Shuru
Apke Nagar Ki App…
लापता व्यक्ति की तलाश उन्नाव थाना अंतर्गत बीबी खेड़ा परियर गांव से एक व्यक्ति मैकू 17 फरवरी को शाम 4 बजे खेत में काम करने को निकला था। तभी से घर वापस नहीं लौटकर आए। घर के पारिवारिक जन तलाश कर रहे हैं लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार के लोगों ने अपना मोबाइल नम्बर 8429603243 दिया है।
Jagram singh
लापता व्यक्ति की तलाश उन्नाव थाना अंतर्गत बीबी खेड़ा परियर गांव से एक व्यक्ति मैकू 17 फरवरी को शाम 4 बजे खेत में काम करने को निकला था। तभी से घर वापस नहीं लौटकर आए। घर के पारिवारिक जन तलाश कर रहे हैं लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार के लोगों ने अपना मोबाइल नम्बर 8429603243 दिया है।
More news from Kanpur Nagar and nearby areas
- कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश!! दिनांक 18/02/2026 की रात्रि में थाना रावतपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि छपेड़ा पुलिया के पास दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है तथा गोली चलने की सूचना है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुँचा। जाँच में ज्ञात हुआ कि सोनू राठौर नामक व्यक्ति पर अभिषेक विश्वकर्मा द्वारा हमला किया गया है। घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु हैलट अस्पताल भेजा गया तथा घटना में मुख्य अभियुक्त अभिषेक विश्वकर्मा के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सक द्वारा घायल को फिलहाल खतरे से बाहर बताया गया है। पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस. एम. कासिम आबिदी द्वारा बाइट दी गई।2
- *सीतापुर* *बुर्के में रेकी पर पति की पिटाई* पत्नी ने रेकी कर चौराहे पर पति को पीटा महिला से अवैध संबंध के शक में मारपीट पत्नी ने पति को बीच चौराहे पर जड़े थप्पड़ गाली गलौच, मारपीट का वीडियो वायरल पत्नी,पति दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर *तंबौर थाना इलाके का मामला*1
- घाटमपुर-नगर पालिका के द्वारा ठेकेदार को मूसानगर रोड स्थित मोहल्ला जवाहर नगर पश्चिमी पर सड़क निर्माण कार्य कराने का ठेका दिया गया है।वहीं चंद पैसों की लालच में ठेकेदार के द्वारा घटिया किस्म के ईंट और सीमेंट के मसाले में मिलावट कर कार्य करा रहा है,लोगों में चर्चा है कि इस तरह का निर्माणकार्य न केवल जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है बल्कि भविष्य में दुर्घटनाओं को भी निमंत्रण देता है। जिस तरीके का निर्माण कार्य हो रहा है उस तरह देखा जाए तो सड़क एक साल भी नहीं चल पाएगा और हालात ज्यों कि त्यों हो जाएगी,लोग फिर से उबड़-खाबड़ वाली रास्तों से गुजरने को मजबूर हो जाएंगे।अब देखने वाली बात यह होगी कि मामले में अधिकारियों के द्वारा क्या कार्रवाई होती है। हालांकि इस संबंध में जब नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार से बात की गई तो उनके द्वारा कहा गया है कि वे जेई को भेज कर जांच करवाएंगे।1
- यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, सीसीटीवी व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 8:30 बजे से शुरू होंगी परीक्षा, दो पालियों में संपन्न कराई जाएंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, हाईस्कूल के 8161 छात्र व 6970 छात्राएं व इंटरमीडिएट के 7688 छात्र व 7012 छात्राएं कृल 29831 परीक्षा्थी बोर्ड की देंगे परीक्षा , जनपद में 43 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, चार जोनल व 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित 9 सचल दल किए गए तैनात, 43 केंद्रों पर तैनात किए गए एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी परीक्षाएं, परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का आना हुआ शुरू।4
- मास्टर साहब अपनी महिला मित्र के साथ रंगरेलिया मना रहे थे, बीवी ने पकड़ लिया और बीच सड़क पर अय्याश पति की इज्जत उतार दी. इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा है. मामला यूपी के सीतापुर का है.1
- कानपुर नगर, पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को दरोगा बताने और बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले शातिर आरोपी को अनवरगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान संजय कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो लंबे समय से फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को जाल में फंसा रहा था, पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पूरी पुलिस वर्दी—बेल्ट, जूते और पी-कैप के साथ—पहनकर रौब झाड़ता था। इतना ही नहीं, वह कार पर फर्जी सरकारी नंबर प्लेट लगाकर खुद को उच्चाधिकारी बताता था, लखनऊ में निजी स्कूल और होटल किराए पर लेकर नकली लिखित परीक्षा और इंटरव्यू तक आयोजित कराता था, जिससे लोगों को उसकी बात पर भरोसा हो जाए। रकम लेने के बाद आरोपी परिणाम में देरी का बहाना बनाकर पीड़ितों को डराता और धमकाता था, उसके कब्जे से फर्जी पुलिस आईडी कार्ड, वर्दी, लाइटर पिस्टल, कारतूस और अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी अपने दो साथियों—दुर्गेश सविता और विजय चौहान—के साथ मिलकर ठगी का संगठित गिरोह चला रहा था, दोनों फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है, इस कार्रवाई से वर्दी की आड़ में चल रहे एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है..??1
- उत्तरीपूरा मंडी समिति में किसानों ने शिकायत की थी कि वहां उनसे माल नहीं खरीदा जा रहा, बल्कि दलालों के जरिये मिलर्स से सीधे हो रही है। इस पर @dm.kanpur.nagar ने अचानक छापा मारा और शिकायतों को सही पाया। स्टेट मार्केटिंग इंस्पेक्टर नीरज मिश्रा पर कार्रवाई के आदेश दिये गये हैं। @public @problem1
- *जिलाधिकारी ने कैलाश नाथ बालिका इंटर कालेज का किया निरिक्षण* *कानपुर*... जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली (हिंदी) के दृष्टिगत कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज, परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम तथा विभिन्न परीक्षा कक्षों का गहन अवलोकन किया। मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक बोर्ड परीक्षा आज से प्रारंभ हुई है। कानपुर नगर जनपद में कुल 124 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें राजकीय, सहायता प्राप्त तथा अच्छी छवि वाले वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। प्रथम पाली की परीक्षा 18 फरवरी की प्रातः शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों जैसे स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं अनुकूल परीक्षा वातावरण मिल सके। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि परीक्षाओं के दौरान छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए शांत वातावरण की आवश्यकता होती है। अतः सभी धार्मिक स्थलों, मैरिज लॉन तथा अन्य स्थानों पर लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित सीमा के भीतर ही रखी जाए। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा भी निर्देश दिए गए हैं कि ध्वनि परिसर से बाहर न जाए। यदि किसी भी स्थान से अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1