logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

22 hrs ago
user_Ajay Himachal News
Ajay Himachal News
चौराह, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
22 hrs ago

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • आज चंबा में मुस्लिम गुज्जर कल्याण सभा की बैठक आयोजित की गई इस बैठक में सभा के सभी प्रतिनिधि व सदस्यों ने भाग लिया इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की डिजास्टर के अंतर्गत स्वीकृत हुए कार्यों को शुरू करवाने को लेकर भी चर्चा की गई सरकार द्वारा ग्रामीण स्रोतों में एपीएल परिवारों से ₹100 और बीपीएल परिवारों से प्रतिमा ₹25 यूजर्स चार्ज नहीं वसूला जाना चाहिए जिला चंबा में अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम का कार्यालय खोला जाना चाहिए ताकि की अल्पसंख्यक लोगों को सुविधा मिल सके और एक मुद्दा स्मार्ट मीटर का भी रखा है जिससे कि लोग बिल्कुल खफा है स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जाना चाहिए इससे उपभोक्ताओं को काफी नुकसान होगा और हिमाचल प्रदेश सरकार से मुस्लिम गुजर कल्याण सभा चंबा द्वारा एक यह भी आग्रह किया गया है की गुजर कल्याण बोर्ड की बैठक का जल्द से जल्द आयोजन किया जाए इन सभी मुद्दों को लेकर बैठक में चर्चा की गई
    1
    आज चंबा में मुस्लिम गुज्जर  कल्याण सभा की बैठक आयोजित की गई इस बैठक में सभा के सभी प्रतिनिधि व सदस्यों ने भाग लिया इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की डिजास्टर के अंतर्गत स्वीकृत हुए कार्यों को शुरू करवाने को लेकर भी चर्चा की गई 
सरकार द्वारा ग्रामीण स्रोतों में एपीएल परिवारों से ₹100 और बीपीएल परिवारों से प्रतिमा ₹25 यूजर्स  चार्ज नहीं वसूला जाना चाहिए 
जिला चंबा में अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम का कार्यालय खोला जाना चाहिए ताकि की अल्पसंख्यक लोगों को सुविधा मिल सके 
और एक मुद्दा स्मार्ट मीटर का भी रखा है जिससे कि लोग बिल्कुल खफा है स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जाना चाहिए इससे उपभोक्ताओं को काफी नुकसान होगा 
और हिमाचल प्रदेश सरकार से मुस्लिम गुजर कल्याण सभा चंबा द्वारा एक यह भी आग्रह किया गया है की गुजर कल्याण बोर्ड की बैठक का जल्द से जल्द आयोजन किया जाए इन सभी मुद्दों को लेकर बैठक में चर्चा की गई
    user_Him Darishti
    Him Darishti
    चौराह, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    50 min ago
  • Post by Ajay Himachal News
    1
    Post by Ajay Himachal News
    user_Ajay Himachal News
    Ajay Himachal News
    चौराह, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • टाइटल: ब्लॉक परियोजना अधिकारी श्री बी. डी. चौहान की अध्यक्षता में किलाड़ में एसएमसी जागरूकता शिविर एवं अध्ययन भ्रमण आयोजित फेसबुक पोस्ट (संक्षिप्त खबर): पांगी उपमंडल के मुख्यालय किलाड़ स्थित पब्लिक लाइब्रेरी हॉल में बीआरसीसी कार्यालय द्वारा स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर एवं अध्ययन भ्रमण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक परियोजना अधिकारी श्री बी. डी. चौहान ने की। कार्यक्रम में एसएमसी सदस्यों को उनकी भूमिका, जिम्मेदारियों तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग के प्रतिनिधियों ने भी स्वच्छता, पोषण तथा युवाओं में बढ़ती नशे की समस्या के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में एसएमसी सदस्यों ने पांगी घाटी के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का अध्ययन भ्रमण कर विभागों की कार्यप्रणाली और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। #PangiValley #Killar #SMC #EducationAwareness #TheVoiceOfPangwal
    1
    टाइटल:
ब्लॉक परियोजना अधिकारी श्री बी. डी. चौहान की अध्यक्षता में किलाड़ में एसएमसी जागरूकता शिविर एवं अध्ययन भ्रमण आयोजित
फेसबुक पोस्ट (संक्षिप्त खबर):
पांगी उपमंडल के मुख्यालय किलाड़ स्थित पब्लिक लाइब्रेरी हॉल में बीआरसीसी कार्यालय द्वारा स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर एवं अध्ययन भ्रमण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक परियोजना अधिकारी श्री बी. डी. चौहान ने की।
कार्यक्रम में एसएमसी सदस्यों को उनकी भूमिका, जिम्मेदारियों तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग के प्रतिनिधियों ने भी स्वच्छता, पोषण तथा युवाओं में बढ़ती नशे की समस्या के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के अंत में एसएमसी सदस्यों ने पांगी घाटी के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का अध्ययन भ्रमण कर विभागों की कार्यप्रणाली और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
