logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक : अमनदीप सिंह। प्रतिनिधि पांगी न्यूज़ टुडे। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अवकाश के चलते सोमवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी पांगी के कार्यालय द्वारा राजकीय महाविद्यालय पांगी के सहयोग से महिला दिवस कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आवासीय आयुक्त पांगी अमनदीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वूमेन अचीवर्स समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं और उनके उदाहरण से अन्य महिलाओं तथा युवतियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण किसी भी समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, खेल, कला, प्रशासन सहित विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के योगदान को सम्मान देने और उन्हें और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। अमनदीप सिंह ने बाल विकास विभाग की पूरी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आईसीडीएस के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा की रोकथाम, बालिका शिक्षा तथा महिलाओं से जुड़े विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए और समाज में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय पांगी के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नृत्य, पोस्टर प्रस्तुति तथा महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा पांगी घाटी की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली बालिकाओं और महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

4 hrs ago
user_PANGI NEWS TODAY
PANGI NEWS TODAY
Insurance Agent पांगी, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
4 hrs ago
7bfeefee-cc24-4ced-a447-71e683a762d2

महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक : अमनदीप सिंह। प्रतिनिधि पांगी न्यूज़ टुडे। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अवकाश के चलते सोमवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी पांगी के कार्यालय द्वारा राजकीय महाविद्यालय पांगी के सहयोग से महिला दिवस कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आवासीय आयुक्त पांगी अमनदीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वूमेन अचीवर्स समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं

4a784370-71ed-4f93-a2ef-bdbdfa47ea5f

और उनके उदाहरण से अन्य महिलाओं तथा युवतियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण किसी भी समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, खेल, कला, प्रशासन सहित विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के योगदान को सम्मान देने और उन्हें और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प को मजबूत

a5d07f3c-71e2-45dc-884a-1b39e15a6bf1

करने का अवसर प्रदान करता है। अमनदीप सिंह ने बाल विकास विभाग की पूरी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आईसीडीएस के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा की रोकथाम, बालिका शिक्षा तथा महिलाओं से जुड़े विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए और समाज में महिलाओं की भूमिका को

4ed362f4-749b-4697-bfc1-10bd8a15d901

महत्वपूर्ण बताते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय पांगी के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नृत्य, पोस्टर प्रस्तुति तथा महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा पांगी घाटी की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली बालिकाओं और महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • पांगी घाटी की खूबसूरत सुराल पंचायत में इस वर्ष पांगी प्रशासन के सहयोग से स्की प्रशिक्षण शिविर और स्की प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में तेरह से तीस वर्ष आयु वर्ग के युवा-युवतियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में पांगी के आवासीय आयुक्त श्री अमनदीप सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उनके साथ खंड विकास अधिकारी श्री योगेश वर्मा, सहायक निदेशक पशुपालन विभाग पांगी डॉक्टर सुरेंद्र ठाकुर, प्रधानाचार्य पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किलाड़ श्री भगवान दास चौहान और डॉक्टर नरेश ठाकुर भी मौजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला मंडल सुराल की महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में पांगी की सांस्कृतिक धरोहर घुरेई नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी घुरेई नृत्य में शामिल हुए। स्की एसोसिएशन सुराल के अध्यक्ष कुलदीप धुतवानी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पांगी में विंटर टूरिज्म और शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देना है, ताकि युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें और वे समाज के विकास में योगदान दे सकें। 📍 THE VOICE OF PANGWAL 🎙️
    1
    पांगी घाटी की खूबसूरत सुराल पंचायत में इस वर्ष पांगी प्रशासन के सहयोग से स्की प्रशिक्षण शिविर और स्की प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में तेरह से तीस वर्ष आयु वर्ग के युवा-युवतियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम में पांगी के आवासीय आयुक्त श्री अमनदीप सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उनके साथ खंड विकास अधिकारी श्री योगेश वर्मा, सहायक निदेशक पशुपालन विभाग पांगी डॉक्टर सुरेंद्र ठाकुर, प्रधानाचार्य पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किलाड़ श्री भगवान दास चौहान और डॉक्टर नरेश ठाकुर भी मौजूद रहे।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला मंडल सुराल की महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में पांगी की सांस्कृतिक धरोहर घुरेई नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी घुरेई नृत्य में शामिल हुए।
