कांवड़ यात्रा के द्वितीय सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट.... डीएम-एसएसपी ने शिकोहाबाद व नसीरपुर कट का किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था परखी फिरोजाबाद। कांवड़ यात्रा के द्वितीय सोमवार को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने शिकोहाबाद एवं नसीरपुर कट के आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, रूट डायवर्जन, साफ-सफाई समेत श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की गई तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। डीएम और एसएसपी ने विशेष रूप से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मार्गों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती और लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा गया। अधिकारियों ने साफ-सफाई व्यवस्था को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, ताकि यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए मुस्तैद रहने और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।
कांवड़ यात्रा के द्वितीय सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट.... डीएम-एसएसपी ने शिकोहाबाद व नसीरपुर कट का किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था परखी फिरोजाबाद। कांवड़ यात्रा के द्वितीय सोमवार को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने शिकोहाबाद एवं नसीरपुर कट
के आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, रूट डायवर्जन, साफ-सफाई समेत श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की गई तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती
जाए। डीएम और एसएसपी ने विशेष रूप से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मार्गों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती और लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा गया। अधिकारियों ने साफ-सफाई व्यवस्था को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, ताकि यात्रा
मार्ग पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए मुस्तैद रहने और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।
- *📌📌थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा कस्बा सिरसागंज में लूट की घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण- सुनील व मुकेश सैनी को पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड लेते हुए लूटे गये 179500 रूपये की धनराशि व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल की गई बरामद करने व की जा रही अन्य वैधानिक कार्यवाही के सम्बंध क्षेत्राधिकारी सिरसागंज द्वारा दी गयी बाइट--*📌📌3
- Firozabad Nagar Nigam 🎥 फिरोजाबाद में नगर निगम की लापरवाही का मामला! फिरोजाबाद से अनमोल कुमार की रिपोर्ट फिरोजाबाद के मोहम्मद गंज क्षेत्र में मोहम्मदी मस्जिद के गेट के सामने नाले से संबंधित कार्य के लिए गड्ढा खोदा गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, काम पूरा होने के बाद इस गड्ढे को ठीक से बंद या सुरक्षित नहीं किया गया। इसी खुले गड्ढे में एक बच्चा गिर गया, जिससे उसके हाथ-पैर और घुटने में चोट आई तथा शरीर पर हल्की खरोंचें भी आईं। सवाल यह है कि जब नगर निगम द्वारा किसी स्थान पर निर्माण या नाले का काम कराया जाता है, तो काम पूरा होने के बाद गड्ढे को सुरक्षित तरीके से बंद करना और आसपास सुरक्षा व्यवस्था करना किसकी जिम्मेदारी है? यह घटना किसी बड़े हादसे का रूप भी ले सकती थी। इसलिए नगर निगम से मांग है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कर गड्ढे को बंद कराया जाए और भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो, ताकि किसी अन्य बच्चे या राहगीर के साथ गंभीर हादसा न हो। यह मामला किसी धर्म या समुदाय का नहीं, बल्कि नागरिक सुरक्षा और नगर निगम की जिम्मेदारी का मामला है। फिरोजाबाद से — अनमोल कुमार।2
- राष्ट्रीय युवा वाहिनी के पदाधिकारी नगर विधायक Manish Asija जी को ज्ञापन के माध्यम से अटल पार्क को निशुल्क करने की मांग की1
- शिकोहाबाद मे H p gass लेने में हो रही लोगो को दिक्कत बुक करने के बात करना पड़ता घंटों करना पड़ता हे इंतज़ार समय shikohabad se शुरू किया4
- जिलाधिकारी ने नव निर्माण व नवनिर्मित बाबा नीम करोली धाम आश्रम का किया आकस्मिक निरीक्षण फ़िरोज़ाबाद के जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी टूंडला, तहसीलदार टूंडला, सहायक पर्यटन अधिकारी, तहसीलदार सदर एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ बाबा नीब करौरी धाम में निर्माणाधीन एवं नवनिर्मित सुविधाओं का आकस्मिक निरीक्षण कर मल्टीपर्पस हॉल के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं डिजाइनिंग की विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए तथा शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए इसके साथ ही धाम परिसर में नवनिर्मित मल्टीपर्पस हॉल, डिजिटल लाइब्रेरी, गेस्ट रूम, कैंटीन, डायनिंग हॉल एवं डॉर्मिटरी रूम का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। Updated News-09/अगस्त/26- AIN नेटवर्क से अनुज रावत की रिपोर्ट Please subscribe My Youtube Channel नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर की आवश्यकता है | शीघ्र सम्पर्क करें - प्रधान संपादक अनुज रावत (9193250352) Subscribe Now 👆👆👆👆1
- रसूलपुर पुलिस की मुठभेड़ में छिनैती का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी सन्दीप को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त को गेंदा लाल की ठार खंजापुर के पास अमरुद के बाग में झोपड़ी में बाग की रखवाली कर रही महिला के कानों के कुंडल एक व्यक्ति छीनकर फरार हो गया था। मामले में थाना रसूलपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के अनावरण के लिए थाना रसूलपुर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की विशेष टीमें गठित की गई थीं। रविवार, 9 अगस्त को पुलिस टीम मोढ़ा तिराहा के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो पुलिस के मुताबिक संदिग्ध ने टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी की पहचान सन्दीप पुत्र मन्टीलाल, निवासी मोतीनगर आसफाबाद, थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, तीन जिंदा व एक खोखा कारतूस, घटना में छीने गए कानों के दो कुंडल, एक पल्सर मोटरसाइकिल और 1,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना रसूलपुर में छिनैती से संबंधित मुकदमा दर्ज है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, एसओजी प्रभारी प्रेमशंकर पाण्डेय, सर्विलांस प्रभारी मुकेश कुमार सहित थाना रसूलपुर, एसओजी और सर्विलांस टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।2