Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगरा बिग ब्रेकिंग अपडेट आगरा में बारिश के बीच बड़ा हादसा, सवारियों से भरा टेंपो बारिश के बीच गढ्ढे में समाया, टेंपो में सवार थे तीन महिलाएं, दो छात्राएं, जल निगम की पाइपलाइन के लिए खोदा गया था गढ्ढा, 15 - 20 फीट गहरे गड्ढे में समाया टेंपो, पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को निकाला बाहर, स्थानीय निवासी राजेंद्र बना देवदूत,लोगों की बचाई जान, सभी घायलों को पुलिस ने भेजा, अस्पताल, टेंपो को क्रेन की मदद से गड्ढे से बाहर निकाला गया, थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला बिहारी अंडरपास का मामला।
Gyadeen Verma
आगरा बिग ब्रेकिंग अपडेट आगरा में बारिश के बीच बड़ा हादसा, सवारियों से भरा टेंपो बारिश के बीच गढ्ढे में समाया, टेंपो में सवार थे तीन महिलाएं, दो छात्राएं, जल निगम की पाइपलाइन के लिए खोदा गया था गढ्ढा, 15 - 20 फीट गहरे गड्ढे में समाया टेंपो, पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को निकाला बाहर, स्थानीय निवासी राजेंद्र बना देवदूत,लोगों की बचाई जान, सभी घायलों को पुलिस ने भेजा, अस्पताल, टेंपो को क्रेन की मदद से गड्ढे से बाहर निकाला गया, थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला बिहारी अंडरपास का मामला।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फतेहाबाद में भाजपा के 'गांव-गांव रविदास जयंती' कार्यक्रम में हंगामा, विधायक छोटेलाल वर्मा मंडल अध्यक्ष पर भड़के, वीडियो वायरल फतेहाबाद 8 अगस्त । भाजपा द्वारा चलाए जा रहे 'गांव-गांव रविदास जयंती' कार्यक्रम के दौरान फतेहाबाद विधानसभा के दखलीपुरा गांव में उस समय माहौल गरमा गया जब पार्टी के विधायक छोटेलाल वर्मा मंच से नाराज हो गए। नाराजगी की वजह से विधायक भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर गुस्सा गए। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक छोटेलाल वर्मा भी पहुंचे थे। कार्यक्रम में संत रविदास जयंती के अवसर पर समाज को सम्मानित किया जा रहा था। इसी दौरान विधायक को बोलने का मौका न दिए जाने से वर्मा नाराज हो गए। मंच पर मौजूद मंडल अध्यक्ष से विधायक ने तल्ख लहजे में कहा, "गांव में विधायक को नहीं बोलने दोगे क्या?" विधायक के इस सवाल और नाराजगी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। विधायक द्वारा मंडल अध्यक्ष को हड़काने के बाद माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया था। बाद में वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने 'गांव-गांव रविदास जयंती' के तहत अनुसूचित जाति समाज तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने के लिए यह अभियान शुरू किया है। लेकिन इस घटनाक्रम से फतेहाबाद में पार्टी में अंदरूनी नाराजगी भी सामने आ गई है। वायरल वीडियो के बाद कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर चर्चा है कि जयंती जैसे सामाजिक कार्यक्रम में भी समन्वय की कमी दिखी। फिलहाल विधायक छोटेलाल वर्मा और मंडल अध्यक्ष दोनों की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।1
- राजाखेड़ा में नगरपालिका चुनाव की तैयारी को लेकर प्रशासनिक बैठक नवीन वार्डों के परिसीमन की जानकारी दी गई, निष्पक्ष चुनाव के लिए सहयोग की अपील धौलपुर। जिले की राजाखेड़ा पंचायत समिति सभागार में शनिवार को नगरपालिका चुनाव की तैयारी को लेकर प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों तथा निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राजाखेड़ा एसडीएम सुशीला मीणा ने की। इस दौरान प्रशासन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और पूर्व पार्षदों को राजाखेड़ा के नवीन वार्डों के परिसीमन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्रतिनिधियों से नगरपालिका चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने तथा चुनाव आचार संहिता का पूर्ण पालन करने के लिए सहयोग की अपील की गई। इस दौरान बैठक में एसडीएम सुशीला मीणा, तहसीलदार दीप्ति देव, निवर्तमान पालिक अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह जादौन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह तोमर,भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सत्यम गुप्ता, कांग्रेस नेता शकील खान, भूरी सिंह जादौन,सोनू बाँकुरे, जीतू जादौन आदि मौजूद रहे। राजाखेड़ा में नगरपालिका चुनाव की तैयारी को लेकर प्रशासनिक बैठक नवीन वार्डों के परिसीमन की जानकारी दी गई, निष्पक्ष चुनाव के लिए सहयोग की अपील धौलपुर। जिले की राजाखेड़ा पंचायत समिति सभागार में शनिवार को नगरपालिका चुनाव की तैयारी को लेकर प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों तथा निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राजाखेड़ा एसडीएम सुशीला मीणा ने की। इस दौरान प्रशासन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और पूर्व पार्षदों को राजाखेड़ा के नवीन वार्डों के परिसीमन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्रतिनिधियों से नगरपालिका चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने तथा चुनाव आचार संहिता का पूर्ण पालन करने के लिए सहयोग की अपील की गई। इस दौरान बैठक में एसडीएम सुशीला मीणा, तहसीलदार दीप्ति देव, निवर्तमान पालिक अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह जादौन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह तोमर,भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सत्यम गुप्ता, कांग्रेस नेता शकील खान, भूरी सिंह जादौन,सोनू बाँकुरे, जीतू जादौन आदि मौजूद रहे।1
