Shuru
Apke Nagar Ki App…
*छतरपुर में शराब दुकान पर भयंकर हमला, CCTV फुटेज में कैद तोड़फोड़*
Baat Madhya Pradesh ki
*छतरपुर में शराब दुकान पर भयंकर हमला, CCTV फुटेज में कैद तोड़फोड़*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पानी नही तो रास्ता नही, पानी की समस्या से परेशान महिलाओ ने 42 डिग्री टेंप्रेचर में किया चक्का जाम। धार जिले की जनपद पंचायत गंधवानी की ग्राम पंचायत अतरसुमा के करोंदियापुरा मे शनिवार को पुरे ग्राम की महिलाओ का आक्रोश उस वक्त फूट पड़ा जब कंट सुखा देने वाली गर्मी के बीच उन्हें पीने का पानी नहीं मिला आक्रोशित महिलाओं ने 42 डिग्री टेंप्रेचर में चक्काजाम कर दिया। महिलाओं का आरोप हैं की, पीने के पानी की किल्लत के कारण ग्रामीणो को बडी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ग्राम की महिलाए पानी के लिए दर दर भटक रही वही। ग्रामीणों ने PHE विभाग पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि, ग्राम में टंकी है पर पानी नही ग्राम पंचायत सचिव पर भी महिलाओ ने आरोप लगाया हैं कि, जनता पानी के लिए परेशान हो रही है पर सुनवाई करने वाले जिम्मेदार कोई नही हैं । वही चक्का जाम कर मागोद मनावर मार्ग को बंद कर ग्रामीण महिलाओ ने आक्रोश जताया वही सुचना के बाद मोके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओ से चर्चा कर आश्वासन दे कर चक्का जाम खुलवाया और आवागमन सुचारू करवाया गया हैं।4
- *बेनेट यूनिवर्सिटी में खौफनाक रैगिंग: जूनियर छात्राओं को बेरहमी से पीटा*1
- ग्वालियर में अलौकिक नवग्रह कथा प्रारंभ गृह होंगे शांत ग्वालियर के डीडी नगर में होगी कथा ग्वालियर महानगर में पहली बार सात दिवसीय नवग्रह कथा का आयोजन कल 9 मई से 15 मई तक दीनदयाल नगर शताब्दी पुरम दंदरौआ धाम में आयोजित की जाएगी उक्त जानकारी ददरौआ धाम के महंत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज एवं आयोजकों ने दी उन्होंने जानकारी देते हुए बताया ग्वालियर के इतिहास में पहली बार देश के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य बेदाचार्य पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री अपने मुखारविंद से श्रोताओं को नवग्रह कथा का रसपान कराएंगे उन्होंने बताया की ग्वालियर में सूर्य एवं शनि के मंदिर विराजमान है इसलिए ऐसे स्थान पर नवग्रह कथा का आयोजन किया जा रहा है आयोजको ने बताया कि इस कथा का सीधा प्रसारण आस्था चैनल पर भी शाम 4:00 बजे से 7:00 तक प्रसारित किया जाएगा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कथा के प्रथम दिन प्रारंभिक ज्ञान एवं पारिवारिक कथा का महत्व बतलाया जाएगा एवं आत्मिक शोभायात्रा निकाली जाएगी उन्होंने बताया इसके अलावा भगवान श्री गणेश जी सहित समस्त देवी देवताओं का आवाहन एवं महालक्ष्मी पूजन व अर्चन सुबह 7:00 से 10:00 तक किया जाएगा वही राशियों का ज्ञान रसिया क्या है नक्षत्र क्या है ज्योतिष से जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करें इसे विस्तार से समझाया जाएगा1
- मध्य प्रदेश के ग्वालियर दौरे पर आए अपर मुख्य सचिव ने शहर की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ग्वालियर कभी एक बेहद सुंदर शहर हुआ करता था, लेकिन अब हालात खराब हो चुके हैं।1
- ग्वालियर में कॉलेज छात्रा का कथित अपहरण करने वाला उसका प्रेमी निकला। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और उनके पास से एक अवैध हथियार भी बरामद किया।1
- ग्वालियर को मिलने जा रहा है ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा इसका पूरा श्रेय केंद्रीय मंत्री और ग्वालियर सांसद का है.......... ग्वालियर । कलेक्ट्रेट में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक के दौरान मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने ग्वालियरवासियों को बड़ी सौगात मिलने की बात कही। उन्होंने बताया कि शहर को जल्द ही एक नया और ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन मिलने जा रहा है, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और ग्वालियर की पहचान को नई ऊंचाई देगा। मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने इस परियोजना का पूरा श्रेय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर के जनप्रतिनिधि भारत सिंह कुशवाह को दिया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के प्रयासों से ग्वालियर में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं और रेलवे स्टेशन का निर्माण शहर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि साबित