logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Vaishnavi bhakt vinu
Vaishnavi bhakt vinu
Teacher Sasaram, Rohtas•
2 hrs ago

More news from Rohtas and nearby areas
  • Post by Vaishnavi bhakt vinu
    1
    Post by Vaishnavi bhakt vinu
    user_Vaishnavi bhakt vinu
    Vaishnavi bhakt vinu
    Teacher Sasaram, Rohtas•
    2 hrs ago
  • गुरुवार को चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सासाराम के विभिन्न शक्तिपीठों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तजन माता दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते नजर आए। मंदिरों में घंटी, शंख और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुबह से लेकर दोपहर करीब दो बजे तक दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    1
    गुरुवार को चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सासाराम के विभिन्न शक्तिपीठों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तजन माता दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते नजर आए। मंदिरों में घंटी, शंख और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुबह से लेकर दोपहर करीब दो बजे तक दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    user_Pushpa kumari
    Pushpa kumari
    Sasaram, Rohtas•
    3 hrs ago
  • Dhananjay Maurya Samrat jila Rohtas Sasaram Bihar chenari Chinnari Thana post office bilari block Che nari 82114 pin code kushvaha Samaj se ham log aate Hain
    3
    Dhananjay Maurya Samrat jila Rohtas Sasaram Bihar chenari Chinnari Thana post office bilari block Che nari 82114 pin code kushvaha Samaj se ham log aate Hain
    user_Artima Kumari
    Artima Kumari
    चेनारी, रोहतास, बिहार•
    13 hrs ago
  • चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन सूर्यपूरा और दावथ प्रखंड क्षेत्र के देवी मंदिरों में माता भगवती की पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड उमड पड़ी । दावथ स्थित मां आशावरी मंदिर में गुरुवार की अहले सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था जो दोपहर तक जारी रहा। सांयकाल 07 बजे औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील सिंह ने मां आशावरी के प्रांगण में आकर माता रानी का विशेष पूजा अर्चना किए। साथ ही प्रखंड क्षेत्र कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय पूजा अनुष्ठान शुरु किया गया । इस दौरान पूजा स्थलों पर गूंजते मंत्रोच्चार व भक्ति गीतों से वातावरण पूजामय हो गया।
    1
    चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन सूर्यपूरा और दावथ प्रखंड क्षेत्र के देवी मंदिरों में माता भगवती की पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड उमड पड़ी । दावथ स्थित मां  आशावरी मंदिर में गुरुवार की अहले सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था जो दोपहर तक जारी रहा। सांयकाल 07 बजे औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील सिंह ने मां आशावरी के  प्रांगण में आकर माता रानी का विशेष पूजा अर्चना किए। साथ ही प्रखंड  क्षेत्र कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय पूजा अनुष्ठान शुरु किया गया । इस दौरान पूजा स्थलों पर गूंजते मंत्रोच्चार व भक्ति गीतों से वातावरण पूजामय हो गया।
    user_Anjali Kumari
    Anjali Kumari
    रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
    31 min ago
  • कशिश न्यूज़ पंचायत चुनाव पर सासाराम में बोले पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश
    1
    कशिश न्यूज़ 
पंचायत चुनाव पर सासाराम में बोले पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश
    user_Rajnikant Pandey riport
    Rajnikant Pandey riport
    काराकाट, रोहतास, बिहार•
    2 hrs ago
  • रिपोर्ट — ओमप्रकाश तिवारी तेज रफ्तार ट्रक का कहर, एक की मौत — ग्रामीणों ने NH किया जाम कैमूर जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला मोहनिया थाना क्षेत्र के सदासपुर गांव के पास का है, जहां तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया गया है। देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट। कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र स्थित सदासपुर गांव के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सदासपुर गांव निवासी प्रमोद वैद्य पिता राजेंद्र वैद्य के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि प्रमोद वैद्य साइकिल से राशन लेने अकोढ़ी गांव जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीण मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल डीसीएम ट्रक को जब्त कर लिया गया है तथा चालक को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के रूप में 20 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। वहीं मोहनिया एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि सरकारी प्रावधानों के तहत मिलने वाला मुआवजा भी जल्द दिया जाएगा। कैमूर में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कैमूर से ओमप्रकाश तिवारी की रिपोर्ट।
    4
    रिपोर्ट — ओमप्रकाश तिवारी 
तेज रफ्तार ट्रक का कहर, एक की मौत — ग्रामीणों ने NH किया जाम
कैमूर जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला मोहनिया थाना क्षेत्र के सदासपुर गांव के पास का है, जहां तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया गया है।
देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट।
कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र स्थित सदासपुर गांव के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक की पहचान सदासपुर गांव निवासी प्रमोद वैद्य  पिता राजेंद्र  वैद्य   के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि प्रमोद वैद्य  साइकिल से राशन लेने अकोढ़ी गांव जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीण मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।
मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल डीसीएम ट्रक को जब्त कर लिया गया है तथा चालक को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के रूप में 20 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। वहीं मोहनिया एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि सरकारी प्रावधानों के तहत मिलने वाला मुआवजा भी जल्द दिया जाएगा।
कैमूर में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कैमूर से ओमप्रकाश तिवारी की रिपोर्ट।
    user_Om Prakash Tiwari
    Om Prakash Tiwari
    Newspaper advertising department Bhabua, Kaimur (Bhabua)•
    2 hrs ago
  • संवाददाता - सत्यम कुमार उपाध्याय कैमूर। आगामी श्री रामनवमी के पावन अवसर पर कैमूर जिले में भक्ति, शक्ति और उत्साह का एक अनूठा संगम देखने को मिलेगा। बता दें कि 'श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति' द्वारा इस वर्ष भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शोभायात्रा की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। वही शहर के मुख्य एकता चौक पर एक विशाल और भव्य मंच स्थापित किया जा रहा है, जहाँ से सनातन धर्म की एकता और अटूट श्रद्धा का संदेश प्रसारित किया जाएगा। तैयारियों को लेकर रणनीति तैयार आपको बता दें कि बीते दिन समिति के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता की अध्यक्षता में सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में शोभायात्रा को ऐतिहासिक स्वरूप देने और सुरक्षा व अनुशासन व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। वही समिति के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि समिति हर वर्ष की तरह इस बार भी राम भक्तों के भव्य स्वागत और उनके उत्साहवर्धन के लिए पूरी तरह समर्पित है। इस वर्ष के मुख्य आकर्षण समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस वर्ष के कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र गौ माता के पूजन से होगा। साथ ही, राम मंदिर आंदोलन में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले कारसेवकों का विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। वही आयोजन की भव्यता को घर-घर पहुँचाने के लिए इस बार कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा। वही परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी ने बताया कि मनमोहक झांकियां, पुष्पवर्षा, सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, शंखनाद और कन्या पूजन कार्यक्रम के मुख्य स्तंभ रहेंगे। सामाजिक एकजुटता की मिसाल आपको बता दें कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए परशुराम सेना और करणी सेना जैसे संगठन भी अभिनंदन समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं। इन संगठनों की सक्रिय भागीदारी यात्रा को और अधिक सशक्त और अनुशासित बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। वही समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने आगे बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान मात्र नहीं है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने का एक सशक्त माध्यम है। वर्तमान में पूरे शहर को भगवा ध्वजों से सजाने और स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
    2
    संवाददाता - सत्यम कुमार उपाध्याय 
कैमूर। आगामी श्री रामनवमी के पावन अवसर पर कैमूर जिले में भक्ति, शक्ति और उत्साह का एक अनूठा संगम देखने को मिलेगा। बता दें कि 'श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति' द्वारा इस वर्ष भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शोभायात्रा की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। वही शहर के मुख्य एकता चौक पर एक विशाल और भव्य मंच स्थापित किया जा रहा है, जहाँ से सनातन धर्म की एकता और अटूट श्रद्धा का संदेश प्रसारित किया जाएगा।
तैयारियों को लेकर रणनीति तैयार
आपको बता दें कि बीते दिन समिति के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता की अध्यक्षता में सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में शोभायात्रा को ऐतिहासिक स्वरूप देने और सुरक्षा व अनुशासन व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। वही समिति के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि समिति हर वर्ष की तरह इस बार भी राम भक्तों के भव्य स्वागत और उनके उत्साहवर्धन के लिए पूरी तरह समर्पित है। 
इस वर्ष के मुख्य आकर्षण
समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस वर्ष के कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र गौ माता के पूजन से होगा। साथ ही, राम मंदिर आंदोलन में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले कारसेवकों का विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। वही आयोजन की भव्यता को घर-घर पहुँचाने के लिए इस बार कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा। वही परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी ने बताया कि मनमोहक झांकियां, पुष्पवर्षा, सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, शंखनाद और कन्या पूजन कार्यक्रम के मुख्य स्तंभ रहेंगे। 
सामाजिक एकजुटता की मिसाल
आपको बता दें कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए परशुराम सेना और करणी सेना जैसे संगठन भी अभिनंदन समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं। इन संगठनों की सक्रिय भागीदारी यात्रा को और अधिक सशक्त और अनुशासित बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। वही समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने आगे बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान मात्र नहीं है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने का एक सशक्त माध्यम है। वर्तमान में पूरे शहर को भगवा ध्वजों से सजाने और स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
    user_Satyam Kumar Upadhyay
    Satyam Kumar Upadhyay
