शादी में जा रहे दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 12 बजे स्टेट हाईवे–77 पर डुमरिया गांव के समीप तीन युवक बुलेट मोटरसाइकिल से शादी समारोह में शामिल होने के लिए कुरसेला स्थित विवाह भवन जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में पोठिया निवासी उदय कुमार और प्रशांत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने घटना से संबंधित वाहन या संदिग्ध गतिविधि देखी हो तो तत्काल थाना को सूचना दें

- jasim1
- पीरपैंती प्रखंड के रोशनपुर पंचायत के मेहरपुर गांव में चल रहे नौ दिवसीय हरि कीर्तन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है वहीं कीर्तन मंडली के कलाकारों के द्वारा लोगों का खूब मनोरंजन किया जा रहा है1
- बिहार विधानसभा में अख्तरूल ईमान साहब जनता के मुद्दों को सरकार के समक्ष रखे #AIMIM #AkhtarulIman #जनहित_की_आवाज़ #बिहार_विधानसभा1
- जनता का विधायक, सरकार के बीच, जनता की समस्या, जनता के विश्वास, जनता के हक की आवाज और विकास का भरपूर प्रयास माननीय विधायक गुलाम सरवर सदन के पटल पर मजबूती के साथ रखते हुए.1
- Post by Sanikul Shekh1
- निर्धारित समय पर शुरू हुआ मतगणना.1
- Post by Artist Satyam1
- एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट आदिल हसन ने भारत सरकार के माननीय गृह मंत्री से बिहार के सीमांचल क्षेत्र को विशेष दर्जा प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीमांचल क्षेत्र लंबे समय से शैक्षणिक, औद्योगिक और बुनियादी विकास के मामले में उपेक्षित रहा है, जिसे अब विशेष पैकेज और ठोस योजनाओं के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना आवश्यक है। आदिल हसन ने मांग की कि सीमांचल में मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की जाए, ताकि स्थानीय युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए अन्य राज्यों की ओर पलायन न करना पड़े। साथ ही Aligarh Muslim University के किशनगंज सेंटर के लिए पर्याप्त केंद्रीय फंड उपलब्ध कराया जाए, जिससे वहां शैक्षणिक गतिविधियों का विस्तार हो सके। उन्होंने सीमांचल क्षेत्र के लिए विशेष आर्थिक पैकेज, उद्योगों की स्थापना और रोजगार सृजन के लिए अलग से फंड देने की मांग की। इसके अतिरिक्त, सूरजपुरी समुदाय को केंद्रीय ओबीसी सूची में आरक्षण देने की भी अपील की, ताकि सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों को न्याय मिल सके। एआईएमआईएम प्रवक्ता ने कहा कि सीमांचल हर वर्ष भीषण बाढ़ की समस्या से जूझता है, जिससे जनजीवन और कृषि दोनों प्रभावित होते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से स्थायी बाढ़ राहत एवं नियंत्रण योजना लागू करने की मांग की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारत सरकार सीमांचल के विकास और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक निर्णय लेगी।1
- पाकुड़ में मतगणना से पहले शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च1