logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दो भाइयों के पानी के विवाद में जिलाधिकारी, कप्तान पहुंचे गांव प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर थाना के भुडहा गांव निवासी शैलेन्द्र सिंह जो आर्मी से सेवानिवृत है, दूसरे भाई सदाशिव सिंह वर्तमान में सेना में तैनात है l दोनों भाइयों में लंबे समय से पानी के निकासी को लेकर विवाद चला आ रहा है l मामले को लेकर एक पक्ष मुख्यमंत्री जनता दरबार में शिकायत दर्ज कराया था l इसी मामले को लेकर सोमवार दोपहर लगभग दो बजे जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी तथा कप्तान दीपक कुमार साथ में दर्जन भर पुलिस के साथ गांव पहुंचे l भरी संख्या में अधिकारी पुलिस देख गांव में अफरा तफरी मच गया l जिलाधिकारी दोनों पक्ष को बुलाया l शैलेन्द्र सिंह, मौके पर मौजूद रहे l वही सदाशिव की पत्नी गुड़िया ने कहा कि शैलेन्द्र के घर का पानी मेरी तरफ आता है बार बार मना करने के बाद भी बंद नहीं करते हैं l वहीं शैलेन्द्र ने कहा कि पूर्व से पानी का निकासी था l दोनों का विवाद सुनने के बाद जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने दोनों पक्ष को फटकार लगाते हुए कहा कि इतनी सी मामूली बात के लिए इतना बड़ी शिकायत की क्या जरूरत थी तुम जल्दी समस्या को समझ लो l नहीं तो दोनों लोगों पर कार्यवाही होगी l तथा स्थानीय पुलिस को निर्देश दिया कि इन लोगों पर निगाह रखो किसी भी प्रकार की विवाद करे तो तुरंत कार्यवाही करो l जिससे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है l

5 hrs ago
user_Dharmendra Mishra
Dharmendra Mishra
Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
5e3ee90c-189c-4a13-8f04-275fd4f196f5

दो भाइयों के पानी के विवाद में जिलाधिकारी, कप्तान पहुंचे गांव प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर थाना के भुडहा गांव निवासी शैलेन्द्र सिंह जो आर्मी से सेवानिवृत है, दूसरे भाई सदाशिव सिंह वर्तमान में सेना में तैनात है l दोनों भाइयों में लंबे समय से पानी के निकासी को लेकर विवाद चला आ रहा है l मामले को लेकर एक पक्ष मुख्यमंत्री जनता दरबार में शिकायत दर्ज कराया था l इसी मामले को लेकर सोमवार दोपहर लगभग दो बजे जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी तथा कप्तान दीपक कुमार साथ में दर्जन भर पुलिस के साथ गांव पहुंचे l भरी संख्या में अधिकारी पुलिस देख गांव में अफरा तफरी मच गया l जिलाधिकारी दोनों पक्ष को बुलाया l शैलेन्द्र सिंह, मौके पर मौजूद रहे l वही सदाशिव की पत्नी गुड़िया ने कहा कि शैलेन्द्र के घर का पानी मेरी तरफ आता है बार बार मना करने के बाद भी बंद नहीं करते हैं l वहीं शैलेन्द्र ने कहा कि पूर्व से पानी का निकासी था l दोनों का विवाद सुनने के बाद जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने दोनों पक्ष को फटकार लगाते हुए कहा कि इतनी सी मामूली बात के लिए इतना बड़ी शिकायत की क्या जरूरत थी तुम जल्दी समस्या को समझ लो l नहीं तो दोनों लोगों पर कार्यवाही होगी l तथा स्थानीय पुलिस को निर्देश दिया कि इन लोगों पर निगाह रखो किसी भी प्रकार की विवाद करे तो तुरंत कार्यवाही करो l जिससे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है l

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पट्टी कोतवाली में तैनात कांस्टेबल संदीप कुमार को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पट्टी कोतवाली में तैनात कांस्टेबल संदीप कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जनवरी व फरवरी माह 2026 में आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवेंस रेड्रेसल सिस्टम) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्टेबल संदीप कुमार ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल पट्टी कोतवाली बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सेवा भावना और कार्य के प्रति समर्पण को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संदीप कुमार का यह प्रयास अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है और आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका समाधान करना आवश्यक है। संदीप कुमार ने इस दिशा में सराहनीय कार्य किया है। इस मौके पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी संदीप कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    1
    पट्टी कोतवाली में तैनात कांस्टेबल संदीप कुमार को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया 
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पट्टी कोतवाली में तैनात कांस्टेबल संदीप कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
