logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यमदग्नि ऋषि की तपोभूमि पर निकली भव्य शोभायात्रा* जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा पूरा वातावरण *यमदग्नि ऋषि की तपोभूमि पर निकली भव्य शोभायात्रा* जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा पूरा वातावरण *युवा बजरंग दल रामनवमी शोभायात्रा समिति के कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब* नगरवासियों के लिये आकर्षण की केन्द्र रही झांकियां एवं श्रीराम की पालकी *जौनपुर।* युवा बजरंग दल रामनवमी शोभायात्रा समिति द्वारा पिछले 4 दशक की परम्परा को इस बार भी कायम रखा गया। इस समिति के नेतृत्व में यमदग्नि ऋषि की तपोभूमि पर चैत्र नवरात्रि के नवमी के दिन विशालकाय शोभायात्रा निकालकर मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसी को लेकर शुक्रवार को चैत्र रामनवमी पर नगर में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में हाथी, घोडा, बैण्ड—बाजा के साथ आकर्षक झांकियां शामिल रहीं जहां भगवान श्रीराम की पालकी तो आकर्षण की केन्द्र रही। श्रीराम के जयघोष से पूरा परिवेश गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा के मद्देनजर तमाम हिन्दू संगठनों द्वारा नगर में जगह-जगह तोरण द्वार बनाये गये थे। भगवा ध्वज आदि के माध्यम से शहर को सजाया गया था। श्रद्धालुगण अपने आराध्य देव की जय-जयकार के साथ पुष्प वर्षा करके रहे थे। विभिन्न स्थानों पर श्री रामलला की आगवानी करके आरती उतारी गयी। भगवान श्रीराम के दर्शन-पूजन के लिये सड़कों के किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इसके पहले शोभायात्रा अहियापुर मोड़ पर स्थित रामजानकी मंदिर से निकली जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा नारियल फोड़ने के साथ ही हरी झण्डी दिखाकर किया गया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग सब्जी मण्डी, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, शाही पुल होते हुये ओलन्दगंज के कजगांव पड़ाव पहुंची। यहां बनाये गये भव्य मंच पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की आरती उतारी गयी। शोभायात्रा के मुख्य मार्ग पर नगर की प्रमुख समिति द्वारा स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं कोतवाली चौराहे पर बनाये गये कण्ट्रोल रूम से पूरे शोभायात्रा का प्रसारण किया जा रहा था। शोभायात्रा का संचालन बोल बम कांवरिया संघ के पदाधिकारियों की देख—रेख में हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ पदाधिकारी सुभाष गर्ग, श्रवण चौरसिया, विनोद केसरवानी, मुना लाल सेठ, जिलाजीत सेठ, राजकुमार, गौतम सोनी, सुधीर साहू बंम, विजय गुप्ता, अविनाश गुप्ता, मानिक चन्द्र सेठ, शिवम अग्रहरि, प्रशान्त जायसवाल, महेन्द्र सोनकर, सुधीर जायसवाल, शिव प्रसाद बिन्द, भानु जायसवाल, वैभव कसौधन, उमेश गुप्ता, बबलू मिश्रा, संजय मोदनवाल, आशीष बोस, संजय गुप्ता, संतोष सेठ, अजय सेठ, अभिषेक अग्रहरि, वैभव वर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा। इसके मौके पर आये लोगों का स्वागत आयोजन समिति के अध्यक्ष रंजीत अग्रहरि ने किया। वहीं महासचिव संजीव चौरसिया ने समस्त आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

3 hrs ago
user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
Farmer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    1
    Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Farmer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जौनपुर पत्रकार संघ मछली शहर इकाई के अध्यक्ष अनिल पांडे जी प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से पत्रकारों के साथ होली मिलन समारोह आयोजन किया।जिसमें पत्रकार कमलेश जी ने गाया फगुआ।जिसे सुनकर उपस्थित सभी पत्रकार ताली बजाकर झूम उठे।
    1
    जौनपुर पत्रकार संघ मछली शहर इकाई के अध्यक्ष अनिल पांडे जी प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से पत्रकारों के साथ होली मिलन समारोह आयोजन किया।जिसमें पत्रकार कमलेश जी ने गाया फगुआ।जिसे सुनकर उपस्थित सभी पत्रकार ताली बजाकर झूम उठे।
    user_Dharmendra Giri
    Dharmendra Giri
    जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Dharmendra Mishra
    1
    Post by Dharmendra Mishra
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Suryaprakash maurya
    1
    Post by Suryaprakash maurya
    user_Suryaprakash maurya
    Suryaprakash maurya
    Electrician मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Anupam tiwari
    1
    Post by Anupam tiwari
    user_Anupam tiwari
    Anupam tiwari
