logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चीन के देहुआ शहर में एक ऊंची इमारत में बहुत ही भीषण आग लग गई, आग के दौरान कई लोग छत पर फंस गए, जिन्हें बचाने के लिए राहत और बचाव अभियान चलाया गया, दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

3 hrs ago
user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
Farmer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

चीन के देहुआ शहर में एक ऊंची इमारत में बहुत ही भीषण आग लग गई, आग के दौरान कई लोग छत पर फंस गए, जिन्हें बचाने के लिए राहत और बचाव अभियान चलाया गया, दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    1
    Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Farmer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Anupam tiwari
    1
    Post by Anupam tiwari
    user_Anupam tiwari
    Anupam tiwari
    Press advisory बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Dharmendra Mishra
    1
    Post by Dharmendra Mishra
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • Post by Suryaprakash maurya
    1
    Post by Suryaprakash maurya
    user_Suryaprakash maurya
    Suryaprakash maurya
    Electrician मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों एवं आत्मरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने, हेलमेट/सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूक किया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी देते हुए सतर्क रहने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जागरूक एवं सजग नागरिक बनने का संदेश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में निडर होकर पुलिस से संपर्क करें। जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित एवं सशक्त बनाने हेतु निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
    1
    सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी पट्टी  मनोज कुमार सिंह रघुवंशी द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों एवं आत्मरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने, हेलमेट/सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूक किया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी देते हुए सतर्क रहने हेतु प्रेरित किया।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को जागरूक एवं सजग नागरिक बनने का संदेश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में निडर होकर पुलिस से संपर्क करें। जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित एवं सशक्त बनाने हेतु निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *सीतापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार-बैटरी चोरी गैंग का भंडाफोड़, 4 शातिर गिरफ्तार* सीतापुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां कार और बैटरी चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक कार, दर्जनों बैटरियां, नगदी और अवैध असलहा भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कनवा खेड़ा सर्विस लेन के पास से चारों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुस्तकीम, शहजाद, फैजल अब्बास और मोहम्मद शबी उर्फ हैदर शामिल हैं, जो अलग-अलग जनपदों के रहने वाले हैं और लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह सुनसान जगहों पर खड़ी गाड़ियों और ई-रिक्शा की रेकी कर उनकी बैटरियां चोरी करता था। चोरी की बैटरियों को तोड़कर उनका रांगा निकालकर बेच देते थे और गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक एस्टीम कार, 12 बैटरियां, बैटरी का बुरादा, 20 हजार रुपये नगद, तमंचा और कारतूस समेत चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्यों का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है और कई जिलों में इनके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। 👉 ब्रेकिंग: सीतापुर पुलिस का बड़ा खुलासा, बैटरी चोरी करने वाला शातिर गैंग चढ़ा
    1
    *सीतापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार-बैटरी चोरी गैंग का भंडाफोड़, 4 शातिर गिरफ्तार*
सीतापुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां कार और बैटरी चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक कार, दर्जनों बैटरियां, नगदी और अवैध असलहा भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कनवा खेड़ा सर्विस लेन के पास से चारों आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में मुस्तकीम, शहजाद, फैजल अब्बास और मोहम्मद शबी उर्फ हैदर शामिल हैं, जो अलग-अलग जनपदों के रहने वाले हैं और लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह सुनसान जगहों पर खड़ी गाड़ियों और ई-रिक्शा की रेकी कर उनकी बैटरियां चोरी करता था। चोरी की बैटरियों को तोड़कर उनका रांगा निकालकर बेच देते थे और गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम देते थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक एस्टीम कार, 12 बैटरियां, बैटरी का बुरादा, 20 हजार रुपये नगद, तमंचा और कारतूस समेत चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं।
गिरफ्तारी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्यों का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है और कई जिलों में इनके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
👉 ब्रेकिंग:
सीतापुर पुलिस का बड़ा खुलासा, बैटरी चोरी करने वाला शातिर गैंग चढ़ा
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    3 hrs ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जौनपुर के मड़ियाहूँ क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मड़ियाहूँ पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था ड्यूटी और वांछित अपराधियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पाली बाजार क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली कि शिवम राजभर उर्फ गोलू अपने साथी के साथ अवैध असलहे के साथ केडवारी की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने केडवारी मोड़ पर घेराबंदी की। संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे और अनियंत्रित होकर गिर पड़े। पीछा करने पर एक बदमाश ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक अभियुक्त घायल होकर मौके पर ही दबोच लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम शिवम राजभर उर्फ गोलू (उम्र करीब 21 वर्ष) निवासी मंझनपुर, थाना मड़ियाहूँ बताया। उसे उपचार के लिए सीएचसी मड़ियाहूँ भेजा गया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP62DJ3466) बरामद की है। वहीं फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गौरतलब है कि गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसका लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है। इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में मड़ियाहूँ पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही, जिसमें उपनिरीक्षक रमेश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने अहम योगदान दिया। इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि जौनपुर पुलिस अब अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है—अब बचना मुश्किल है!
    1
    जौनपुर के मड़ियाहूँ क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मड़ियाहूँ पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था ड्यूटी और वांछित अपराधियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पाली बाजार क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली कि शिवम राजभर उर्फ गोलू अपने साथी के साथ अवैध असलहे के साथ केडवारी की ओर जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने केडवारी मोड़ पर घेराबंदी की। संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे और अनियंत्रित होकर गिर पड़े। पीछा करने पर एक बदमाश ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक अभियुक्त घायल होकर मौके पर ही दबोच लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम शिवम राजभर उर्फ गोलू (उम्र करीब 21 वर्ष) निवासी मंझनपुर, थाना मड़ियाहूँ बताया। उसे उपचार के लिए सीएचसी मड़ियाहूँ भेजा गया है।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP62DJ3466) बरामद की है। वहीं फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
गौरतलब है कि गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसका लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है।
इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में मड़ियाहूँ पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही, जिसमें उपनिरीक्षक रमेश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने अहम योगदान दिया।
इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि जौनपुर पुलिस अब अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है—अब बचना मुश्किल है!
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Farmer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.