Shuru
Apke Nagar Ki App…
माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी का शानदार भाषण
Anupam tiwari
माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी का शानदार भाषण
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र के कुशहा बाजार में मान्यवर कांशीराम और सम्राट अशोक की संयुक्त जयंती के अवसर पर सोमवार को भव्य बहुजन मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिंगरामऊ–बदलापुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक क्षेत्रीय लोगों सहित दूर-दराज से आए प्रतिभागियों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर के पौत्र यशवंत राव अम्बेडकर का आगमन पर फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा, संगठन और संघर्ष को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए समानता और जागरूकता का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व आयकर आयुक्त डॉ. सुवचन राम तथा वरिष्ठ सर्जन डॉ. लाल बहादुर सिद्धार्थ मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य व स्नातक एमएलसी प्रत्याशी रंजीत कुमार राजा ने की, जबकि संचालन अरविन्द कुमार राव (प्रधान, कोहड़ा) और सूरज कुमार (बीडीसी, कुशहा) ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। बहुजन मिशन से जुड़े कलाकारों—किशोर कुमार पगला, निशा बौद्ध, तारकेश्वर राव टण्डन, विकास यादव, सपना बौद्ध, विशाल गाजीपुरी, पूजा गुप्ता, निशा नैना, मंगल माही प्रजापति, साधना गौतम, सोनाली राव, करिश्मा भारती और मन्नू मधूरिया—ने गीतों और प्रस्तुतियों के माध्यम से डॉ. अम्बेडकर और कांशीराम के विचारों व संघर्षों को जीवंत किया। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, कलाकारों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।4
- Post by Anupam tiwari1
- *यमदग्नि ऋषि की तपोभूमि पर निकली भव्य शोभायात्रा* जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा पूरा वातावरण *युवा बजरंग दल रामनवमी शोभायात्रा समिति के कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब* नगरवासियों के लिये आकर्षण की केन्द्र रही झांकियां एवं श्रीराम की पालकी *जौनपुर।* युवा बजरंग दल रामनवमी शोभायात्रा समिति द्वारा पिछले 4 दशक की परम्परा को इस बार भी कायम रखा गया। इस समिति के नेतृत्व में यमदग्नि ऋषि की तपोभूमि पर चैत्र नवरात्रि के नवमी के दिन विशालकाय शोभायात्रा निकालकर मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसी को लेकर शुक्रवार को चैत्र रामनवमी पर नगर में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में हाथी, घोडा, बैण्ड—बाजा के साथ आकर्षक झांकियां शामिल रहीं जहां भगवान श्रीराम की पालकी तो आकर्षण की केन्द्र रही। श्रीराम के जयघोष से पूरा परिवेश गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा के मद्देनजर तमाम हिन्दू संगठनों द्वारा नगर में जगह-जगह तोरण द्वार बनाये गये थे। भगवा ध्वज आदि के माध्यम से शहर को सजाया गया था। श्रद्धालुगण अपने आराध्य देव की जय-जयकार के साथ पुष्प वर्षा करके रहे थे। विभिन्न स्थानों पर श्री रामलला की आगवानी करके आरती उतारी गयी। भगवान श्रीराम के दर्शन-पूजन के लिये सड़कों के किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इसके पहले शोभायात्रा अहियापुर मोड़ पर स्थित रामजानकी मंदिर से निकली जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा नारियल फोड़ने के साथ ही हरी झण्डी दिखाकर किया गया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग सब्जी मण्डी, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, शाही पुल होते हुये ओलन्दगंज के कजगांव पड़ाव पहुंची। यहां बनाये गये भव्य मंच पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की आरती उतारी गयी। शोभायात्रा के मुख्य मार्ग पर नगर की प्रमुख समिति द्वारा स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं कोतवाली चौराहे पर बनाये गये कण्ट्रोल रूम से पूरे शोभायात्रा का प्रसारण किया जा रहा था। शोभायात्रा का संचालन बोल बम कांवरिया संघ के पदाधिकारियों की देख—रेख में हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ पदाधिकारी सुभाष गर्ग, श्रवण चौरसिया, विनोद केसरवानी, मुना लाल सेठ, जिलाजीत सेठ, राजकुमार, गौतम सोनी, सुधीर साहू बंम, विजय गुप्ता, अविनाश गुप्ता, मानिक चन्द्र सेठ, शिवम अग्रहरि, प्रशान्त जायसवाल, महेन्द्र सोनकर, सुधीर जायसवाल, शिव प्रसाद बिन्द, भानु जायसवाल, वैभव कसौधन, उमेश गुप्ता, बबलू मिश्रा, संजय मोदनवाल, आशीष बोस, संजय गुप्ता, संतोष सेठ, अजय सेठ, अभिषेक अग्रहरि, वैभव वर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा। इसके मौके पर आये लोगों का स्वागत आयोजन समिति के अध्यक्ष रंजीत अग्रहरि ने किया। वहीं महासचिव संजीव चौरसिया ने समस्त आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- पट्टी कोतवाली में तैनात कांस्टेबल संदीप कुमार को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पट्टी कोतवाली में तैनात कांस्टेबल संदीप कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जनवरी व फरवरी माह 2026 में आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवेंस रेड्रेसल सिस्टम) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्टेबल संदीप कुमार ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल पट्टी कोतवाली बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सेवा भावना और कार्य के प्रति समर्पण को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संदीप कुमार का यह प्रयास अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है और आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका समाधान करना आवश्यक है। संदीप कुमार ने इस दिशा में सराहनीय कार्य किया है। इस मौके पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी संदीप कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- Post by Dharmendra Giri1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Post by Suryaprakash maurya1
- Post by Anupam tiwari1