#PangiValley #Killar #SMC #EducationAwareness #TheVoiceOfPangwal
    user_THE VOICE OF PANGWAL
    THE VOICE OF PANGWAL
    Local News Reporter पांगी, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    42 min ago
  • Post by Varun Slathia
    1
    Post by Varun Slathia
    user_Varun Slathia
    Varun Slathia
    Local Politician Kathua, Jammu and Kashmir•
    5 hrs ago
  • प्रतिनिधि. पांगी न्यूज़ टुडे। वन विभाग पांगी के साच, पुर्थी और किलाड़ वन परिक्षेत्र में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने रविवार को इको टूरिज्म विश्राम गृह किलाड़ में अरण्यपाल चंबा से भेंट कर अपने लंबित वेतन के भुगतान की मांग उठाई। कर्मचारियों ने वर्ष 2023 और 2025 के बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान करने की गुहार लगाई। उनका कहना है कि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण उन्हें अपने परिवार के भरण–पोषण में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ, वन मण्डल पांगी इकाई के सचिव देवराज शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अरण्यपाल के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने बताया कि दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी कई वर्षों से वन विभाग में ईमानदारी और निष्ठा से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन वेतन लंबित रहने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई जिला, प्रदेश तथा पांगी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में चल रही है। ऐसे में फीस और अन्य आवश्यक खर्चों का प्रबंध करना उनके लिए बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने बताया कि परिवार के दैनिक खर्चों के साथ–साथ बच्चों की शिक्षा का बोझ लगातार बढ़ रहा है, जबकि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी मानसिक और आर्थिक तनाव से गुजर रहे हैं। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि वर्ष 2023 और 2025 का वेतन अभी तक सभी कर्मचारियों को प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं कई ऐसे कर्मचारी भी हैं जिन्हें वर्ष 2019 से 2024 के बीच के कुछ महीनों का वेतन भी अभी तक नहीं मिला है। दैनिक वेतनभोगी मजदूर संघ पांगी इकाई के सचिव देवराज शर्मा ने बताया कि पांगी में वन विभाग की नर्सरियों में लगभग 55 कर्मचारी वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन समय पर वेतन न मिलने के कारण उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को अरण्यपाल चंबा से मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्याओं को विस्तार से रखा गया। अरण्यपाल ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वर्ष 2025 का लंबित वेतन मार्च माह में दिलाने का प्रयास किया जाएगा, जबकि वर्ष 2023 और उससे पहले के बकाया वेतन के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर बजट उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
    1
    प्रतिनिधि. पांगी न्यूज़ टुडे।
वन विभाग पांगी के साच, पुर्थी और किलाड़ वन परिक्षेत्र में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने रविवार को इको टूरिज्म विश्राम गृह किलाड़ में अरण्यपाल चंबा से भेंट कर अपने लंबित वेतन के भुगतान की मांग उठाई। कर्मचारियों ने वर्ष 2023 और 2025 के बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान करने की गुहार लगाई। उनका कहना है कि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण उन्हें अपने परिवार के भरण–पोषण में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ, वन मण्डल पांगी इकाई के सचिव देवराज शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अरण्यपाल के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने बताया कि दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी कई वर्षों से वन विभाग में ईमानदारी और निष्ठा से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन वेतन लंबित रहने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई है।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई जिला, प्रदेश तथा पांगी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में चल रही है। ऐसे में फीस और अन्य आवश्यक खर्चों का प्रबंध करना उनके लिए बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने बताया कि परिवार के दैनिक खर्चों के साथ–साथ बच्चों की शिक्षा का बोझ लगातार बढ़ रहा है, जबकि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी मानसिक और आर्थिक तनाव से गुजर रहे हैं।
