जिलाधिकारी ने कैलाश नाथ बालिका इंटर कालेज का किया निरिक्षण* *जिलाधिकारी ने कैलाश नाथ बालिका इंटर कालेज का किया निरिक्षण* *कानपुर*... जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली (हिंदी) के दृष्टिगत कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज, परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम तथा विभिन्न परीक्षा कक्षों का गहन अवलोकन किया। मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक बोर्ड परीक्षा आज से प्रारंभ हुई है। कानपुर नगर जनपद में कुल 124 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें राजकीय, सहायता प्राप्त तथा अच्छी छवि वाले वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। प्रथम पाली की परीक्षा 18 फरवरी की प्रातः शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों जैसे स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं अनुकूल परीक्षा वातावरण मिल सके। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि परीक्षाओं के दौरान छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए शांत वातावरण की आवश्यकता होती है। अतः सभी धार्मिक स्थलों, मैरिज लॉन तथा अन्य स्थानों पर लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित सीमा के भीतर ही रखी जाए। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा भी निर्देश दिए गए हैं कि ध्वनि परिसर से बाहर न जाए। यदि किसी भी स्थान से अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर कानपुर नगर। साढ़ थाना क्षेत्र के जरसरा गांव में दबंगों द्वारा पड़ोसी के घर में घुसकर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को देने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद कुछ दबंग लोग एकजुट होकर पड़ोसी के घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं और बुजुर्गों तक को नहीं बख्शा और जमकर मारपीट की। हमले के दौरान घर में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मारपीट में घायल लोगों को परिजनों की मदद से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने साढ़ थाने में तहरीर देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गांव में घटना के बाद से तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने सख्त कदम नहीं उठाया तो भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं। वहीं, इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।1
- घाटमपुर-क्षेत्र के गोपालपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर ई रिक्शा के पलटने से एक महिला की हालत गंभीर हो गई।हादसा होते देख उधर से गुजर रहे राहगीरों की मदद से पलटे हुए ई रिक्शा को खड़ा कर उसी रिक्शे से महिला को घायल अवस्था में घाटमपुर सीएचसी लेकर आया गया।करीब 55 वर्षीय रवैपुर गांव निवासिनी प्रेमा पत्नी स्वर्गीय बदलू के परिजनों द्वारा बताया गया कि वह ई रिक्शा में बैठकर गांव से घाटमपुर की ओर आ रही थी,की तभी अचानक गोपालपुर मोड़ के पास पहुंचते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसके चलते रिक्शा में सवार महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला को घायल अवस्था में उसी रिक्शे के द्वारा घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया गया।जहां डॉक्टरों द्वारा महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया,जहां उसका उपचार जारी है। हालांकि मामले में खबर लिखने तक कोई भी पुलिसिया कार्रवाई नहीं की गई है।1
- कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश!! दिनांक 18/02/2026 की रात्रि में थाना रावतपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि छपेड़ा पुलिया के पास दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है तथा गोली चलने की सूचना है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुँचा। जाँच में ज्ञात हुआ कि सोनू राठौर नामक व्यक्ति पर अभिषेक विश्वकर्मा द्वारा हमला किया गया है। घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु हैलट अस्पताल भेजा गया तथा घटना में मुख्य अभियुक्त अभिषेक विश्वकर्मा के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सक द्वारा घायल को फिलहाल खतरे से बाहर बताया गया है। पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस. एम. कासिम आबिदी द्वारा बाइट दी गई।2
- *सीतापुर* *बुर्के में रेकी पर पति की पिटाई* पत्नी ने रेकी कर चौराहे पर पति को पीटा महिला से अवैध संबंध के शक में मारपीट पत्नी ने पति को बीच चौराहे पर जड़े थप्पड़ गाली गलौच, मारपीट का वीडियो वायरल पत्नी,पति दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर *तंबौर थाना इलाके का मामला*1
- यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, सीसीटीवी व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 8:30 बजे से शुरू होंगी परीक्षा, दो पालियों में संपन्न कराई जाएंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, हाईस्कूल के 8161 छात्र व 6970 छात्राएं व इंटरमीडिएट के 7688 छात्र व 7012 छात्राएं कृल 29831 परीक्षा्थी बोर्ड की देंगे परीक्षा , जनपद में 43 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, चार जोनल व 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित 9 सचल दल किए गए तैनात, 43 केंद्रों पर तैनात किए गए एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी परीक्षाएं, परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का आना हुआ शुरू।4
- कानपुर नगर, पनकी क्षेत्र स्थित नारायणा अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 37 वर्षीय महिला की मौत से हड़कंप मच गया, मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभालते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। मूल रूप से शिवली क्षेत्र के मैथा गांव निवासी अतुल शुक्ला अपनी पत्नी नीलम शुक्ला के साथ 15 फरवरी को रिश्तेदारी में रूमईपुर गए थे, देर शाम घर लौटते समय रास्ते में उनकी बाइक फिसल गई, जिससे नीलम गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए पनकी स्थित नारायणा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पैर के ऑपरेशन की बात कही, परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने ऑपरेशन का खर्च करीब 20 हजार रुपये बताया और 10 हजार रुपये अग्रिम जमा करा लिए। बुधवार शाम ऑपरेशन के दौरान अचानक महिला की मौत की सूचना दे दी गई, इसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान महिला को अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी जान चली गई, प्रबंधन ने किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया गया। मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी..??1
- घाटमपुर में ट्रैफिक व्यवस्था बे पटरी, सवारी वाहनों की धमा चौकड़ी जारी कानपुर के घाटमपुर मुख्य चौराहे पर सवारी वाहनों की धमा चौकड़ी लगातार जारी है, जिससे दिन में कई बार जाम की समस्या उत्पन्न होती है। ट्रैफिक जिम्मेदार सुबह सन्नाटे में फोटो वीडियो खींचकर अधिकारियों को भेज कर अपनी जिम्मेदारियां से छुटकारा पाते हैं। बुधवार को सुबह 10 बजे स्थानीय ट्रैफिक जिम्मेदारों ने सुबह सन्नाटे के समय लिए गए वीडियो को अधिकारियों को प्रेषित किया, लेकिन 1 घंटे बाद स्थितियां जस की तस देखी गई। सवारी वाहन बेधड़क चारों मुख्य मार्ग पर धमा चौकड़ी करते दिखाई दिए। जिले के अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लिया है और कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।1
- घाटमपुर-हमारी दुनिया में डॉक्टरों को दूसरा भगवान माना जाता है।कई बार तो डॉक्टरों ने लोगों की सांसें थमने के बाद भी उनकी सांसे वापस लौटाईं हैं। जिसकी वजह से उन्हें भगवान का दूसरा रूप भी माना जाता है।1