logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रसूलपुर पुलिस की मुठभेड़ में छिनैती का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी सन्दीप को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त को गेंदा लाल की ठार खंजापुर के पास अमरुद के बाग में झोपड़ी में बाग की रखवाली कर रही महिला के कानों के कुंडल एक व्यक्ति छीनकर फरार हो गया था। मामले में थाना रसूलपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के अनावरण के लिए थाना रसूलपुर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की विशेष टीमें गठित की गई थीं। रविवार, 9 अगस्त को पुलिस टीम मोढ़ा तिराहा के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो पुलिस के मुताबिक संदिग्ध ने टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी की पहचान सन्दीप पुत्र मन्टीलाल, निवासी मोतीनगर आसफाबाद, थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, तीन जिंदा व एक खोखा कारतूस, घटना में छीने गए कानों के दो कुंडल, एक पल्सर मोटरसाइकिल और 1,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना रसूलपुर में छिनैती से संबंधित मुकदमा दर्ज है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, एसओजी प्रभारी प्रेमशंकर पाण्डेय, सर्विलांस प्रभारी मुकेश कुमार सहित थाना रसूलपुर, एसओजी और सर्विलांस टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

1 hr ago
user_Gaurav Mishra patrakaar
Gaurav Mishra patrakaar
Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

रसूलपुर पुलिस की मुठभेड़ में छिनैती का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी सन्दीप को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त को गेंदा लाल की ठार खंजापुर के पास अमरुद के बाग में झोपड़ी में बाग की रखवाली कर रही महिला के कानों के कुंडल एक व्यक्ति छीनकर फरार हो गया था। मामले में थाना रसूलपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के अनावरण के लिए थाना रसूलपुर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की विशेष टीमें गठित की गई थीं। रविवार, 9 अगस्त को पुलिस टीम मोढ़ा तिराहा के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान

मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो पुलिस के मुताबिक संदिग्ध ने टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी की पहचान सन्दीप पुत्र मन्टीलाल, निवासी मोतीनगर आसफाबाद, थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, तीन जिंदा व एक खोखा कारतूस, घटना में छीने गए कानों के दो कुंडल, एक पल्सर मोटरसाइकिल और 1,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना रसूलपुर में छिनैती से संबंधित मुकदमा दर्ज है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, एसओजी प्रभारी प्रेमशंकर पाण्डेय, सर्विलांस प्रभारी मुकेश कुमार सहित थाना रसूलपुर, एसओजी और सर्विलांस टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राष्ट्रीय युवा वाहिनी के पदाधिकारी नगर विधायक Manish Asija जी को ज्ञापन सौंपते हुए।
    1
    राष्ट्रीय युवा वाहिनी के पदाधिकारी नगर विधायक Manish Asija जी को ज्ञापन सौंपते हुए।
    user_Pt. Shrikant upadhyay
    Pt. Shrikant upadhyay
    शोषित व पीड़ितों की आवाज उठाना, समाज सेवक फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • नारायण महाविद्यालय शिकोहाबाद में चला 8घंटे आडिट शिक्षा विभाग खुद खस्ता हालत में है 🙋 क्या हो गया था अब देखते है 🙋 🏦 बैंक स्टेटमेंट तलब कर दिया है 🙋 तो ठीक से जल्द प्रबंधक समिति अपना पक्ष 15दिन तक सभी दस्तावेज उपलब्ध कराके के निर्देश दिए गए है
    4
    नारायण महाविद्यालय शिकोहाबाद में चला 8घंटे आडिट   शिक्षा विभाग खुद खस्ता हालत में है 🙋 क्या हो गया था अब देखते है 🙋
🏦 बैंक स्टेटमेंट तलब कर दिया है 🙋 तो ठीक से जल्द 
प्रबंधक समिति अपना  पक्ष 15दिन तक सभी दस्तावेज उपलब्ध कराके के निर्देश दिए गए है
    user_Rjk news 📰
    Rjk news 📰
    Artist शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • फतेहाबाद में बड़ा हादसा टला फतेहाबाद के बेदपुरा में जर्जर प्राथमिक स्कूल की बिल्डिंग धराशायी, बाल-बाल बचे बच्चे फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के मीटपुरा गांव के उपगांव बेदपुरा में करीब तीन साल से जर्जर हालत में पड़ी प्राथमिक विद्यालय की बिल्डिंग शनिवार सुबह अचानक भरभराकर गिर गई। बिल्डिंग गिरने के समय आसपास बच्चे खेल रहे थे। तेज आवाज के साथ स्कूल की इमारत को गिरता देख बच्चों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। स्कूल की जर्जर बिल्डिंग गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई बच्चा बिल्डिंग के अंदर या उसके ठीक पास मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक स्कूल की बिल्डिंग पिछले करीब तीन वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी थी। ग्रामीणों द्वारा कई बार जर्जर भवन की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किए जाने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद समय रहते भवन को हटाने या सुरक्षित कराने की कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर भवन के मलबे को तत्काल हटाया जाए और भविष्य में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ऐसे सभी जर्जर भवनों का निरीक्षण कराया जाए।
    1
    फतेहाबाद में बड़ा हादसा टला
फतेहाबाद के बेदपुरा में जर्जर प्राथमिक स्कूल की बिल्डिंग धराशायी, बाल-बाल बचे बच्चे
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के मीटपुरा गांव के उपगांव बेदपुरा में करीब तीन साल से जर्जर हालत में पड़ी प्राथमिक विद्यालय की बिल्डिंग शनिवार सुबह अचानक भरभराकर गिर गई। बिल्डिंग गिरने के समय आसपास बच्चे खेल रहे थे। तेज आवाज के साथ स्कूल की इमारत को गिरता देख बच्चों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। स्कूल की जर्जर बिल्डिंग गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई बच्चा बिल्डिंग के अंदर या उसके ठीक पास मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक स्कूल की बिल्डिंग पिछले करीब तीन वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी थी। ग्रामीणों द्वारा कई बार जर्जर भवन की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किए जाने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद समय रहते भवन को हटाने या सुरक्षित कराने की कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर भवन के मलबे को तत्काल हटाया जाए और भविष्य में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ऐसे सभी जर्जर भवनों का निरीक्षण कराया जाए।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नारायण महाविद्यालय शिकोहाबाद से संबंधित मामला तुल पकड़ रहा है 🙋🙋🙋🙋 भारत में विचार ये सब अपना एक साथ हिसाब अब कुछ नया और कुछ अपना मुद्दा नया होगा
    4
    नारायण महाविद्यालय शिकोहाबाद से संबंधित मामला तुल पकड़ रहा है 🙋🙋🙋🙋 भारत में विचार 
ये सब अपना एक साथ हिसाब 
अब कुछ नया और कुछ अपना मुद्दा नया होगा
    user_Rjk news 📰
    Rjk news 📰
    Artist शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आगरा बिग ब्रेकिंग अपडेट आगरा में बारिश के बीच बड़ा हादसा, सवारियों से भरा टेंपो बारिश के बीच गढ्ढे में समाया, टेंपो में सवार थे तीन महिलाएं, दो छात्राएं, जल निगम की पाइपलाइन के लिए खोदा गया था गढ्ढा, 15 - 20 फीट गहरे गड्ढे में समाया टेंपो, पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को निकाला बाहर, स्थानीय निवासी राजेंद्र बना देवदूत,लोगों की बचाई जान, सभी घायलों को पुलिस ने भेजा, अस्पताल, टेंपो को क्रेन की मदद से गड्ढे से बाहर निकाला गया, थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला बिहारी अंडरपास का मामला।
    1
    आगरा बिग ब्रेकिंग अपडेट

आगरा में बारिश के बीच बड़ा हादसा, 

सवारियों से भरा टेंपो बारिश के बीच गढ्ढे में समाया, 

टेंपो में सवार थे तीन महिलाएं, दो छात्राएं,

जल निगम की पाइपलाइन के लिए खोदा गया था गढ्ढा, 

15 - 20 फीट गहरे गड्ढे में समाया टेंपो, 

पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को निकाला बाहर, 

स्थानीय निवासी राजेंद्र बना देवदूत,लोगों की बचाई जान,

सभी घायलों को पुलिस ने भेजा, अस्पताल,

टेंपो को क्रेन की मदद से गड्ढे से बाहर निकाला गया, 

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला बिहारी अंडरपास का मामला।
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.