जनवरी व फरवरी माह 2026 में आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवेंस रेड्रेसल सिस्टम) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्टेबल संदीप कुमार ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल पट्टी कोतवाली बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है।
उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सेवा भावना और कार्य के प्रति समर्पण को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संदीप कुमार का यह प्रयास अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है और आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका समाधान करना आवश्यक है। संदीप कुमार ने इस दिशा में सराहनीय कार्य किया है।
इस मौके पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी संदीप कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र के कुशहा बाजार में मान्यवर कांशीराम और सम्राट अशोक की संयुक्त जयंती के अवसर पर सोमवार को भव्य बहुजन मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिंगरामऊ–बदलापुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक क्षेत्रीय लोगों सहित दूर-दराज से आए प्रतिभागियों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर के पौत्र यशवंत राव अम्बेडकर का आगमन पर फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा, संगठन और संघर्ष को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए समानता और जागरूकता का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व आयकर आयुक्त डॉ. सुवचन राम तथा वरिष्ठ सर्जन डॉ. लाल बहादुर सिद्धार्थ मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य व स्नातक एमएलसी प्रत्याशी रंजीत कुमार राजा ने की, जबकि संचालन अरविन्द कुमार राव (प्रधान, कोहड़ा) और सूरज कुमार (बीडीसी, कुशहा) ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। बहुजन मिशन से जुड़े कलाकारों—किशोर कुमार पगला, निशा बौद्ध, तारकेश्वर राव टण्डन, विकास यादव, सपना बौद्ध, विशाल गाजीपुरी, पूजा गुप्ता, निशा नैना, मंगल माही प्रजापति, साधना गौतम, सोनाली राव, करिश्मा भारती और मन्नू मधूरिया—ने गीतों और प्रस्तुतियों के माध्यम से डॉ. अम्बेडकर और कांशीराम के विचारों व संघर्षों को जीवंत किया। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, कलाकारों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
    4
    जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र के कुशहा बाजार में मान्यवर कांशीराम और सम्राट अशोक की संयुक्त जयंती के अवसर पर सोमवार को भव्य बहुजन मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिंगरामऊ–बदलापुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक क्षेत्रीय लोगों सहित दूर-दराज से आए प्रतिभागियों की भारी भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर के पौत्र यशवंत राव अम्बेडकर का आगमन पर फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा, संगठन और संघर्ष को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए समानता और जागरूकता का संदेश दिया।
विशिष्ट अतिथियों में पूर्व आयकर आयुक्त डॉ. सुवचन राम तथा वरिष्ठ सर्जन डॉ. लाल बहादुर सिद्धार्थ मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य व स्नातक एमएलसी प्रत्याशी रंजीत कुमार राजा ने की, जबकि संचालन अरविन्द कुमार राव (प्रधान, कोहड़ा) और सूरज कुमार (बीडीसी, कुशहा) ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। बहुजन मिशन से जुड़े कलाकारों—किशोर कुमार पगला, निशा बौद्ध, तारकेश्वर राव टण्डन, विकास यादव, सपना बौद्ध, विशाल गाजीपुरी, पूजा गुप्ता, निशा नैना, मंगल माही प्रजापति, साधना गौतम, सोनाली राव, करिश्मा भारती और मन्नू मधूरिया—ने गीतों और प्रस्तुतियों के माध्यम से डॉ. अम्बेडकर और कांशीराम के विचारों व संघर्षों को जीवंत किया।
कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, कलाकारों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
    user_PUBLIC TALK NEWS
    PUBLIC TALK NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • वीडियो जारी करने के बाद मिडिया को पता चला की कौन पकड़ा गया है और मिडिया सेल की जानकारी से ही खबर लिखना होगा मजबूरी क्यूंकि पत्रकारों के सवाल देने के लिए कोई अधिकारी नहीं है
    1
    वीडियो जारी करने के बाद मिडिया को पता चला की कौन पकड़ा गया है और मिडिया सेल की जानकारी से ही खबर लिखना होगा मजबूरी क्यूंकि पत्रकारों के सवाल देने के लिए कोई अधिकारी नहीं है
    user_जितेन्द्र श्रीवास्तव
    जितेन्द्र श्रीवास्तव
