुचारु रूप से चल पाती है या फिर हंगामा आगे भी जारी रहता है।1