Shuru
Apke Nagar Ki App…
मासूम की जिंदगी बचाने में लग गया सीएचसी इमरजेंसी का सिस्टम डॉक्टर बने भगवान मासूम की सांस लौटी वापस घाटमपुर-हमारी दुनिया में डॉक्टरों को दूसरा भगवान माना जाता है।कई बार तो डॉक्टरों ने लोगों की सांसें थमने के बाद भी उनकी सांसे वापस लौटाईं हैं। जिसकी वजह से उन्हें भगवान का दूसरा रूप भी माना जाता है।
Satish Kumar,9648888580
मासूम की जिंदगी बचाने में लग गया सीएचसी इमरजेंसी का सिस्टम डॉक्टर बने भगवान मासूम की सांस लौटी वापस घाटमपुर-हमारी दुनिया में डॉक्टरों को दूसरा भगवान माना जाता है।कई बार तो डॉक्टरों ने लोगों की सांसें थमने के बाद भी उनकी सांसे वापस लौटाईं हैं। जिसकी वजह से उन्हें भगवान का दूसरा रूप भी माना जाता है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर कानपुर नगर। साढ़ थाना क्षेत्र के जरसरा गांव में दबंगों द्वारा पड़ोसी के घर में घुसकर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को देने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद कुछ दबंग लोग एकजुट होकर पड़ोसी के घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं और बुजुर्गों तक को नहीं बख्शा और जमकर मारपीट की। हमले के दौरान घर में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मारपीट में घायल लोगों को परिजनों की मदद से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने साढ़ थाने में तहरीर देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गांव में घटना के बाद से तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने सख्त कदम नहीं उठाया तो भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं। वहीं, इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।1
- घाटमपुर-क्षेत्र के गोपालपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर ई रिक्शा के पलटने से एक महिला की हालत गंभीर हो गई।हादसा होते देख उधर से गुजर रहे राहगीरों की मदद से पलटे हुए ई रिक्शा को खड़ा कर उसी रिक्शे से महिला को घायल अवस्था में घाटमपुर सीएचसी लेकर आया गया।करीब 55 वर्षीय रवैपुर गांव निवासिनी प्रेमा पत्नी स्वर्गीय बदलू के परिजनों द्वारा बताया गया कि वह ई रिक्शा में बैठकर गांव से घाटमपुर की ओर आ रही थी,की तभी अचानक गोपालपुर मोड़ के पास पहुंचते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसके चलते रिक्शा में सवार महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला को घायल अवस्था में उसी रिक्शे के द्वारा घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया गया।जहां डॉक्टरों द्वारा महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया,जहां उसका उपचार जारी है। हालांकि मामले में खबर लिखने तक कोई भी पुलिसिया कार्रवाई नहीं की गई है।1
- कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश!! दिनांक 18/02/2026 की रात्रि में थाना रावतपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि छपेड़ा पुलिया के पास दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है तथा गोली चलने की सूचना है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुँचा। जाँच में ज्ञात हुआ कि सोनू राठौर नामक व्यक्ति पर अभिषेक विश्वकर्मा द्वारा हमला किया गया है। घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु हैलट अस्पताल भेजा गया तथा घटना में मुख्य अभियुक्त अभिषेक विश्वकर्मा के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सक द्वारा घायल को फिलहाल खतरे से बाहर बताया गया है। पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस. एम. कासिम आबिदी द्वारा बाइट दी गई।2
- *सीतापुर* *बुर्के में रेकी पर पति की पिटाई* पत्नी ने रेकी कर चौराहे पर पति को पीटा महिला से अवैध संबंध के शक में मारपीट पत्नी ने पति को बीच चौराहे पर जड़े थप्पड़ गाली गलौच, मारपीट का वीडियो वायरल पत्नी,पति दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर *तंबौर थाना इलाके का मामला*1
- यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, सीसीटीवी व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 8:30 बजे से शुरू होंगी परीक्षा, दो पालियों में संपन्न कराई जाएंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, हाईस्कूल के 8161 छात्र व 6970 छात्राएं व इंटरमीडिएट के 7688 छात्र व 7012 छात्राएं कृल 29831 परीक्षा्थी बोर्ड की देंगे परीक्षा , जनपद में 43 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, चार जोनल व 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित 9 सचल दल किए गए तैनात, 43 केंद्रों पर तैनात किए गए एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी परीक्षाएं, परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का आना हुआ शुरू।4
- कानपुर दक्षिण में बीजेपी सरकार द्वारा बनकर तैयार खड़ा 100 बेड का अस्पताल अब तक शुरू नहीं हो पाया है। इसी के विरोध में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, लेकिन प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प देखने को मिली. कानपुर दक्षिण की जनता को बेहतर इलाज का सपना दिखाकर बनाया गया यह 100 बेड का अस्पताल आज खुद 'बीमार' हालत में सफेद हाथी बना खड़ा है। अस्पताल की इमारत तैयार है, लेकिन इसे जनता के लिए नहीं खोला गया। इसी से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार को जगाने के लिए 'सद्बुद्धि यज्ञ' का आयोजन किया। हंगामा तब बढ़ गया जब सपाइयों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जबरन यज्ञ रुकवाया और बर्बरता की। कार्यकर्ताओं का गंभीर आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने हवन सामग्री में लात मारी, जिससे धार्मिक भावनाएं भी आहत हुईं। सपा पार्षद अर्पित यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साफ कर दिया है कि जब तक अस्पताल की चाबी जनता को नहीं सौंपी जाती, उनका आंदोलन थमेगा नहीं. "यह सरकार पूरी तरह से कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है। करोड़ों की लागत से अस्पताल बनकर तैयार है, लेकिन दक्षिण की जनता आज भी इलाज के लिए भटक रही है। जब हम शांतिपूर्ण तरीके से सद्बुद्धि यज्ञ कर रहे थे, तो पुलिस ने सत्ता के दबाव में आकर न सिर्फ हमारे साथ बदसलूकी की, बल्कि पवित्र हवन कुंड में लात मारकर आस्था का भी अपमान किया। पुलिस की यह लाठी और बर्बरता हमें डरा नहीं सकती। जब तक यह अस्पताल चालू नहीं होगा, हम सरकार को जगाने का काम जारी रखेंगे. अर्पित यादव (पार्षद) #newskhaber #KanpurNews #kanpurnews #AkhileshYadav #CMYogi #publicsuru #publicshuruews #anoopnishadpatrakaar1
- कानपुर नगर, पनकी क्षेत्र स्थित नारायणा अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 37 वर्षीय महिला की मौत से हड़कंप मच गया, मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभालते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। मूल रूप से शिवली क्षेत्र के मैथा गांव निवासी अतुल शुक्ला अपनी पत्नी नीलम शुक्ला के साथ 15 फरवरी को रिश्तेदारी में रूमईपुर गए थे, देर शाम घर लौटते समय रास्ते में उनकी बाइक फिसल गई, जिससे नीलम गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए पनकी स्थित नारायणा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पैर के ऑपरेशन की बात कही, परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने ऑपरेशन का खर्च करीब 20 हजार रुपये बताया और 10 हजार रुपये अग्रिम जमा करा लिए। बुधवार शाम ऑपरेशन के दौरान अचानक महिला की मौत की सूचना दे दी गई, इसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान महिला को अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी जान चली गई, प्रबंधन ने किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया गया। मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी..??1
- घाटमपुर-हमारी दुनिया में डॉक्टरों को दूसरा भगवान माना जाता है।कई बार तो डॉक्टरों ने लोगों की सांसें थमने के बाद भी उनकी सांसे वापस लौटाईं हैं। जिसकी वजह से उन्हें भगवान का दूसरा रूप भी माना जाता है।1