भभुआ में गुंजा विश्व शांति का संदेश, सैंकड़ो साधकों ने निकाली भव्य स्वर्वेद यात्रा.......... कैमूर जिले के भभुआ शहर में अखिल भारतीय ब्रह्म विद्या विहंगम योग के तत्वावधान में विश्वव्यापी स्वर्वेद यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। “एक दिन, एक समय” अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में साधकों ने भाग लेकर विश्व शांति और मानव कल्याण का संदेश दिया। भभुआ में निकाली गई इस आध्यात्मिक यात्रा में सैकड़ों विहंगम योग साधक शामिल हुए। साधक हाथों में ‘अ’ अंकित श्वेत ध्वज और माथे पर स्वर्वेद ग्रंथ रखकर अनुशासित तरीके से आगे बढ़ते नजर आए। यात्रा राजेंद्र सरोवर से शुरू होकर सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज मैदान तक निकाली गई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वर्वेद ग्रंथ का प्रचार-प्रसार, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और पूरे विश्व में शांति का संदेश फैलाना रहा। कार्यक्रम का नेतृत्व अनुमंडल संयोजक सुमन सिंह ने किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. रामेश्वर सिंह, सतेंद्र यादव, विनय पांडेय, चंचल कुमार, रामशंकर सिंह सहित संत समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक बना रहा। रिपोर्ट ---:ओमप्रकाश तिवारी
भभुआ में गुंजा विश्व शांति का संदेश, सैंकड़ो साधकों ने निकाली भव्य स्वर्वेद यात्रा.......... कैमूर जिले के भभुआ शहर में अखिल भारतीय ब्रह्म विद्या विहंगम योग के तत्वावधान में विश्वव्यापी स्वर्वेद यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। “एक दिन, एक समय” अभियान के तहत आयोजित इस
यात्रा में बड़ी संख्या में साधकों ने भाग लेकर विश्व शांति और मानव कल्याण का संदेश दिया। भभुआ में निकाली गई इस आध्यात्मिक यात्रा में सैकड़ों विहंगम योग साधक शामिल हुए। साधक हाथों में ‘अ’ अंकित श्वेत ध्वज और माथे पर स्वर्वेद ग्रंथ रखकर अनुशासित तरीके
से आगे बढ़ते नजर आए। यात्रा राजेंद्र सरोवर से शुरू होकर सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज मैदान तक निकाली गई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वर्वेद ग्रंथ का प्रचार-प्रसार, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और पूरे विश्व में शांति का संदेश फैलाना रहा। कार्यक्रम का नेतृत्व अनुमंडल संयोजक सुमन
सिंह ने किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. रामेश्वर सिंह, सतेंद्र यादव, विनय पांडेय, चंचल कुमार, रामशंकर सिंह सहित संत समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक बना रहा। रिपोर्ट ---:ओमप्रकाश तिवारी
- रिपोर्ट — ओमप्रकाश तिवारी तेज रफ्तार ट्रक का कहर, एक की मौत — ग्रामीणों ने NH किया जाम कैमूर जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला मोहनिया थाना क्षेत्र के सदासपुर गांव के पास का है, जहां तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया गया है। देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट। कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र स्थित सदासपुर गांव के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सदासपुर गांव निवासी प्रमोद वैद्य पिता राजेंद्र वैद्य के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि प्रमोद वैद्य साइकिल से राशन लेने अकोढ़ी गांव जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीण मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल डीसीएम ट्रक को जब्त कर लिया गया है तथा चालक को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के रूप में 20 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। वहीं मोहनिया एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि सरकारी प्रावधानों के तहत मिलने वाला मुआवजा भी जल्द दिया जाएगा। कैमूर में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कैमूर से ओमप्रकाश तिवारी की रिपोर्ट।4