    Local News Reporter अधौरा, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    3 hrs ago
  • सूर्यपुरा प्रखंड संसाधन केंद्र अंतर्गत संकुल संसाधन केंद्र द्वारा गुरुवार को राजराजेश्वरी उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभा कक्ष में बिहार दिवस के अवसर पर उन्नत बिहार उज्जवल बिहार को लेकर कक्षा 6 से 12वीं वर्ग में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच गणित ओलंपियाड,क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एक छात्र एवं एक छात्राओं को जिला में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा।कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने किया तथा संचालन संकुल समन्वयक मो शमीम अहमद ने किया, बी ई ओ ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में गणित ओलंपियाड चित्रांकन एवं क्विज प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में सफल छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें जिला में होने वाले कार्यक्रम के लिए प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम में चित्रांकन में वर्ग 6 से 8 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय रतनपट्टी के छात्र सागर कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय डीहरा की छात्रा पम्मी कुमारी वही कक्षा 9 से 12 में छात्र वर्ग में उच्च माध्यमिक विद्यालय बलिहार के छात्र प्रीतम कुमार तथा छात्र में राजराजेश्वरी उच्य विद्यालय सूर्यपुरा की छात्रा प्रिया कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है,वहीं गणित ओलंपियाड में कक्षा 9 से 12 में उच्च माध्यमिक विद्यालय बलिहार के छात्र अंकित राज तथा बलिराम भगत प्लस टू विद्यालय गोशालढीह की छात्रा रोशनी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है वही वर्ग 6 से 8 में मध्य विद्यालय अलीगंज के छात्र शुभम कुमार ,छात्र में रिमझिम कुमारी मध्य विद्यालय अगरेड कला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 में छात्र में मध्य विद्यालय सूर्यपुरा के प्रियांशु गिरी तथा छात्र में मध्य विद्यालय बारुण की प्रियंका कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है वही कक्षा 9 से 12 में राज राजेश्वरी प्लस टू विद्यालय सूर्यपुरा के छात्र प्रिंस कुमार तथा छात्र में राधिका कुमारी बलिराम भगत प्लस टू विद्यालय गोशलडीह की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।सभी छात्र-छात्राओं ने आज आयोजित कार्यक्रम में अपनी ज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन से निर्णायक मंडल को भी अपनी ओर आकर्षित कर दिया।कार्यक्रम में निर्णायक मंडल का कार्य निबंध प्रतियोगिता के लिए शिक्षक कुमार मंटून कुमार, रवि दास, मंजू कुमारी, ज्योति कुमारी, श्री नाथ सिंह, कुमार रंजीत, राहुल दूबे, मधु कुमारी, नेहा कुमारी, सोनी कुमारी, राजेश, आलोक कुमार शिक्षक -शिक्षिका थे,वहीं कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
    1
    सूर्यपुरा प्रखंड संसाधन केंद्र अंतर्गत संकुल संसाधन केंद्र द्वारा गुरुवार को  राजराजेश्वरी उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभा कक्ष में बिहार दिवस के अवसर पर उन्नत बिहार उज्जवल बिहार को लेकर कक्षा 6 से 12वीं वर्ग में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच गणित ओलंपियाड,क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एक छात्र एवं एक छात्राओं को जिला में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा।कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने किया तथा संचालन  संकुल समन्वयक मो शमीम अहमद ने किया,
बी ई ओ ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में गणित ओलंपियाड चित्रांकन एवं क्विज प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में सफल छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें जिला में होने वाले कार्यक्रम के लिए  प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम में चित्रांकन में वर्ग 6 से 8 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय रतनपट्टी के छात्र सागर कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय डीहरा की छात्रा पम्मी कुमारी वही कक्षा 9 से 12 में छात्र वर्ग में उच्च माध्यमिक विद्यालय बलिहार के छात्र प्रीतम कुमार तथा छात्र में राजराजेश्वरी उच्य विद्यालय सूर्यपुरा की छात्रा प्रिया कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है,वहीं  गणित ओलंपियाड में कक्षा 9 से 12 में उच्च माध्यमिक विद्यालय बलिहार के छात्र अंकित राज तथा बलिराम भगत प्लस टू विद्यालय गोशालढीह की छात्रा रोशनी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है वही वर्ग 6 से 8 में मध्य विद्यालय अलीगंज के छात्र शुभम कुमार ,छात्र में रिमझिम कुमारी मध्य विद्यालय अगरेड कला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
जबकि क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 में छात्र में मध्य विद्यालय सूर्यपुरा के प्रियांशु गिरी तथा छात्र में मध्य विद्यालय बारुण की प्रियंका कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है वही कक्षा 9 से 12 में राज राजेश्वरी प्लस टू विद्यालय सूर्यपुरा के छात्र प्रिंस कुमार तथा छात्र में राधिका कुमारी बलिराम भगत प्लस टू विद्यालय गोशलडीह की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।सभी छात्र-छात्राओं ने आज आयोजित कार्यक्रम में अपनी ज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन से निर्णायक मंडल को भी अपनी ओर आकर्षित कर दिया।कार्यक्रम में निर्णायक मंडल का कार्य निबंध प्रतियोगिता के लिए शिक्षक  कुमार मंटून कुमार, रवि दास, मंजू कुमारी, ज्योति कुमारी, श्री नाथ सिंह, कुमार रंजीत, राहुल दूबे, मधु कुमारी, नेहा कुमारी, सोनी कुमारी, राजेश, आलोक कुमार शिक्षक -शिक्षिका थे,वहीं कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
    user_Anjali Kumari
    Anjali Kumari
    रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
    50 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.