Shuru
Apke Nagar Ki App…
आमीन खांन
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by आमीन खांन1
- राजस्थान के बाड़मेर जिले में जोरदार आंधी और बरसात का दौर देखा जा रहा है। क्षेत्र में आंधी और बारिश के साथ हवाएं बहुत तेजी से चल रही हैं।1
- जालोर जिले के भीनमाल में टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 43 ग्राम एमडी ड्रग के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान दोनों युवकों को एमडी के साथ मौके से पकड़ा गया।1
- बाड़मेर जिले के बायतु कस्बे से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। सड़क किनारे नाले पर जगह होने के बावजूद कई सब्जी विक्रेताओं द्वारा अपने हाथ ठेले मुख्य हाईवे पर ही खड़े किए जा रहे हैं। इससे पूरे मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों और हाथ ठेलों के कारण कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है। विशेष रूप से व्यस्त समय में राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और बड़े वाहनों को यहां से निकलने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। समय रहते संबंधित विभाग और प्रशासन द्वारा ध्यान न दिए जाने पर भविष्य में कोई गंभीर सड़क दुर्घटना हो सकती है। प्रशासनिक उपेक्षा पर सवाल उठाते हुए लोगों का कहना है कि यदि किसी हादसे में जनहानि होती है, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर किए गए अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग को हटाकर यातायात सुचारु कराया जाए, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।1
- मंत्री कोमटिरेड्डी वेंकटरेड्डी ने आज मोठकूर राजन्नगुडेम में अधूरे सड़क कार्यों का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। अधूरे निर्माण कार्यों के कारण यह सड़क दुर्घटनाओं का अड्डा बन चुकी है, जिससे आम लोगों की सुरक्षा पर लगातार खतरा बना हुआ है। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने ठेकेदारों और अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि कार्यों को हर हाल में दो माह के भीतर पूरा किया जाए और किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दमदार शैली में स्पष्ट कहा, “उपेक्षा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।” मंत्री ने दोहराया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य जनता की सुरक्षा है। यह रिपोर्ट प्रशासनिक लापरवाही पर सीधी चोट करती है और जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।1
- राजस्थान के सिरोही जिले के रेवदर उपखंड क्षेत्र में मानसून सक्रिय होने के बाद शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। शुक्रवार शाम तक क्षेत्र में करीब 17 एमएम बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र के नदी-नालों और जलस्रोतों में पानी की आवक शुरू हो गई है। आबूराज की पहाड़ियों से निकल रहे झरनों के कारण क्षेत्र के विभिन्न बांधों में भी पानी पहुंच रहा है। क्षेत्र के सुकली सेलवाड़ा, टोकरा और उड़वारिया सहित विभिन्न बांधों में पानी की आवक जारी रहने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। वहीं बारिश के चलते पामेरा गांव में नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बहने लगा, जिससे पुल के दोनों ओर का आवागमन काफी देर तक बाधित रहा। इस दौरान पुल के दोनों तरफ ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके अलावा कांडला हाईवे सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर सड़क के गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश के बाद खेतों में नमी बढ़ने और जलस्रोतों में पानी की आवक शुरू होने से किसानों के चेहरों पर भी खुशी की लहर है। किसानों को आगामी फसल के लिए बारिश से अच्छे संकेत मिलने की उम्मीद है।1
- जालौर में पिछले दो दिन से लगातार बारिश का दौर जारी है। इस बारिश के चलते जालौर स्थित राजकीय वीर वीरमदेव महाविद्यालय परिसर में भारी मात्रा में बरसात का पानी जमा हो गया है। कॉलेज परिसर में जलभराव होने के कारण महाविद्यालय के स्टाफ एवं छात्राओं को आवाजाही और दैनिक कार्यों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाके में पानी निकासी की व्यवस्था व्यवस्थित ढंग से नहीं होने की वजह से कई अन्य स्थानों पर भी जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। जल निकासी की सही व्यवस्था न होने के कारण क्षेत्र के कई अन्य राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में भी बरसात का पानी जमा हो गया है।2
- राजस्थान के बाड़मेर जिले में दिन भर भीषण गर्मी रहने के बाद आखिरकार भगवान मेहरबान हुए और हल्की-फुल्की बारिश हुई। पूरे दिन तपती गर्मी का सामना करने के बाद क्षेत्र में हुई इस हल्की बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया।1