कर्मचारियों ने यह भी बताया कि वर्ष 2023 और 2025 का वेतन अभी तक सभी कर्मचारियों को प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं कई ऐसे कर्मचारी भी हैं जिन्हें वर्ष 2019 से 2024 के बीच के कुछ महीनों का वेतन भी अभी तक नहीं मिला है।
दैनिक वेतनभोगी मजदूर संघ पांगी इकाई के सचिव देवराज शर्मा ने बताया कि पांगी में वन विभाग की नर्सरियों में लगभग 55 कर्मचारी वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन समय पर वेतन न मिलने के कारण उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि रविवार को अरण्यपाल चंबा से मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्याओं को विस्तार से रखा गया। अरण्यपाल ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वर्ष 2025 का लंबित वेतन मार्च माह में दिलाने का प्रयास किया जाएगा, जबकि वर्ष 2023 और उससे पहले के बकाया वेतन के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर बजट उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
    user_PANGI NEWS TODAY
    PANGI NEWS TODAY
    Insurance Agent पांगी, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Shivinder singh Bhadwal
    1
    Post by Shivinder singh Bhadwal
    user_Shivinder singh Bhadwal
    Shivinder singh Bhadwal
    Farmer कठुआ, कठुआ, जम्मू और कश्मीर•
    14 hrs ago
  • चंबा, 9 मार्च (Pangi Live News) चम्बा प्रोग्रेसिव काउंसिल की मासिक बैठक सोमवार को Laxman Club Chamba में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता E. C. P. Sehgal ने की। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सरकार और बिजली बोर्ड द्वारा लगाए जाने वाले स्मार्ट मीटर का कड़ा विरोध जताया। सदस्यों का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगाने से उद्योगपतियों और पूंजीपतियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा इससे बिजली बोर्ड को निजीकरण की ओर धकेला जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम आम जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने जैसा है। चर्चा के दौरान Himachal Road Transport Corporation की “राइड प्राइड” बस सेवा को अचानक बंद किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल चंबा से मुगला तक चलने वाली यह सेवा बंद होने से आम जनता, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को काफी असुविधा हो रही है। परिषद ने जिला प्रशासन से इस सेवा को जल्द पुनः शुरू करने की मांग की। बैठक में यह भी मांग उठाई गई कि आकांक्षी जिला चंबा के Medical College Chamba में न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी और हृदय रोग विशेषज्ञों सहित आवश्यक विभागों को जल्द संचालित किया जाए, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इसके अतिरिक्त परिषद ने जिला प्रशासन से नए बस अड्डे के पास खाली पड़ी भूमि पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग भी की। सदस्यों का कहना है कि इससे शहर में बढ़ती वाहन समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
    1
    चंबा, 9 मार्च (Pangi Live News)
चम्बा प्रोग्रेसिव काउंसिल की मासिक बैठक सोमवार को Laxman Club Chamba में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता E. C. P. Sehgal ने की।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सरकार और बिजली बोर्ड द्वारा लगाए जाने वाले स्मार्ट मीटर का कड़ा विरोध जताया। सदस्यों का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगाने से उद्योगपतियों और पूंजीपतियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा इससे बिजली बोर्ड को निजीकरण की ओर धकेला जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम आम जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने जैसा है।
चर्चा के दौरान Himachal Road Transport Corporation की “राइड प्राइड” बस सेवा को अचानक बंद किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल चंबा से मुगला तक चलने वाली यह सेवा बंद होने से आम जनता, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को काफी असुविधा हो रही है। परिषद ने जिला प्रशासन से इस सेवा को जल्द पुनः शुरू करने की मांग की।