स्की एसोसिएशन सुराल के अध्यक्ष कुलदीप धुतवानी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पांगी में विंटर टूरिज्म और शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देना है, ताकि युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें और वे समाज के विकास में योगदान दे सकें।
📍 THE VOICE OF PANGWAL 🎙️
    user_THE VOICE OF PANGWAL
    THE VOICE OF PANGWAL
    Local News Reporter पांगी, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रतिनिधि. पांगी न्यूज़ टुडे। वन विभाग पांगी के साच, पुर्थी और किलाड़ वन परिक्षेत्र में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने रविवार को इको टूरिज्म विश्राम गृह किलाड़ में अरण्यपाल चंबा से भेंट कर अपने लंबित वेतन के भुगतान की मांग उठाई। कर्मचारियों ने वर्ष 2023 और 2025 के बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान करने की गुहार लगाई। उनका कहना है कि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण उन्हें अपने परिवार के भरण–पोषण में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ, वन मण्डल पांगी इकाई के सचिव देवराज शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अरण्यपाल के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने बताया कि दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी कई वर्षों से वन विभाग में ईमानदारी और निष्ठा से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन वेतन लंबित रहने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई जिला, प्रदेश तथा पांगी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में चल रही है। ऐसे में फीस और अन्य आवश्यक खर्चों का प्रबंध करना उनके लिए बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने बताया कि परिवार के दैनिक खर्चों के साथ–साथ बच्चों की शिक्षा का बोझ लगातार बढ़ रहा है, जबकि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी मानसिक और आर्थिक तनाव से गुजर रहे हैं। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि वर्ष 2023 और 2025 का वेतन अभी तक सभी कर्मचारियों को प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं कई ऐसे कर्मचारी भी हैं जिन्हें वर्ष 2019 से 2024 के बीच के कुछ महीनों का वेतन भी अभी तक नहीं मिला है। दैनिक वेतनभोगी मजदूर संघ पांगी इकाई के सचिव देवराज शर्मा ने बताया कि पांगी में वन विभाग की नर्सरियों में लगभग 55 कर्मचारी वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन समय पर वेतन न मिलने के कारण उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को अरण्यपाल चंबा से मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्याओं को विस्तार से रखा गया। अरण्यपाल ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वर्ष 2025 का लंबित वेतन मार्च माह में दिलाने का प्रयास किया जाएगा, जबकि वर्ष 2023 और उससे पहले के बकाया वेतन के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर बजट उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
    1
    प्रतिनिधि. पांगी न्यूज़ टुडे।
वन विभाग पांगी के साच, पुर्थी और किलाड़ वन परिक्षेत्र में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने रविवार को इको टूरिज्म विश्राम गृह किलाड़ में अरण्यपाल चंबा से भेंट कर अपने लंबित वेतन के भुगतान की मांग उठाई। कर्मचारियों ने वर्ष 2023 और 2025 के बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान करने की गुहार लगाई। उनका कहना है कि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण उन्हें अपने परिवार के भरण–पोषण में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ, वन मण्डल पांगी इकाई के सचिव देवराज शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अरण्यपाल के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने बताया कि दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी कई वर्षों से वन विभाग में ईमानदारी और निष्ठा से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन वेतन लंबित रहने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई है।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई जिला, प्रदेश तथा पांगी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में चल रही है। ऐसे में फीस और अन्य आवश्यक खर्चों का प्रबंध करना उनके लिए बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने बताया कि परिवार के दैनिक खर्चों के साथ–साथ बच्चों की शिक्षा का बोझ लगातार बढ़ रहा है, जबकि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी मानसिक और आर्थिक तनाव से गुजर रहे हैं।
कर्मचारियों ने यह भी बताया कि वर्ष 2023 और 2025 का वेतन अभी तक सभी कर्मचारियों को प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं कई ऐसे कर्मचारी भी हैं जिन्हें वर्ष 2019 से 2024 के बीच के कुछ महीनों का वेतन भी अभी तक नहीं मिला है।
दैनिक वेतनभोगी मजदूर संघ पांगी इकाई के सचिव देवराज शर्मा ने बताया कि पांगी में वन विभाग की नर्सरियों में लगभग 55 कर्मचारी वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन समय पर वेतन न मिलने के कारण उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि रविवार को अरण्यपाल चंबा से मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्याओं को विस्तार से रखा गया। अरण्यपाल ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वर्ष 2025 का लंबित वेतन मार्च माह में दिलाने का प्रयास किया जाएगा, जबकि वर्ष 2023 और उससे पहले के बकाया वेतन के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर बजट उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
