logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फतेहाबाद में भाजपा के 'गांव-गांव रविदास जयंती' कार्यक्रम में हंगामा, विधायक छोटेलाल वर्मा मंडल अध्यक्ष पर भड़के, वीडियो वायरल फतेहाबाद 8 अगस्त । भाजपा द्वारा चलाए जा रहे 'गांव-गांव रविदास जयंती' कार्यक्रम के दौरान फतेहाबाद विधानसभा के दखलीपुरा गांव में उस समय माहौल गरमा गया जब पार्टी के विधायक छोटेलाल वर्मा मंच से नाराज हो गए। नाराजगी की वजह से विधायक भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर गुस्सा गए। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक छोटेलाल वर्मा भी पहुंचे थे। कार्यक्रम में संत रविदास जयंती के अवसर पर समाज को सम्मानित किया जा रहा था। इसी दौरान विधायक को बोलने का मौका न दिए जाने से वर्मा नाराज हो गए। मंच पर मौजूद मंडल अध्यक्ष से विधायक ने तल्ख लहजे में कहा, "गांव में विधायक को नहीं बोलने दोगे क्या?" विधायक के इस सवाल और नाराजगी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। विधायक द्वारा मंडल अध्यक्ष को हड़काने के बाद माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया था। बाद में वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने 'गांव-गांव रविदास जयंती' के तहत अनुसूचित जाति समाज तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने के लिए यह अभियान शुरू किया है। लेकिन इस घटनाक्रम से फतेहाबाद में पार्टी में अंदरूनी नाराजगी भी सामने आ गई है। वायरल वीडियो के बाद कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर चर्चा है कि जयंती जैसे सामाजिक कार्यक्रम में भी समन्वय की कमी दिखी। फिलहाल विधायक छोटेलाल वर्मा और मंडल अध्यक्ष दोनों की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