- संवाददाता - सत्यम कुमार उपाध्याय कैमूर। आगामी श्री रामनवमी के पावन अवसर पर कैमूर जिले में भक्ति, शक्ति और उत्साह का एक अनूठा संगम देखने को मिलेगा। बता दें कि 'श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति' द्वारा इस वर्ष भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शोभायात्रा की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। वही शहर के मुख्य एकता चौक पर एक विशाल और भव्य मंच स्थापित किया जा रहा है, जहाँ से सनातन धर्म की एकता और अटूट श्रद्धा का संदेश प्रसारित किया जाएगा। तैयारियों को लेकर रणनीति तैयार आपको बता दें कि बीते दिन समिति के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता की अध्यक्षता में सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में शोभायात्रा को ऐतिहासिक स्वरूप देने और सुरक्षा व अनुशासन व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। वही समिति के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि समिति हर वर्ष की तरह इस बार भी राम भक्तों के भव्य स्वागत और उनके उत्साहवर्धन के लिए पूरी तरह समर्पित है। इस वर्ष के मुख्य आकर्षण समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस वर्ष के कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र गौ माता के पूजन से होगा। साथ ही, राम मंदिर आंदोलन में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले कारसेवकों का विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। वही आयोजन की भव्यता को घर-घर पहुँचाने के लिए इस बार कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा। वही परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी ने बताया कि मनमोहक झांकियां, पुष्पवर्षा, सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, शंखनाद और कन्या पूजन कार्यक्रम के मुख्य स्तंभ रहेंगे। सामाजिक एकजुटता की मिसाल आपको बता दें कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए परशुराम सेना और करणी सेना जैसे संगठन भी अभिनंदन समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं। इन संगठनों की सक्रिय भागीदारी यात्रा को और अधिक सशक्त और अनुशासित बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। वही समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने आगे बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान मात्र नहीं है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने का एक सशक्त माध्यम है। वर्तमान में पूरे शहर को भगवा ध्वजों से सजाने और स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।2
- Post by Media1
- Post by आजाद जमावादी1
- Dhananjay Maurya Samrat jila Rohtas Sasaram Bihar chenari Chinnari Thana post office bilari block Che nari 82114 pin code kushvaha Samaj se ham log aate Hain3
- Post by Tasauwar Ansari Arman2
- Post by Vaishnavi bhakt vinu1
- कैमूर - (भभुआ):- एंकर - खबर कैमूर से है जहां भभुआ का सदर अस्पताल बना चोरों का अड्डा आए दिन चोरी कि घटना को खुलेआम दे रहे अंजाम,एक सप्ताह के अंदर दो सीएनजी ऑटो की बैटरी चोरी,अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप, बता दें कि गार्ड के पहरा देते हुए भी चोर चोरी कि घटना को दे रहे अंजाम, यही नहीं सदर अस्पताल से बाइक भी चोरी कर ले जाते हैं चोर, जिसका आवेदन थाना में दर्ज है लेकिन अभी तक चोरी गया बाइक मोबाइल या गाड़ी की बैटरी वापस नहीं मिला है, वहीं सदर अस्पताल पहुंचे सीएनजी ऑटो चालक भगवानपुर थाना क्षेत्र के बजरडिहवां गांव निवासी संतोष कुमार ने बताया कि मैं भभुआ सदर अस्पताल में अपनी मां का सिटीस्केन कराने के लिए अपने ऑटो से लेकर आया था,जब एक घंटा बाद सिटी स्कैन कराकर वापस लौटा तो देखा कि मेरी गाड़ी में लगा ताला टूटा हुआ है और सीएनजी ऑटो का बैटरी चोरी हो गया है, जोकि अस्पताल के गार्ड लोगों से दस कदम की दूरी पर ही मेरी गाड़ी खड़ी है, इसको लेकर मैने जब वहां मौजूद सदर अस्पताल के गार्ड से कहा तो उनके द्वारा कहा गया कि इस सदर अस्पताल में ऐसा होता है, हम लोग कुछ नहीं कर सकते, वहीं युवक ने सदर अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि, हमलोग गरीब आदमी है इसलिए सदर अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं लेकिन इस तरह की घटनाएं होता है तो हमलोग क्यों यहां इलाज कराने आयेंगे, उन्होंने सदर अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां गार्ड लोग ड्यूटी क्यों कर रहे हैं जब मरीजों के सामान सुरक्षा ही नहीं कर सकते वहीं चालक ने बताया कि मैं अभी थाना में जाकर इस चोरी कि घटना को लेकर आवेदन दूंगा, मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि ऐसे चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई किया जाए, और अस्पताल प्रशासन भी अपना काम सही ढंग से करे। बाइट -संतोष कुमार, ऑटो मालिक, रिपोर्ट ---: ओम प्रकाश तिवारी3