- धौलपुर। राजाखेड़ा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 185 ग्राम अवैध गांजा, 39 हजार रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा बरामद किया है। धौलपुर। राजाखेड़ा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 185 ग्राम अवैध गांजा, 39 हजार रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा बरामद किया है। राजाखेड़ा थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दिनेश पुत्र ईश्वरी उम्र 60 वर्ष निवासी राजाखेड़ा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 185 ग्राम अवैध गांजा, 39 हजार रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा बरामद किया है। आरोपी गांजे को छोटी-छोटी प्लास्टिक की थैलियों में पैक कर ग्राहकों को सप्लाई करता था। पुलिस का दावा है कि आरोपी लंबे समय से गांजे की तस्करी और सप्लाई में लिप्त था तथा पुलिस की निगरानी में भी था। आरोपी के खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने गांजा, नकदी और तोल कांटा जब्त कर आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ कर गांजा सप्लाई नेटवर्क और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।4
- राष्ट्रीय युवा वाहिनी के पदाधिकारी नगर विधायक Manish Asija जी को ज्ञापन के माध्यम से अटल पार्क को निशुल्क करने की मांग की1
- जिलाधिकारी ने नव निर्माण व नवनिर्मित बाबा नीम करोली धाम आश्रम का किया आकस्मिक निरीक्षण फ़िरोज़ाबाद के जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी टूंडला, तहसीलदार टूंडला, सहायक पर्यटन अधिकारी, तहसीलदार सदर एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ बाबा नीब करौरी धाम में निर्माणाधीन एवं नवनिर्मित सुविधाओं का आकस्मिक निरीक्षण कर मल्टीपर्पस हॉल के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं डिजाइनिंग की विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए तथा शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए इसके साथ ही धाम परिसर में नवनिर्मित मल्टीपर्पस हॉल, डिजिटल लाइब्रेरी, गेस्ट रूम, कैंटीन, डायनिंग हॉल एवं डॉर्मिटरी रूम का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। Updated News-09/अगस्त/26- AIN नेटवर्क से अनुज रावत की रिपोर्ट Please subscribe My Youtube Channel नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर की आवश्यकता है | शीघ्र सम्पर्क करें - प्रधान संपादक अनुज रावत (9193250352) Subscribe Now 👆👆👆👆1
- ताजमहल आगरा में 1 महीने में तीन बार धसी सड़क 20 फीट गहरे गड्ढे में उतरे सपा के नेता1
- राजाखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई। अवैध गांजे के साथ 60 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार। आरोपी लंबे समय से अवैध गांजे की कर रहा था तस्करी। पुलिस ने मामले में दिनेश पुत्र ईश्वरी प्रसाद निवासी राजाखेड़ा को किया गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 185 ग्राम अवैध गांजा,39 हजार रुपये की नगदी और गांजा सप्लाई करने के दो पैकेट पॉलिथीन व कांटा किया जप्त। मुखबिर की सूचना पर राजाखेड़ा पुलिस और डीएसटी टीम ने की संयुक्त कार्रवाई। इससे पहले भी आरोपी पर 2022 में एनडीपीएस में मुकदमा है दर्ज।राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह ने दी जानकारी। राजाखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई। अवैध गांजे के साथ 60 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार। आरोपी लंबे समय से अवैध गांजे की कर रहा था तस्करी। पुलिस ने मामले में दिनेश पुत्र ईश्वरी प्रसाद निवासी राजाखेड़ा को किया गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 185 ग्राम अवैध गांजा,39 हजार रुपये की नगदी और गांजा सप्लाई करने के दो पैकेट पॉलिथीन व कांटा किया जप्त। मुखबिर की सूचना पर राजाखेड़ा पुलिस और डीएसटी टीम ने की संयुक्त कार्रवाई। इससे पहले भी आरोपी पर 2022 में एनडीपीएस में मुकदमा है दर्ज।राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह ने दी जानकारी।1
- कांवड़ यात्रा के द्वितीय सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट.... डीएम-एसएसपी ने शिकोहाबाद व नसीरपुर कट का किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था परखी फिरोजाबाद। कांवड़ यात्रा के द्वितीय सोमवार को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने शिकोहाबाद एवं नसीरपुर कट के आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, रूट डायवर्जन, साफ-सफाई समेत श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की गई तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। डीएम और एसएसपी ने विशेष रूप से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मार्गों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती और लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा गया। अधिकारियों ने साफ-सफाई व्यवस्था को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, ताकि यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए मुस्तैद रहने और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।4