    user_PANGI NEWS TODAY
    PANGI NEWS TODAY
    Insurance Agent पांगी, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • चंबा, 9 मार्च (Pangi Live News) चम्बा प्रोग्रेसिव काउंसिल की मासिक बैठक सोमवार को Laxman Club Chamba में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता E. C. P. Sehgal ने की। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सरकार और बिजली बोर्ड द्वारा लगाए जाने वाले स्मार्ट मीटर का कड़ा विरोध जताया। सदस्यों का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगाने से उद्योगपतियों और पूंजीपतियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा इससे बिजली बोर्ड को निजीकरण की ओर धकेला जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम आम जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने जैसा है। चर्चा के दौरान Himachal Road Transport Corporation की “राइड प्राइड” बस सेवा को अचानक बंद किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल चंबा से मुगला तक चलने वाली यह सेवा बंद होने से आम जनता, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को काफी असुविधा हो रही है। परिषद ने जिला प्रशासन से इस सेवा को जल्द पुनः शुरू करने की मांग की। बैठक में यह भी मांग उठाई गई कि आकांक्षी जिला चंबा के Medical College Chamba में न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी और हृदय रोग विशेषज्ञों सहित आवश्यक विभागों को जल्द संचालित किया जाए, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इसके अतिरिक्त परिषद ने जिला प्रशासन से नए बस अड्डे के पास खाली पड़ी भूमि पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग भी की। सदस्यों का कहना है कि इससे शहर में बढ़ती वाहन समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
    1
    चंबा, 9 मार्च (Pangi Live News)
चम्बा प्रोग्रेसिव काउंसिल की मासिक बैठक सोमवार को Laxman Club Chamba में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता E. C. P. Sehgal ने की।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सरकार और बिजली बोर्ड द्वारा लगाए जाने वाले स्मार्ट मीटर का कड़ा विरोध जताया। सदस्यों का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगाने से उद्योगपतियों और पूंजीपतियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा इससे बिजली बोर्ड को निजीकरण की ओर धकेला जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम आम जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने जैसा है।
चर्चा के दौरान Himachal Road Transport Corporation की “राइड प्राइड” बस सेवा को अचानक बंद किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल चंबा से मुगला तक चलने वाली यह सेवा बंद होने से आम जनता, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को काफी असुविधा हो रही है। परिषद ने जिला प्रशासन से इस सेवा को जल्द पुनः शुरू करने की मांग की।
बैठक में यह भी मांग उठाई गई कि आकांक्षी जिला चंबा के Medical College Chamba में न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी और हृदय रोग विशेषज्ञों सहित आवश्यक विभागों को जल्द संचालित किया जाए, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
इसके अतिरिक्त परिषद ने जिला प्रशासन से नए बस अड्डे के पास खाली पड़ी भूमि पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग भी की। सदस्यों का कहना है कि इससे शहर में बढ़ती वाहन समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
    user_Surender Thakur
    Surender Thakur
    Social Media Manager पांगी, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पांगी स्की एसोसिएशन सुराल और सुराल पर्यटन विकास समिति के संयुक्त सहयोग से आयोजित स्की प्रतियोगिता का समापन समारोह सुरल घाटी में उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में 13 से 18 वर्ष तथा 19 से 30 वर्ष आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और चंबा दिवस के अवसर पर किया गया, जिससे आयोजन का महत्व और भी बढ़ गया। समापन समारोह में पांगी के रेजिडेंट कमिश्नर श्री अमनदीप सिंह (एचएएस) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि पांगी घाटी में शीतकालीन खेलों और शीतकालीन पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि यदि इन संभावनाओं को योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जाए तो यह क्षेत्र पर्यटन के मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर सकता है। उन्होंने पांगी स्की एसोसिएशन सुराल और सुराल पर्यटन विकास समिति द्वारा इस प्रकार के खेल आयोजनों के माध्यम से युवाओं को मंच प्रदान करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं बल्कि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन क्षमता को भी उजागर करते हैं। श्री अमनदीप सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और चंबा दिवस के अवसर पर पांगी घाटी की महिलाओं और समस्त लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी समाज और विकास की दिशा को और मजबूत बनाती है। इस अवसर पर पांगी स्की एसोसिएशन सुराल के अध्यक्ष कुलदीप धुतवानी ने कार्यक्रम में सहयोग और सहभागिता के लिए पांगी घाटी के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग और युवाओं की भागीदारी से ही इस प्रकार के आयोजन सफल हो पाते हैं। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें पांगी के ब्लॉक विकास अधिकारी योगेश, सहायक पशुपालन निदेशक डॉ. सुरेंद्र ठाकुर, डॉ. नरेश ठाकुर, प्रधानाचार्य जीएसएसएस किलाड़, तथा तहसीलदार पांगी सहित क्षेत्र के अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग शामिल रहे। इस दौरान प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया और सभी ने क्षेत्र में भविष्य में भी इस प्रकार के खेल आयोजनों को जारी रखने की उम्मीद जताई।