होगा। #ग्वालियर #रेलवे स्टेशन #ज्योतिरादित्यसिंधिया #नारायणसिंहकुशवाह #BharatSinghKushwah ग्वालियर को मिलने जा रहा है ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा इसका पूरा श्रेय केंद्रीय मंत्री और ग्वालियर सांसद का है.......... ग्वालियर । कलेक्ट्रेट में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक के दौरान मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने ग्वालियरवासियों को बड़ी सौगात मिलने की बात कही। उन्होंने बताया कि शहर को जल्द ही एक नया और ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन मिलने जा रहा है, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और ग्वालियर की पहचान को नई ऊंचाई देगा। मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने इस परियोजना का पूरा श्रेय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर के जनप्रतिनिधि भारत सिंह कुशवाह को दिया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के प्रयासों से ग्वालियर में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं और रेलवे स्टेशन का निर्माण शहर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि साबित होगा। #ग्वालियर #रेलवे स्टेशन #ज्योतिरादित्यसिंधिया #नारायणसिंहकुशवाह #BharatSinghKushwah1
- डबरा के किसान न्याय सत्याग्रह में पहुंचे यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिव, डबरा ( ग्वालियर) मध्य प्रदेश डबरा के किसान न्याय सत्याग्रह में पहुंचे यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिव, डबरा में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिव यूथ कांग्रेस के 'किसान न्याय सत्याग्रह' में शामिल होने पहुंचे, उनके साथ यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया, राष्ट्रीय सचिव हेवरन कंसाना , राज्यसभा सांसद अशोक सिंह , विधायक सुरेश राजे, नितेंद्र दर्शन सिंह प्रदेश महासचिव , महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा रावत , यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह , डबरा विधानसभा अध्यक्ष जमील खान , ग्वालियर ग्रामीण के महासचिव जयप्रकाश शर्मा , महेंद्र चौबे , सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे । अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील (US Trade Deal) को लेकर कांग्रेस यूथ के प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारी और करता कार्यकर्ताओं में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। लगातार 17 दिन कृषि उपज मंडी में धरना जारी रहा। इस दौरान यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया है। मौका था केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस के 'किसान न्याय सत्याग्रह' का , हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच यूथ कांग्रेस के दिग्गज नेता भी शामिल हुए। जिसमें एक विशाल ट्रैक्टर रैली भी निकली गई , जिसमें यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिव ट्रैक्टर चलाकर कृषि उपज मंडी में बने सभा स्थल पहुंचे और यहां पर एक आम सभा के साथ के साथ इस रैली का समापन किया गया। वहीं यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिव ने सीधे तौर पर केंद्र की 'ट्रेड डील' को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस डील से भारतीय किसानों की कमर टूट जाएगी और विदेशी उत्पादों के आने से स्थानीय मंडियां बर्बाद हो जाएंगी। यह ट्रेड डील नहीं, बल्कि भारतीय किसान के भविष्य का सौदा है। सरकार चंद उद्योगपतियों और विदेशी ताकतों को खुश करने के लिए डबरा और देश के करोड़ों किसानों के पेट पर लात मार रही है। हम चुप नहीं बैठेंगे, यह सत्याग्रह डबरा से शुरू होकर दिल्ली की कुर्सी तक जाएगा।" वही प्रदर्शन के दौरान डबरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे गए। यूथ कांग्रेस का कहना है कि ट्रेड डील के माध्यम से जो रियायतें दी जा रही हैं, वे सीधे तौर पर छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों के लिए घातक साबित होंगी। इस सत्याग्रह के माध्यम से कांग्रेस ने अपनी खोई हुई जमीन तलाशने और किसानों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है। चिव के कड़े तेवरों ने स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले समय में यह मुद्दा और भी तूल पकड़ने वाला है। बाइट- उदय भानु चिव राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ कांग्रेस4
- *छतरपुर में शराब दुकान पर भयंकर हमला, CCTV फुटेज में कैद तोड़फोड़*1