10 hrs ago
user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

फतेहाबाद में भाजपा के 'गांव-गांव रविदास जयंती' कार्यक्रम में हंगामा, विधायक छोटेलाल वर्मा मंडल अध्यक्ष पर भड़के, वीडियो वायरल फतेहाबाद 8 अगस्त । भाजपा द्वारा चलाए जा रहे 'गांव-गांव रविदास जयंती' कार्यक्रम के दौरान फतेहाबाद विधानसभा के दखलीपुरा गांव में उस समय माहौल गरमा गया जब पार्टी के विधायक छोटेलाल वर्मा मंच से नाराज हो गए। नाराजगी की वजह से विधायक भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर गुस्सा गए। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक छोटेलाल वर्मा भी पहुंचे थे। कार्यक्रम में संत रविदास जयंती के अवसर पर समाज को सम्मानित किया जा रहा था। इसी दौरान विधायक को बोलने का मौका न दिए जाने से वर्मा नाराज हो गए। मंच पर मौजूद मंडल अध्यक्ष से विधायक ने तल्ख लहजे में कहा, "गांव में विधायक को नहीं बोलने दोगे क्या?" विधायक के इस सवाल और नाराजगी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। विधायक द्वारा मंडल अध्यक्ष को हड़काने के बाद माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया था। बाद में वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने 'गांव-गांव रविदास जयंती' के तहत अनुसूचित जाति समाज तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने के लिए यह अभियान शुरू किया है। लेकिन इस घटनाक्रम से फतेहाबाद में पार्टी में अंदरूनी नाराजगी भी सामने आ गई है। वायरल वीडियो के बाद कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर चर्चा है कि जयंती जैसे सामाजिक कार्यक्रम में भी समन्वय की कमी दिखी। फिलहाल विधायक छोटेलाल वर्मा और मंडल अध्यक्ष दोनों की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फतेहाबाद में बड़ा हादसा टला फतेहाबाद के बेदपुरा में जर्जर प्राथमिक स्कूल की बिल्डिंग धराशायी, बाल-बाल बचे बच्चे फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के मीटपुरा गांव के उपगांव बेदपुरा में करीब तीन साल से जर्जर हालत में पड़ी प्राथमिक विद्यालय की बिल्डिंग शनिवार सुबह अचानक भरभराकर गिर गई। बिल्डिंग गिरने के समय आसपास बच्चे खेल रहे थे। तेज आवाज के साथ स्कूल की इमारत को गिरता देख बच्चों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। स्कूल की जर्जर बिल्डिंग गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई बच्चा बिल्डिंग के अंदर या उसके ठीक पास मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक स्कूल की बिल्डिंग पिछले करीब तीन वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी थी। ग्रामीणों द्वारा कई बार जर्जर भवन की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किए जाने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद समय रहते भवन को हटाने या सुरक्षित कराने की कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर भवन के मलबे को तत्काल हटाया जाए और भविष्य में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ऐसे सभी जर्जर भवनों का निरीक्षण कराया जाए।
    1
    फतेहाबाद में बड़ा हादसा टला
फतेहाबाद के बेदपुरा में जर्जर प्राथमिक स्कूल की बिल्डिंग धराशायी, बाल-बाल बचे बच्चे
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के मीटपुरा गांव के उपगांव बेदपुरा में करीब तीन साल से जर्जर हालत में पड़ी प्राथमिक विद्यालय की बिल्डिंग शनिवार सुबह अचानक भरभराकर गिर गई। बिल्डिंग गिरने के समय आसपास बच्चे खेल रहे थे। तेज आवाज के साथ स्कूल की इमारत को गिरता देख बच्चों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। स्कूल की जर्जर बिल्डिंग गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई बच्चा बिल्डिंग के अंदर या उसके ठीक पास मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक स्कूल की बिल्डिंग पिछले करीब तीन वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी थी। ग्रामीणों द्वारा कई बार जर्जर भवन की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किए जाने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद समय रहते भवन को हटाने या सुरक्षित कराने की कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर भवन के मलबे को तत्काल हटाया जाए और भविष्य में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ऐसे सभी जर्जर भवनों का निरीक्षण कराया जाए।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Firozabad Nagar Nigam 🎥 फिरोजाबाद में नगर निगम की लापरवाही का मामला! फिरोजाबाद से अनमोल कुमार की रिपोर्ट फिरोजाबाद के मोहम्मद गंज क्षेत्र में मोहम्मदी मस्जिद के गेट के सामने नाले से संबंधित कार्य के लिए गड्ढा खोदा गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, काम पूरा होने के बाद इस गड्ढे को ठीक से बंद या सुरक्षित नहीं किया गया। इसी खुले गड्ढे में एक बच्चा गिर गया, जिससे उसके हाथ-पैर और घुटने में चोट आई तथा शरीर पर हल्की खरोंचें भी आईं। सवाल यह है कि जब नगर निगम द्वारा किसी स्थान पर निर्माण या नाले का काम कराया जाता है, तो काम पूरा होने के बाद गड्ढे को सुरक्षित तरीके से बंद करना और आसपास सुरक्षा व्यवस्था करना किसकी जिम्मेदारी है? यह घटना किसी बड़े हादसे का रूप भी ले सकती थी। इसलिए नगर निगम से मांग है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कर गड्ढे को बंद कराया जाए और भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो, ताकि किसी अन्य बच्चे या राहगीर के साथ गंभीर हादसा न हो। यह मामला किसी धर्म या समुदाय का नहीं, बल्कि नागरिक सुरक्षा और नगर निगम की जिम्मेदारी का मामला है। फिरोजाबाद से — अनमोल कुमार।
    2
    Firozabad Nagar Nigam 
🎥 फिरोजाबाद में नगर निगम की लापरवाही का मामला!
फिरोजाबाद से अनमोल कुमार की रिपोर्ट
फिरोजाबाद के मोहम्मद गंज क्षेत्र में मोहम्मदी मस्जिद के गेट के सामने नाले से संबंधित कार्य के लिए गड्ढा खोदा गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, काम पूरा होने के बाद इस गड्ढे को ठीक से बंद या सुरक्षित नहीं किया गया।
इसी खुले गड्ढे में एक बच्चा गिर गया, जिससे उसके हाथ-पैर और घुटने में चोट आई तथा शरीर पर हल्की खरोंचें भी आईं।
सवाल यह है कि जब नगर निगम द्वारा किसी स्थान पर निर्माण या नाले का काम कराया जाता है, तो काम पूरा होने के बाद गड्ढे को सुरक्षित तरीके से बंद करना और आसपास सुरक्षा व्यवस्था करना किसकी जिम्मेदारी है?
यह घटना किसी बड़े हादसे का रूप भी ले सकती थी। इसलिए नगर निगम से मांग है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कर गड्ढे को बंद कराया जाए और भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो, ताकि किसी अन्य बच्चे या राहगीर के साथ गंभीर हादसा न हो।
यह मामला किसी धर्म या समुदाय का नहीं, बल्कि नागरिक सुरक्षा और नगर निगम की जिम्मेदारी का मामला है।
फिरोजाबाद से — अनमोल कुमार।
    user_Anmol Kumar
    Anmol Kumar
    Political party office फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • धौलपुर। राजाखेड़ा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 185 ग्राम अवैध गांजा, 39 हजार रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा बरामद किया है। धौलपुर। राजाखेड़ा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 185 ग्राम अवैध गांजा, 39 हजार रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा बरामद किया है। राजाखेड़ा थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दिनेश पुत्र ईश्वरी उम्र 60 वर्ष निवासी राजाखेड़ा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 185 ग्राम अवैध गांजा, 39 हजार रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा बरामद किया है। आरोपी गांजे को छोटी-छोटी प्लास्टिक की थैलियों में पैक कर ग्राहकों को सप्लाई करता था। पुलिस का दावा है कि आरोपी लंबे समय से गांजे की तस्करी और सप्लाई में लिप्त था तथा पुलिस की निगरानी में भी था। आरोपी के खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने गांजा, नकदी और तोल कांटा जब्त कर आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ कर गांजा सप्लाई नेटवर्क और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
    4
    धौलपुर। राजाखेड़ा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 185 ग्राम अवैध गांजा, 39 हजार रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा बरामद किया है।