बैठक में यह भी मांग उठाई गई कि आकांक्षी जिला चंबा के Medical College Chamba में न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी और हृदय रोग विशेषज्ञों सहित आवश्यक विभागों को जल्द संचालित किया जाए, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
इसके अतिरिक्त परिषद ने जिला प्रशासन से नए बस अड्डे के पास खाली पड़ी भूमि पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग भी की। सदस्यों का कहना है कि इससे शहर में बढ़ती वाहन समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
    user_Surender Thakur
    Surender Thakur
    Social Media Manager पांगी, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
  • राजेन्द्र ठाकुर चम्बा 9 - मार्च पांच दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में 90 अध्यापकों ने भागलिया यह कार्यशाला हरदासपुर ब्लॉक व चंबा ब्लॉक के अध्यापकों ने भाग लिया इस कार्यक्शला में विभिन्न शैक्षिक विषयों पर चर्चा हुई। शिक्षा खंड चंबा में पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं को पढ़ाने वाले अध्यापकों के लिए पांच दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का उद्देश्य अध्यापकों को प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा से संबंधित नवीन शिक्षण विधियों एवं गतिविधियों से अवगत कराना है, ताकि वे बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रभावी रूप से सुनिश्चित कर सकें। इसके पश्चात मुक्त खेल (Free Play) के महत्व पर चर्चा की गई। साथ ही सीखने के सिद्धांतों, बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा हिमवाटिका गतिविधि पुस्तिका से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यशाला के दौरान अध्यापकों द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रस्तुति भी दी गई, जिससे प्रतिभागियों को अपने अनुभव साझा करने और नए विचारों को समझने का अवसर प्राप्त हुआ। इस कार्यशाला में राकेश कुमार, इंदिरा भूषण, उमेश राणा तथा त्रिलोक सिंह बतौर स्रोत व्यक्ति अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और अध्यापकों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाओं के माध्यम से अध्यापकों की क्षमता में वृद्धि होती है और वे बच्चों को बेहतर शिक्षण अनुभव प्रदान करने में सक्षम बनते हैं। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शिक्षा खंड चंबा हीरा सिंह नेगी
    1
    राजेन्द्र ठाकुर चम्बा 
9 - मार्च 
पांच दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में 90 अध्यापकों ने भागलिया यह कार्यशाला हरदासपुर ब्लॉक व चंबा ब्लॉक के अध्यापकों ने भाग लिया इस कार्यक्शला में विभिन्न शैक्षिक विषयों पर चर्चा हुई।
शिक्षा खंड चंबा में पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं को पढ़ाने वाले अध्यापकों के लिए पांच दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का उद्देश्य अध्यापकों को प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा से संबंधित नवीन शिक्षण विधियों एवं गतिविधियों से अवगत कराना है, ताकि वे बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रभावी रूप से सुनिश्चित कर सकें।
इसके पश्चात मुक्त खेल (Free Play) के महत्व पर चर्चा की गई। साथ ही सीखने के सिद्धांतों, बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा हिमवाटिका गतिविधि पुस्तिका से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
कार्यशाला के दौरान अध्यापकों द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रस्तुति भी दी गई, जिससे प्रतिभागियों को अपने अनुभव साझा करने और नए विचारों को समझने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस कार्यशाला में राकेश कुमार, इंदिरा भूषण, उमेश राणा तथा त्रिलोक सिंह बतौर स्रोत व्यक्ति अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और अध्यापकों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाओं के माध्यम से अध्यापकों की क्षमता में वृद्धि होती है और वे बच्चों को बेहतर शिक्षण अनुभव प्रदान करने में सक्षम बनते हैं।
खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी
शिक्षा खंड चंबा
हीरा सिंह नेगी
    user_Him Darishti
    Him Darishti
    चौराह, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.