Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्यप्रदेश के दतिया में आगामी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों का जनसंपर्क लगातार जारी है। इसी दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दतिया पुलिस और प्रशासन को खुली चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। जनसंपर्क सभा में बोलते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि दतिया के अधिकारी और कर्मचारी कान खोलकर सुन लें, अगर मेरे कार्यकर्ताओं पर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने छेड़छाड़ की तो चुनाव बाद में देखूंगा, पहले सबका हिसाब करूंगा।
सतेन्द्र अहिरवार
मध्यप्रदेश के दतिया में आगामी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों का जनसंपर्क लगातार जारी है। इसी दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दतिया पुलिस और प्रशासन को खुली चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। जनसंपर्क सभा में बोलते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि दतिया के अधिकारी और कर्मचारी कान खोलकर सुन लें, अगर मेरे कार्यकर्ताओं पर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने छेड़छाड़ की तो चुनाव बाद में देखूंगा, पहले सबका हिसाब करूंगा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्यप्रदेश के दतिया में आगामी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों का जनसंपर्क लगातार जारी है। इसी दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दतिया पुलिस और प्रशासन को खुली चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। जनसंपर्क सभा में बोलते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि दतिया के अधिकारी और कर्मचारी कान खोलकर सुन लें, अगर मेरे कार्यकर्ताओं पर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने छेड़छाड़ की तो चुनाव बाद में देखूंगा, पहले सबका हिसाब करूंगा।1
- शाजापुर जिले के थाना बेरछा पुलिस ने घर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 16 जुलाई 2026 को फरियादी राधेश्याम सोलंकी ने रात में घर में घुसकर करीब ₹1.75 लाख के जेवर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस और अपराध क्रमांक 145/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय और एसडीओपी डॉक्टर नागेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक भरतसिंह किरार के नेतृत्व वाली टीम ने कार्रवाई करते हुए रुलकी कंजर डेरा निवासी 28 वर्षीय विकास (पिता ओमप्रकाश कंजर) को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से ₹58,500 कीमत की एक सोने की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पायजेब और एक जोड़ी चांदी की बिछिया बरामद की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथियों अमीश कंजर और विशाल कंजर के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है और बताया कि चोरी का शेष माल फरार साथियों के पास है। इस कार्रवाई में निरीक्षक भरतसिंह किरार और उप निरीक्षक सुरजभान सिंह ढिल्लन समेत बेरछा पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस गुरुवार शाम जारी प्रेस नोट के अनुसार दोनों फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।1
- आगर मालवा जिले के सुसनेर नगर परिषद में पीएम श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत एक शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने योजना के पात्र हितग्राहियों को कार्ड वितरित किए।1
- सुसनेर विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह व भाजपा पदाधिकारियों ने भोपाल में मध्य प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात की। यह मुलाकात गुरुवार को 4 बजे हुई। इस दौरान सोयत कलाँ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नत करने तथा मोड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति करने पर विस्तृत चर्चा की गई। उसके पश्चात पूर्व विधायक राणा ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से भी मुलाकात की और सुसनेर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के सुदृढ़ीकरण, नए निर्माण कार्यों, बुनियादी सुविधाओं व लोक निर्माण से जुड़े विषयों पर सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा की।1
- Post by Bhitarwar - Karera Rd1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर देशभर के युवाओं और छात्रों ने प्रदर्शन किया। इसी प्रदर्शन के दौरान एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की यह कहती दिख रही है कि शिक्षा मंत्री मोहन यादव को इस्तीफा देना होगा और वे इस्तीफा लेकर रहेंगे। जबकि हकीकत यह है कि देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हैं। ऐसे वीडियो सामने आने के बाद अब जांच एजेंसियां पूरी तरह से सक्रिय हो गई हैं। यह आशंका जताई जा रही है कि इस आंदोलन के बहाने देश की शांति, अमन और चैन को खराब करने की कोशिश की जा रही थी। इसके अलावा, इस आंदोलन के पीछे देश विरोधी ताकतों का हाथ होने और फंडिंग किए जाने की बात भी कही जा रही है। इस पूरे मामले में अब दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सवाल उठ रहे हैं कि यह कैसा छात्र आंदोलन है, जिसमें शामिल युवाओं को देश के शिक्षा मंत्री का नाम तक नहीं पता।1
- दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में गुरुवार दोपहर दतिया के किला चौक पर छात्र-छात्राओं ने इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा दिल्ली में आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों की लगातार नारेबाजी से कुछ समय के लिए किला चौक पर माहौल गर्म रहा। इसके बाद पुलिस की निगरानी में यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया।1
- मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की सारंगपुर तहसील अंतर्गत ग्राम अलूनी में भारी बारिश के बीच एक गरीब आदिवासी मजदूर मोड़सिंह की वर्षों पुरानी घास-फूस की टापरी को जेसीबी चलाकर जमींदोज कर दिया गया। इस अमानवीय कार्रवाई के कारण पीड़ित का परिवार और मवेशी खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। टापरी ढहाए जाने से उसके भीतर रखा सारा पशु-चारा भी बारिश के पानी में भीगकर पूरी तरह सड़ गया है, जिससे पीड़ित को भारी आर्थिक और मानसिक क्षति पहुंची है। पीड़ित मोड़सिंह ने प्रशासन और स्थानीय दबंगों पर लक्षित कार्रवाई और सामाजिक भेदभाव का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, गांव के अन्य हिस्सों में भी अतिक्रमण मौजूद हैं, लेकिन प्रशासन ने केवल इस गरीब आदिवासी मजदूर को ही निशाना बनाया। इसके अलावा गांव के कुछ रसूखदार लोग पीड़ित और उसके परिवार को सार्वजनिक ट्यूबवेल से पानी तक नहीं भरने दे रहे हैं, जिससे उन्हें पीने के पानी के लिए भी कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। दूसरी ओर मामले में पटवारी रामबाबू ने प्रशासनिक पक्ष रखते हुए कहा कि ग्राम पंचायत भवन निर्माण के लिए सरपंच और सचिव द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर नियमानुसार सरकारी भूमि को खाली कराया गया है। घटना के बाद पीड़ित ने सारंगपुर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और राज्यमंत्री डॉ. गौतम टेटवाल को लिखित शिकायत सौंपकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच, फसल व चारे के नुकसान के उचित मुआवजे और पानी रोकने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।1