    Press advisory बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जौनपुर के मड़ियाहूँ क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मड़ियाहूँ पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था ड्यूटी और वांछित अपराधियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पाली बाजार क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली कि शिवम राजभर उर्फ गोलू अपने साथी के साथ अवैध असलहे के साथ केडवारी की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने केडवारी मोड़ पर घेराबंदी की। संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे और अनियंत्रित होकर गिर पड़े। पीछा करने पर एक बदमाश ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक अभियुक्त घायल होकर मौके पर ही दबोच लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम शिवम राजभर उर्फ गोलू (उम्र करीब 21 वर्ष) निवासी मंझनपुर, थाना मड़ियाहूँ बताया। उसे उपचार के लिए सीएचसी मड़ियाहूँ भेजा गया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP62DJ3466) बरामद की है। वहीं फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गौरतलब है कि गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसका लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है। इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में मड़ियाहूँ पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही, जिसमें उपनिरीक्षक रमेश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने अहम योगदान दिया। इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि जौनपुर पुलिस अब अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है—अब बचना मुश्किल है!
    1
    जौनपुर के मड़ियाहूँ क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मड़ियाहूँ पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था ड्यूटी और वांछित अपराधियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पाली बाजार क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली कि शिवम राजभर उर्फ गोलू अपने साथी के साथ अवैध असलहे के साथ केडवारी की ओर जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने केडवारी मोड़ पर घेराबंदी की। संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे और अनियंत्रित होकर गिर पड़े। पीछा करने पर एक बदमाश ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक अभियुक्त घायल होकर मौके पर ही दबोच लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम शिवम राजभर उर्फ गोलू (उम्र करीब 21 वर्ष) निवासी मंझनपुर, थाना मड़ियाहूँ बताया। उसे उपचार के लिए सीएचसी मड़ियाहूँ भेजा गया है।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP62DJ3466) बरामद की है। वहीं फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
गौरतलब है कि गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसका लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है।
इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में मड़ियाहूँ पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही, जिसमें उपनिरीक्षक रमेश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने अहम योगदान दिया।
इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि जौनपुर पुलिस अब अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है—अब बचना मुश्किल है!
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Farmer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रतिवर्ष नव वर्ष प्रतिपदा मनाया जाता है इसी उपलक्ष्य में आज पथ संचलन निकल गया यह कार्यक्रम मछली शहर इंटर कॉलेज से चलकर नगर भ्रमण करते हुए पुनः उसी स्थान पर पहुंचकर समापन किया गया। पथ संचलन में सभी स्वयंसेवक घोष के साथ अपने ध्वज दंड लिए नगर में कदम ताल करते चल रहे थे नगर वासियों द्वारा जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया जा रहा था सुरक्षा की दृष्टि से थाना अध्यक्ष मछली शहर विनीत राय अपने सहयोगियों के साथ डटे रहे।
    1
    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रतिवर्ष नव वर्ष प्रतिपदा मनाया जाता है इसी उपलक्ष्य में आज पथ संचलन निकल गया यह कार्यक्रम मछली शहर इंटर कॉलेज से चलकर नगर भ्रमण करते हुए पुनः उसी स्थान पर पहुंचकर समापन किया गया। पथ संचलन में सभी स्वयंसेवक घोष के साथ अपने ध्वज दंड लिए नगर में कदम ताल करते चल रहे थे नगर वासियों द्वारा जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया जा रहा था सुरक्षा की दृष्टि से थाना अध्यक्ष मछली शहर विनीत राय अपने सहयोगियों के साथ डटे रहे।
    user_Dharmendra Giri
    Dharmendra Giri
    जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.