धौलपुर। राजाखेड़ा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 185 ग्राम अवैध गांजा, 39 हजार रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा बरामद किया है।
राजाखेड़ा थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दिनेश पुत्र ईश्वरी उम्र 60 वर्ष निवासी राजाखेड़ा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 185 ग्राम अवैध गांजा, 39 हजार रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा बरामद किया है।
आरोपी गांजे को छोटी-छोटी प्लास्टिक की थैलियों में पैक कर ग्राहकों को सप्लाई करता था। पुलिस का दावा है कि आरोपी लंबे समय से गांजे की तस्करी और सप्लाई में लिप्त था तथा पुलिस की निगरानी में भी था। आरोपी के खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज होने की बात भी सामने आई है।
पुलिस ने गांजा, नकदी और तोल कांटा जब्त कर आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ कर गांजा सप्लाई नेटवर्क और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
    user_राघवेन्द्र सिंह राजाखेड़ा
    राघवेन्द्र सिंह राजाखेड़ा
    राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • आगरा बिग ब्रेकिंग अपडेट आगरा में बारिश के बीच बड़ा हादसा, सवारियों से भरा टेंपो बारिश के बीच गढ्ढे में समाया, टेंपो में सवार थे तीन महिलाएं, दो छात्राएं, जल निगम की पाइपलाइन के लिए खोदा गया था गढ्ढा, 15 - 20 फीट गहरे गड्ढे में समाया टेंपो, पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को निकाला बाहर, स्थानीय निवासी राजेंद्र बना देवदूत,लोगों की बचाई जान, सभी घायलों को पुलिस ने भेजा, अस्पताल, टेंपो को क्रेन की मदद से गड्ढे से बाहर निकाला गया, थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला बिहारी अंडरपास का मामला।
    1
    आगरा बिग ब्रेकिंग अपडेट

आगरा में बारिश के बीच बड़ा हादसा, 

सवारियों से भरा टेंपो बारिश के बीच गढ्ढे में समाया, 

टेंपो में सवार थे तीन महिलाएं, दो छात्राएं,

जल निगम की पाइपलाइन के लिए खोदा गया था गढ्ढा, 

15 - 20 फीट गहरे गड्ढे में समाया टेंपो, 

पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को निकाला बाहर, 

स्थानीय निवासी राजेंद्र बना देवदूत,लोगों की बचाई जान,

सभी घायलों को पुलिस ने भेजा, अस्पताल,

टेंपो को क्रेन की मदद से गड्ढे से बाहर निकाला गया, 

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला बिहारी अंडरपास का मामला।
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.