Shuru
Apke Nagar Ki App…
महराजगंज: सामूहिक विवाह का मंडप सजा था, फेरे चल रहे थे, और पीछे से अधिकारी समान पर हाथ कर रहा था साफ, ठिकेदार ने लाइव वीडियो किया वायरल #Maharajganj #UttarPradesh #viralvideo #massmarriage
Anupam tiwari
महराजगंज: सामूहिक विवाह का मंडप सजा था, फेरे चल रहे थे, और पीछे से अधिकारी समान पर हाथ कर रहा था साफ, ठिकेदार ने लाइव वीडियो किया वायरल #Maharajganj #UttarPradesh #viralvideo #massmarriage
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Anupam tiwari1
- *यमदग्नि ऋषि की तपोभूमि पर निकली भव्य शोभायात्रा* जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा पूरा वातावरण *युवा बजरंग दल रामनवमी शोभायात्रा समिति के कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब* नगरवासियों के लिये आकर्षण की केन्द्र रही झांकियां एवं श्रीराम की पालकी *जौनपुर।* युवा बजरंग दल रामनवमी शोभायात्रा समिति द्वारा पिछले 4 दशक की परम्परा को इस बार भी कायम रखा गया। इस समिति के नेतृत्व में यमदग्नि ऋषि की तपोभूमि पर चैत्र नवरात्रि के नवमी के दिन विशालकाय शोभायात्रा निकालकर मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसी को लेकर शुक्रवार को चैत्र रामनवमी पर नगर में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में हाथी, घोडा, बैण्ड—बाजा के साथ आकर्षक झांकियां शामिल रहीं जहां भगवान श्रीराम की पालकी तो आकर्षण की केन्द्र रही। श्रीराम के जयघोष से पूरा परिवेश गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा के मद्देनजर तमाम हिन्दू संगठनों द्वारा नगर में जगह-जगह तोरण द्वार बनाये गये थे। भगवा ध्वज आदि के माध्यम से शहर को सजाया गया था। श्रद्धालुगण अपने आराध्य देव की जय-जयकार के साथ पुष्प वर्षा करके रहे थे। विभिन्न स्थानों पर श्री रामलला की आगवानी करके आरती उतारी गयी। भगवान श्रीराम के दर्शन-पूजन के लिये सड़कों के किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इसके पहले शोभायात्रा अहियापुर मोड़ पर स्थित रामजानकी मंदिर से निकली जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा नारियल फोड़ने के साथ ही हरी झण्डी दिखाकर किया गया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग सब्जी मण्डी, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, शाही पुल होते हुये ओलन्दगंज के कजगांव पड़ाव पहुंची। यहां बनाये गये भव्य मंच पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की आरती उतारी गयी। शोभायात्रा के मुख्य मार्ग पर नगर की प्रमुख समिति द्वारा स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं कोतवाली चौराहे पर बनाये गये कण्ट्रोल रूम से पूरे शोभायात्रा का प्रसारण किया जा रहा था। शोभायात्रा का संचालन बोल बम कांवरिया संघ के पदाधिकारियों की देख—रेख में हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ पदाधिकारी सुभाष गर्ग, श्रवण चौरसिया, विनोद केसरवानी, मुना लाल सेठ, जिलाजीत सेठ, राजकुमार, गौतम सोनी, सुधीर साहू बंम, विजय गुप्ता, अविनाश गुप्ता, मानिक चन्द्र सेठ, शिवम अग्रहरि, प्रशान्त जायसवाल, महेन्द्र सोनकर, सुधीर जायसवाल, शिव प्रसाद बिन्द, भानु जायसवाल, वैभव कसौधन, उमेश गुप्ता, बबलू मिश्रा, संजय मोदनवाल, आशीष बोस, संजय गुप्ता, संतोष सेठ, अजय सेठ, अभिषेक अग्रहरि, वैभव वर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा। इसके मौके पर आये लोगों का स्वागत आयोजन समिति के अध्यक्ष रंजीत अग्रहरि ने किया। वहीं महासचिव संजीव चौरसिया ने समस्त आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- Post by PUBLIC TALK NEWS1
- Post by Suryaprakash maurya1
- हमारा गांव शेरपुर छित्तूपुर जो कि जौनपुर जिले के खुटहन क्षेत्र में पड़ता है यहां पर ग्राम प्रधान द्वारा सोलिंग का काम चल रहा है यह रोड बार बार बरसात में बह जाता है इसलिए अबकी बार डमरू वाले ईंटों से रोड बन रहा है मजबूती के साथ देखना ये है कि ये कितने साल चलता है1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के नए नियम के तहत, अधिकारियों को जनता और जनप्रतिनिधियों का फोन 10 मिनट के अंदर उठाना अनिवार्य होगा। यदि कॉल नहीं उठाई जाती है या सुनवाई नहीं होती है, तो शिकायत सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच जाएगी और संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Anupam tiwari1