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *लंबित जनसमस्याओं के निस्तारण व जबरन स्मार्ट मीटर के विरोध में भाकियू आजाद हिंद का सख्त रुख, 15 दिन का अल्टीमेटम* सुल्तानपुर जनपद की लम्भुआ विधानसभा अन्तर्गत भारतीय किसान यूनियन (आजाद हिंद) ने लंबित जनसमस्याओं के समाधान और जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समयावधि के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं होने पर व्यापक आंदोलन और सत्याग्रह किया जाएगा। सोमवार को संगठन द्वारा पूर्व में दिए गए ज्ञापनों के क्रम में एक बार फिर प्रशासन व संबंधित विभागों का ध्यान लंबित समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले कई महीनों से विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे किसानों और आम उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। बैठक के दौरान किसानों से मिली शिकायतों का हवाला देते हुए संगठन ने आरोप लगाया कि पोलारिस कंपनी के कर्मचारी उपभोक्ताओं के घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं। विरोध करने के बावजूद दबाव बनाकर मीटर स्थापित किए जा रहे हैं, जिसे संगठन ने पूरी तरह मनमानी और अनुचित करार दिया। इस संबंध में उच्च अधिकारियों से शिकायत करते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। संगठन ने 12 सूत्रीय जनसमस्याओं समेत अन्य लंबित मुद्दों के शीघ्र निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों से लिखित समय-सीमा मांगी। अधिकारियों ने अधिकांश समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। भाकियू आजाद हिंद के पदाधिकारियों ने प्रशासन को 15 दिन का अंतिम अवसर देते हुए स्पष्ट किया कि यदि इस अवधि में संतोषजनक समाधान नहीं हुआ, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभागों की होगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिला प्रवक्ता महेश मिश्रा, जिला संगठन मंत्री अशोक विश्वकर्मा, जिला महासचिव उमेश गुप्ता, जिला सचिव कृष्ण कुमार सिंह, रामदयाल यादव, युवा जिला सचिव सबडे आलम, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत सिंह, महिला तहसील अध्यक्ष हकीमुल निशा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष मीरा भारती, तहसील अध्यक्ष दीपक सिंह, तहसील महासचिव विपिन सिंह, गिरीश मिश्रा, बिना भारती सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। अंत में संगठन ने दोहराया कि किसानों और आम जनता के हितों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
    2
    *लंबित जनसमस्याओं के निस्तारण व जबरन स्मार्ट मीटर के विरोध में भाकियू आजाद हिंद का सख्त रुख, 15 दिन का अल्टीमेटम*
सुल्तानपुर जनपद की लम्भुआ विधानसभा अन्तर्गत भारतीय किसान यूनियन (आजाद हिंद) ने लंबित जनसमस्याओं के समाधान और जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समयावधि के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं होने पर व्यापक आंदोलन और सत्याग्रह किया जाएगा।
सोमवार को संगठन द्वारा पूर्व में दिए गए ज्ञापनों के क्रम में एक बार फिर प्रशासन व संबंधित विभागों का ध्यान लंबित समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले कई महीनों से विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे किसानों और आम उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है।
बैठक के दौरान किसानों से मिली शिकायतों का हवाला देते हुए संगठन ने आरोप लगाया कि पोलारिस कंपनी के कर्मचारी उपभोक्ताओं के घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं। विरोध करने के बावजूद दबाव बनाकर मीटर स्थापित किए जा रहे हैं, जिसे संगठन ने पूरी तरह मनमानी और अनुचित करार दिया। इस संबंध में उच्च अधिकारियों से शिकायत करते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की गई।
संगठन ने 12 सूत्रीय जनसमस्याओं समेत अन्य लंबित मुद्दों के शीघ्र निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों से लिखित समय-सीमा मांगी। अधिकारियों ने अधिकांश समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
भाकियू आजाद हिंद के पदाधिकारियों ने प्रशासन को 15 दिन का अंतिम अवसर देते हुए स्पष्ट किया कि यदि इस अवधि में संतोषजनक समाधान नहीं हुआ, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभागों की होगी।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिला प्रवक्ता महेश मिश्रा, जिला संगठन मंत्री अशोक विश्वकर्मा, जिला महासचिव उमेश गुप्ता, जिला सचिव कृष्ण कुमार सिंह, रामदयाल यादव, युवा जिला सचिव सबडे आलम, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत सिंह, महिला तहसील अध्यक्ष हकीमुल निशा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष मीरा भारती, तहसील अध्यक्ष दीपक सिंह, तहसील महासचिव विपिन सिंह, गिरीश मिश्रा, बिना भारती सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
अंत में संगठन ने दोहराया कि किसानों और आम जनता के हितों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Anupam tiwari
    1
    Post by Anupam tiwari
    user_Anupam tiwari
    Anupam tiwari
    Press advisory बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.