    1
    पांगी स्की एसोसिएशन सुराल और सुराल पर्यटन विकास समिति के संयुक्त सहयोग से आयोजित स्की प्रतियोगिता का समापन समारोह सुरल घाटी में उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में 13 से 18 वर्ष तथा 19 से 30 वर्ष आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और चंबा दिवस के अवसर पर किया गया, जिससे आयोजन का महत्व और भी बढ़ गया। समापन समारोह में पांगी के रेजिडेंट कमिश्नर श्री अमनदीप सिंह (एचएएस) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि पांगी घाटी में शीतकालीन खेलों और शीतकालीन पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि यदि इन संभावनाओं को योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जाए तो यह क्षेत्र पर्यटन के मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर सकता है।
उन्होंने पांगी स्की एसोसिएशन सुराल और सुराल पर्यटन विकास समिति द्वारा इस प्रकार के खेल आयोजनों के माध्यम से युवाओं को मंच प्रदान करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं बल्कि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन क्षमता को भी उजागर करते हैं।
श्री अमनदीप सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और चंबा दिवस के अवसर पर पांगी घाटी की महिलाओं और समस्त लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी समाज और विकास की दिशा को और मजबूत बनाती है।
इस अवसर पर पांगी स्की एसोसिएशन सुराल के अध्यक्ष कुलदीप धुतवानी ने कार्यक्रम में सहयोग और सहभागिता के लिए पांगी घाटी के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग और युवाओं की भागीदारी से ही इस प्रकार के आयोजन सफल हो पाते हैं।
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें पांगी के ब्लॉक विकास अधिकारी योगेश, सहायक पशुपालन निदेशक डॉ. सुरेंद्र ठाकुर, डॉ. नरेश ठाकुर, प्रधानाचार्य जीएसएसएस किलाड़, तथा तहसीलदार पांगी सहित क्षेत्र के अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग शामिल रहे।
इस दौरान प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया और सभी ने क्षेत्र में भविष्य में भी इस प्रकार के खेल आयोजनों को जारी रखने की उम्मीद जताई।
    user_PANGI NEWS 24
    PANGI NEWS 24
    Social Media Manager पांगी, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Ajay Himachal News
    1
    Post by Ajay Himachal News
    user_Ajay Himachal News
    Ajay Himachal News
    चौराह, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    16 hrs ago
  • राजेन्द्र ठाकुर चम्बा 9 - मार्च पांच दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में 90 अध्यापकों ने भागलिया यह कार्यशाला हरदासपुर ब्लॉक व चंबा ब्लॉक के अध्यापकों ने भाग लिया इस कार्यक्शला में विभिन्न शैक्षिक विषयों पर चर्चा हुई। शिक्षा खंड चंबा में पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं को पढ़ाने वाले अध्यापकों के लिए पांच दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का उद्देश्य अध्यापकों को प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा से संबंधित नवीन शिक्षण विधियों एवं गतिविधियों से अवगत कराना है, ताकि वे बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रभावी रूप से सुनिश्चित कर सकें। इसके पश्चात मुक्त खेल (Free Play) के महत्व पर चर्चा की गई। साथ ही सीखने के सिद्धांतों, बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा हिमवाटिका गतिविधि पुस्तिका से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यशाला के दौरान अध्यापकों द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रस्तुति भी दी गई, जिससे प्रतिभागियों को अपने अनुभव साझा करने और नए विचारों को समझने का अवसर प्राप्त हुआ। इस कार्यशाला में राकेश कुमार, इंदिरा भूषण, उमेश राणा तथा त्रिलोक सिंह बतौर स्रोत व्यक्ति अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और अध्यापकों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाओं के माध्यम से अध्यापकों की क्षमता में वृद्धि होती है और वे बच्चों को बेहतर शिक्षण अनुभव प्रदान करने में सक्षम बनते हैं। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शिक्षा खंड चंबा हीरा सिंह नेगी
    1
    राजेन्द्र ठाकुर चम्बा 
9 - मार्च 
पांच दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में 90 अध्यापकों ने भागलिया यह कार्यशाला हरदासपुर ब्लॉक व चंबा ब्लॉक के अध्यापकों ने भाग लिया इस कार्यक्शला में विभिन्न शैक्षिक विषयों पर चर्चा हुई।
शिक्षा खंड चंबा में पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं को पढ़ाने वाले अध्यापकों के लिए पांच दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का उद्देश्य अध्यापकों को प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा से संबंधित नवीन शिक्षण विधियों एवं गतिविधियों से अवगत कराना है, ताकि वे बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रभावी रूप से सुनिश्चित कर सकें।
इसके पश्चात मुक्त खेल (Free Play) के महत्व पर चर्चा की गई। साथ ही सीखने के सिद्धांतों, बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा हिमवाटिका गतिविधि पुस्तिका से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
