Shuru
Apke Nagar Ki App…
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर श्री राधे कृष्णा बजरंग गौशाला सेवा संस्थान, मातृकुंडिया में गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ 🙏 सेवा ही सच्ची भक्ति है। जय बजरंगबली 🚩 #HanumanJayanti #GauSeva #SevaHiBhakti #Bajrangbali #Matrikundiya
Madhav lal Bairwa
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर श्री राधे कृष्णा बजरंग गौशाला सेवा संस्थान, मातृकुंडिया में गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ 🙏 सेवा ही सच्ची भक्ति है। जय बजरंगबली 🚩 #HanumanJayanti #GauSeva #SevaHiBhakti #Bajrangbali #Matrikundiya
More news from राजस्थान and nearby areas
- हनुमान जयंती के पावन अवसर पर श्री राधे कृष्णा बजरंग गौशाला सेवा संस्थान, मातृकुंडिया में गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ 🙏 सेवा ही सच्ची भक्ति है। जय बजरंगबली 🚩 #HanumanJayanti #GauSeva #SevaHiBhakti #Bajrangbali #Matrikundiya1
- सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ धर्म प्रेमियों से निवेदन है कि कल गांव बानसेन जिला चित्तौड़गढ़ (भदेसर)श्री बालाजी मंदिर परिसर मे दिनांक 02अप्रैल 2026 गुरुवार के दिन सुबह 10:00 बजे हवन यज्ञ करके कलश का शुद्धिकरण करके 12:00 बजे अभिजीत मुहूर्त पर स्वर्ण कलश चढ़ाया जाएगा इसके बाद नगर भ्रमण में कलश यात्रा निकाली जाएगी सभी माता और बहनों से निवेदन है कि बालाजी मंदिर पर पधार कर जन्मोत्सव और स्वर्ण कलश का धर्म लाभ प्राप्त करें1
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर कस्बे में श्रद्धा और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। पूरी धर्मनगरी जय श्रीराम व बजरंगबली के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठी। शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ बेडच नदी तट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यहां से शुरू हुई शौभायात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, श्रद्धालुओं का हुजूम जुड़ता गया। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों और भजनों की धुन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते हुए नजर आए। 1
- Post by DS7NEWS NETWORK1
- चित्तौड़गढ़। जिले के मंडफिया थाना क्षेत्र के नरबदिया गांव के समीप मंगलवार रात जंगल के एकांत इलाके में खड़ी एक स्कॉर्पियो गाड़ी में अचानक आग लगने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लग्ज़री टॉप मॉडल वाहन धू-धू कर जलकर पूरी तरह कबाड़ में तब्दील हो गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगल की ओर से उठती आग की लपटें देख लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया था। सुनसान इलाके में खड़ी महंगी स्कॉर्पियो का इस तरह जलना कई सवाल खड़े कर रहा है। मौके पर पहुंचे मंडफिया थानाधिकारी रविंद्र सेन ने जले हुए वाहन का जायजा लिया। गाड़ी पूरी तरह खाक हो जाने के कारण अब पुलिस चेसिस नंबर के आधार पर वाहन मालिक का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन वहां कैसे पहुंचा और उसमें आग कैसे लगी। जांच के ‘एंगल’ में उलझी पुलिस घटना के बाद पुलिस हर संभव ‘एंगल’ से जांच की बात कह रही है। हालांकि सवाल यह उठता है कि जब तक हर एंगल पर विचार पूरा होगा, तब तक क्या इस मामले की गर्मी भी इस जली हुई स्कॉर्पियो की तरह ठंडी पड़ जाएगी? संभावनाओं की सूची लंबी है—क्या यह मामला अवैध तस्करी से जुड़ा है, जहां सबूत मिटाने के लिए गाड़ी जला दी गई? या फिर बीमा राशि हड़पने के लिए सोची-समझी साजिश के तहत वाहन को आग के हवाले किया गया? कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद इस गाड़ी को ‘खामोश गवाह’ बनने से पहले ही खत्म कर दिया गया? व्यवस्था पर सवाल यह घटना एक बार फिर पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। आखिर सुनसान इलाके में एक महंगी गाड़ी जलती रही और किसी को भनक तक नहीं लगी? क्या इलाके में गश्त व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित है? अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में तस्करी, दुर्घटना, बीमा या किसी अन्य ‘एंगल’ के सहारे सच्चाई तक पहुंच पाती है या फिर यह मामला भी फाइलों की धूल में दफन होकर रह जाएगा। फिलहाल, नरबदिया के जंगल में जली स्कॉर्पियो एक पहेली बनी हुई है—और पुलिस उस पहेली के हर टुकड़े को जोड़ने के बजाय ‘एंगल’ गिनने में व्यस्त नजर आ रही है।1
- 🌹🙏SRI Lakshminath Bhagvan ♥️ SIV SANKAR Ji Vasakraj 🙏🏽 Maharaj GOVIND SAWARIYA SETH 🌺 🙏🏽 JI Aapki 🙏🏽 JAY Ho ♥️ 🙏🏽 JAY Ho Aap Hi Aap Ho ♥️ 🌺 🌷1
- Post by My Love1
- उदयपुर जिले के डबोक के समीप हाईवे रोड़ पर गुरुवार को केमिकल वेस्ट से भरा टेंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे के बाद घण्टो तक यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केमिकल वेस्ट से भरा एक टैंकर उदयपुर से डबोक की तरफ जा रहा था। इसी बीच अचानक टैंकर का टायर फट गया। जिससे चालक टेंकर पर नियंत्रण खो बैठा और टैंकर बीच सड़क पर ही पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम के कार्मिक भी तत्काल मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा की दृष्टि से फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। हाइवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा सड़क पर फैले केमिकल को साफ करवाया गया। सड़क पर केमिकल बिखरने के कारण कई देर तक वाहनों का जाम लग गया। जिससे वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई। हालांकि पुलिस हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा सर्विस लेन से वाहनों को निकाला गया। हाईवे पर साफ सफाई करवाने एवं क्रेन की सहायता से टैंकर को सड़क से दूर हटवाने के बाद यातायात सुचारु किया गया।1