कार्यशाला के दौरान अध्यापकों द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रस्तुति भी दी गई, जिससे प्रतिभागियों को अपने अनुभव साझा करने और नए विचारों को समझने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस कार्यशाला में राकेश कुमार, इंदिरा भूषण, उमेश राणा तथा त्रिलोक सिंह बतौर स्रोत व्यक्ति अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और अध्यापकों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाओं के माध्यम से अध्यापकों की क्षमता में वृद्धि होती है और वे बच्चों को बेहतर शिक्षण अनुभव प्रदान करने में सक्षम बनते हैं।
खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी
शिक्षा खंड चंबा
हीरा सिंह नेगी
    user_Him Darishti
    Him Darishti
    चौराह, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Shivinder singh Bhadwal
    1
    Post by Shivinder singh Bhadwal
    user_Shivinder singh Bhadwal
    Shivinder singh Bhadwal
    Farmer कठुआ, कठुआ, जम्मू और कश्मीर•
    7 hrs ago
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बाल विकास परियोजना अधिकारी पांगी के कार्यालय द्वारा राजकीय महाविद्यालय पांगी के सहयोग से सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। 8 मार्च को अवकाश होने के कारण महिला दिवस का कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं की उपलब्धियों और उनके सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में आवासीय आयुक्त पांगी अमनदीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका सशक्तिकरण किसी भी समाज के समग्र विकास के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, खेल, कला, प्रशासन और विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। अमनदीप सिंह ने कहा कि वूमेन अचीवर्स समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत होती हैं। उनकी सफलता की कहानियां अन्य महिलाओं और युवतियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के योगदान को सम्मान देने के साथ-साथ उन्हें और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। इस दौरान उन्होंने बाल विकास विभाग की पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा की रोकथाम, बालिका शिक्षा तथा महिलाओं से जुड़े सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय पांगी के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में नृत्य, पोस्टर प्रस्तुति तथा महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता पर आधारित लघु नाटक (नुक्कड़ नाटक) मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा पांगी घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली बालिकाओं और महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त (विकास) एवं खंड अधिकारी पांगी योगेश कुमार (अतिरिक्त कार्यभार तहसील कल्याण अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी पांगी), बीडीसी अध्यक्ष आशा किरण, बीडीसी उपाध्यक्ष ताशी, राजकीय महाविद्यालय पांगी की प्राचार्या प्रोमिला, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से डॉ. सुमित, पुलिस विभाग से एएसआई मनोज कुमार, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मान सिंह सहित आईसीडीएस पांगी का समस्त स्टाफ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    1
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बाल विकास परियोजना अधिकारी पांगी के कार्यालय द्वारा राजकीय महाविद्यालय पांगी के सहयोग से सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। 8 मार्च को अवकाश होने के कारण महिला दिवस का कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं की उपलब्धियों और उनके सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में आवासीय आयुक्त पांगी अमनदीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका सशक्तिकरण किसी भी समाज के समग्र विकास के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, खेल, कला, प्रशासन और विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।
अमनदीप सिंह ने कहा कि वूमेन अचीवर्स समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत होती हैं। उनकी सफलता की कहानियां अन्य महिलाओं और युवतियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के योगदान को सम्मान देने के साथ-साथ उन्हें और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।
इस दौरान उन्होंने बाल विकास विभाग की पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा की रोकथाम, बालिका शिक्षा तथा महिलाओं से जुड़े सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहना समय की आवश्यकता है।
इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय पांगी के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में नृत्य, पोस्टर प्रस्तुति तथा महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता पर आधारित लघु नाटक (नुक्कड़ नाटक) मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा पांगी घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली बालिकाओं और महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त (विकास) एवं खंड अधिकारी पांगी योगेश कुमार (अतिरिक्त कार्यभार तहसील कल्याण अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी पांगी), बीडीसी अध्यक्ष आशा किरण, बीडीसी उपाध्यक्ष ताशी, राजकीय महाविद्यालय पांगी की प्राचार्या प्रोमिला, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से डॉ. सुमित, पुलिस विभाग से एएसआई मनोज कुमार, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मान सिंह सहित आईसीडीएस पांगी का समस्त स्टाफ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_PANGI NEWS 24
    PANGI NEWS 24
    Social Media Manager पांगी, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.